Wednesday, October 30, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 151 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 30 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 151 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

52 आदतन व 57 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 52 आदतन व 57 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 65 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 04 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 65 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 36 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन कालोनी पुल के पास किनारें पर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, चदंन पांडे, राजु नागर, सतीश खैर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9860 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना पेड के पास नीम के पेड के नीचे कुलकर्णी का भट्‌टा और सुगनीदेवी कॉलेज ग्राउंड के पास में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, आशीष, मौनु उर्फ शिवराज, धर्मेंद्र, मनीष और अंकुश, नारायण, नरेंद्र, रितेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 3970 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 13.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खातीपुरा धर्मशाला के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, हरि उर्फ हरदास, राकेश, मलखान सिंह, सागर, केशव चौरसिया, बल्लु चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भिस्ती मोहल्ला चौक मकान के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जौहर अली, उस्मान, अमजद, मो आबिद, रियाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 20.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मणपुरा ईट भट्‌टा स्ट्रीट लाईट के उजालें मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राजेश, महेश, मनीष, प्रदीप, कमलेश, भावेंद्र, रघु, पप्पु उर्फ मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सेनगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम धनखेडी पहाडी से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मेघराज पिता रामकिशन विश्वकर्मा, प्रकाश पिता रघुवीर प्रसाद, विरेद्र पिता गुलबाजजी बामनिया, बिजेंद्र पिता लाखनसिंह पंवार, रवि पिता राजाराम, जितेंद्र पिता राजाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5600 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मंडी के पास सुलभ काम्पलेक्स के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 79/02 फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी बिट्‌टु उर्फ सोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर भाटखेडी फाटा मंहू नीमच रोड ग्राम भाटखेडी और रेल्वे फाटक के पास पिगडम्बर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम भाटखेडी निवासी अनिल और ग्राम पिगडम्बर निवासी बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मारूती नगर चौराहा रोड किनारें से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 138 कारसदेव नगर निवासी लक्की को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2019 को 18.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास ग्राम सांतेर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, शीतला माता मंदिर के पास ग्राम सांतेर निवासी गोलू उर्फ सचिन पिवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Tuesday, October 29, 2019

· वाहन चोरी करने वाले 02 शातिर बदमाश, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



·         आरोपियों के कब्जे से चोरी के 02 दोपहिया वाहन बरामद
·         एक आरोपी है शातिर बदमाश, जिस पर पूर्व में दर्ज है लूट, हत्या का प्रयास जैसे कई संगीन अपराध।
·         आरोपी नशे का शौक पूरा करने के लिए करते थे वाहन चोरी ।
·         कमीशन पर चोरी के वाहन बिकवाने के लिए ग्राहक तलाशने वाला भी धराया

इंदौर- दिनांक 29 अक्टूबर 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा शहर मे वाहन चोरी की वारदतों पर अंकुश लगाने एवं आरोपियो की पतारसी कर उनकी धरपकङ  करने हेतु पुलिस को निर्देशित किया गया था उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम के समस्त प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।

क्राईम ब्राँच इंदौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से  सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना एरोड्रम क्षेत्र मे दो व्यक्ति चोरी की गाडियो को बेचने के लिए घूम रहे हैं जिसकी पतारसी हेतु क्राईम ब्राँच की टीम ने थाना एरोड्रम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए संदेही 1. शुभम पिता दिनेश पटेल उम्र 24 साल निवासी जिंसी मल्हारगंज इंदौर  एवं 2. अजय उर्फ अज्जू पिता राजू परमार उम्र 19 साल निवासी रामचंद्र नगर ई इंदौर को सन्देह के आधार पर पकड़ा जिनके पास मौजूद मौके पर वाहन क्रमांक MP09UC0619 के सम्बंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने उपरोक्त वाहन आर ए पी टी सी ग्राउंड के पास से चोरी करना बताया। दोनों आरोपियों से चोरी के वाहन को बरामद करते हुए टीम द्वारा अभिरक्षा में लिया गया बरामद शुदा एक्टिवा वाहन के सम्बंध में तस्दीक करने पर  थाना एरोड्रम में अपराध क्रमांक 662/19 धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्व होना ज्ञात हुआ।

