Wednesday, July 4, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 46 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 35 आरोपियों, इस प्रकार कुल 81 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 05 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018 -पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहरशाह वाली दरगाह मैदान खजराना इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रसूल पिता रशीद खान, मो सलमान पिता मो समीर और गोलू पिता लियाकत शाह, अकरम पिता मुबारिक खान, रिजवांन पिता अब्दुल अजीज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें सेनगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 27 जून 2018 को 15.10 बजे, मेरियट होटल की साइड में सुलभ काम्पलेंक्स के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 434 बजरेंग नगर इंदौर निवासी हेमंत पिता अनिल गुलाटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 430 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के नेहरू नगर शासकीय स्कुल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 131 श्याम नगर इंदौर निवासी सुलभ उर्फ समीर पिता शिवराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध बंक जप्त किया गया। 
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के नयें पुल के पास लालगली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 155/11 कोली मोहल्ला इंदौर निवासी सुरेशपिता कन्हैय्यालाल कोली और धर्मेंद्र पिता कन्हैय्यालाल कोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईश्वर अलाय फैक्ट्री के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, 63 कुलकर्णी का भट्‌टा परदेशीपुरा इन्दौर निवासी द्वारकाप्रसाद पिता रामप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।   
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्धविभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 57 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फायर ब्रिगेड के सामनें किला मैदान रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, 56 कमाठीपुरा सदर बाजार इन्दौर निवासी हरिश पिता श्रवणलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 13.25बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीरा फैक्ट्री के सामनें गुमास्ता नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, सुरेश पिता कमरू भुरिया, गणपत पिता सेकू निगवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 बाटल अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 12.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर ग्राम भडकिया इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, ग्राम भडकिया इन्दौर निवासी नरेंद्र पिता बाबूलाल मालीवाड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21000 रूपयें कीमत की 350 पाव अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 22.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कोयला बाखल मेन रोड बिजली पोल के पास आम रोड इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, कुशल पिता प्रहलादचंद्रराठौर, आकाश पिता सुरेश तवंर, भुपेंद्र पिता नरेंद्र गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।  
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2018- पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2018 को 13.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के जीरा फैक्ट्री के सामनें गुमास्ता नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, चदंन नगर झोपड पट्‌टी गुमास्ता नगर इंदौर निवासी राजेंश पिता जुवानसिंह डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।   
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, July 3, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 48 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 34 आरोपियों, इस प्रकार कुल 82 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 04गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018 -पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ममता तिराहा खजराना इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 228 जल्ला कालोनी इमली वाली खजराना इन्दौर निवासी शेख सद्दाम पिता शेख कालू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 27 जून 2018 को 21.20 बजे, टीपी के पास चाय की दुकान इंदौर सेसट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, कबिला की कुआं खजराना इंदौर निवासी पचंम पिता दयाराम सिटोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018- पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास नाका चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 39 पटेल बाग थाना विजय नगर इंदौर निवासी नीतेश पिता हरिनारायण मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 14.15 बजें, राम मंदिर के सामनें बडी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 78/2 स्कीम न 78 पुलिस चौकी के पीछें इंदौर निवासी विक्रम उर्फ बिन्नु पिता भगवानदास मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा  इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा तिराहा के पास और नालें के पास वाली गली 2 सर्वहारा नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, 159/2 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी बंटी पिता दिलीप जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, अशरफी नगर खजराना इंदौर निवासी नियाज पिता मो इशाक कुरैशी और नजरअली पिता मो इशाक तथा मो नईम पिता मो आमीन शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।  
       पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डी एल एफ कालोनी के आगे संजीवनी नगर खाली पडें प्लाट लसुडिया से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, ग्रामसुल्लाखेडी लसुडिया इन्दौर निवासी पप्पु पिता प्यारसिंह और बाल्याखेडी इन्दौर निवासी प्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी। 
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पीछ कें बैकरी वाली गली इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, 151/11 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी अमन पिता सुरेश गौरव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणेश्वरी कुंड के सामनें सार्वजनिक शौचालय के पास और कुशवाह नगर चौराहा आटों की आड में इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलीं, 256/1 राधा कृष्ण नगर नंदबाग कालोनी इन्दौर निवासी सुंदरम पिता अवधेश दीक्षित और नंदबाग चौराहा टिगरिया बादशाह रोड इन्दौर निवासी सचिन उर्फ चिना पिता राजेंद्र ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।    
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रंगुन गार्डन के पास कोरी एनड्र रेस्टोरेंट खजराना इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीतें हुए मिलें, 352 बजरंग नगर इंदौर निवासी दिनेश पिता रतनलाल मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 जुलाई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 04 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018 -पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश मंदिर के पास जूना रिसाला इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गणेश मंदिर के सामनें परवेज की मल्टी जुना रिसाला इन्दौर निवासी मो इलियास पिता मो इशाक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 27 जून 2018 को 19.15 बजे, मेणडल रोड बाईग्राम किराना दुकान के सामनें इंदौर से सट्‌टे कीगतिविधियों मे लिप्त मिलें, बाईग्राम इंदौर निवासी मोईन पिता भेरूदीन पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 740 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 जुलाई 2018- पुलिस थाना राजेंद्र द्वारा कल दिनांक 02 जुलाई 2018 को 19.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम मंडी दुकान न 5 के पीछें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमतें हुए मिलें, गुलजार कालोनी थाना जुनी इन्दौर निवासी फिरदोस पिता स्व पप्पु शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।     
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, July 2, 2018

