Sunday, November 5, 2017

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का फरार आरोपी क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में, अब तक बाजारों , किराना दुकानों एवं भीड भाड वाले मार्केट मे आरोपी खपा चुपा हैं 50 हजार रूपये के नकली नोट, नकली नोट छापने के लिये इस्तेमाल करने वाला प्रिंटर ,पेपर कटर , पेपर एवं अधछपी 2000 रुपये के नकली नोट की गड्डी एवं 500,2000,100 रुपये के कुल 7100 रू राशि के नकली नोट जप्त


इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा नकली नोट बनाने व चलाने वाले तस्करों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस कडी मे क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा एक सप्ताह पूर्व नकली नोट बनानेवाली गैंग के सभी सदस्यों-(1) नरेन्द्र उर्फ नंदू चौहान पिता भीम सिंह चौहान उम्र 28 साल नि. बलोदा लक्खा बडनगर उज्जैन (2) राजेश पिता गोवर्धन लाल माली उम्र 33 साल नि. 168 खातीपुरा हीरानगर इन्दौर (3) चन्द्रशेखर परमार पिता बाबूलाल परमार उम्र 22 साल नि. राजनगर एरोड्रम इन्दौर (4) नरेश पवार पिता बलवन्त पवार उम्र 36 साल नि. 173 पी सी सेठी नगर इन्दौर तथा (5)रामेश्वर उर्फ राजू उर्फ विजय पिता गोविन्द परिहार उम्र 35 साल नि. कल्याण संपत बेटमा इन्दौर को थाना एमआईजी की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये पकड़ने में सफलता मिली थी। टीम द्वारा आरोपीगणों के कब्जे से कुल 2 लाख 60 हजार रुपये के नकली नोट व नकली नोट बनाने की सामग्री सहित जप्त कर, आरोपीगणों को गिरफ्तार कर, पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर पूछताछ की गई।
आरोपीगणों ने पूछताछ पर बताया था की उनका एक अन्य साथी अभिषेक चौहान पिता तेजकरण चौहान उम्र 20 साल नि. कल्याण संपत कालोनी बेटमा इन्दौर भी उनके साथ नकली नोट बनाने व चलाने का काम करता था एवं अभिषेक के पास भी एक एप्सन कंपनी का प्रिंटर व कटर रखा होना बताया था। उक्त सूचना के जरिये फरार आरोपी की तलाश क्राईम ब्राचं की टीम द्वारा की जा रही थी। पतारसी के दौरान पता चला कि आरोपी अभिषेक को उसके साथियों के पकड़े जाने की खबर मिलते ही वह शिर्डी चला गया है। आरोपी अभिषेक की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुयी कि, अभिषेक चौहान अपने घर पर कुछ सामान लेने आया है। उक्त सूचना पर तत्काल क्राईम ब्राँच एवं थाना एमआईजी की पुलिस टीम व्दारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी अभिषेक चौहान पिता तेजकरण चौहान के घर पर दबिश दी गई, जहॉ आरोपी अभिषेक घर पर उपस्थित मिला जो की अपने साथ एक प्रिंटर, एक कटर हाथ मे लेकर जा रहा था, जिसे पकड़ा गया।  आरोपी अभिषेक की तलाशी लेने पर आरोपी की जेब मे 2000,500 एवं 100 रुपये के नकली नोट एक ही सीरीज के कुल राशि 7100 रुपये के रखे मिले। आरोपी के कब्जे से नोट बनाने मे प्रयोग करने वाला प्रिंटर एप्सन कंपनी का, पेपर कटर, पेप , 2000 रुपये के अधछपे नोट की गड्डी एवं 7100 रुपये के नकली नोट जप्त कर आरोपी को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया। 
        आरोपी अभिषेक चौहान ने पूछताछ पर बताया की वह हिन्दुस्तान लिवर कंपनी पीथमपुर मेदैनिक मजदूरी पर काम करता है उसे रोजाना का 320 रुपये मिलते है। अभिषेक 12 वी कक्षा तक पढा है उसके पिता की 3 बीघा जमीन बेटमा के पास हैं और वह खेती का काम करते है। उसका एक भाई शुभम है जो की ट्रेक्टर सुधारने के गैरेज पर पीथमपुर मे काम किया करता है।  