Sunday, March 24, 2019

· गोली चलाकर लूट का प्रयास करने वाले आरोपीगण, पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा गिरफ्तार।



·        पूछताछ पर आरोपीगण निकले ट्रक चालकों के मोबाइल चोरी व छीनने वाले गिरोह के सरगना,  2 नाबालिकों सहित 7 आरोपियों की पूरी गैंग पुलिस की गिरफ्त में।
·        आरोपीगण कटर की सहायता से रोड़ किनारे खड़े ट्रकों की खिड़कियों के कांच निकालकर, चोरी कर लेते थे ट्रक चालक के मोबाइल व कीमती सामान।
·        आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय कारतूस के, चोरी के 11 मोबाइल,  2 चोरी की पल्सर मोटर सायकल सहित घटनाओं को अंजाम देने में प्रयुक्त धारदार कटर भी बरामद।

इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर श्रीमती रुचि वर्धन मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा चोरी/नकबजनी, लूट/डकैती जैसी घटनाओं पर नियंत्रण हेतु, इनमें लिप्त आरोपियों की पतारसी हेतु प्रभावी कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर, श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 डॉ. प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर श्री सुरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थानातेजाजीनगर द्वारा गोली चलाकर लूट प्रयास करने वाले तथा लोगों के मोबाइल छीनने वाले आरोपीगणों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

पुलिस थाना तेजाजीनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 11.03.2019 को तेजाजीनगर ब्रिज पर 02 अज्ञात बदमाशों ने मोटर साईकल पर सवार होकर प्रकरण के मजरुह को लूट करने की नियत से रोकने का प्रयास किया तथा नही रुकने पर देशी पिस्टल से गोली मार दी थी। जिस पर थाना तेजाजीनगर पर अपराध क्रमांक 108/19 धारा 308,393,34 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। थाना तेजाजी नगर की टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों की पतारसी की जा रही थी, इसी दौरान आज दिनांक 24.03.19 को रालामंडल चौराहे पर चैकिंग के दौरान 02 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरा बंदी कर पकडा गया। पुलिस द्वारा उक्त्‌ संदेहियों से पूछताछ करने पर, उन्होने दिनांक 11.03.2019 को तेजाजीनगर ब्रिज पर लूट की नियत से एक व्यक्ति को गोली मारना बताया। आरोपोगणों से एक देशी पिस्टल लोडेड, चोरी के कुल 11 मोबाईल तथा 02 चोरी की पल्सर तथा घटना कारित करने के लिये प्रयुक्त धारदार कटर जप्त किये गये है।
      आरोपीगणो से पूछताछ करने पर, उन्होने अपने अन्य साथियों के साथ बायपास एवं सुनसान स्थानों पर आने जाने वाले ट्रक चालको व राहगीरो के मोबाइल छीनना स्वीकार किया है तथा धारदार कटर की मदद से खडे ट्रको की खिड़कियों के कांच के रबर को काटकर मोबाइल एवं अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया है और इन चोरी के मोबाइल के लॉक को तोडने के लिये राहुल पिता ध्रुवपाल व सोनू पिता गया प्रसाद साहू द्वारा साफ्टवेयर का उपयोग करना बताया। आरोपीगणों से अन्य साथियों व वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-  1.राजेश पिता गोपाल मौरे 2.रणजीत पिता मगनलाल 3.राजेश पिता मधु चोगने 4.राहुल पिता ध्रुवपाल 5.सोनू पिता गयाप्रसाद साहू तथा 02 नाबालिक सभी निवासी ऋषि पैलेस इंदौर को पकड़ा गया है, जिनके कब्जे से एक देशी पिस्टल लोडेड, चोरी के कुल 11 मोबाईल तथा 02 चोरी की पल्सर तथा घटना कारित करने के लिये प्रयुक्त धारदार कटर जप्त किया गया है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजाजी नगर नीरज कुमार मेड़ा, उनि के एस सोलिया, सउनि दिनेशकुमार ,आर. 3167 विजेन्द्र , आर 348 नितीन, आर.देवेन्द्र परिहार की सराहनीय भूमिका रही।





