Friday, August 4, 2017

पुलिस अभिरक्षा से फरार, मादक पदार्थो का अंतर्राज्यीय कुखयात तस्कर, मोहम्मद एहसान 16 साल बाद क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में फरार आरोपी पर की गई थी ईनाम की उद्‌घोषणा


इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा विभिन्न अपराधों में फरार व ईनामी आरोपियों की पतारसी कर उनकी धरपकड़ हेतु, विशेष प्रयास कर शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांचइंदौर श्री अमरेन्द्र सिहं द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को ऐसे फरार आरोपियों की योजनाबद्ध तरीके से धरपकड कर उन पर कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।

इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुये दिनांक 04.08.17 को क्राईम ब्रांच इंदौर को सूचना प्राप्त हुई कि 16 साल से फरार चल रहा कुखयात आरोपी मो. एहसान इंदौर शहर में है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी की धरपकड हेतु ज्ञात पते पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई, तो पता चला कि आरोपी छत्रीपुरा थाने के अन्तर्गत एक मकान में पुलिस से छुपकर रह रहा है। तत्काल पुलिस टीम द्वारा वहां पहुंचकर घर को घेर लिया गया किन्तु आरोपी पीछे के रास्ते से पुलिस की नजरों से बचकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया ।
                आरोपी मोहम्मद एहसान पिता अब्दुल रहीम उम्र 66 साल निवासी खानपुरा गेट मंदसौर (म.प्र.) मूलरुप से मंदसौर का निवासी है जहा पर उसका पैतृक मकान के साथ स्वंय का  मकान भी है। आरोपी का प्रापर्टी संबंधी व्यवसाय व कालोनी निर्माण का काम भी है। आरोपी के 3 भाई सफी, अयुब व रफीक  है जो खानपुरा गेट मंदसौर में ही रहते है सभी भाईयों का अलग अलग व्यवसाय है।इसके व इन सभी का राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों का अवैध व्यवसाय फैला हुआ है जो वर्तमान में भी सक्रिय रुप से चल रहा है ।
आरोपी मो. एहसान से पुलिस पूछताछ में पता चला कि सन्‌ 2001 मे एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में मंदसौर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में निरूद्ध किया गया था जिसके बाद बीमारी के चलते आरोपी मो. एहसान को मंदसौर जेल से सेन्ट्रल जेल इंदौर ट्रांसफर किया गया था, जिसे बाद में एम व्हाय एच अस्पताल ईलाज हेतु भेजा गया था किन्तु आरोपी मो. एहसान एम.व्हाय.एच अस्पताल में ईलाज के दौरान पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। जिस पर थाना संयोगितागंज में आरोपी के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने पर धारा 223,224  भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया था, आरोपी मो. एहसान के खिलाफ फरारी वारंट भी जारी किया गया था।
                आरोपी मादक पदार्थों का एक शातिर तस्कर है। पूर्व में भी आरोपी पर मंदसौर, इंदौर, सहित अन्य राज्यों के शहरों चेन्नई, बैंगलोर में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण पंजीबद्ध हो चुके है इसके अलावा आरोपी पर हत्या जैसा गंभीर अपराध भी पंजीबद्ध हुआ है। आरोपी पर चेन्नई के वकील मदनगोपाल की हत्या काभी आरोप था, जिसमें उज्जैन तराना का जलील व मक्सी का इकबाल सहित अन्य लोग भी शामिल थे इसी प्रकरण में इकबाल को आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई प्रकरण मंदसौर सहित अन्य राज्यों के शहर बैंगलोर, चेन्नई में भी पंजीबद्ध हुये है ।

                आरोपी मोहम्मद एहसान का बडा भाई सफी भी एनडीपीएस एक्ट में वर्तमान में फरार चल रहा है, 20 साल पहले सी.बी.एन.सी. नीमच द्वारा सफी के खिलाफ कार्यवाही की गई थी जिसमें करीबन 10 लोग मुल्जिम थे। इसी प्रकरण के चलते छोटीग्वालटोली क्षेत्र स्थित सागर होटल कुर्क किया गया था जो कि सफी का था। आरोपी मो. एहसान का कई मादक तस्करों से सम्पर्क रहा है जिसके संबंध में पूछताछ व वर्तमान में उनकी सक्रियता की स्थिति मालूम की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना संयोगितागंज सुपुर्द किया गया है ।


पुलिस थाना हीरानगर द्वारा सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त 4 महिलाएं व 4 पुरुष आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017- शहर में अवैधानिक गतिविधियों के अंतर्गत अवैध धन कमानें के लिए शहर में संचालित हो रहें अवैध देह व्यापार को रोकनें व आरोपियों कों पकडनें के निर्देश पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व  श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना हीरानगर द्वारा सेक्स रैकेट चलाने वाले चार महिला व चार पुरुषों को पकडनें में सफलता प्राप्त की हैं।

