Wednesday, March 27, 2019

लंबे समय से फरार 14 स्थायी वारंटी, पुलिस थाना महूं द्वारा गिरफ्तार।




इंदौर - 27 मार्च 2019- इंदौर पुलिस द्वारा फरार आरोपियों व वारंटियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही हैं। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) इंदौर श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री धर्मराज मीणा व एसडीओपी महू श्री विनोद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना महू द्वारा लंबे समय फरार एक साथ 14  वारंटियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
          क्षेत्र के फरार अपराधियों व वारंटियों को पुलिस की गिरफ्त में लेने के लिये महूं पुलिस प्रयासरत थी। इसी क्रम में आज दिनांक 27.03.19 को थाना प्रभारी महूं श्री अभय नेमा, उप निरीक्षक संगीता बारिया, उप निरीक्षक अरविंद बेले, ए.एस.आई माल सिंह बोदड, प्रधान आरक्षक 553 विजय यादव, प्र.आर 1666 जगमोहन जाट,आरक्षक 359 नरेंद्र ,आरक्षक 870 ऋषिकेश , महिला आरक्षक 526 सुबमती की टीम द्वारा 14 स्थाई वारंट तामील किया है, सभी वारंट 05 वर्ष पुराने हैं। पुलिस द्वारा  सभी वारंटीओं को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय महूं जिला इंदौर पेश किया गया है । 
उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक संगीता बारिया एवं एएसआई माल सिंह  बोदड द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई । बड़ी संख्या में स्थाई वारंटीओं को गिरफ्तार करने में महु पुलिस को सफलता मिली है अधिकारियों द्वारा महू पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 134 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 मार्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 134 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

48 आदतन व 46 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 27 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 48 आदतन व 46 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर- दिनांक 27 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मार्च 2019 को 04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2019- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालगंज टेम्पो स्टेण्ड के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, भगतसिंह मार्ग बियाबानी इंदौर निवासी संतोष पिता शालिग्रामको पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को 14.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पाडलिया शिवसिटी गेट के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 401 सिल्वर ऑक्स, सिलिकॉन सिटी इंदौर निवासी दिलीप कुमार पिता आराम पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जें से 435 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पालिया हातोद से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, रेल्वे स्टेशन रोड़ ग्राम पालिया थाना हातोद इंदौर निवासी विनोद पिता रामनिवास सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 410 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2019- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निहालपुर मुण्डी एवं राजेन्द्र नगर नाका से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, निहालपुर मुण्डी भड़किया इंदौर निवासी सचिन पिता राधेश्याम मालीवाड़ तथा संजय गांधी नगर इंदौर निवासी रोहित पिता सुनील सिंगार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 हजार रू. कीमत की 448 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 20.45 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर सी-21 मॉल के सामने से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 277 अमृत पैलेस कालोनी निपानिया इंदौर निवासी राकेश पिता कल्लू यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1540 रू. कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, भंगिया कांकड़ हीरा नगर इंदौर निवासी नरेश पिता सूरज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 01.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम विसनखेड़ा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम विसनखेड़ी इंदौर निवासी विक्रमसिंह पिता मानसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 12.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवशक्ति नगर मेन रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 95 शिवशक्ति नगर इंदौरनिवासी नीरज पिता सूरज भदौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 13.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास फिरदौस नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, यहीं के रहने वाले रईश उर्फ पोपट पिता लाल खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम मोरोद से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम मोरोद खंडवा रोड़ इंदौर निवासी अम्बाराम पिता भूराजी जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेठी नगर नाले के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 23 लालबाग बंदीछोड़ बाबा की दरगाह के पास इंदौर निवासी पंकज पिता अशोक सिंह चावड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वाराकल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 20.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग के पास बरलई जागीर ब्रिज के नीचे से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम पुवार्डादाई पंचायत के पीछे क्षिप्रा इंदौर निवासी दारासिंह पिता अनोपसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 14.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलाई नाका तिराहा के पास सिमरोल से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, लालबाग अन्नपूर्णा इंदौर निवासी आदर्श पिता छोटेलाल ़िद्ववेदी तथा हेमंत पिता अशोक चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 कों 21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेड़िया नाका गेट के पास देपालपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, रविदास मार्ग देपालपुर इंदौर निवासी मुकेश पिता शंकरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रू. कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2019-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गांधी हॉल परिसर गेट के पास इंदौर निवासी रणजीत पिता बाबूजी तथा 8/1 विजयश्री नगर मेन रोड़ इंदौर निवासी उत्तम उर्फ केशव पिता मुकेश जादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को 14.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे ओवर ब्रिज के नीचे सिंगापुर टाउनशिप से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 522 ब्लाक बी सिंगापुर नेक्स्‌ट इंदौर निवासी जगदीश उर्फ अजीत पिता शिवराम भदौरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्ला कालोनी खजराना एवं गोसिया मस्जिद के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, बलाई मोहल्ला खजरानाइंदौर निवासी तेजकरण पिता गणेश सोलंकी तथा 134 हिना कालोनी खजराना इंदौर निवासी जुल्फिाकार पिता रफीक शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक छुरा व एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संचार नगर चौराहा कनाडिया और जीआरपी तिराहा बिचौली हप्सी रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कुक्षी जिला धार निवासी कमलेश पिता इडला चौहान और ग्राम चिकापुटी बाग जिला धार निवासी संतोष पिता स्व ज्ञानसिंह भूरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरव बाबा मंदिर एम आर 4 और फिरोज गांधी नगर आम रोड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, फिरोज गांधी चौक कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी हेमंत पिता सदाशिव मराठा और सुनिल पिता मदनलाल खरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक छूरा हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2019 को 13.30 बजें, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर ईमली बाजार चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 3/5 गफ्फुर खां की बजरिया निवासी सुरेश पिता लक्ष्मीनारायण प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, March 26, 2019

