Tuesday, March 13, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 117 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 66 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 51 आरोपियों, इस प्रकार कुल 117 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

15 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 13 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 13 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 मार्च 2018 को 05 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 13 मार्च 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना हाट मैदान छावनी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 32 फिरदोल नगर आजाद नगर इंदौर निवासी मजरूह शेख पिता रज्जाक शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को मुखबिर से थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुयेमिलें, ग्राम सुखलिया इन्दौर निवासी डालीबाई पति बलराम जाटव, 21/2 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी राजा पिता रमेश द्गिांदे तथा देव श्री कालोनी ग्राम सुखलिया इंदौर निवासी रामकन्यी बाई पति गोविंद चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1850 रू. कीमत की 19 क्वाटर देशी व 09 लीटर कच्ची अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को 01.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चन्द्रगुप्त मोर्य चौराहा एमआर-10 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, शालीमार बंग्लो के पास सी-सेक्टर सुखलिया इंदौर निवासी देवेन्द्र पिता गणेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।     
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

06 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 13 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्रद्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 13 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 मार्च 2018 को 02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 29 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 13 मार्च 2018- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नमन रेस्टोरेंज फोरलेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पिगडम्बर इंदौरनिवासी प्रकाश ठाकुर पिता गोविन्द ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रू. कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 मार्च 2018- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुपर कॉरिडोर छोटा बांगड़दा रोड़ एवं बांठिया हॉस्पिटल के पास एरोड्रम रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, क्रमशः 10-डी सुविधि नगर इन्दौर निवासी विजय उर्फ लाला पिता स्व. महेश गोस्वामी तथा 73-डी राज नगर सेक्टर डी इन्दौर निवासी कुणाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक चाकू जप्त किया गया।       
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को 08.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर चौराहे पर टावर के पास चंदन नगर ई सेक्टर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 153-बी चंदूवाला रोड़ चंदन नगर इंदौर निवासी शादाब पिता सरवर खान तथा 926 नंदन नगर इंदौर निवासी मो. युसूफपिता एहमद हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल व 04 जिंदा करतूस जप्त किये गये।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 12 मार्च 2018 को 18.10 बजे, मानपुर बस स्टेण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बूधिया निवासी रेवलसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Monday, March 12, 2018

फोटो वॉयरल करने की धमकी देने वाला सिक्यूरिटी गार्ड, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में, सिक्यूरिटी गार्ड पर हीरा नगर थाने में पहले भी पंजीबद्ध है, छेड़छाड का अपराध


       
इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बतायाकि, मैं बीकॉम की छात्रा हूं और साथ में एयर होस्टेज का कोर्स कर रही हूं। मेरा पूर्व परिचित अमित चौहान, जो कि हमारा पड़ोसी है। हमारी नार्मल बातचीत होती रहती है और हम लोग साथ में घूमने भी जाते थे, जहां पर अमित ने मेरी कुछ फोटो भी खींच लिये थे। मेरे द्वारा अमित से दोस्ती तोड़ दी तो वह मुझे परेशान करने लगा। अमित के पास मेरें कुछ पर्सनल विडियों भी है, जिसको लेकर अमित चौहान मुझे बार-बार कॉल कर मिलने के लिये बुलाता है और मुझे फेसबुक मैसेंजर पर भी अश्लील मैसेज भेज रहा है साथ ही कॉल कर गंदी गंदी गालियां देता है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक अमित कुमार पिता देवेन्द्र सिंह चौहान उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रामगढ़ पोस्ट चिदोंली तहसील चकरनगर जिला इटावा उत्तर प्रदेश हाल मुकाम 14/सी भगवती नगर इलेक्ट्रानिक्स कॉम्पलेक्स के पास इन्दौर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना हीरा नगर के के सुपुर्द किया गया है। अनावेदक ने पूछताछ में बताया कि वह 12 वीं पास है और वर्तमान में भोपाल में रहकर रॉयल सिक्युरिटी में काम करता हूं तथामेरे पिताजी भी वर्तमान में इन्दौर में सिक्युरिटी एंजेसी में काम करते है। जांच पर पाया कि अनावेदक अमित पर पूर्व में भी थाना हीरा नगर में छेड़डाड़ संबंधित अपराध पंजीबद्ध है।



शादी के लिये दबाव बनाने के लिये परेशान करने वाला हरियाणा का मनचला, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में,


