Monday, May 13, 2019

· जॉब दिलवाने के नाम पर बेरोजगार युवकोे से लाखो रूपये की ठगी करने के मामले में दो आरोपी इंदौर क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में।


·        जॉब की तलाश में घूमते युवाओ को एफ.सी.आई.(फूड कार्पोरेशन आँफ इंडिया) का फर्जी जाइंनिग लेटर दिखाकर करते थे ठगी।
·        आरोपी ठगी करने वाले गिरोह को अपना बैंक खाता नंबर करवाते थे उपलब्ध ।
·        ठगी की राशि में से लेते थे अपना कमीशन ।
·        आरोपीयो के खिलाफ थाना बाणगंगा में ठगी का अपराध पंजीबध्द ।

इन्दौर - 13 मई 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र द्वारा फोन कॉल एवं एस.एम.एस. के द्वारा देश भर में लोगो के साथ आनलाईन ठगी व जाँब दिलवाने के नाम पर धोखाधडी की वारदातो को अंजाम देने वाले आरोपियो की पतारसी कर उनकी धरपकड करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के तारत्मय मे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
जाँब की तलाश में घुमते बेरोजगार युवको को प्राईवेट एवं सरकारी नौकरी दिलवाने का लालच देकर ठगी करने तथा एफ.सी.आई.(फूड कार्पोरेशन आँफ इंडिया) का फर्जी जाइंनिग लेटर दिखाकर लाखो रूपयो ऐठने संबधित शिकायतें पिछले काॅफी समय से लगातार प्राप्त हो रही थी। इसी आषय की एक शिकायत आवेदक राहुल सिहं नि.-106 दुर्गा कालोनी मरीमाता, थाना बाणगंगा जिला इंदौर के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर के समक्ष में उपस्थित होकर की गयी थी। जिसकी जांच क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की गयी थी तत्समय जांच के दौरान ठगी की वारदातो में उपयोग करने वाले नंबर एवं बैंक खातो की जानकारी ज्ञात कर उनका विश्लेषण किया गया था। जिसमें आरोपी 1.मनोज कुमार पिता दामोदर बनवाडीकर, उम्र 43 साल नि.- म.न. बी-359 पाश्वनाथ सिटी ,देवास रोड उज्जैन एवं आरोपी 2.सुमित खरे पिता श्री रमेशचन्द्र खरे ,उम्र 46 साल नि. राज्वल सिटी ए-6/102 अमखेरा रोड आधार तल जबलपुर के द्वारा  जालसाजी ,छलकपट व धोखाधडी से ठगी की वारदात किया जाना पाये जाने से उपरोक्त आरोपीयों के विरूध्द अपराध क्र. 625/19 धारा 420,34 भादवि का प्रकरण थाना बाणगंगा में पंजीबध्द किया गया है। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा तलाश की जा रही है। 
आरोपी मनोज एवं सुमित ने पूछताछ में पुलिस टीम को बताया कि वह बनारस में मिले थे। दोनों ने एक दूसरे को बताया था कि वह प्राईवेट जाँब कंसलटेन्सी का काम करते है, तब से दोनों एक दूसरे के संपर्क में है। सुमित के पास जब भी जॉब संबंधित कोई वेकेन्सी होती थी तो वह मनोज को भेजता था। मनोज ने आवेदक राहुल एवं चित्रांश को सुमित का मोबाईल नंबर देकर आपस में बातचीत करवायी। आवेदक एवं चित्रांष ने आरोपियों के बैंक खातों में अलग-अलग कुल राशि 150000/- रूपए की जमा करवाई।
उक्त राशि में से आरोपियों द्वारा अपना-अपना कमीशन निकाल लिया जाता था। आरोपी सुमित ने राहुल व चित्रांश को एफ.सी.आई.(फूड कार्पोरेशन आँफ इंडिया) का जाइंनिग लेटर का सैम्पल दिखाया और कहाँ कि तुम्हारे लिये भी ऐसा लेटर जारी होकर आयेगा। आरोपियो के द्वारा अपने अन्य साथी उमेश के माध्यम से आवेदक के लिए एफ.सी.आई.(फूड कार्पोरेशन आँफ इंडिया) का ज्वाईनिंग लेटर जारी करवाने को कहा। जब आवेदक द्वारा कई बार ज्वाईनिंग लेटर की मांग की गई तो उमेश ने और रूपए की मांग की। तो आवेदक एवं चित्रांश ने कहा कि पहले ज्वाईनिंग लेटर दो उसके बाद ही पैसा देगें, नही तो हमारा पैसा वापस कर दो। तो उमेष ने कहा कि अब मेरे पास पैसे नही है वो तो खर्च हो गए है। 
आरोपी मनोज और सुमित अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक ठगी करने वाले बडे गिरोह का संचालन करते थे। तथा गिरोह के सदस्य प्राईवेट तथा सरकारी कंपनी में नौकरी दिलवाने के प्रलोभन देकर, हजारों रुपये खातों में जमा करा लेते थे। ये ठगी करने वाले गिरोह मध्यप्रदेश के कई शहरो इंदौर, उज्जैन एवं जबलपुर मे के बेरोजगार छात्रों को अपना शिकार बनाते हैं। क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा इस प्रकार नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी कर रहे गिरोहों तथा उनके पूरे नेटवर्क की लगातार पतारसी की जा रही है अतः टीम को निकट भविष्य में बढ़ी सफलता मिलने के आसार है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 13 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 13 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 80 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-