· शहर से दो पहिया वाहन चोरी करने वाली गिरोह के तीन आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में। · नशा एवं अन्य शौक पूरा करने के लिए करते थे आरोपीगण दोपहिया वाहनों की चोरी। · आरोपियों के कब्जे से कुल 12 दो पहिया वाहन (कीमती करीबन 08 लाख रूपये) बरामद। · हीरानगर, चंदननगर, द्वारिकापुरी, अन्नपूर्णा, तुकोंगज, छोटी ग्वालटोली, विजयनगर क्षेत्र से चोरी किे थे आरोपियों ने वाहन।




इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर (शहर) श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में हो रही दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु, तथा वाहन चोरी में लिप्त गिरोहों की पहचान कर उन पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री अमरेंद्र सिंह के द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम का गठन किया जाकर उसको वाहन चोरी करने वाली गिरोंहों की धरपकड़ करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
          क्राईम ब्राँच की टीम को इस कड़ी में मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि चंदन नगर क्षेत्र में कुछ लड़के चोरी के दोपहिया वाहनों को बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। मुखबिर से प्राप्त  सूचना पर  क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना चंदन नगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये सघन छानबीन के बाद सिरपुर तालाब के पास से संदेही व्यक्ति को घेरांबदी कर पकड़ा जिसनें पूछताछ में अपना 1. नीलेश पिता इन्दर लोधी उम्र 19 साल निवासी बांक, राजकुमार नगर, थाना चंदन नगर, का होना बताया उपरोक्त व्यक्ति के पास डिस्कबर बाईक MP-09-NV-0419  के संबंध दस्तावेज तलब किये गये जो उसने अपने पास नहीं होना बताया तथा एवं पूछताछ के दौरान ही गाडी छोडकर भागने लगा। नीलेश लोधी को पकड़ने के बाद पूछताछ करने पर उसने खुलासा किया कि उपरोक्त वाहन चोरी का है जिसे बेचने के लिए वह ग्राहक ढूढ़ रहा था। आरोपी को वाहन चोरी कने के जुर्म में पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर उससे पूछताछ की गई जिसने बताया कि उसने अपने 02 अन्य साथियों 2. शाहरूख पिता शौकीन शाह उम्र 21 निवासी 07 सिरपुर बांक, थाना चंदन नगर, इन्दौर एंव 3. शाहरूख पिता मो. रफीक खान उम्र 19 साल निवासी 217 राजकुमार नगर,बांक थाना चंदन नगर, इन्दौर के साथ अन्य दो पहिया वाहनों की भी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की है।
                                आरोपी नीलेश से प्राप्त जानकारी के आधर पर उसके दोनों साथीदारोंनों को चंदननगर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये पतासाजी उपरांत धरदबोचा, जिन्होंनें पूछताछ में बताया कि वह भांग, गांजा, पेट्रोल एवं सुलोशन टूव का नशा करने के आदी है, एवं नशे की लत और अन्य शौक को पूरा करने के लिए आरोपीगण साथ में संगनमत होकर दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। आरोपी शाहरूख पर चंदननगर में घरेलू हिंसा तथा दहेज एक्ट में पूर्व में भी प्रकरण पंजीबद्ध किया जा चुका है। आरोपी नीलेश नशा करने का आदी है जिसे उसके परिजनों द्वारा 02 बार नशा मुक्ति केन्द्र में भी भेजा गया किंतु वह नशो की लत से नहीं उबर पाया। उपरोक्त आरोपियों से पूछताछ में 1 दर्जन चोरी की गाडियाँ बरामद हुई हैं जिस मश्रूो की कीमत करीबन 08 लाख 50 हजार रूपये है। बरामद की गई गाडियों में थाना चंदन नगर की 03 गाडियां, 01 मो.सा. अन्नपूर्णा, 01 मो.सा. द्वारकापुरी, 01 मो.सा. छोटी ग्वालटोली, 01 मो.सा. हीरानगर, 01 मो.सा. तुकोगंज,01 मो.सा. विजयनगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा अन्य तीन गाडियां बिना नम्बर की जप्त की गईं है जोकि कहां से चोरी की गई थी इस संबंध में पुलिस टीम द्वारा जानकारी ज्ञात की जा रही है। आरोपियों से इसके अतिरिक्त अन्य घटनाओं के बारे में भी पूछताछ जारी है जिनसे और भी गाडियाँ मिलने की संभावना है।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 212 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 मार्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 212 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