                 थाना प्रभारी हीरानगर को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिनांक 03.08.17 को सूचना मिली कि मीना रघुवंशी अपने साथी विकास के साथ स्कीम न. 136 में कोने वाले मकान पार्क के सामने बाहर से लडकियों/महिलाओं को बुलाकर रुपये लेकर देह व्यापार संचालित कर रहे हैं। सूचना की पतारसी कर इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। निर्देश प्राप्त कर महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा को सूचित कर कार्यवाही करने हेतु संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस के एक जवान को रुपये व उचित समझाईस देकर सूचना एकत्रित करने हेतु उक्त मकान पर ग्राहक बनकर भेजा गया। सूचना मिलनें पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मकान पर दबिश देकर संदिग्ध हालात में मिले चार महिला व चार पुरुषों को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर महिला एवं पुरुषों ने अपने नाम 1. मीना रघुवंशी पति राजेन्द्र रघुवंशी निवासी 50 लाईफलाईन हास्पीटल के पास इन्दौर , 2. प्रगति व्यास पिता सुदेश व्यास निवासी त्रिमूर्ति अपार्टमेंट राजेन्द्र नगर 3.यास्मिन पिता कमल खान निवासी बसई रोड ईस्ट फादर वाडी मुम्बई स्थान पता ग्राम दियापाडा पोस्ट सिरधरपुर थाना सिरधरपुर जिला जसोर बांग्लादेश, 4. निधि गंगेले पिता नारायणदास गंगेल निवासी स्वास्थ्यनगर बाम्बे हास्पिटल के पास इन्दौर, 5. दीपक उर्फ मोनू पिता चंपालाल बकावले निवासी चौधरी पार्क पावर हाउस के पास मयूर नगर इन्दौर, 6. नीरज पिता गणपत राजपूत निवासी 164/15 मयुर नगर मूसाखेडी इन्दौर, 7. धु्रवेन्द्र पिता भीम सिंह राजपूत निवासी 655 बजरंगनगर तथा 8. दीपक पिता सौदान सिंह गुर्जर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा पकडी गई महिला यास्मिन खान मूल रूप से बंग्लादेश की रहने वाली है। मीना रघुवंशी पहले भी देह व्यापार में एरोड्रम थाने में गिरफ्तार हो चुकी है। प्रगति व्यास मूल रूप से नीमच की रहने वाली है तथा पॉलीटेक्निक डिप्लोमा कर चुकी है और वर्तमान में इन्दौर से बी.सी.ए. की पढाई कर रही है। निधि गंगेले नशा करने की आदी है। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने में पता चला है, कि विकास नाम का व्यक्ति जो फरार है उसने स्कीम न. 136 में डॉ. विवेक गुप्ता से फ्लेट का निचला हिस्सा किराये पर ले रखा था। तथा कई दिनों से सैक्स रैकेट चला रहा था। मीना रघुवंशी तथा अन्य महिलाएं व्हाट्सअप ग्रुप  विडियो चैट पर लाईव केम की सुविधा देकर रैक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। पुलिस टीम ने मकान से अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गयी है।
       
              पुलिस टीम द्वारा इस व्यवसाय के सम्बंध में स्थानीय स्तर पर सक्रीय दलालों एवं अन्य प्रदेशों से जुडें व्यक्तियों की जानकारी हासिल कर इस धन्धे के नेटवर्क का पूरा पता लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं ।
              उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकांत  चौरसिया एवं महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा व इनकी संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 92 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 65 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 अगस्त2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2017 को 01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआ खेलतें हुये मिलें, धर्मेंद्र पिता नारायण, प्रितम पिता शोभाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3200 रूपयें नगदी व 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को 10.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम देशी कलालीके पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, तिल्लौर खुर्द इंदौर निवासी महेश पिता पुनमचंद जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक रिवाल्वर, दो देशी कट्‌टा दो जिंदा कारतुस जप्त किया गया।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को 00.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 56 दुकान के पास विजय चाट दुकान के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, तिल्लौर खुर्द थाना खुडैल इंदौर निवासी बद्रीलाल पिता जगदीद्गा जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 04 अगस्त 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशगिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अगस्त 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अगस्त 2017 का 03 गैर जमानती, 28 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017-पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को 19.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आजाद मैदान वाला रोड स्ट्रीटलाईट के उजाले में मंहु इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, भैय्यु पिता महेश जगदाने, गोलु पिता अशोक पांडे, राहुल पिता किशन सारदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 125 रूपयें नगदी, 52 ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
         पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017- पुलिस थाना बडगोंदा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास मेण इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मेण इन्दौर निवासी सुनील पिता रमेशचंद जाट एवं लक्ष्मीनारायण पिता बलराम जाट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7300 रूपयें कीमत की 34 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 अगस्त 2017- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को 15.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर गुर्जर अस्पताल के सामनें मांगल्या इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सर्वोदय नगर देवास निवासी अशोक पिता राजाराम ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को 12.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरू बाबा मंदीर के सामनें धारनाका मंहु और मोहन टाकीज के सामनें और बडी पुलिया के पास कोने पर धार नाका मंहु इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम भैलापार थाना देवरिया उ.प्र. हाल मुकाम 450 विश्वास नगर थाना किशनगंज निवासी अनिल पिता रामायण सिंह एवं ऋषि गार्डन मोहन टाकीज के पीछे इन्दौर निवासी हेमंत पिता फुलसिंह लोधी एवं 38 आशापुरा थाना बडगोंदा इन्दौर निवासी रामपाल पिता लक्ष्मीनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को 01.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल चौराहा एबी रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, उमेठी थाना बरला जिला बडवानी निवासी अजय पिता फकीर सिंह को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 5 पिस्टल , 3 जिंदा कारतुस जप्त किया गया।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 अगस्त 2017 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेंड सिमरोल इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, भगवति संस्थान के पास फौजदारी बाजार थाना कासीम बाजार जिला मुंगेर बिहार निवासी नितिश पिता सुरेश कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Thursday, August 3, 2017

इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा देवास नाका पर की गयी चालानी कार्यवाही, शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के लाईसेंस हुये निरस्त


इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2017-इन्दौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित व बेहतर करने के उद्‌देद्गय से पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक, मुखयालय इन्दौर मो. युसुफ कुरैशी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री प्रशांत चौबे के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा देवास नाका से मांगलिया चौराहे के बीच यातायात जाम की निरन्तर मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुये देवास नाका से मांगलिया चौराहे के बीच 7 पेट्रोल पंप संचालकों को अवैध पार्किग करने पर नोटिस दिये गये एवं 30 वाहनों पर कार्यवाही की गयी। उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री प्रदीप सिंह चौहान की टीम द्वारा 6 ट्रक एवं 4 लोडिंग वाहनों के विरुद्ध विपरीत दिशा में आने पर चालानी कार्यवाही भी की गई ।  
            इसके पूर्व 2 दिवसों से सभी दुकानदारों/व्यापारिक संगठनो को लाउड स्पीकर के माध्यम से संसूचित किया गया कि वे अपने दुकान/आफिस/संस्था के सामने वाहनों को अवैध रूप से पार्क न होने दें अन्यथा उनकेविरुद्ध भी दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी ।

            इसी प्रकार यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कडाई से कार्यवाही करते हुये 654 वाहन चालकों के लाईसेन्स निरस्त करवाये गये।

टियर गैस व बलवा ड्रिल के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने एवं शहर में कानून व्यवस्था आदि की स्थिति में पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा मुस्तैदी के साथ बेहतर ढंग से कार्य करने के उद्‌देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा रक्षित केन्द्र इन्दौर में दिनांक 01.08.17 से टियर गैस संचालन व बलवा ड्रिल के संबंध में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
                उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) श्री सुनील तालान व रक्षित निरीक्षक श्री अनिल राय के मार्गदर्शन में रक्षित केन्द्र इन्दौर में इन्दौर जिले के थानों के बल व रिजर्व बल के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम  के अन्तर्गत प्रशिक्षणार्थियों को कानून व्यवस्था आदि की स्थिति में टियर गैस के संचालन व वज्र वाहन के प्रयोग आदि के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक इसमें करीब 150 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, और यह कार्यक्रम आगे भी सभी अधिकारियों/कर्मचारियों के प्रशिक्षण तक जारी रहेगा।

                पुलिस की कार्यप्रणाली को और बेहतर करने के उद्‌देश्य से भविष्य में आरएपीटीसी इन्दौर में विशेष सशस्त्र बल, पुलिस थानों के बल एवं रिजर्व बल के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का एक संयुक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बलवा ड्रिल आदि के संबंध में आयोजित किया जावेगा।







क्राइम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही मे अवैध हथियार रखने वाले 07 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियो के कब्जे से 18 अवैध हथियारों में देशी पिस्टल, देशी रिवाल्वर, देशी कट्‌टे व कारतूस बरामद


