Wednesday, July 4, 2018

ड्रग्स के नशे की आदि होकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली नाबालिक छात्रा को संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा बचाया गया।


·     
  •          सोशल साइड पर हुई दोस्ती से बनी महिला मित्र ने ही, छात्रा को गुमराह कर लगावाई थी ड्रग्स की लत।

  •          संजीवनी द्वारा छात्रा की मनोदशा को ठीक कर, उसकी ड्रग्स लेने की आदत को भी छुडवाया गया।


इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा ''संजीवनी एक कदम जीवन की ओर'' हेल्प लाईन प्रारंभ कर, नकारात्मक विचारों से ग्रसित होकर, जीवन से हताश एवं परेशान लोगों की काउंसलिंग कर, उनके नकारात्मक विचारों से उबारने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री युसुफ कुरैशी एवं अति पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी हेल्प लाईन द्वारा किये जा रहे प्रयासों से कई पीड़ितो को मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसे गलत कदम उठाने जा रहे, दौर से उबारने में मदद मिलीं है।
इसी कड़ी में संजीवनी हेल्पलाईन इन्दौर पर सूचना प्राप्त हुई कि तन्वी ( परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल निवासी इन्दौर कक्षा11 वी की छात्रा हैं। तन्वी अपने परिवार की इकलौती बेटी है, परंतु घर मे अकेलापन महसूस करने वाली तन्वी ( परिवर्तित नाम) फेसबुक के माध्यम से ऐसे लोगो के संपर्क मे आ गई जो तन्वी को नशे के दलदल मे खीचकर ले गयें। ड्रग्स की लत के कारण तन्वी ड्रिप्रेशन मे चली गई और उसका पढ़नें लिखनें मे मन नही लगने से उसने पढना लिखना भी बंद कर दिया था। तन्वी का ड्रिप्रेशन इतना बढ गया की उसनें अपने हाथ की नस काट ली थी। इस बात की खबर तन्वी के परिवार को लगी तो तन्वी के पिता ने इसकी सूचना संजीवनी हेल्पलाईन पर दी।    सूचना मिलते ही संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही कर पीड़िता तन्वी (परिवर्तित नाम) से संपर्क किया गया। पीडिता को नकारात्मक विचारों से उबारने के लिए संजीवनी हेल्पलाइन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई। संजीवनी टीम द्वारा काउंसलिंग के दौरान तन्वी से विस्तृत पूछताछ करने की गई तो उसने बताया कि फेसबुक पर उसकी  दोस्ती कविता (परिवर्तित नाम) नामक लडकी से हुई थी, वह ड्रग्स लेती थी। तन्वी व कविता की दोस्ती इतनी गहरी हो गई की तन्वी ने भी कविता के साथ ड्रग्स लेना शुरू कर दिया और वह भी ड्रग्स की आदी हो गई। तन्वी ड्रग्स लेती थी इस बातका पता केवल कविता को ही था जिसके चलते कविता तन्वी को ब्लैकमेल कर घर से बार बार भागने के लिए मजबुर करती थी एवं घर से रूपयें चोरी करने का बोलती थी। तन्वी ड्रग्स की आदि होने के कारण गलत हरकते करती थी, कभी घर वालो के साथ मारपीट करती तो कभी घर से भागने की धमकी देती थी। कविता के कहने पर वह घर से आधी रात को भाग जाया करती थी।  ड्रग्स व नशे की दुनिया मे तन्वी इतना डूब गई थी कि वह अपने परिवार से कब दूर हो गई उसे पता नही चला। तन्वी कविता के माध्यम से ड्रग्स लेती थी परंतु एक दिन कविता ने ड्रग्स दिलवाने से मना कर दिया तो ड्रग्स ना मिलने की स्थिति मे तन्वी ने अपने हाथ की नस काट ली। कविता तन्वी को हद से ज्यादा परेशान करने लगी थी जिससे तन्वी ड्रिप्रेशन मे चली गई।
इस बात की सूचना मिलते ही संजीवनी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तन्वी से संपर्क किया गया। जिसकी मनःस्थिति का आकलन कर संजीवनी टीम के द्वारा मनोचिकित्सक विशेषज्ञों से तन्वी की काउंसलिंग कराई गयी साथ ही तन्वी का चिकित्सक द्वारा इलाज भी करवाया गया। तन्वी को इस प्रकार आत्महत्या करने से रोकने के साथ उसके मानसिक अपवाद को दूर करने के उपाय भी बतायेगयें जिसको अमल मे लाकर तन्वी अब सामान्य स्थिति मे होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है।
इन्दौर पुलिस द्वारा जनसामान्य से यह अपील की जाती है कि, ऐसे नकारात्मक विचारों से ग्रसित किसी भी अवसादग्रस्त व्यक्ति (जो कि आत्महत्या जैसे आत्मघाती विचार मन में लाता है) के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर, तत्काल इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही ''संजीवनी हेल्पलाईन'' के मोबाइल नंबर-7049108080 पर सूचित करें, ताकि ऐसे निराशावादी मनोःस्थिति से ग्रसित लोगों को विषय विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श मुहैया कराई जाकर, उनके नकारात्मक विचारों से उबार कर उन्हे सही समय पर, आत्महत्या करने आदि की स्थिति में जाने से रोका जा सके।
हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा
संजीवनी हेल्पलाईन- 7049108080



