Sunday, May 26, 2019

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 56 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 26 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 26 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 56 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती(स्थायी), 20 गिरफ्तारी एवं 120 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मई 2019 को 07गैर जमानती(स्थायी), 20 गिरफ्तारी एवं 120 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्रेसिंग ग्राउण्ड की दीवार के पास ड्रीमलैण्ड चौराहा महूं से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 56 माल रोड़ महूं निवासी आनंद पिता स्व. राजकुमार गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें कीमत की 10 बॉटल अवैध बीयर जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 60/6 परदेशीपुरा के सामने से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 790 कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी संजय पिता पवन सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सेअवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्यारी घाट सुलभ कॉम्पलेक्स के पास छावनी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 52/7 शंकरबाग छावनी इंदौर निवासी सुभाष पिता मदनलाल पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध फालिया जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 15.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपशिखा ढाबे के सामने सांवेर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम लक्ष्मणखेड़ी तह. सांवेर इन्दौर निवासी लखन पिता मोहन पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भेरू बाबा मंदिर के सामने इन्द्रानगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, ग्राम बनेड़िया रोड़ देपालपुर इंदौर निवासी जगदीश पितारतन पारदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 25 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एयरपोर्ट रोड़ बीएसएफ पानी की टंकी के पास एवं विकास नगर चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 72 पंचवटी नगर इंदौर निवासी पीयूष पिता ठाकुर गंगारेकर तथा 359 लेक पैलेस छोटा बांगड़दा रोड़ इंदौर निवासी अमरदीप पिता सुरेशचंद्र रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक अवैध खंजर एवं एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, May 25, 2019

शातिर वाहन चोर क्राईम ब्रांच, इन्दौर की गिरफ्त में । · आरोपी से चोरी की 02 मोटर साईकिल बरामद। · पूर्व में भी चोरी व कूटरचित धोखाधडी के अपराध में हो चुका है आरोपी गिरफ्तार। · पुलिस गिरफ्त से बचने के लिये चोरी के वाहन के जाली/फर्जी दस्तावेज बनाकर उपयोग कर रहा था आरोपी। · आरोपी ने नम्बर प्लेट पर भी नकली नम्बर लिखवाया था उसी नकली नम्बर का फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड तैयार कर दे रहा था पुलिस को चकमा, वाहन के चेसिस नम्बर में भिन्नता पाये जाने से आया गिरफ्त में।