उसकी मुलाकात नरेश से पीथमपुर मे बस स्टेंड पर लिफ्ट मांगने के दौरान हुयी थी, नरेश ने अभिषेक को उसकी बाईक से लिफ्ट दी थी। फिर नरेश से उसकी दोस्ती हो गयी थी। कुछ दिनो के बाद नरेश ने उसे बताया की वह 2000,500 एवं 100 के नकली नोट बनाता है जो की पूरे असली नोट की तरह दिखते है। नरेश ने उसे शुरुआत मे 5000 रुपये चलाने के लिये दिये जब वह नोट बाजार मे आसानी से चल गये तो अभिषेक ने भी नरेश एवं रामेश्वर के साथ नकली नोट बनाने का काम शुरु कर दिया। उनके पास कुल दो प्रिंटर, एक लेपटाप, केमिकल की डब्बियाँ व दो कटर थे। कभी वह लोग नरेश के घर पर नोट बनाने का काम करते थे तो कभी रामेश्वर उर्फ राजू उर्फ विजय के घर पर काम किया करते थे। नोट को चलाने के लिये उन्होने कुछ लोगो से संपर्क कर उन्हे झॉसे मे लेकर 10000 रुपये के नकली नोट की जगह 30000 रुपये केनकली नोट देना शुरु कर दिया, जिनमें राजेश नि इन्दौर, चन्द्रशेखर नि. इन्दौर एवं नन्दू उर्फ नरेन्द्र नि. बडनगर उज्जैन को चलाने के लिये दिये थे। अभिषेक ने खुद भी धार, इन्दौर , उज्जैन मे नकली नोट बाजारों, किराने की दुकान, पेट्रोल पंप, दारु की दुकानो पर अँधेरे मे रात के समय खपाये है। आरोपी ने पूछताछ पर बताया की नरेश, रामेश्वर एवं वह खुद सूरत मे धनराज नाम के व्यक्ति से मिले थे। उन्होने धनराज को नकली नोट छापकर भी दिये थे, धनराज ने उन्हे अपने सूरत गुजरात मे सारौली ग्राम के पास स्थित विवेक रेसीडेन्सी स्थित वाले फ्लैट पर रुकवाया था। धनराज उन्हे एक बडा आर्डर देने वाला था धनराज से वह लोग लगातार संपर्क मे थे। धनराज के बोलने पर ही उन्होने लाखो रुपये पूर्व मे भी छापे थे।
         आरोपी अभिषेक के कब्जे से 2000,500,100 के कुल 7 हजार 1 सौ रुपये के नकली नोट एवं नोट छापने के उपकरण प्रिंटर , पेपर कटर , पेज एवं 2000 रुपये के अधछपे नोट की गड्डी जप्त किये गये हैं । मामले मे आरोपी धनराज पिता बद्रीनारायण राठी उम्र 34 साल नि. विवेक रेसीडेन्सी सारोली ग्राम सूरज गुजरात फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 50 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 नवंबर 2017 को 08 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टें की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2017-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम चौराहा यादव चाय दुकान के पास इन्दौर से सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 363 मैन रोड़ नयापुरा इन्दौर निवासी सईद पिता नब्बु खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2017-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देशी शराब आहते के सामनें औरभाग्यश्री कालोनी के पेट्रोल पम्प के सामनें सर्विस रोड पेड के नीचे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 57/3 महेश बाग कालोनी इन्दौर निवासी रोशन पिता मोहनलाल बिलवारे और 431 दौलतबाग कालोनी खजराना इन्दौर निवासी शाहरूख पिता मो. जाकिर हुसैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 05 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविकाचलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 नवंबर 2017 का 03 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर  2017 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ईमली बाजार इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, श्रीराम गेट के पास रोड प्रजापत नगर इन्दौर निवासी 153बी द्वारकापुरी इन्दौर निवासी राजेश पिता कैलाश राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार करइसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला अस्पताल के सामनें सर्विस धार रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 125/1 जूना रिसाला इन्दौर निवासी मो. जफर पिता अब्दुल गनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2017 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रिमझिम ढाबें के पास मंहू पीथमपुर रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 163 ग्राम गायकबाड इन्दौर निवासी महेश पिता लक्ष्मीचंद प्रजापति और ग्राम दुधिया इन्दौर निवासी सतीश जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 04 नवंबर 2017 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इमली बाजार चौराहा़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26 जुना पीठा इन्दौर निवासी साबीर पिता मो. रफीक कुरैशी को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, November 4, 2017

