Monday, October 1, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 159 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 66 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 93 आरोपियों, इस प्रकार कुल 159 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 अक्टूबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 34 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 अक्टूबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 08 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 34 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पालिया तिराहे के पास बारोली से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जशवंत पिता मदनलाल राजोरिया, सोएब पिता इकलाल पठान, ललित पिता तिरिमक मराठा तथा जीवन पिता तकेसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2800 रू नगदी व ताश पत्तें बरामदकियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कल्याणमिल मैदान शिवशक्ति नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 121/1 फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी प्रदीप पिता किशनराव मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 16 हजार 500 रू. कीमत की 330 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ढाबली नर्सली कालोनी इन्दौर निवासी जैकी राठौर पिता करणसिंह राठौर, कैलोद हाला इंदौर निवासी ओमप्रकाश पिता बाबूलाल तथा गुरूद्वारे के पीछे निरंजनपुर इंदौर निवासी फूलचंद पिता डोलजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रू. कीमत की 48 क्वाटर अवैध देशी तथा 13 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30सितंबर 2018 को 21.10 बजें, उर्दू स्कूल के पास चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सम्राट कालोनी खजराना इंदौर निवासी अकरम उर्फ बिजली पिता गुल मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 21.20 बजें, ग्राम उपड़ीनाथा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम उपड़ीनाथा कनाड़िया इंदौर निवासी राजेन्द्र पिता गोपालसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को शिवनगर भेरूबाबा मंदिर एवं शिव मंदिर के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, शिवनगर मूसाखेड़ी इन्दौर निवासी नीतू पति स्व. निलेश तथा रानी पति अनिल सुनेरिया निवासी सदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कलदिनांक 30 सितंबर 2018 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 3 सदाचार आश्रम विसर्जन नवलखा चौराहा इंदौर निवासी तुषार पिता शिरीषचन्द्र खरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गौहर नगर एवं टावर चौराहा खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 99 इलिया कालोनी खजराना इंदौर निवासी अकील पिता शप्पू खान तथा 642 चर्च रोड़ श्री रामकृष्णाग कालोनी इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता सुरेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक चाकू व एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 20.45 बजे, नगर निगम रोड़ कुम्हार मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, नाबालिक बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही-

27 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 अक्टूबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 27 आदतन व 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 38 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 अक्टूबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 38 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2018-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 21.20 बजे,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर माता मंदिर के पीछे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, जावेद पिता नासिर शाह, समीर पिता मुश्ताक, तबरेज पिता रफीक मिर्जा, नावेद पिता शाकिर शाह , साबिर पिता रफीक तथा आमीर पिता इब्राहिम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2800 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 17.45 बजे, पीपल के पेड़ के नीचे बुद्ध नगर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नीमाजी पिता नारायण सपकार, अजय पिता दादाराव मोरे, रतनपाल पिता रामभउ वाकौडे, शुभम पिता प्रताप वानखेड़े तथा अक्षय पिता अंबाराम इंगले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2800 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 20.50 बजे, गिरनार सिटी के पास सुतारखेड़ी से सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, लालजी की बस्ती महूं निवासी राहुल पिता प्रमशंकर वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 270 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 55 कुम्हारभट्‌टी पालदा इंदौर निवासी अरूण पिता रामलाल प्रजापत, 112 कुम्हारखाड़ी खड़े गणपति के सामने इंदौर निवासी मनीष पिता प्रेमनारायण शर्मा तथा 83 अभिनव नगर चितावद इंदौर निवासी सुदेश पिता दयाराम सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 हजार 40 रू. कीमत की 346 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बाराभाई इंदौर निवासी कैलाश पिता प्रेमचंद, बालदा कालोनी इंदौर निवासी प्रदीप पिता घनश्याम तथा 444 बालदा कालोनी इंदौर निवासी विक्की पिता प्रेम कपूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 64 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को20.00 बजें, स्कीम नं. 71 झोपड़ पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नगीन नगर इंदौर निवासी गोपाल पिता मांगीलाल गौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 16.10 बजें, हनुमान मंदिर के पास पवन पुत्र नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, बालक कुशवाह पिता दयाली कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रिंस ढाबा चौपाटी एवं ग्राम सांतेर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, राजपूत ढाबा चौपाटी निवासी विजय पिता सुरेश तथा ग्राम सांतेर निवासी रोहित पिता बनवारीलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22 हजार 200 रूपयें कीमत की 371 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 20.15 बजे, गांव कदवाली खुर्द से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम कदवाली खुर्द चौकी मांगल्या इंदौर निवासी रोशन पिता गिरवल कलोता को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 21.50 बजें, घोड़ाबड़ सिमरोल से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, घोड़ाबड़ सिमरोल निवासी भूरीबाई पति मुन्नालाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 15.50 बजें, ग्राम तीन पत्थर तिल्लौर खुर्द से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तीन पत्थर तिल्लौर खुर्द इंदौर निवासी सुनिल पिता रमेश भाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 20.00 बजें, बनेड़िया रोड़ बड़ी मोरी के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, मंगलेश्वर मंदिर के सामने देपालपुर निवासी लखन पिता रामचंद्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक01 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार कालोनी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, सोनू भय्‌या की मल्टी गुलजार कालोनी इन्दौर निवासी एजाज खान पिता रशीद उर्फ रफीक खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 21.00 बजें, सिरपुर माता मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 314 गुरूशंकर नगर इंदौर निवासी गोलू उर्फ योगेश पिता राजू मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तेज धारदार तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 14.00 बजें, रेती मण्डी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, बुद्ध नगर ब्लाक-106 द्वारकापुरी इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता पूरण सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को 07.10 बजें, गांधी चौक द्वारकापुरी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 128 द्वारकापुरी इंदौर निवासीयोगेन्द्र उर्फ टोनू पिता दिलीप तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2018- पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत गोम्मटगिरी मल्टी के पीछे एवं नया बसेरा भेरू मंदिर के पीछे गांधीनगर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, ग्रीन पार्क कालोनी इंदौर निवासी नदीम पठान पिता फिरोज पठान तथा तोहिद रहमानी पिता युसूफ रहमानी निवासी सदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ के नशे करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत गोम्मटगिरी मल्टी के पीछे एवं नया बसेरा भेरू मंदिर के पीछे गांधीनगर से अवैध मादक पदार्थ गांजे का सेवन करते हुए मिलें, अण्डे वाली गली थाना सदर बाजार इंदौर निवासी मो.अरमान पिता मो.युसूफखान, पवन पुत्र नगर थाना राजेन्द्र नगर इंदौर निवासी कमल नागर पिता रतनलाल नागर तथा पिपल्यापाला इंदौर निवासी कैलाश पिता हुकुमचंद्र तंवर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ के नशे करने की सामग्री जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, September 30, 2018

