Monday, January 29, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 163 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 57 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 106 आरोपियों, इस प्रकार कुल 163 अपराधियों एवं असमाजिक तत्व को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

18 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 18 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 04 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 जनवरी 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडा दरवाजा चमार मोहल्ला और पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बडा दरवाजा खजराना इंदौर निवासी पार्वतीबाई पति पप्पु परमार और पटेल नगर खजराना इन्दौर निवासी अशोक पिता तेजराम परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
                पुलिसथाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा समाज धर्मशाला के पास कुलकर्णी का भट्‌टा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलीं, खजूरवाली गली नंदामाली का खेत कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर निवासी भारत उर्फ हर्ष पिता तरूण सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलीं, ग्राम टिगरिया बादशाह इन्दौर निवासी संजय पिता हरीसिंह परिहार और विनोद पिता रमेश बामनिया और भवंरसिंह पिता सावंत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2018-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जमजम चौराहा दुध की दुकानखजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 44 दाउदी नगर खजराना इंदौर निवासी मासूम पिता अनवर अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त की गयी ।
                                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

26 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 26 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रोमें, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 33 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2018-पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 कों 23.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बलाई मोहल्ला मे एक मकान की आड मे स्ट्रीट लाईट मे से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नफीस पिता मुर्तजा खां, कपिल पिता मोहन पटेल, महेश पिता रंजीत सिंह, लखन पिता कमल, राजू पिता रमेश महार, प्रदीप पिता सुनील इंगले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1875 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 कों 18.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडा गणपति चौराहा टाटा मैजिक स्टेंड के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, निलेश पिता पुरूषोत्तम नामदेव, विवेक पिता राजेश सेन, गणेश उर्फ भूत पिता बुचरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1540 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिसथाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 कों 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चाची का बाडा ग्राम सुखनिवास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, संजय पिता नानूराम चौहान, तेजू पिता रामप्रसाद सोलंकी, विष्णू पिता रमेशचंद्र यादव, लीलाधर पिता गिरधारीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 750 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 कों 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बघाना से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, अमरसिंह पिता संतोष सिंह, संजिव पिता प्रकाश दत्त गुप्ता, पकंज पिता मोतीलाल जैन, जयकुमार पिता गोंविदराम, मोहन पिता रामचंद्रर, संजु पिता जगदीश, मुकुट पिता रणछोड, विवेक पिता शिवनारायण, संजय पिता शकंरलाल, मनोज पिता पुनमचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 70000 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 कों 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाखन सोनगरा से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआंखेलतें हुए मिलें, रामप्रसाद पिता नारायण बरोड, नरेश पिता रामचंद्र चौहान, सोनू उर्फ सुनील पिता भेरूलाल चौहान, अजय पिता घनश्याम श्रीवास्तव, लक्ष्मीनारायण पिता नंदराय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 कों 19.3 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कटक्या नाले के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, लखन पिता जगदीश, राहुल पिता माणक कुमावत, हेमंत पिता जुगलदास, आनंद पिता गुरूदत्त कुमावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 जनवरी 2018- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पास कबुतर खाना इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 18 चंद्रभागा काली टंकी के पास जुनी इन्दौर निवासी अंकित पिता राजेश को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचकुईया रोड मुक्तीधाम के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 03 इंद्रा नगर इंदौर निवासी प्रदीप पिता भास्कर इंगले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उत्कर्ष विहार गार्डन की दीवार की आड में गोंदवाले धाम से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1588 न्यू द्वारकापुरी इंदौर निवासी बबलू पिता शकंरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 26000 रूपयें कीमत की 10 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामबाग श्मशान घाट के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गुरूकुल कालोनी राऊ इंदौर निवासी रामचंद्र पिता स्व. सुरजवली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 5लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सोलसिंदा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सोलसिंदा सांवेर इंदौर निवासी भगवानसिंह पिता रघुराजसिंह राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नयापुरा के सामनें और आरोपी के घर के सामनें पिवडाय से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सीतापुर थाना उदयनगर जिला देवास निवासी राकेश पिता पांडया और निलेश पिता हजारी और ग्राम पिवडाय खुडैल इन्दौर निवासी जुगल पिता मधोसिंह वारेला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर-दिनांक 29 जनवरी 2018-पुलिस थाना पढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 28 जनवरी 2018 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मच्छी बाजार कलाली केपास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 18 आलापुरा जुनी इंदौर निवासी जयेश पिता अशोक बागोरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, January 28, 2018

अंधें कत्ल कुछ ही घंटो में पर्दाफाश, आरोपी पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त में।



इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2018-शहर कें पुलिस थाना कनाडिया की एफआईवी-15 डाय़ल 100 पर दिनांक 27.01.18 की रात्री मे सूचना मिली की सलीम गडरिया की चाल के सामने एक व्यक्ति गंभीर रूप सें घायल अवस्था मे पडा है। उक्त सूचना पर डाय़ल 100 मे तैनात पुलिस स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचे, तथा घटना के संबंध मे वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दी गई। उक्त सुचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय, नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री मनोज रत्नाकर, थाना प्रभारी कनाडिया एम.एल. चौहान द्वारा तत्काल मौके पर पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक की पहचान करनें पर मृतक की पहचान आफताफ पिता डा. अमजद अली नि. असरफ नगर खजराना इन्दौर के रुप मे हुई। उक्त घटना पर पुलिस थाना कनाडिया पर मर्ग क्रमांक 8/18 धारा 174 जाफो का किया गया, एवं मृतक आफताफ के शव को तत्काल एमवायच अस्पताल के लिए रवाना किया गया।
उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए] पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करनें के निर्देश दियें। उक्त निर्देंश पर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कनाडिय की टीम द्वारा मृतक के पिता डा. अमजद अली एवं उसके रिश्तेदार खुर्शीद से पुछताछ करनें पर उन्होने बताया कि आफताफ को किसी अज्ञात आदमी द्वारा धारदार हथियार से सीने चोंट पहुंचाकर हत्या की गई है। मृतक आफताफ की शार्ट पीएम रिपोर्ट अस्पताल से प्राप्त हुई जिसमे डाक्टर द्वारा मृतक आफताफ के सीने मे आई चोंट से मृत्यू होना लेख किया गया है। जिससे जांच पर पुलिस थाना कनाडिया पर अपराध क्रमांक 40/18 धारा 302 भादवि का अपराध अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
  विवेंचना के दौरान मुखबिर के माध्यम सें सूचना मिली की घटना दिनांक की रात्री 10.00 बजे के करीबन सलीम गडरिया की चाल मे खाली प्लाट पर नूर व उसके दो अन्य साथियो का मृतक आफताफ से किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। उक्त सूचना  के  आधार पर संदेही नूर मोहम्मद का पता ठीकाना ज्ञात कर उसके घर पर दबिश दी गई तो संदेही नूर मोहम्मद पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करनें लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया। जिससें पुछताछ करनें पर अपना नाम 1. नूर मोहम्मद पिता सय्यैद आसिफ अली उम्र 19 साल नि. सम्राट नगर खजराना इन्दौर का होनाबताया। जिसें थाने लाकर घटना के संबंध मे हिकमत अमली से पुछताछ की गई, जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा घटना के बारे मे बताया कि वह और उसके साथी 2. तन्नू उर्फ तोहिब पिता शब्बीर मेव उम्र 20 साल नि. सम्राट नगर खजराना इन्दौर एवं 3. जावेद पिता नूर अली उम्र 21 साल नि. हिना कालोनी खजराना इन्दौर तीनो सलीम गडरिया की चाल के पास आग जलाकर ताप रहे थे व गांजा पी रहे थे। तभी आफताफ मोटर सायकल पर दो औरतो को लेकर आया और मोटर सायकल खडी कर सलीम गडरिया की चाल के पास खाली पडे मैदान मे लेकर जा रहा था तभी हम तीनो ने आफताफ से पुछा की ये औरते कौन है और इन औरतो को लेकर कहा जा रहा है। इसी बात पर आफताफ ने कहा की ये मेरी परिचित है। इसी बात पर आफताफ सें हम तीनो मे विवाद हो गया। आफताफ हम पर भारी पड रहा था तो तन्नू व जावेद ने उसे पकड लिया तथा नूर मोहम्मद ने आफताफ के सीने मे चाकू मार दिया। आफताफ जब जमीन पर गिर गया तो वे तीनो वहा से भाग गये। पुलिस टीम द्वारा 16 घटें में घटना का पर्दाफाश कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कनाडिया श्री एम.एल. चौहान, थाना प्रभारी खजराना श्री कमलेश शर्मा, उनि कैलाश पाटीदार ,सउनि सुनील रैकवार ,सउनि नितिन भालेराव, आर 1525 प्रदीप पटेल , आर विनोद यादव ,आर 1134 सत्यनारायण की महत्वपुर्ण व सराहनिय भुमिका रही।

पेट्रोल पंप पर डकैती डालनें की योजना बनातें हुए, चार आरोपी पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली की गिरफ्त में।



इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2018- शहर में अपराध नियत्रंण हेंतु, शहर में लुट व डकैती की घटनाओं पर अंकुश लगानें व आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारीमिश्र द्वारा द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली श्री संजु कामलें व उनकी टीम द्वारा डकैती डालनें की योजना बनातें हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार करनें मे सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली पर मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की मधुमिलन टॉकीज के पास बंद पडी सागर इंटरनेशनल होटल के अंदर पांच व्यक्ति आनंद पेट्रोल पंप पर डकैती डालनें की योजना बना रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करतें हुए पुलिस टीम का गठन कर तीन पार्टीया बनाकर मौके के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुचकर देखा कि पांच व्यक्ति अंधेरे मे बैठकर डकैती की योजना बना रहे है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए आरोपियों की घेराबंदी कर पकडा गया, जिसमे एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। उक्त व्यक्तियों पुछताछ करने ंपर संतोषजनक उत्तर नही मिलनें पर हिम्मतअमली से पुछताछ करनें पर बताया की हम यहां पर आनंद पेट्रोल पंप पर डकैती डालनें की योजना बना रहें थें। पुलिस टीम द्वारा मौके पर तलाशी लेंने पर आरोपी आरिफ के पास से एक लोहे कीतलवार व 500 रूपयें नगदी मिलें। दुसरे आरोपी साकिर पिता कामिल के पास से एक लोहे का खटकेदार चाकू व 700 रूपयें नगदी मिलें। तीसरें आरोपी तसव्वर के पास से लोहे की टामी व 500 रूपयें मिलें व आरोपी असमीर के पास से एक लोहे का खटकेदार चाकू व 450 रूपयें नगदी मिले जिन्हें विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। फरार आरोपी के बारे में पुछने ंपर बताया कि बच्चनसिंह निवासी गंधवानी गांव का है, जो कि सिकलीगर है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 23/18 धारा 399, 402 भादवि व 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छोटी ग्वालटोली श्री संजु कामलें, सउनि के के शर्मा, सउनि अखिलेश सिंह चौहान, सउनि केशरसिंह, प्रआर 2816 जितेंद्र सिंह, प्रआर 361 पुरूषोत्तम, प्रआर 396 ओमप्रकाश, आर. 2481 मनोज पांडे, आर. 566 दिलीप, आर.11 प्रदीप चौबे की महत्वपुर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 132 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 47 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 85 आरोपियों, इस प्रकार कुल 132 अपराधियों एवं असमाजिक तत्व को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

11 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को 04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुए/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 कों 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णबाग कालोनी से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सलीम पिता नन्ने खां, रामचंद्र पिता चम्पालाल अमोदे तथा सुरेश पिता मगनलाल मसानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 2930 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कलदिनांक 27 जनवरी 2018 कों 06.00 बजे, यशवंत टी निर्माणाधीन सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनोज पिता निरंजन शर्मा, रोहित पिता डूंगरसिंह तथा कपिल पिता ओमप्रकाश शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1320 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2018- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को 16.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीराम मंदिर के सामने काछी मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, एलआईजी गुरूद्वारे के पास इंदौर निवासी आकाश पिता दयाराम साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को 19.30 बजें, पटेल नगर खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलीं, पटेल नगर निवासी सुमित्रा बाई पति कान्हा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त कीगयी।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2018-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देव नगर चौराहे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, देव नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ दिलीप उर्फ अजय पिता भगवान उर्फ राजू उर्फ भाठिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी ।
                                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

34 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को 34 गैर जमानती, 38 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 जनवरी 2018- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तीन इमली ब्रिज के नीचे से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, कलाली मोहल्ला छावनी इंदौर निवासी आकाश उर्फ मोन्टी पिता रामबाबू सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1820 रूपयें कीमत की 26 क्वाटर  अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को 20.10 बजें, ग्राम चटवाड़ा बेटमा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम चटवाड़ा थाना बेटमा इंदौरनिवासी बाबूलाल पिता नरपतसिंह कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर-दिनांक 28 जनवरी 2018-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 27 जनवरी 2018 को 17.55 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दस्तुर गार्डन के सामनें रिंग रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बांक राजकुमार नगर इंदौर निवासी अब्दुल समद पिता मोहम्म्द शफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


Saturday, January 27, 2018

शादी के लिये दबाव बनाने हेतु, युवती को परेशान करने वाला पूर्व किरायेदार, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 27 जनवरी 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि, हमारा पूर्व किरायेदार मनीष शर्मा था, जिसके कारण हमारी नार्मल बातचीत होती थी, जिससे हमारे बीच दोस्ती थी। इसके पश्चात लगभग 04 वर्ष पूर्व मनीष शर्मा हमारा किराये का घर छोड़कर चला गया है। अब मनीष शर्मा, मुझ पर जबरदस्ती बात करने का दबाव बना रहा है साथ ही शादी करने के लिये भी दबाव डाल रहाहै, उसके पास मेरे कुछ फोटो भी है, जिन्हे वह वायरल करने की धमकी दे रहा है। मैं जब भी घर से कहीं जाती हूं, तो मनीष अक्सर मेरा पीछा करता है और बात करने के लिये बोलता है तथा मुझे व मेरे माता-पिता को अश्लील मैसेज भेज कर परेशान कर रहा है।

                उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक मनीष शर्मा पिता नाथूराम शर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी 413 सांईकृपा कालोनी, नियर आईपीएस स्कूल कैम्पस विजय नगर इन्दौर को पकडकर अग्रिम  वैधानिक कार्यवाही हेंतु पुलिस थाना राजेन्द्र नगर के सुपूर्द किया गया है। अनावेदक मनीष  द्वारा बताया कि, मैं शिवपुरी का रहने वाला हूं तथा पिछले 08 वर्षो से इन्दौर में निवास कर रहा हूं और वर्तमान में साउथ प्रिसिपल इंस्टूमेंट प्रायवेट लिमिटेड पिथमपुरा इन्दौर में कार्य करता हूं। मैं आवेदिका को वर्ष 2011 से जानता हूं, आवेदिका के माता-पिता ने शादी के लिये मना कर दिया था, इस कारण से आवेदिका के दोस्तों से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर, उनसे आवेदिका के बारें मे जानकारी लेता था।