भविष्य निधि के रूपयें जमा न करने वाला स्कूल संचालक व स्थायी वारंटी, पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) द्वारा अपराध नियत्रंण हेतु, प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं स्थायी व फरार वारंटियों को पकड़ने हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कर्मचारियों का पीएफ का का पैसा भविष्य निधि संगठन में जमा नहीं कराने वाले प्रकरण में स्कूल संचालक अरूण पांडे के विरूद्ध जारी स्थायी वारंट को तामिल कराकर, उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

            पीएफ कमिश्नर द्वारा की गयी जांच के आधार पर कंपेल रोड़ स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्कूल की पीएफ राशि 92,962 रूपयें बकाया है, जिसके संबंध में उक्त संस्था के विरूद्ध केस चल रहा है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी संस्थान द्वारा पैसा जमा नहीं किया जा रहा था, तो सहायक भविष्य निधि आयुक्त ने स्कूल संचालक अरूण पांडे के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया। उक्त स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री महेन्द्र सिंह भदौरिया व उनकी टीम के सउनि मनोहर सिंह, प्रआर. गजेन्द्र सिंह तथा आर. नरेन्द्र सिंह बैस ने घेराबंदी कर, उक्त स्कूल संचालक अरूण पांडे को गिरफ्तार कर, आयुक्त के समक्ष पेश किया गया। जहां पर स्कूल संचालक को पैसे जमा नहीं करने पर जेल भेजने के निर्देश दिये गये, जिस पर स्कूल संचालक ने तत्काल ही उक्त पीएफ के बकाया रूपयें जमा किये गये। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर, प्रकरण की बकाया राशि जमा करवायी गयी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 102 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 70 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
05 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 नवंबर2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को 05 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर  2017 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतगर्त विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, टिगरिया बादशाह तालाब वाली पट्‌टी कडवा राम पहलवान की बाउंड्री के सामनें इन्दौर निवासी भंवर पिता सावन परिहार और ग्राम टिगरिया इन्दौर निवासी चितांमणी पिता अमराजी और टिगरिया बादशाह इन्दौर निवासी सुनिल पिता राधेश्याम और धर्मेंद्र पिता राधेश्याम बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, शिवनगर मुसाखेड़ी इंदौर निवासी जीवन उर्फ अजय पिता रेवाराम और हाजी साहेब का मकान निजामुद्दीन गली आजाद नगर इन्दौर निवासी आवेश पिता सलीम शाह और 295 कोहिनुर कालोनी मारूती गैरेज वाली गली इन्दौर निवासी मो.शादाब पिता मो. अलताफ और 44 नई बस्ती चिराड मोहल्ला मुसाखेडी इन्दौर निवासी पकंज उर्फ चपंक पिता राजेंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर कर्मा नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1/23 कर्मा नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता देवनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को 09.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर अमर टेकरी पुलिया के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, 944/9 नेहरू नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता किशन पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 04 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2017 का 04 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर  2017 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सागोर रोड गुरू ढाबे के पीछे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, शंकरपुरा इन्दौर निवासी अंकित पिता गुरूदयाल जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।