Tuesday, August 6, 2019

· 300/- रूपये उधारी की बात को लेकर दोस्त की हत्या करने वाले, आरोपी मित्र पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में। · शराब के नशे में दोस्त ही बने दुश्मन, दोस्त का किया काम तमाम। · मृतक को शराब की लत ने पहुचाया मौत के मुंह मे। · 24 घंटे के अंदर ही लसुड़िया पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा। · आरोपी थे गुजरात भागने की फिराक में, जिन्हे भागने के पूर्व ही पुलिस ने धरदबोचा।



इन्दौर- दिनांक 06 अगस्त 2019- थाना लसुडिया क्षेत्र के राहुल गांधी नगर में खाली मैंदान के पास सुबह 6.00 बजे राहगीरों ने एक व्यक्ति की लाश खून में लथपथ देख कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुच कर पुलिस ने लाश की शिनाखत विजय उर्फ गजनी पिता स्व तुलसीराम कनाड़े उम्र 29 साल निवासी राहुल गांधी नगर इंदौर के रूप में की मौके पर मृतक के सिर के पास एक खून लगा हुआ पत्थर पड़ा था तथा सिर में चोट के निशान थे जिससे स्पष्ठ था कि मृतक को किसी व्यक्ति द्वारा चोंट पहुचा कर हत्या की है। पुलिस द्वारा मौके पर घटना स्थल के निरीक्षण करने पर, घटना हत्या की होने से अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
       पूछताछकर पता चला कि मृतक विजय शराब पीने का आदि था और शराब पीने पास की कलाली मे जाता था। कलाली राहुल नगर से 300 मीटर की दूरी पर थी। कलाली के पास ही खाली खेत/मैदान है, विजय भी अक्सर शराब पीने के बाद घर देर से आता था या कभी- कभी वही मैदान पर सो जाता था और सुबह घर लौटता था। इसलिये घर मे मॉ सीता बाई चिंता नही करती थी।
       घटना के दिन भी विजय घर नही लौटा तो राहगीरो ने विजय को सडक किनारे खेत पर पडे हुए देखा। विजय के सिर पर चोट लगी हुई थी और काफी खून बह  चुका था। प्रथम द्रष्टया सिर मे चोट और अत्यधिक खून बहने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता था।
        पुलिस द्वारा मां सीताबाई से पूछताछ मे विजय के संबध मे यह जानकारी मिली कि वह खुाली मजदूरी करता है और अधिकाश पैसा शराब पीने मे उडा देता है। विजय का भाई सचिन भी सुबह तक अपने घर नही लौटा था। अतः घटना मे कई लोगो पर शंका की गई और एक दर्जन से अधिक व्यक्तियो से पूछताछ की गई ।
          पतारसी के दौरान ज्ञात हुआ कि रात्री करीब 9-00 मृतक विजय कनाड़े और दिलीप व सुमित जिग्री दोस्त है साथ खाते व शराब पीते है। कल राहुल गांधीनगर में अंडे की दुकान के सामने आरोपी दिलीप व सुमित के साथ घूम रहा था। मृतक आरोपी सुमित व दिलीप के साथ अक्सर शराब पीकर घूमता रहता था। अंतिम बार मृतक को इन दोनो के साथ घूमते हुए मैदान तरफ जाते हुए देखा गया था। इस आधार पर मृतक के अन्य दोस्तो से पूछताछ कर दिलीप व सुमित सिसोदिया की तलाश की तो पता चला कि दोनो अपने घर पर नही है और रात से ही फरार है।
         दिलीप व सुमित की पतारसी में पुलिस द्वारा लगाये गये मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि आरोपी सुमित व दिलीप अपने मोबाईल फोन बेच कर गुजरात तरफ भागने की फिराक में है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो आरोपीगणों को हिरासत में लिया तथा पुछताछ की जिसमें दोनो आरोपीगणों ने कबूल किया कि मृतक विजय से 300/- रूपये उधारी के लेने थे जिससे काफी दिनों से मांग रहे थे आज भी उधारी के रूपये की बात हो रही थी तभी विजय ने रूपये देने से मना कर मां बहन की गालियां दे रहा था, जिससे गुस्सा होकर हमने उसके सिर में पत्थर मार दिया  तथा मैदान में ही छोड़ कर दोनो आरोपीगण निकल गये। दोनों आरोपियों ने घटना के बाद खून लगेहुए कपडे रात में ही बदल कर घर के पीछे छिपा दिये थे, जो पुलिस ने बरामद कर लिये है।
नाम आरोपीः-
1-दिलीप पिता भोलाराम, उम्र 21 साल निवासी राहुल गांधी नगर इन्दौर।
2-सुमित पिता श्यामलाल सिसोदिया, उम्र 29 साल निवासी राहुल गांधी नगर इन्दौर।