क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में 05 अंतर्राज्यीय गाँजा तस्कर गिरफ्तार।


·       
  • ·        आरोपियों के कब्जे से लगभग 30 किलो गांजा कीमती करीबन 8 लाख रूपये, बरामद।
  • ·        घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट तथा 01 वेगनआर, कार बरामद।
  • ·        कार में बनी गोपनीय डिक्की में छुपाकर ले जाते थे गांजा,  कई जिलों में करते थे सप्लाय।
  • ·        आरोपियों पर पूर्व में भी दर्ज है कई अपराध।


इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचि वर्धन मिश्र इंदौर (शहर) व्दारा इन्दौर में अवैध मादक पादर्थों की गतिविधयों में संलिप्त, तस्करों तथा इनकी खरीदी बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच की एक टीम का गठन किया जाकर उसको समस्त अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों तथा गिरोहों के बारे में आसूचना संकलित कर उनकी धरपकड करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
            इसी अनुक्रम में क्राईम ब्राँच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि  कुछ लोग बड़ी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गाँजा लेकर 02 अलग अलग चार पहिया वाहनों से आ रहे हैं तथा इंदौर शहर में थाना भंवरकुआ तथा जूनी इंदौर क्षेत्र में सप्लाय करने के लिये जाने वाले हैं। क्राईम ब्रांच की टीमों ने प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये थाना भंवरकुआ पुलिस के साथ आईटी पार्क चौराहे के पास नाका बंदी की, तथा क्राईम ब्रांच की दूसरी टीम ने थाना जूनी इंदौर पुलिस के साथ मिलकर गुलजार चौकी के सामने माणिक बाग रोड पर स्टापर लगाकर चेंकिंग शुरू की जिसमें आई टी पार्क चौराहें पर महू तरफ से आती हुई एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार क्रमाँक MP09 CL 6626 को रोककर उसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली, जिसमें एक प्लास्टिक की भरी हुई बोरी मिली जिसपर उत्तम बीएपी छपा था बोरी को खोलकर देखने पर उसमें 10 पैकैट टेप से पैक किये हुये रखे मिले उक्त पैकेटों को खोलकर पुलिस ने देखा तो उसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया।
                                कार में सवार तीनों युवकों से नाम पता पूछने पर उन्होंने अपने नाम (1) जितेन्द्र उर्फ जीतू बुंदेला पिता श्यामसिंह बुंदेला उम्र 44 साल निवासी 89/3 शिव शक्ति नगर कॉलोनी मोहन नगर उज्जैन (2) संदीप शर्मा पिता उपेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 33 साल निवासी 29 एकता नगर नानाखेडा उज्जैन एवं (3) सचिन उर्फ लव पिता शैलेन्द्र चोपड़ा उम्र 23 साल निवासी 154 नमक मण्डी उज्जैन का होना बताया। तीनों व्यक्तियों से गांजे के परिवहन के संबंध में दस्तावेज तलब किये गये जोकि उन्होंनें स्वयं के पास नहीं होना बताया। आरोपियों के कब्जे से 01 बोरी भर अवैध गांजा बरामद हुआ जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत्‌ जप्त किया जाकर आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपीगणों से सफेद रंग की स्विफ्ट कार क्रमाँक डच्09 ब्स् 6626 भी जप्त की गयी। आरोपीगणों का कृत्य धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से थाना भंवरकुआं में अपराध क्रमाँक 227/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट केतहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
               इसी प्रकार क्राईम ब्रांच की अन्य टीम गांजा तस्करों को पकड़ने के लिये थाना जूनी इंदौर पुलिस के साथ गुलजार चौकी के सामने माणिक बाग रोड पर स्टापर लगाकर चेंकिंग कर रही थी इसी दौरान दो व्यक्ति सिल्वर रंग की वेगन आर कार क्रमाँक MP09 CL 6626 से आये जिसे पुलिस टीम द्वारा स्टॉपर लगाकर रोका तो उक्त कार चालक कार को स्पीड से भगाकर ले जाने लगा जिसे पुलिस टीम ने तव्रित कार्यवाही करते हुये घेराबंदी कर धरदबोचा। कार में सवार दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर उन्होंनें अपने अपने नाम (1) सुनील पिता बाबूलाल राठौर उम्र 44 साल निवासी चंपाकुडी बहादुर गली उज्जैन व (2) अक्षय पिता रविन्द्र बोधीले उम्र 22 साल निवासी एस एच 138 डांचा भवन उज्जैन का होना बताया। संदेह के आधार पर उक्त कार की तलाशी ली जिसमें से अवैध गांजा बरामद हुआ जोकि आरोंपियों ने कार की आगे की दोनों सीटों के नीचे गोपनीय डिक्की बनवाकर छुपाकर रखा था।