         
इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्रीहरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया की मैं एक नर्स हूं और बैतुल जिले की रहने वाली हूं। मेरा पूर्व परिचित नितेश शर्मा जिसे मैं वर्ष 2012 से जानती हूं। हम लोग एक ही कॉलेज में पढ़ाई करते थे, इसलिये हमारे बीच नार्मल दोस्ती थी, फिर नितेश शर्मा ने मुझ पर शादी का दबाव बनाने लगा, जब मेरे द्वारा मना किया तो मुझे अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान करने लगा। नितेश शर्मा के पास मेरे कुछ पर्सनल फोटो है, जिनको लेकर वह मुझे मिलने के लिये धमकी दे रहा है और साथ ही मेरे फोटो वायरल करने का बोल रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक नितेश पिता राजेन्द्र शर्मा उम्र 28 वर्ष निवासीनोलथा तहसील इसराना थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा हाल मुकाम 182 मोहिनी निवास गुमाश्ता नगर इन्दौर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया है। अनावेदक इन्दौर में रहकर बीएससी कर रहा है।



फेसबुक पर फोटो वॉयरल कर, अश्लील बातें करने वाला पूर्व परिचित, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में,


         
इन्दौर-दिनांक 12 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया की मैं कुक्षी जिला धार की रहने वाली हूं और वर्तमान में इन्दौर में रहकर एमएससी की प्रायवेट पढ़ाई कर रहीं हूं और साथ ही एक कॉल सेंटर पर काम भी करती हूं। मेरा पूर्व परिचित विरेन्द्र चौहान, जो कि पहले से कॉल सेंटर में काम करता था तथा मेरे मामा का पड़ोसी है, इसलिये हमारी नार्मल बातचीत होने लगी।विरेन्द्र चौहान के पास मेरे कुछ पर्सनल फोटो है, जिसको अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट कर रहा है और मेरे चरित्र को लेकर अश्लील बातें कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक विरेन्द्र पिता भूरासिंह चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिदड़ी पोस्ट तहसील डडी पील जिला धार हाल अजय बाग शमशान गली के पास डेली कॉलेज आजाद नगर इन्दौर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया है। अनावेदक ने पूछताछ में बताया कि आवेदिका और वह एक साथ कॉल सेंटर में काम करते थे, इसी वजह से उनमे आपस में जान पहचान थी। आवेदिका उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती थी, इसलिये विरेन्द्र ने आवेदिका की फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी थी।




अवैध हथियारो सहित 5 आरोपी, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से 3 देशी पिस्टल व 06 जिंदा कारतूस तथा एक चाकू बरामद



इन्दौर- दिनांक 12 मार्च 2018-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसने हेतु, कड़ी व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोऩ-2 श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा अवैध हथियार सहित 5 बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस. के.एस. तोमर द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी चंदन व उनकी टीम को निर्देशित किया गया था। जिस पर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में सलिप्त एवं अवैध हथियार रखने वाले वालों पर सतत्‌ निगाह रखी जा रहीथी। इसी दौरान टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि चार व्यक्ति अवैध हथियार रखे हुए क्षेत्र में घूम रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के चार व्यक्तियों को पकडा गया, जिन्होने पूछताछ पर अपने नाम 1. मोहम्मद जफर पिता कमरनूर खां निवासी आजाद नगर काली पुलिया के पास इंदौर, 2. सादाब पिता सरवर खान निवासी चंदूवाला रोड़ चंदन नगर इंदौर, 3. मोहम्मद युसूफ पिता एहमद हुसैन निवासी बडा कुआ के सामनें नंदन नगर इंदौर, 4. परवेज पिता रज्जाक खान निवासी एन सेक्टर नंदन नगर इंदौर तथा 5. एहमद शेख उर्फ भय्यू पिता इकबाल शेख निवासी सिकंदराबाद कालोनी इंदौर, बताये। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 देशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस एवं एक चाकू सहित इन अवैध हथियारों को जप्त किया जाकर, आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपियों के कब्जे से मिली पिस्टलों एवं जिंदा कारतूसों के प्राप्त स्त्रोतो व इन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियो के विरूध्द पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारसुदा आरोपियोका रिकार्ड चेक करते आरोपी परवेज के विरूध्द पूर्व का चाकूबाजी का एक अपराध थाना चंदन नगर इंदौर पर पंजीबध्द होना पाया गया।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री  योगेश सिंह तोमर, उनि. विरेन्द्र कुमार बरकरे, उनि. हरेन्द्र सिंह यादव, उनि. अक्षय खडिया, प्रआर. अशरफ अली, आर. भूवनेश, आर. नितेश, आर जोगेश लश्करी तथा आर. विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।