13 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 गैर जमानती(स्थायी), 18 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 13 मई 2019 को 15 गैर जमानती(स्थायी), 18 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को 21.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मधुमिलन गार्डन महूं सें ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, विजेन्द्र पिता चुन्नीलाल वर्मा, प्यारेलाल पिता गेंदालाल बौरासी, नवीन पिता शंकरलाल बौरासी, सुरेन्द्र पिता मेकूराम यादव तथा संदीप पिता रामप्रसाद कौशल सभी निवासी गुजरखेड़ा महूं को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3360 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 12 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गतविभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 264 खजराना गांव इंदौर निवासी आरिफ पिता आजाद पटेल, 109 जल्ला कालोनी खजराना इंदौर निवासी छीतर पिता मोहम्मद हुसैन, जल्ला कालोनी खजराना निवासी रफीक उर्फ जांटी पिता असलम, अशरफ नगर जमजम चौराहा निवासी वसीम पिता शाकिर शेख, 63 सम्राट नगर खजराना निवासी मो.यूसुफ पिता अब्दुल रज्जाक तथा मनसब नगर खजराना इंदौर निवासी इरफान पिता अब्दुल रज्जाक पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 11 ए सुखलिया इंदौर निवासी हरिओम पिता योगेन्द्र श्रीवास्तव, 68 शिवशक्ति नगर इंदौर निवासी आकाश पिता श्यामलाल तथा हिमांशु पिता राजेन्द्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 67 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका एवं एमआर-4 रोड़ मलैया इण्डस्ट्रीज के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,02 धोबी मोहल्ला इंदौर निवासी रवि उर्फ राधे पिता बच्चूलाल गोदाड़िया तथा कुमेड़ी कांकड़ सांवेर रोड़ थाना बाणगंगा इंदौर निवासी संतोष पिता सुभाष्ज्ञ साल्वीकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6000 रू. कीमत की 60 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को 12.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाले पार नंदन नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 60 राज नगर इंदौर निवासी अजय पिता हीरालाल बछाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिला, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इंद्रपस्थ चौराहा एमजी रोड़ सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुए मिलें, एलआयजी यूनियन बैंक के पास इंदौर निवासी रमाकांत पिता विष्णु कुमार तिवारी को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करइसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदनवन कालोनी बगीचे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 171 मुंगेरीपुरा अल्लूर हॉस्पिटल के सामने इंदौर निवासी मोहम्मद सलीम उर्फ सफीक पिता मो. लतीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 12 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पीठ रोड़ महूं एवं चोपड़ा वाटिका के सामने महूं से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, मुल्लाजी की टाल के पास पीठ रोड़ महूं निवासी देवेन्द्र पिता मुकेश झनकारे तथा एमसीसी क्वाटर महूं निवासी सोनू उर्फ विशाल पिता सुरेश इंगले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिला, 01 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक12 मई 2019 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुन्दन नगर गार्डन से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, 101 कुंदन नगर इंदौर निवासी वीरेन्द्र पिता सरदार सिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सेवन किया अवैध मादक पदार्थ व सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।




Sunday, May 12, 2019

शहर में प्रियंका गांधी के रोड़ शो के दौरान निम्नानुसार रहेगी, यातायात व मार्ग व्यवस्था।