मोबाईल चोरी करने वाला शातिर बदमाश, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में।



 
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2018- शहर में हो रही मोबाईल व पर्स लूट के वारदातों पर रोक लगाने एवं पूर्व में घटित हुई इस प्रकार की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतारसी कर उनकी धरपकड़ करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो0 यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर योजनाबद्ध तरीके से वैधानिक कार्यवाही करने हेतू समुचित दिशा निर्देश देकर आरोपियों की धरपकड़ करने हेतु लगाया गया था।
        क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना रावजी वाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी का मोबाईल बेचने की फिराक मे घूम रहा है, सूचना की तस्दीक करते हुये क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम ने एक संदेही व्यक्ति व्यक्ति को पकडा जिसने पुलिस टीम को अपना नाम राजा चौहान पिता नंदनसिंह चौहान उम्र 21 वर्ष निवासी लुनियापुराजूनी इंदौर का होना बताया। आरोपी की मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास से एक ओप्पो एफ 3 गोल्डन रंग का मोबाईल फोन मिला जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी अनावश्यक तर्क देकर पुलिस टीम को गुमराह करने की कोशिश करने लगा। बाद हिकमतअमली से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि करीब 7-8 महीने पहले उसने सूर्या प्लाजा अपार्टमेन्ट के बाहर खड़ी स्कूटी की डिक्की में से मोबाईल व अन्य सामान चोरी कर लिया था जिसको पैसों की जरूरत के चलते बेचने की फिराक में घूम रहा था।  जिसके परिपेक्ष्य में आरोपी को पकड़कर उसके कब्जे से मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि वह कक्षा 4 वीं तक पढा है तथा लोडिंग गाड़ी चलाता है। आरोपी ने कलेक्टर परिसर से भी मोबाईल फोन चोरी की वरदातों को अंजाम देने की बात पुलिस पूछताछ में कबूली है जिसके संबंध में तफ्तीश की जा रही है। आरोपी राजा चौहान पिता नंदनसिंह चौहान के कब्जे से बरामद मोबाईल फोन ओप्पो एफ 3 गोल्ङन रंग की रिपोर्ट थाना जूनी इंदौर के अपराध क्रं. 47/18 धारा 379 भादवि के तहत दर्ज की गई थी जिसमें आरोपी से मश्रूका जप्त करआरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना जूनी इंदौर पुलिस के सुपुर्द किया गया है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 151 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 59 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 92 आरोपियों, इस प्रकार कुल 151 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