       आरोपियों से की गई प्रारम्भिक पूछताछ में उन्होंने चोरी की एक अन्य एक्टिवा थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत बाठिया पेट्रोल पम्प के पास से चोरी करना बताया बाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए एक अन्य एक्टिवा वाहन क्रमांक MP09SS1657 को आरोपियों की निशानदेही पर से बरामद किया गया जिसके सम्बन्ध में थाना एरोड्रम  में अपराध क्रमांक  655/19 धारा 379 भादवि का पंजीकृत होना ज्ञात हुआ है। आरोपियों से दोनों एक्टिवा दो पहिया वाहनों को बरामद किया गया है।

आरोपी शुभम ने बताया कि वह आटो ड्रायवरी का काम करता है। तथा कक्षा 10 वी तक पढा लिखा है।  आरोपी वर्ष 2013 मे मारपीट के प्रकरणों में  थाना मल्हारगंज की कार्यवाही में जेल जा चुका है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी थाना मल्हारगंज मे लङाई झगङे  तीन केस दर्ज हैं। आरोपी वर्ष 2018 मे थाना हीरानगर द्वारा लूट के केस मे पकड़ा गया था जिसमें करीब 15 माह बाद, जेल से छूटने के बाद पैसों की तंगी के चलते अपने साथी के साथ वाहन चोरी की वारदातें कर रहा था।
आरोपी अज्जू उर्फ अजय निवासी रामचंद्रनगर इंदौर ने बताया कि वे दोनों मिलकर वाहन चोरी करते थे किंतु वाहन को बेचने के लिए ग्राहक तलाशने का काम मूलतः उसने शुभम को सौंप रखा था। आरोपी अजय उर्फ अज्जू परमार सब्जी बेंचने का काम करता है तथा वह पहले ड्रायवरी का काम करता था इसी दौरान उनकी परस्पर पहचान हुई थी।
दोनों आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के सम्बंध में विस्तृत पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की संभावना है अतः पुलिस रिमांड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 के सुबह से आज दिनांक 29 अक्टूबर 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

33 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 33 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गतमें कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 15 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईटीआई मैदान सुखलिया और चौरसिया धर्मशाला के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सुरेंद्र, सुधीर, अविनाश, प्रमोद, शुभम, सोनु उर्फ भूरा और सुरेंद्र, रामेश्वर, अनिल, संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को 19.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बिकापुरी गार्डन स्ट्रीट के उजालें में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुए मिलें, सुदरलाल पंचोली, सुनील शर्मा, राजु शर्मा, विजय बैरागी, रवि जैन, अरविंद सिंह, रघुवीर सिंह तोमर को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीटखेडी नालें के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, 116 सत्यसांई कालोनी इंदौर निवासी अजय उर्फ मुन्ना पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8 बोतल अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, दीपक, संजु, रवि खरोलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को 08.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोईथराम चौराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 15 क्वाटर की अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिसथाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुकलिया रोड क्रासिंग से एम आर 4 रोड तरफ बंद पडी ईश्वर अलाय फैक्ट्री के दिवार के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, लाला पिता कालूसिंह राठौर, शुभत पिता जितेंद्र चौहान, हर्ष पिता दिनेश मालविय पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को 0.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाय की दुकान के सामनें छोटी ग्वालटोली से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिला, 18/2 छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी विजय बरोलें को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को 22.25बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना आरटीओ ऑफिस के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, बाबू घनश्यामदास नगर निवासी सियाराम उर्फ श्रीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2019 को 10.40 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवरिया टेंट हाउस के सामनें राजनगर डी सेक्टर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 101 राज नगर डी सेक्टर निवासी अंकित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।