·        
इन्दौर- 25 मई 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में वाहन चोरी के अपराधों पर अंकुश लगाने तथा चोरी गये वाहनों की पतारसी कर, वाहन चोरों को पकड़कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के लिये इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये थे।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि थाना कनाड़िया क्षेत्र में एक व्यक्ति नम्बर प्लेट बदल कर चोरी के दो पहिया वाहन से घूम रहा है। प्राप्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना-कनाडिया पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये तलाश कर एक संदेही व्यक्ति राजेन्द्र उर्फ राजू पिता भगवान शर्मा उम्र-36 वर्ष निवासी - 265 श्याम नगर एन.एक्स थाना हीरानगर इन्दौर को पकड़ा जिसके पास उपलब्ध दो पहिया वाहन क्रमांक MP-09/MQ-7218 के संबंध में पूछताछ की गई तो संदेही व्यक्ति ने उक्त संदिग्ध वाहन से संबंधित दस्तावेज रजिस्ट्रेशन कार्ड दिखाया जिसमें मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट पर अंकित आर अी ओ वाहन क्रमांक व रजिस्ट्रेशन कार्ड में अंकित क्रमांक MP-09/MQ-7218 एक समान पाया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन कार्ड पर अंकित चेसिस नम्बर को वाहन के चेसिस नम्बर पर मिलान करने पर दोनों भिन्न भिन्न पाये गये जिसमें आरोपी को संदेह कि आधार पर मय वाहन के हिरासत में लिया जाकर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने खुलासा किया वाहन का असल आर टी ओ क्रमांक- MP-14/MB-5589 है जो कि उपरोक्त दो पहिया वाहन उसने चुराया था तथा आरोपी के पास फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड के संबंध में पूछताछ करने परउसने बताया कि मोटर साईकिल चुराने के बाद पुलिस से बचने के लिये टायपिंग की दुकान से एडिटिंग करवा कर उसने गाडी का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन कार्ड बनवाया था। 
उक्त आरोपी से की गई पूछताछ में उसने एक अन्य दो पहिया वाहन को चुराना स्वीकार किया जिसकी निशानदेही पर वाहन बरामद कर आरोपी के विरूद्ध थाना-कनाडिया में सिलसिला क्रमांक 04/19 धारा-379 भा.द.वि. व 41(1-2) जा.फौ. के तहत पंजीबद्ध किया जाकर 02 मोटर सायकल हीरो होण्डा डीलक्स/सुपर स्प्लेण्डर को जप्त किया गया है। उक्त आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह स्टील रैलिंग बनाने का काम करता है व कक्षा 10 तक पढा लिखा है। आरोपी ने बताया कि रंगीन शौक के चलते रूपयों पैसों की कमी को पूरा करने के लिये मोटर साईकिल चोरी करने लगा था। आरोपी से बरामद वाहनों की तस्कदी करने पर 01 वाहन थाना संयोगितागंज के अपराध क्र 248/18 धारा 379 भादवि में चोरी होना ज्ञात हुआ है शेष 01 वाहन कहां से चुराया तथा उसकी कहां रिपोर्ट दर्ज है इस संबंध में तस्दीक की जा रही है।
आरोपी पूर्व में भी नकली दस्तावेज बनाकर चोरी के मोबाईल बेचने के अपराध में थाना-सेंधवा शहर जिला-बडवानी के अपराध क्रमांक-260/14 धारा-461, 379, 420, 469, 470, 468, 120 (बी) भा.द.वि. में गिरफ्तार हो चुका है, जिसका प्रकरण वर्तमान में माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 25 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 71 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती(स्थायी), 28 गिरफ्तारी एवं 118 जमानतीवारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मई 2019 को 09 गैर जमानती(स्थायी), 28 गिरफ्तारी एवं 118 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 01.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, जय पिता मदनलाल गौड़, योगेश पिता लक्ष्मीनारायण पाचोरे, सचिन पिता यशवंत गौड़, सचिन पिता कन्हैयालाल गौड़, नितिन पिता विजय गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 13.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याण मिल परिसर से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अमर पिता प्रहलाद ठाकुर, रामप्रसाद पिता शोभाजी चौहान, तथाधीरज पिता रमेश चौकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 550 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जाली वाला मैदान पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे मूसाखेड़ी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भील कालोनी मूसाखेड़ी इंदौर निवासी नितिन उर्फ नक्का पिता रमेश, कुणाल पिता विनोद निवासी सदर तथा नितिन उर्फ बाबू पिता बलदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 24 हजार रूपयें कीमत की 308 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम आगरा शमशान घाट के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम आगरा निवासी बाबूलाल पिता जवरचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 02.10 बजें, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह रोड़ रेल्वे फाटक से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, विजयश्री नगर थाना एरोड्रम इन्दौर निवासी दिलीप पिता श्रीलाल सैनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 40 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 32 श्रीराम नगर खजराना निवासी रोहित पिता बजेसिंह, ममता कालोनी खजराना निवासी शाहिद पिता शाकिर अली तथा चमार मोहल्ला खजराना निवासी लीला बाई पति रामरतन सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, टंकी के पास सुभाष नगर इंदौर निवासी अजीत पिता मोहनलाल कटारिया, 870 कुलकर्णी भट्‌टा निवासी बाबू पिता रंजीत हिरोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2350 रू. कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2019 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन पुलिया चौराहे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 104 जनता क्वार्टर इंदौर निवासी राजेश पिता जगदीश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, May 24, 2019

एसएसपी इन्दौर द्वारा ली गयी, पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण हेतु कार्ययोजना बैठक,



लोकसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान अच्छा कार्य करने वाले, पुलिस अधिकारीगण हुए प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित

इन्दौर-दिनांक 24 मई 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र द्वारा आज दिनांक 24.05.19 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में इन्दौर पुलिस के राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों की एक कार्ययोजना बैठक आयोजित की गयी, जिसमें पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इन्दौर श्री सूरज कुमार वर्मा सहित जिला इन्दौर के सभी अति. पुलिस अधीक्षकगण, सभी सीएसपी/एसडीओपी, सभी थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।
                उक्त बैठक में शहर में अपराध नियत्रंण एवं आगामी त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्‌देश्य से कार्ययोजना के साथ काम करने के बारे में चर्चा की गयी। अपराध नियत्रंण हेतु नियमित रूप से प्रभावी चैकिंग व गश्त की जाये तथा महिला संबंधी अपराधों पर रोकथाम हेतु इस पर विशेष ध्यान देकर प्राथमिकता के साथ इनके निराकरण के संबंध में बताया गया। बच्चों संबंधीअपराधों के कानूनी प्रावधानों से भी सभी को अवगत करवाते हुए, इनमें गंभीरता के साथ कार्यवाही के लिये प्रतिबद्ध किया गया, साथ ही समय-समय पर, अपराध नियत्रंण हेतु की जा रही कार्यवाहियों की  साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक आधार पर समीक्षा करने के लिये संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया तथा वर्तमान में चल रहे रमजान त्यौहार व ईंद के अवसर पर भी इसी तरह पूर्ण लगन व मेहनत के साथ ड्‌यूटी करते हुए, सुव्यवस्थित पुलिस व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान एसएसपी इन्दौर द्वारा, जिला इन्दौर में पूर्ण लोकसभा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न करवाने में अहम भूमिका निभाने वाले इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित भी किया गया। जिनमें पुलिस अधीक्षक पूर्व, पुलिस अधीक्षक पश्चिम, पुलिस अधीक्षक मुखयालय, अति. पुलिस अधीक्षक महूं, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व-2, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व-3, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-1, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2, अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय,अति. पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात पश्चिम, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली, संयोगितागंज, विजय नगर, खजराना, परदेशीपुरा, आजाद नगर, जूनी इन्दौर, सराफा, मल्हारगंज, अन्नपूर्णा, हातोद/गांधीनगर, एसडीओपी सांवेर, एसडीओपी देपालपुर, एसडीओपी महूं, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच, उप पुलिस अधीक्षकगण यातायात इन्दौर सहित 8 कोर्ट मुंशियो को भी पुरस्कृत किया गया। उपरोक्त अधिकारियों/कर्मचारियों ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्ण लगन व निष्ठा के साथ, गुंडे, बदमाशों व असामाजिक तत्वों पर लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गयी, शहर में व देहात क्षेत्रों में पुलिस चेकिंग एवं व्हीव्हीआईपी के आगमन के दौरान बेहतर पुलिस व यातायात व्यवस्था तथा मतदान एवं मतगणना के दौरान उपलब्ध पुलिस बल को लेकर बेहतर प्रबंधन के साथ हर कार्यवाही को बखूबी अंजाम दिया गया।
इस अवसर पर उन्होने जिला इन्दौर में लोकसभा चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण व निर्विघ्न संपन्न करवाने में इन्दौर पुलिस द्वारा की गयी अच्छी व कड़ी मेहनत के साथ इस चुनौतीपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक करने के लिये इन्दौर पुलिस के सभी पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई भी दी गयी।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 24 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

10 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती(स्थायी), 24 गिरफ्तारी एवं 94 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कलदिनांक 23 मई 2019 को 04 गैर जमानती(स्थायी), 24 गिरफ्तारी एवं 94 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 मई 2019 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर न्यु च्वाइस केमिस्ट के पास परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 110/11 परदेशीपुरा निवासी गोपाल पिता माधवलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 550 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 मई 2019 को 12.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश पान भंडार के सामनें विश्रांति चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 24 पुरानी जीवन की फेल निवासी लक्की पिता सुनीलगुसाईवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 मई 2019 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कंजर मोहल्ला बियाबानी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, कंजर मोहल्ला बियाबानी निवासी अनिल पिता प्रभु मलैया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 23 मई 2019 को 02.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानसी पैलेस के पास फुटी कोठी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, विकास पिता सबईराव खंडागरें, जितेंद्र पिता भांगु मेहडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12000 रूपयें कीमत की 20 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रहीम पिता हमीद खान, फजल पिता मो सादिक, रिजवान पिता रईस अहमद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 6 लीटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।