इन्दौर-दिनांक 12 मई 2019-दिनांक 13.05.2019 सोमवार को सांयकाल माननीय प्रियंका गांधी बडेरा का भ्रमण इंदौर हो रहा हैं। इस दौरान बडा गणपति, राज मोहल्ला, नरसिंग बाजार राम लक्षमण बजार,यशवन्त चौराहा,एवं राजवाड़ा तक रोड़ शो का आयोजन एवं राजवाड़ा से मृगनयनी,नगर निगम चौराहा,लोखण्डे पुल,मरीमाता होते हुए एयरपोर्ट पहंचुग,े आमजन से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिये उक्त मार्ग का कम से कम उपयाग करने का प्रयास करे।
राडे शो कार्यक्रम मे  सम्मिलित होने वाली आमजनता की सुविधा को देखते हुए निम्न स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है :-
डायवर्सन व्यवस्था-
  • व्ही.आई.पी. के आगमन से करीब 01 घण्टे पूर्व से व्ही.आई.पी. के मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहन, लाेिडंग वाहन सिटी बस एवं सभी प्रकार की अन्य बसो ं आदि को डायवर्ट कर दिया जावगे ा।
  • व्ही.आई.पी. के आगमन पर सुपर कारीडोर टी, कालानी नगर, वायरलेस टी ,बडागणपति, जिन्सी चौराहा, टोरी कॉनर, राज मोहल्ला, नन्दलालपुरा , मालगंज मृगनयनी, दरगाह टी, गंगवाल,एवं महूनाका की ओर से जवाहरमार्ग एवं व्ही.आई.पी. मार्ग पर आने वाले यातायात को कुछ समय के लिए डायवर्ट किया जायेगा।


अतः आम जन से अनुरोध है कि व्ही. आई. पी के आगमन के समय असुविधा से बचने के लिये उक्त मार्ग का उपयोग करने से बचे। उक्त निर्णय इन्दौर पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्‌देनजर लिया गया है। कृपया इन्दारै पुलिस को सहयागे करने का कष्ट करे।

  • आमजनता से अनुरोध है कि कृपया वेकल्पिक मार्ग का उपयोग करे, असुविधा से बचे ।
  • फायर बिग्रेड,एम्बुलेन्स एव मरीजो के वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर सुविधा दी जायेगी।
  • आमजन किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर हेल्पलाईन नम्बर 7049108479,7049107979, 7049108483, 07312349103 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यातायात पुलिस व्दारा जनहित मे जारी

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 102 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 12 मई 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर, श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 के सुबह से आज दिनांक 12 मई 2019 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 102 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया। जिसके अंतगर्त-
12 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
19 गैर जमानती(स्थायी), 36 गिरफ्तारी एवं 100जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 मई 2019 को 19 गैर जमानती(स्थायी), 36 गिरफ्तारी एवं 100 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डबल मंजिला काम्पलेक्स के पास कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर सें सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, पुष्पकांत पिता कुवेरलाल बिजोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 310 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।
अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कर्बला कुआं के पास पटेल नगर खजराना सेअवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 25 रामकृष्ण बाग कालोनी खजराना निवासी भारत पिता शैतानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डीके गार्डन के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 1144 कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी राकेश पिता जागेश्वर वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, संगीता पति सुनिल चौहान, ललिता पति सुनिल बामनिया, राजू पिता सत्यानारायण शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंगलवारिया हाट के पास देपालपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मंगलवारिया हाट देपालपुर निवासी कमलाउद्दीन पिता आमीनद्दीन को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2600 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 14.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा मजदुर चौक से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 265 शिव नगर मुसाखेडी आजाद नगर निवासी रवि पिता धनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एसवीएल होटल के सामनें तपेश्वरी बाग खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, मुमताज बाग कालोनी खजराना निवासी हीरालाल पिता अर्जुन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राम मंदिर के पास शिवाजी नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 44 शिवाजी नगर निवासी सोनू उर्फइंग्लिस वदंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर कलाली के पास और मोनी बाबा आश्रम के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 133/3 भगतसिंह नगर निवासी गोलू उर्फ कृष्णा और 34 भगतसिंह नगर बाणगंगा निवासी किशोर पिता राधाकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध छूरा व एक कटार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन ईमली ब्रीज के पास टेंपो स्टेंड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, पिपल्दा थाना कन्नौद जिला देवास निवासी तैय्यब अली पिता चांद खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 11 मई 2019 को 16.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग रोड घनश्यामदास नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 13/2 घनश्यामदास नगर निवासी रितीक पिता जमनालाल बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एकअवैध छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।