              दोनों आरोपीगणों  सुनील व अक्षय के कब्जे से चार पहिया वाहन वेगन आर कार क्रमाँक MP 13 CC 2346 तथा अवैध गांजा जप्त कर, आरोपीगणों को थानाजूनी इंदौर के अपराध क्रमाँक 156/19 धारा 8/20 एन डी पी एस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
             आरोपी जितेन्द्र बुंदेला निवासी शक्ति नगर उज्जैन ने पूछताछ पर बताया कि वह कक्षा 5 वीं तक पढ़ा है तथा उज्जैन क्षेत्र में गांजा बेचने का काम करता रहा है आरोपी इंदौर में गांजे की कीमत मंहगी मिलने पर यहां गांजा सप्लाय करना चाह रहा था जिसे पुलिस टीम ने सूचना प्राप्त होने पर धरदबोचा। आरोपी जितेन्द्र के विरुध्द थाना चिमनगंज में मारपीट,  लडाई झगडे, सट्टे, हत्या का प्रयास, हत्या जैसे दर्जन भर से अधिक अपराध विभिन्न शहरों में पंजीबद्ध है आरोपी पर लसूड़िया थाने में भी एन डी पी एस एक्ट का 01 अपराध पूर्व में पंजीबध्द किया जा चुका है। आरोपी वर्तमान मे जमानत पर रिहा हुआ था तथा जमानत पर छूटने के बाद पुनः गाँजे की तस्करी करने लगा था। आरोपी ने बताया की रंगपंचमी के त्यौहार पर इंदौर शहर में गाँजे की मांग अधिक होती है जिसमें अधिक कीमत प्राप्त होती है इसलिये वह अपने बहनोई संदीप शर्मा एवं मित्र लव के साथ गाँजा बेचने हेतु निकला था।
             आरोपी संदीप शर्मा ने पूछताछ पर बताया की वह उज्जैन का रहने वाला है तथा कक्षा7वीं तक पढा है। संदीप रिश्ते मे आरोपी जितेन्द्र का जीजा लगता है तथा उसके साथ ही गाँजा की खरीदी बिक्री का काम करता है। आरोपी संदीप शर्मा पर विभिन्न प्रकार के आधा दर्जन अपराध उज्जैन जिले के थानों मे पंजीबध्द है तथा आरोपी संदीप शर्मा इन्दौर में भी पूर्व मे एटीएम से पैसे चोरी करने के अपराध मे थाना जूनी इंदौर थाने पुलिस की कार्यवाही में जेल मं निरूद्ध हुआ था।
            आरोपी सचिन उर्फ लव ने पूछताछ पर बताया की वह कक्षा 12वी तक पढा है तथा अमेजन कंपनी मे डिलीवरी बॉय का काम करता है। आरोपी सचिन अमेजन कंपनी से काम छूट जाने से उसके मित्र आरोपी जितेन्द्र के साथ गाँजा सप्लाय करने का काम करने लगा था।
            आरोपी सुनील राठौर ने पूछताछ पर बताया कि वह कक्षा 5 वीं तक पढा है तथा रेडिमेड कपड़े सिलने का काम करता है। सुनील ने बताया की उसकी बीवी एवं बच्चे पैसों की तंगी के कारण उसे छोड़कर चले गये थे इसलिये उसने पैसे कमाने की लालच में अपने दोस्त अक्षय के साथ मिलकर गाँजे की तस्करी करना शुरू कर दी थी।
            आरोपी अक्षय ड्रायवरी का काम करता है जोकि अपने साथी सुनील राठौर के साथ गाँजे की खरीदी बिक्रीका काम करने लगा था। आरोपी के विरुध्द थाना चिमनगंज में उज्जैन में मारपीट एवं हत्या के प्रयास के 02 मामले पंजीबध्द है।
            आरोपीगणों ने पूछताछ पर बताया कि वह बड़ी मात्रा मे उज्जैन, देवास तथा इंदौर के कुछ क्षेत्रों में गांजे की तस्करी करते थे। क्राईम ब्राँच की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये गांजा सप्लाय करने वाली गैंग का पर्दाफाश करने मे सफलता हासिल की गई है। आरोपीगणों से अन्य तस्करों के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जायेगी जिनसे अन्य तस्करों के सुराग मिलने की संभावना हैं।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 90 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 मार्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 90 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