राहगीरों से मोबाईल लूट करनें वालें आरोपी, पुलिस थाना राजेंद्र नगर की गिरफ्त में। ▪आरोपियों के कब्जें से लूट के 11 मोबाईल जप्त।



नकबजनी के एक अन्य प्रकरण में दो नाबालिक आरोपियों से चोरी के मोबाइल, सोना-चांदी के जेवरात, हाथघडी सहित करीब एक लाख का माल बरामद।

इन्दौर-दिनांक 02 जुलाई 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर व अन्नपुर्णा क्षेत्रांतर्गत दिनांक 29.06.18 को बाइक सवार बदमाशों द्वारा राहगीरों से मोबाईल छीनकर लूट की घटनाऐं की गई थी, जिन पर पुलिस थाना राजेंद्र नगर पर अपराध क्र 348/18 धारा 392 भादवि एवं पुलिस थाना अन्नपुर्णा पर अपराध क्र 247/18 धारा 392 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। उक्त घटना की गंम्भीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मोबाईल लूट की घटनाओं को रोकनें व उक्त घटना में लिप्त आरोपियों की पतारसी कर उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दियें गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोंन-2 श्री मनीष खत्री के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपुर्णा श्री एस के तोमर के द्वारा थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्री सुनील शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर, आरोपियों की पतारसी हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही के लिए लगाया गया।
         जिस पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियो की पतारसी करतें हुए, मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर संदेही 1. मनीष पिता लीलाधार नानेरिया उम्र 19 वर्ष निवासी कोरी समाज धर्मशाला के पास मकान न 231/03 लालापुरा पाटनीपुरा इन्दौर, 2. सौरभ पिता प्रहलाद इंद्रकार उम्र 22 वर्ष निवासी गार्डन के पास रोड न 3 लालापुरा पाटनीपुरा इन्दौर, 3. दुर्गेश उर्फ लक्की पिता जगदीश बडोनिया उम्र 19 वर्ष निवासी कोरी समाज धर्मशाला के पास मकान न 231/03 लालापुरा पाटनीपुरा इन्दौर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गहन पूछताछ की गई। जिनकें द्वारा दोनों घटनाओं को करना स्वीकार किया गया तथा पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण से दोनो लूट मे लूटे गयें दोनो मोबाईल जप्त कियें गयें साथ ही  आरोपीगण से घटना मे प्रयुक्त की गई बिना नंबर की पल्सर मोटरसाईकल भी जप्त की गई है। आरोपीगणों द्वारा यह पल्सर मोटर साईकिल मार्च माह मे 25.03.18 को नेहरू नगर से चोरी करना बताया है जिसके संबंध में पुलिस थाना एमआईजी पर अपराध क्र 208/18 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध है। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करनें पर आरोपीगणों द्वारा विगत माह मे शहर मे विभिन्न स्थानों पर से मोबाईल लूट व चोरी की घटनाओं को कारित करना बताया हैं, जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणो की निशादेही पर, इनके कब्जें से विभिन्न घटनाओं मे लूटे गये 11 मोबाईल जप्त कियें गये है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों व उनके साथियों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। 
       सम्पति संबंधी अपराधों मे की जा पतारसी में पुलिस थाना राजेंद्र नगर की पुलिस टीम द्वारा पूर्व मे हुई नकबजनी के अपराध क्र 457, 380 भादवि मे भी दो नाबालिक अपचारी बालकों को अभिरक्षा में लेकर मोबाईल, सोने चांदी के जेवरात, हाथ घडी सहित 1 लाख रूपयें कीमत की मश्रुका जप्त की गई। इस प्रकरण मे फरार 02 अन्य आरोपी की तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।
      उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियोंके मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजेंद्र नगर श्री सुनील शर्मा, उनि जी एस रावत, उनि अंसारी, आर 2985 प्रदीप, आर 187 यशवंत गेहलोद, आर कृष्णचंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।