       प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रूचि वर्धन मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मो युसुफ कुरैशी ने अज्ञात आरोपीयों की गिरफ्तारी व पतासाजी के लिये 10000/- रूपये नगद इनाम की घोषणा कर अति. पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिहं चैहान एवं नगर पुलिस अधीक्षक हरीश मोटवानी को अज्ञात आरोपीयों की पतासाजी हेतु निर्देशित किया था, जिस पर थाना प्रभारी लसुड़िया संतोष दुधी के नेतृत्व गठित टीम द्वारा  तत्काल आरोपीयों की पतासाजी कर, 24 घंटे के अंदर आरोपियों को पुलिस की गिरफ्त में लिया गया।
  उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उनि हेमंत निशोद, सउनि राकेश चैहान, सउनि जयंत कुशवाह, आर राजकुमार चौबे, आर. धीरेन्द्र राठौर, आर. नीरज तोमर, आर. मनोज नायक, आर देवेन्द्र जादोन, आर अंकुश का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्यवाही करनेवाली टीम को, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 10000/- रूपये नगद इनाम देने की घोषणा की गयी है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 06 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 06 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

02 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी एवं 144 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 05 अगस्त 2019 को 07 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी एवं 144 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर के पीछे बी सेक्टर प्रजापत नगर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, दीपक पिता धनीराम जोशी, विजय पिता बाबूलाल प्रजापत, अजय पिता सुनील यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देपालपुर खटवाडी रोड में ईट के भट्‌टे के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गौमतपुरा नाका देपालपुर निवासी राजेश पिता भुवानपुरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्वजुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महक वाटिका के सामनें एमआर 9 खजराना और पुरानें गेट के पास चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, आशा नगर ए खजराना इंदौर निवासी दीपक पिता प्रीतम सिमोलिया और पप्पु पिता मोहनलाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम काजी मोहल्ला अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अब्दुल रऊफ पिता अब्दुल रहीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 को 10.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेशन देशी कलाली के पास से अवैधहथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 22 हबीब कालोनी खजराना इंदौर निवासी अजहर पिता आजम अली खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 को 13.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीर्ण माता मंदिर के गार्डन के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 140/12 जीर्ण माता मंदिर के सामनें पाटनीपुरा इन्दौर निवासी अयान शेख पिता अफजल शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 05 अगस्त 2019 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास गांधी नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, सिद्धार्थ नगर इंदौर निवासी निखलेश पिता दिलीप गेहलोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, August 5, 2019

एसपीसी के कैडेट्‌स बनेगें ट्रेनर, देगें अन्य बच्चों को बाल अपराध निवारण एवं गुड टच व बैड टच का ज्ञान