85 आदतन व 42 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 85 आदतन व 42 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

17 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 145 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 मार्च 2019 को 17 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी एवं 145 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 17 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2019- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को 21.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई द्वारा जगजीवनराम नगर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 417/8 समादिया कालोनी निवासी जगदीश पिता फुलचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेघदुत गार्डन के अंदर और भमौरी पुल के पास राजू की दुकान पर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 2/14 नंदा नगर निवासीराजू पिता कैलाश कुशवाह और 19 कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी नितीन पिता देवीदास नगरकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को 23.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शेख मस्जिद के पास इशाक कालोनी खजराना इन्दौर में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शेख मजिद पिता शेख युसूफ और साजिद पिता मुन्ना खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 860 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ओटला खंबे की लाईट के नीचें डायमंड कालोनी इन्दौर में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अनिल पिता सुभाष चौहान, रमेश पिता नवल गोयल, कैलाश पिता रामसिंह ठाकरें और कैलाश पिता कालू सिसोदिया, राधू पिता केशरसिंह चौहान, कमलेश पिता इदंरसिह सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 5870 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019को 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंडारी ब्रिज के नीचे एमआर 4 इन्दौर में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अशोक पिता रामप्रसाद कोरी, भारत पिता गंगाधर वर्मा, रोहित पिता सजंय ऐले, प्रकाश पिता कमललाल, चंपालाल पिता कवंरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1750 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को 18.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महाकाल चौराहा खातीवाला टैंक से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 5 पागनीसपागा निवासी अजीत पिता निहालसिंह गांधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त कियें गयें।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2019- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 कों 21.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सार्वजनिक शौचालय के पास देवास नाका से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें,ग्राम काकडवार थाना टांडा धार निवासी कैलाश पिता नजरू अलावा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 कों 14.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंगपुरा ईट भट्‌टे के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राजा बाग कालोनी निवासी नवीन पिता शिवनाथ झा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 कों 12.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टुटी प्रेस के पीछे मयुर नगर मुसाखेडी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हरिओम पन्ना नगर मुसाखेडी इंदौर निवासी दिनेश पिता भौंकार बागेश्वर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 कों 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नालें के पास गुजरखेडा मंहू से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गुजरखेडा मंहू इंदौर निवासी मुकेश पिता चंगीलाल कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 कों 14.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाग मंदिर के पास गायकवाड मे से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, प्रजापत नगर मंहू निवासी सुभाष पिता छगनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1380 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 कों 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बनेडिया नाका देपालपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम बनेडिया इंदौर निवासी बाबूलाल पिता सरदार बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2019-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को  11.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांतिपथ रोड मछली मार्केट के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, भैरू बाबा मंदिर के पास सबनीस बागनिवासी निर्मल पिता गंजानंद कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक खंडासा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को 13.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजनेश पार्क के सामनें विजय नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गोमा की फेल मालवा मिल निवासी अमित पिता मुकेश मुठेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को 18.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर निरजंनपुर देशी कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 266 प्रिंस सिटी निरजंनपुर निवासी कपिल पिता संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरी जप्त किया गया।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास बडला बंगाली खजराना और राजीव नगर पानी की टंकी के पास खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 273 बंडला बंगाली निवासी सलीम पिता समशेर खान और इमरान पिता इसरार शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरी और छूरा जप्त कियागया।
                पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को 0.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इलियास कालोनी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, इलियास कालोनी खजराना निवासी अकरम पिता रफीक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को 22.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 53/5 डमरू उस्ताद चौराहा निवासी आकाश पिता प्रकाश रेशवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रतिक्षा ढाबे के पीछे और पिपलिया राव रिंग रोड केलु के ढाबे के सामनें से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 196 राहुल गांधी नगर निवासी अरविंद पिता अम्बाराम मुनिवर और छोटृ पिता रामसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।