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 46 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 35 आरोपियों, इस प्रकार कुल 81 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 05 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018 -पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहरशाह वाली दरगाह मैदान खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रसूल पिता रशीद खान, मो सलमान पिता मो समीर और गोलू पिता लियाकत शाह, अकरम पिता मुबारिक खान, रिजवांन पिता अब्दुल अजीज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें सेनगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 27 जून 2018 को 15.10 बजे, मेरियट होटल की साइड में सुलभ काम्पलेंक्स के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 434 बजरेंग नगर इंदौर निवासी हेमंत पिता अनिल गुलाटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 430 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के नेहरू नगर शासकीय स्कुल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 131 श्याम नगर इंदौर निवासी सुलभ उर्फ समीर पिता शिवराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध बंक जप्त किया गया। 
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के नयें पुल के पास लालगली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 155/11 कोली मोहल्ला इंदौर निवासी सुरेशपिता कन्हैय्यालाल कोली और धर्मेंद्र पिता कन्हैय्यालाल कोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईश्वर अलाय फैक्ट्री के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, 63 कुलकर्णी का भट्‌टा परदेशीपुरा इन्दौर निवासी द्वारकाप्रसाद पिता रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।   
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्धविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड के सामनें किला मैदान रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, 56 कमाठीपुरा सदर बाजार इन्दौर निवासी हरिश पिता श्रवणलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 13.25बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीरा फैक्ट्री के सामनें गुमास्ता नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, सुरेश पिता कमरू भुरिया, गणपत पिता सेकू निगवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 12.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर ग्राम भडकिया इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, ग्राम भडकिया इन्दौर निवासी नरेंद्र पिता बाबूलाल मालीवाड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21000 रूपयें कीमत की 350 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 22.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोयला बाखल मेन रोड बिजली पोल के पास आम रोड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, कुशल पिता प्रहलादचंद्रराठौर, आकाश पिता सुरेश तवंर, भुपेंद्र पिता नरेंद्र गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।  
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के जीरा फैक्ट्री के सामनें गुमास्ता नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, चदंन नगर झोपड पट्‌टी गुमास्ता नगर इंदौर निवासी राजेंश पिता जुवानसिंह डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।   
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, July 3, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 48 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 34 आरोपियों, इस प्रकार कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 04गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018 -पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ममता तिराहा खजराना इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 228 जल्ला कालोनी इमली वाली खजराना इन्दौर निवासी शेख सद्दाम पिता शेख कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 27 जून 2018 को 21.20 बजे, टीपी के पास चाय की दुकान इंदौर सेसट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, कबिला की कुआं खजराना इंदौर निवासी पचंम पिता दयाराम सिटोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास नाका चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 39 पटेल बाग थाना विजय नगर इंदौर निवासी नीतेश पिता हरिनारायण मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 14.15 बजें, राम मंदिर के सामनें बडी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 78/2 स्कीम न 78 पुलिस चौकी के पीछें इंदौर निवासी विक्रम उर्फ बिन्नु पिता भगवानदास मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा  इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा तिराहा के पास और नालें के पास वाली गली 2 सर्वहारा नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 159/2 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी बंटी पिता दिलीप जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, अशरफी नगर खजराना इंदौर निवासी नियाज पिता मो इशाक कुरैशी और नजरअली पिता मो इशाक तथा मो नईम पिता मो आमीन शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।  
       पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डी एल एफ कालोनी के आगे संजीवनी नगर खाली पडें प्लाट लसुडिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, ग्रामसुल्लाखेडी लसुडिया इन्दौर निवासी पप्पु पिता प्यारसिंह और बाल्याखेडी इन्दौर निवासी प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी। 
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पीछ कें बैकरी वाली गली इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, 151/11 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी अमन पिता सुरेश गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड के सामनें सार्वजनिक शौचालय के पास और कुशवाह नगर चौराहा आटों की आड में इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, 256/1 राधा कृष्ण नगर नंदबाग कालोनी इन्दौर निवासी सुंदरम पिता अवधेश दीक्षित और नंदबाग चौराहा टिगरिया बादशाह रोड इन्दौर निवासी सचिन उर्फ चिना पिता राजेंद्र ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।    
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रंगुन गार्डन के पास कोरी एनड्र रेस्टोरेंट खजराना इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, 352 बजरंग नगर इंदौर निवासी दिनेश पिता रतनलाल मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 04 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018 -पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश मंदिर के पास जूना रिसाला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गणेश मंदिर के सामनें परवेज की मल्टी जुना रिसाला इन्दौर निवासी मो इलियास पिता मो इशाक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 27 जून 2018 को 19.15 बजे, मेणडल रोड बाईग्राम किराना दुकान के सामनें इंदौर से सट्‌टे कीगतिविधियों मे लिप्त मिलें, बाईग्राम इंदौर निवासी मोईन पिता भेरूदीन पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 740 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018- पुलिस थाना राजेंद्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम मंडी दुकान न 5 के पीछें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गुलजार कालोनी थाना जुनी इन्दौर निवासी फिरदोस पिता स्व पप्पु शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।     
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।