इंदौर दिनांक 05 अगस्त 2019- स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के अंतर्गत, इंदौर पुलिस द्वारा शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से स्कूल के बच्चों को पुलिस की सामान्य जानकारी व सामाजिक बातों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 05.08.19 को कलेक्टर कार्यालय स्थित ऑडिटोरियम में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला इन्दौर के स्टूडेंट पुलिस कैडेट्‌स योजना के सभी 19 स्कूलों के 4-4 बच्चो एवं एक-एक शिक्षक को बाल यौन शोषण के विरूद्ध जागरूकता अभियान के लिये प्रशिक्षक के तौर पर कार्य कर सके, इसका विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
उक्त कार्यक्रम में सभी 19 स्कूलों से आये सभी बच्चों व शिक्षकों को, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग (NCPCR) में बच्चों के शोषण विरूद्ध दिये गये प्रावधानों एवं उनकी देखभाल हेतु दिये गये निर्देशानुसार, बाल यौन शोषण के विरूद्ध लोगों में जागरूकता लाने के लिये प्रशिक्षण दिया गयाताकि वे अपने स्कूलों एवं आस-पास के अन्य स्थानों में इस संबंध में अन्य बच्चों को आवश्यक जानकारियों का प्रशिक्षण प्रदान कर सके। साथ ही बच्चों को बाल अपराधों एवं उनके कानूनी प्रावधानों के साथ-साथ, POCSO-EBOX, गुड टच, बैड टच आदि के बारें में भी बताया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री नेहा मीणा (IAS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी, महिला बाल विकास विभाग के कोऑर्डिनेटर श्री सी.एल.पासी, चाईल्ड लाईन के ट्रेनर श्री वसीम इकबाल, यूनिसेफ की प्रतिनिधि सुश्री शरवरी उबाले सहित कई एन.जी.ओ. के सदस्यगण व एसपीसी कैडेट्‌स एवं उनके शिक्षकगण उपस्थित रहे।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 05 अगस्त 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 के सुबह से आज दिनांक 05 अगस्त 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

06 आदतन व 45 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 45 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी एवं 100 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 04 अगस्त 2019 को 01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी एवं 100 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल शिव मंदिर के पास से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, कमल किशोर पिता बस्सु लत्या, अमरसिंह पिता मदनसिंह सुर्यवंशी, मनोज पिता प्रभुदयाल, कैलाश पिता रामचरण और प्रकाश चुन्नीलाल, ओमप्रकाश पिता प्यारेंलाल, नरेंद्र पिता भजनलाल, सन्नी पिता जगदीश चचोलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1320 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वाटर पंप मैदान आजाद नगर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, इरफान पिता कमरूद्दीन, मोहसीन पिता अफताफ, आशीष पिता असलम पठान,अब्दुल मलिक पिता अब्दुल जफ्फार, नुर मोहम्मद पिता अब्दुल हमीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 16.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लुधियाना ढाबा के पीछे न्यु लोहा मंडी निरजंनपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लुधियाना ढाबा के पीछे न्यु लोहा मंडी निरजंनपुर इंदौर निवासी रविंदरसिंह पिता जसवंत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका के पास सुलभ काम्पलेक्स अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नरवर काकड शेखर मुकाती टेंकर के पास इंदौर निवासी दशरथ पिता मदनलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 12.20बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास इंद्रीश नगर मुसाखेडी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 88 गली न 2 मयुर नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी कुलदीप पिता कैलाश पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 23.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहिल्यापुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 47 अहिल्यापुरा इंदौर निवासी विक्की पिता अरूण जगताप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 940 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अहीरखेडी पांवर हाउस के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अहीरखेडी कांकड इंदौर निवासी गोलु पिता पर्वत यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 14.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम टिटावदा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्रामबीबी खेडी थाना चंद्रावतिगंज इंदौर निवासी संतोष पिता बजेंसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21000 रूपयें कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुन प्याऊ छावनी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, 387 शकंरबाग थाना रावजी बाजार इंदौर निवासी रितिक पिता रमेशचंद्र योगी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 14.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्बन हाट के पास केशरबाग रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, राहुल पिता सुरेंद्र तुरक्या और विजय उर्फ शाहरूख पिता रमजान शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 04 अगस्त 2019 को 12.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमानमंदिर सार्वजनिक स्थान पावर हाउस देवगुराडिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, पावर हाउस दुधिया इंदौर निवासी योगेश पिता छगनलाल सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।