Saturday, March 23, 2019

रंगपंचमी के अवसर पर निम्नानुसार रहेगी यातायात व्यवस्था


इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2019- शहर में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला रंगपंचमी का त्यौहार इस वर्ष दिनांक 25.03.2019 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। रंगपंचमी के अवसर पर राजबाडा एवं इसके आसपास के क्षेत्र/बाजारों में अत्यधिक भीड रहेगी ,सभी गैर का आयोजन राजबाडा एवं आसपास के क्षेत्र में ही रहेगा। यातायात के दृष्टिकोण से राजबाडा के आसपास का यातायात डायवर्सन प्लान आम नागरिकों की सुविधा हेतु निम्नानुसार रहेगा :- 
1. मृगनयनी, नंदलालपुरा, यद्गावंत रोड, राम लक्ष्मण बाजार, नरसिंह बाजार, मालगंज बडागणपति, जिंसी, गोवर्धन टेलर टी, इमली बाजार, हेमल्टन रोड से, राजबाडा की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें। 

2. मृगनयनी, नगर निगम चौराहा, इमली बाजार, जिंसी, सुभाष मार्ग, बडा गणपति होकर वायरलेस चौराहा एयरपोर्ट,राजमोहल्ला होकर गंगवाल की ओर सभी प्रकार के वाहन आवागमन कर सकेगें । 

3.नन्दलाल पुरा से यद्गावन्त चौक,नृसिंगबाजार,मालगंज राजमोहल्ला तक जवाहर मार्ग पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन आ जा सकेगें। जवाहर मार्ग एवं राजबाडा क्षेत्र में सिटीबस एवं अन्यलोडिंग वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगें। 

4. सिटी बसें मृगनयनी, नगरनिगम चौराहा,ईमली बाजार सुभाष मार्ग, जिन्सी,बड़ागणपति गंगवाल बस स्टेड, महूनाका, पलसीकर चौराहा, टॅावर चौराहा की ओर आवागमन कर सकेगें। 

5. यह डायवर्सन दिनांक 25.03.2019 सोमवार को समयानुसार आवश्यकता होने पर किया जाएगा। 

6. पार्किंग व्यवस्था - जो लोग अपने वाहन पार्किंग कर राजबाडा जाना चाहते हैं वह प्रेमसुख टॉकिज पार्किग,संजय सेतु पार्किग,रिव्हर साईड रोड एवं शिवाजी मार्केट शासकीय पार्किंग में अपने वाहन पार्क कर सकेगें। 

इन्दौर पुलिस इन्दौर ,व्दारा जनहित मे जारी

ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाली अंर्तराज्यीय गिरोह के, 05 सदस्य क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में। · जिला प्रतापगढ़ राजस्थान से आकर, इन्दौर व सीमावर्ती अन्य जिलों में करते थे आरोपीगण तस्करी। · आरोपियों से लगभग 07 लाख रूपये कीमत की ब्राउन शुगर, बरामद। · 01 मोटर साईकिल व 24 हजार रूपये नगदी भी की पुलिस ने जप्त। · आरोपियों का नेटवर्क उ0प्र0, गुजरात, म0प्र0 आदि राज्यों में भी है सक्रिय। · युवा व्यापारियों तथा विद्यार्थियों को ब्राउन शुगर, सप्लाय कर बना रहे थे नशे का आदी।