Sunday, March 11, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 11 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 28 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 47 आरोपियों, इस प्रकार कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 11 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 11 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 मार्च 2018 को 01 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 मार्च 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2018 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली नं. 5 शंकर कुम्हार का बगीचा कॉम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता भीमसिंह, आशीष पिता दयादास चौहान, सुरेन्द्र पिता परसराम बावस्कर, राहुल पिता महेश हनुमन्त, प्रमोद पिता मोतीलाल यादव तथा शरद पिता सुरेश सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियेंगयें।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2018 को 15.30 बजे, मानवता नगर गेट के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 318 मानवता नगर इंदौर निवासी बसंत पिता मोतीलाल पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 700 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

20 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 11 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 11 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक10 मार्च 2018 को 03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 मार्च 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2018 को 18.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिन्सी ऑटो स्टेन्ड से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 41 अर्जुन पल्टन इन्दौर निवासी राहुल पिता गणेश प्रसाद अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 290 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2018 को 20.30 बजे, कबूतर खाना से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, दरगाह के पास नदीम का कारखाना इंदौर निवासी शाबर पिता हाफिज अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयीहैं।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 11 मार्च 2018- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 10 मार्च 2018 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सीपी शेखर नगर मैदान से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 77 कबूतर खाना इंदौर निवासी इरफान पिता इम्तियाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, March 10, 2018

नाबालिक छात्रा को परेशान करने वाला, नाबालिक पड़ोसी, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में, छात्रा की मां को भी दे रहा है, एसिड डालने की धमकी


         
इन्दौर-दिनांक 10 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना विजय नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया की मेरी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री कक्षा 9वीं में पढ़ती है। हमारे घर के सामने रहने वाला आयुष (परिवर्तित नाम)  अपनी दुकान के सामने बैठकर मेरी बच्ची को गंदी नजरों से घूरता है साथ ही गंदे गंदे इशारे करता है तथा हमारे घर व दुकान के चक्कर लगाता है। हमारे द्वारा कई बार समझाईश देने पर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और साथ ही वह मुझ पर एसिड डालने की धमकी दे रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक आयुष निवासी स्कीम नं. 74 विजय नगर इंदौर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना विजय नगर के सुपुर्द किया गया है।

खुद को खजराने का पंडित बता कर, आशा कार्यकर्ता को परेशान करने वाला मनचला, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में, अपनी जगह, अपने खजराने के पंडित मित्र की फोटो भेजकर, कर रहा था अश्लील कॉल व मैसेज, पत्नी की डिलेवरी के समय पर, आशा कार्यकर्ता का नम्बर लेकर, कर रहा था उसे परेशान


         
इन्दौर-दिनांक 10 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना आजाद नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया की मैं एक आशा कार्यकर्ता हू। कुछ दिनों से मेरे मोबाइल नम्बर पर किसी अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा लगातार व्हाट्‌सअप पर कॉल वमैसेज कर मुझे परेशान कर रहा है और मुझसे बहुत ही अश्लील तरीके से बात कर रहा है तथा साथ ही मुझे अपनी फोटो व्हाट्‌सअप पर भेज रहा है व अपने आप को खजराना का पंडित बता रहा है और फोन लगाकर मिलने के लिये खजराना मंदिर पर बुला रहा है। जिस पर हम लोग खजराना गये तो वह अज्ञात मोबाइल धारक वहा नहीं आया। हमारे द्वारा खजराना के पंडित को फोटो दिखाई तो वहां पर बताया कि यह फोटो तो खजराना के पंडित की ही है, लेकिन जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति आपको भेज रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक विशाल पिता विक्रमसिंह मालवीय उम्र 23 वर्ष निवासी ओमेक्स सिटी के पास कांकड़ जैन मंदिर के सामने इन्दौर, को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना आजाद नगर के सुपुर्द किया गया। अनावेदक विशाल ने पूछताछ में बताया कि, आवेदिका आशा कार्यकर्ता का मोबाइल नम्बर मेरे पास, मेरी पत्नी की डिलेवरी के समय से ही था और मेरी बच्ची का लाड़ली लक्ष्मी योजना का फार्म भी आवेदिका ने ही भरवाया था। खजराना का पंडित मेरा दोस्त है, जिसकी फोटो मेरे मोबाइल में थी।रंगपंचमी के दिन मैं नशे में था, इसीलिये आवेदिका को परेशान करने के लिये मेरी फोटो की जगह खजराना के पंडितजी की फोटो भेजी थी।