15 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 19 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 51 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 30 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 09 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 51 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2018-पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आनंद रेस्टोरेंट की पास की गली से सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, 8 सुख शांति नगर इंदौर निवासी एहमद पिता ईसराइल खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैधशराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जारदार दाल मिल के पीछे साजन नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, यहीं के रहने वाले अमित पिता अशोक डोडिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रू. कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 22.30 बजें, मं.नं. 218 नया बसेरा इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, यहीं रहने वाले सतीश पिता स्व. प्रेमलाल एकल तथा सादाब उर्फ सिद्धू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रू. कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 22.25 बजें, सुगनीदेवी ग्राउण्ड परदेशीपुरा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सुभाष नगर इंदौर निवासी नवीन पिता बुंदेल सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अक्षय स्कूल के सामने वृन्दावन कालोनी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 246 लक्ष्मणपुरा इंदौर निवासी पीयूष पिता नितिन चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 11.20 बजे, आदिनाथ जैन धर्मशाला के पास परदेशीपुरा चौराहे से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 127 आदर्श बिजासन नगर इंदौर निवासी विशाल उर्फ कालू पिता राजू पंछी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 20.45 बजे, नगर निगम रोड़ कुम्हार मोहल्ला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, नाबालिक बालक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में कीगयी कार्यवाही -

21 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 30 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आदतन व 21 बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 76 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 30 सितंबर 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 07 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 76 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2018-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को01.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गाड़ी अड्‌डा ब्रिज के नीचे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, चेतन पिता महेश वर्मा, सन्नी पिता गिरीश वर्मा, सूरज पिता छब्बू वर्मा तथा राज पिता जितेन्द्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 22.10 बजें, अखण्ड नगर मैदान से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सुनील पिता प्रताप सिंह, मुईनुद्‌दीन पिता सुल्तान, बबलू पिता मो. सुलेमान, धर्मेन्द्र पिता मांगीलाल लोधी तथा अमीर पिता मुन्ना खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 18.30 बजें, राजमोहल्ला नाले के पास महूं से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नीरज पिता मोहनलाल वर्मा, सुजीत पिता सरवन वर्मा तथा बबलू पिता बदलूराम वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1260 रू. नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 22.10 बजे,श्रद्धा सबूरी चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियो मे लिप्त मिलें, 437-सी प्रजापत नगर इंदौर निवासी शैलेन्द्र मखवाना पिता राजेन्द्र मखवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 330 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2018- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबू घनश्यामदास नगर नाले के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 292 बाबू घनश्यामदास नगर इंदौर निवासी मीना बाई पति अमृतलाल शिंदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1750 रू. कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 12.50 बजें, खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास चंदन नगर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 254 बजरंग नगर खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास इन्दौर निवासी आमीन अली पिता साबिर अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 12.50 बजें, चमार मोहल्ला बिजलपुर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 107 हसनजी नगर राऊ निवासी रामबाबू पिता सुंदरलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 10.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हाट मैदान झोपड पट्‌टी से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, हाट मैदान मंहू निवासी मदननाथ पिता अमीरनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 20.40 बजें, कंडिलपुरा पुल के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गली नं. 1 हम्माल कालोनी इंदौर निवासी लवीश उर्फ गोलू यादव पिता प्रदीप यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 15.50 बजे, आरोपी के घर के सामने ग्राम बसान्द्रा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम यहीं रहने वाले लाखनपिता बाबूलाल प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 20.35 बजें, गुजरखेड़ा शमशान घाट के पास महूं से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, देवपुरी कालोनी महूं निवासी मुकेश पिता चंदीलाल कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2800 रू. कीमत की 40 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 13.00 बजें, गायकवाड़ चौराहा से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 9 हरिनगर महूंगांव इंदोर निवासी शरद बरोड़े पिता राजेन्द्र बरोड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 17.30 बजें, ग्राम फली फाटा नेमावर रोड़ से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम फली फाटा नेमावर रोड़ इंदौर निवासी जगदीश पिता भारतसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 21.20 बजें, सिमरोल गोया सेअवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, सिमरोल गोया इंदौर निवासी संतोष पिता सुखलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 सितंबर 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर किसान भवन के पास चोईथराम सब्जी मण्डी से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 17 लोनिया गांधी नगर, भंवरकुआं इन्दौर निवासी पिंकू उर्फ राजू पिता पंढरी सोनारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 सितंबर 2018 को 22.10 बजें, हरिधाम मंदिर के सामने केट रोड़ कुन्दन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 144 ऋषि पैलेस कालोनी इंदौर निवासी अरूण पिता सोभरनसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तेज धारदार फालिया जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।