32 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 32 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 26 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मार्च 2019 को 04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2019- पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बिसनखेडा चौराहा ग्राम खत्रीखेडी निवासी मुकेश पिता छोगालाल मालविय और ग्राम अम्बामोलिया थाना खुडैल निवासी शोभाराम पिता घीसाराम सोलंकी और बिचौली काकड बिजली नगर के पास निवासी गोटुनाथ पिता पप्पुनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 कों 15.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर सुगनीदेवी ग्राउंड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गली न 2 परदेशीपुरा निवासी पुष्पेंद्र पिता बद्रीप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 कों 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर मेन रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 21/2 भगतसिंह नगर के पास निवासी रेखा पति सुरेश पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 कों 16.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपियों के घर के सामनें ओटलें पर नेहरू नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नेहरू नगर राऊ इंदौर निवासी निर्मला पति लाखन चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 320 रू. कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वैशाली ढाबा सेंटर पाइंट बायपास रोड राऊखेडी मे से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, वैशाली विहार ढाबा राऊखेडीनिवासी संतोष पिता गोपालसिंह और गंगाघाटी मांगलिया निवासी अखिलेश पिता स्व सतीश जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2019- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 कों 16.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवगुराडिया सुनील गोस्वामी के घर के सामनें थाना खुडैल से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, देवगुराडिया इंदौर निवासी सुनील पिता जगदीश गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 कों 19.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला माता मंदिर के पास से अवैध भांग बेचते/ले जाते हुए मिलें, 24 जुना रिसाला इंदौर निवासी गणेश पिता सत्यनारायण तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2019-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 195/11 मेघदुत नगर निवासी रोहित पिता दुर्गेश पटेल और 144 हीरानगर निवासी अजय पिता अशोक ठाकूर और सुनील पिता रतन तायडें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग सुखलिया तिराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 360/2 गोविंद नगर निवासी मनीष पिता महावीर बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2019 को 16.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वैंकटेश मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 415/5 समाजवादी इंद्रानगर निवासी राहुल पिता बंशीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक गुप्ती जप्त किया गया।
                पुलिस थाना सदर नगर द्वारा कल दिनांक 25मार्च 2019 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर साउथ गाडराखेडी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 26/2 साउथ गाडराखेडी निवासी भीमा मेहर पिता पुरनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।