·   

इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2019- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इन्दौर (शहर) श्रीमति रूचिवर्धन मिश्र व्दारा शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व खरीदी-ब्रिकी करने वाले आरोपियों की पतारसी कर उनकी धरपकड़ किये जाने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन अति पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेंद्र सिंह चौहान के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम प्रभारियों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये ।
क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़, राजस्थान के कुछ तस्कर इन्दौर एवं इंदौर के सीमावर्ती जिलों में मादक पदार्थ, ब्राउन शुगर की तस्करी कर रहे है। सूचना की तस्दीक करते ज्ञात हुआ कि अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त कुछ व्यक्ति राजस्थान से ब्राउन शुगर लाकर, इन्दौर व आस-पास के जिलों के स्थानीय तस्करों से मिलकर ब्राउन शुगर की खपत कर रहे हैं जोकि मुखय तौर पर युवा व्यापारियों तथा कॉलेज के विद्यार्थियों को ब्राउन शुगर की सप्लाय कर, उन्हें नशो का आदी बनाकर, उनके भविष्य को गर्त में धकेल रहे हैं।
                                                क्राईम ब्रांच की टीम ने इस प्रकारअवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिरों के साथ मिलकर छानबीन शुरू की तथा इस दौरान ज्ञात हुआ कि थाना - कनाड़िया क्षेत्र में 03 व्यक्ति, बजाज पल्सर वाहन से ब्राउन शुगर लेकर बेचने के लिये निकले हैं। क्राईम ब्रांच की टीम ने थाना-कनाड़िया पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए, थाना कनाड़िया  क्षेत्र से घेराबंदी कर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा, जिनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 01. जगदीश उर्फ पंडित पिता शिवलाल बाकोरिया नि.-266/3 शिवदर्शन नगर, मूसाखेडी, इन्दौर 02. इमरान उर्फ लाला पिता उमर खान उम्र 28 वर्ष निवासी-ग्राम मोखमपुरा तहसील- प्रतापगढ थाना- हथुनियां जिला- प्रतापगढ राजस्थान, 03. आमिर पिता नवाब खान उम्र-25 वर्ष निवासी-ग्राम बरड़िया राम मंदिर के पास तहसील-बड़नगर जिला-उज्जैन, का होना बताया ।
                     उपरोक्त तीनों संदिग्धों की संदेह के आधार पर विधिसंगत तलाशी ली गई जिसमें उपरोक्त तीनों आरोपियों से कुल लगभग 40 ग्राम ब्राउन शुगर व कुल नगदी राशी 23,900/- रूपये बरामद हुई। आरोपियों का कृत्य धारा-8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना-कनाड़िया में अपराध क्रमांक-149/2019 धारा-8/21 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।
                                आरोपियों से की गई प्रारंभिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी इमरान मूल रूप से मोखमपुरा थाना-हथुनिया जिला प्रतापगढ़ राजस्थान का रहने वाला है जोकि अपने साथीदारानों के साथ राजस्थान, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों में ब्राउन शुगर की तस्करी करता है।
                                                आरोपी इमरान ने अपने रिश्तेदार आमिर निवासी भाटपचलाना जिला उज्जैन के साथ मिलकर इंदौर, उज्जैन, देवास आदि जिलों में ब्राउन शुगर की तस्करी के लिये नेटवर्क तैयार किया था। इमरान तथा आमिर परस्पर दोनों इन्दौर के स्थानीय तस्करों से मिलकर ब्राउन शुगर सप्लाय करने का काम करते थे। इमरान व आमिर इन्दौर के तस्कर जगदीश उर्फ पंडित नामक व्यक्ति के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की डिलेवरी पहुंचाने का काम करता था। आरोपी इमरान और आमिर, इंदौर के स्थानीय तस्कर जगदीश के साथ मिलकर इंदौर के कई स्थलों पर ब्राउन शुगर सप्लाय करता था जिसमें इमरान ने पुलिस पूछताछ के दौरान थाना हीरानगर क्षेत्र में कुछ व्यक्तियोंको ब्राउन शुगर बेचना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि होली के पर्व के दौरान आम तौर पर युवा नशा करने के शौकीन होते है इसी के मद्‌देनजर वह युवाओं को ब्राउन शुगर सप्लाय कर मोटी कमाई कर रहे थे।
               आरोपियों इमरान, आमिर तथा जगदीश किन किन लोगों को इंदौर में ब्राउन शुगर सप्लाय करते थे इस संबंध में पूछताछ के बाद ज्ञात जानकारी के आधार पर कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच इन्दौर व थाना-हीरानगर पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्यवाही में 02 आरोपियों 4. दीपक पिता हरीश तिवारी उम्र-29 वर्ष नि. 80 फीट रोड लाहिया कालोनी थाना-हीरानगर, इन्दौर व 5. सोनू उर्फ विक्की पिता गोविन्द श्रीवास उम्र-25 वर्ष निवासी- परदेशीपुरा इन्दौर को पकड़ा, जिन्हें इमरान ने ब्राउन शुगर सप्लाय की थी। उपरोक्त दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल लगभग 30 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। बाद दोनों आरोपियों दीपक तथा सोनू के विरूद्ध थाना-हीरानगर में अपराध क्रमांक-199/2019 धारा-8/21 स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत पंजीबद्ध किया गया। इस प्रकार सूपंर्ण कार्यवाही के दौरान लगभग 70ग्राम ब्राउन शुगर (कीमती करीबन 07 लाख रूपये) बरामद करने में पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है।
                आरोपी जगदीश उर्फ पंडित ने पूछताछ पर बताया कि उस पर पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी, एन.डी.पी.एस व आम््‌र्स एक्ट जैसे कई अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी जगदीश आदतन्‌ अपराधी होकर वर्तमान में ब्राउन शुगर, गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का काम करने लगा था। आरोपीगणों द्वारा कहां से ब्राउन शुगर खरीद कर लाया जाता था व किन-किन जगहों पर पूर्व में सप्लाय किया गया है इस संबंध में पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जावेगी।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 139 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में




इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2019-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री मो युसूफ कुरैशी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सूरज वर्मा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 मार्च 2019 को फरार एवं स्थायी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 139 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

50 आदतन व 49 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 50 आदतन व 49 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2019-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 मार्च 2019 को 07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 61 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2019- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेतराम का बगीचा में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, फिरोज पिता अब्बास खान, सरवर पिता इल्यास खान, अबरार पिता अजीज खान, आरिफ पिता रसीद बेग और आरिफ पिता जफर खान, मोईउद्दीन पिता ग्याउद्दीन, जावेद पिता जाकिर, मो रज्जाक पिता मो असफाक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 को 22.20 बजें, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर सगंम नगर गार्डन इन्दौर में से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, विवेक पिता राजेंद्र दिवान, महेंद्र पिता रमेशचंद्र व्यास, दीपक पिता रवि देवरें, सागर पिता स्व गणेश देसई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से  नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2019- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 कों 0.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरविदों अस्पताल के सामनें मेन रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, अजय पिता ग्यारसीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुसाखेडी पानी की टंकी का आड और मजदुर सेड के पास मुसाखेडी चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, जतीन पिता विजय गणावा और राजेंश पिता अतंरसिंह चौहान, दिनेश पिता बलदेव रायकवार को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 पेटी व 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 कों 23.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजाजी नगर ब्रिज के पास पंजाबी ढाबा बायपास रोड से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 39 एम एस सतंन नगर इंदौर निवासी रणजीत पिता दीदार सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 कों 16.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास जय हिंद नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राधा गोविंद का बगीचा इंदौर निवासी अम्रतलाल पिता बिशनदेव सिंह नायक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1260 रू. कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी के पीछे खाली ग्राउंड और व्हीआईपी परस्पर कालोनी के पीछे खाली मैदान मे से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, के 46 दिग्विजय मल्टी अहीरखेडी निवासी अजय पिता बिठ्‌ठुलाल और 790 न्यु द्वारकापुरी निवासी अक्षय पिता जयंत पोल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 कों 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आम रोड गंगाघाटी गारी पिपल्या से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गंगाघाटी गारी पिपल्या इंदौर निवासी अरविंद पिता उत्कर्ष सुनेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2850 रूपयें कीमत की 57 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 कों 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आर्शीवाद रेस्टोरेंट के सामनें आगरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम मुरखेडी इंदौर निवासी दिलीप पिता जगदीश नागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2019-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2019 को  21.20 बजें, मुखबिरसे मिलीं सूचना के आधार पर गंगवाल चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, कालमुखी जिला खंडवा निवासी प्रताप पिता छगन सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।