इन्दौर-दिनांक 03 अगस्त 2017-शहर मे हो रही अवैध हथियारो की खरीद फरोखत को रोकने व अपराधियों की धरपकड़ करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दियें गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरेशी के मार्गदर्शन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह केद्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस निर्देश पर क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर थाना महू, तुकोगंज, एम.जी. रोड, राऊ एवं सेंट्रल कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करतें हुए 07 आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से 18 हथियार व 13 कारतूसों को बरामद किये गये।
       विगत दिनों क्राइम ब्रांच इन्दौर के द्वारा अवैध हथियार की खरीद फरोखत करने वाले राजेन्द्र सिकलीगर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई थी। पूछताछ मे आरोपी राजेन्द्र ने महू के रहने वाले हेमन्त उर्फ बन्टी को बड़ी मात्रा में अवैध हथियार बेचना बताया था। आरोपी राजेन्द्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा हेमन्त उर्फ बन्टी की तलाश की जा रही थी। टीम द्वारा हेमन्त उर्फ बन्टी पिता फूलसिंह नि. 116 ऋषी कालोनी महू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी हेमन्त की निशानदेही पर एक 12 बोर कट्‌टा, एक पिस्टल मय राउण्ड एवं एक रिवाल्वर मय राउण्ड के जप्त की गईं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी हेमन्त से पूछताछ की गई जिसमें उसने राजेन्द्रसिकलीगर, अजय सिकलीगर नि. उमरठी जिला बड़वानी, मलखान सिकलीगर, से अवैध हथियार खरीद कर 3-4 हजार रू कमीद्गान पर ग्राहकों को आगे सप्लाय करना बताया। आरोपी हेमन्त निजी स्कूल में स्पोर्ट्‌स टीचर का भी काम करता है। एवं पिछले काफी समय से अवैध हथियारों की खरीद फरोखत चोरी छिपे करता रहा है। आरोपी हेमन्त ने महू, इंदौर, नीमच आदि जगह के लोगों को अवैध हथियार बेचना स्वीकार किया है ।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी हेमन्त उर्फ बन्टी से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक अन्य आरोपी अनिल पिता स्व. रामनारायण सिंह चौहान निवासी 450 विश्वास नगर महू को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनिल के पास से एक 315 बोर कट्‌टा मय राउण्ड एवं एक पिस्टल 32 बोर मय राउण्ड के जप्त हुआ। आरोपी अनिल वर्तमान में जॉब प्लेसमेंट का काम करता है, जिसका ऑफिस गुडलक चौराहा चौपाटी महू में है। आरोपी पर पूर्व में अपहरण व अन्य अपराधों में अपराध पंजीबद्ध हो चुके है। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का होकर अपने व्यवसाय में लोगों को डराने धमकाने हेतु अपने पास हथियार रखता है।
      क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा आरोपी हेमन्त उर्फ बन्टी की निशानदेही पर पुलिस थाना महूं के साथ कार्यवाही करतें हुए एक अन्य आरोपी रामपाल पिता लक्ष्मीनारायण जाट नि. काकड़पुरा महू को पकड़ा। जिसके कब्जे से एक 12 बोर का कट्‌टा मय राउण्ड के जप्त किया गया। आरोपी महू क्षेत्र में मकान बनाने की ठेकेदारी का काम करता है। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करनें पर आरोपी रामपाल ने अपने दो अन्य साथियों को भी हेमन्त उर्फ बन्टी से अवैध हथियार दिलवाना स्वीकार किया।
       पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोपी रामपाल जाट के दो साथियों 1. बद्रीलाल पिता जगदीद्गा जाट नि. तिल्लौरखुर्द व 2. महेश जाट पिता पूनमचंद जाट नि. तिल्लौर खुर्द को पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से एक 32 बोर पिस्टल, एक 12 बोर कट्‌टा मय राउण्ड के एवं एक रिवाल्वर मय राउण्ड के जप्त की गई। आरोपियों ने दोनों हथियार हेमन्त उर्फ बन्टी से खरीदना स्वीकार किया। आरोपी महेद्गा भेस खरीदने बेचने का कारोबार एवं खेती करता है तथा शौकिया तौर पर हथियार अपने पास रखता है।

इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार बनाकर इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रौं में सप्लाय करने वाले एक अन्य सिकलीगर अजय पिता फकर सिंह नि. उमरठी बड़वानीको पुलिस थाना राऊ की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही कर पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा जिसके कब्जे से एक 12 बोर देद्गाी कट्‌टा, दो पिस्टल मय राउण्ड के, एक कट्‌टा 32 बोर एवं एक 315 बोर देशी कट्‌टा मय राउण्ड के प्राप्त हुआ। आरोपी अजय पिता फकर सिंह हथियारों को लेकर इंदौर में सप्लाय करने हेतु आया था तथा अवैध हथियारों की खरीद फरोखत का काम करता है।

     इसी प्रकार पुलिस टीम द्वारा आरोपी फिरोज़ पिता युसुफ खान को हेमन्त उर्फ बन्टी से प्राप्त जानकारी के आधार पर पकडा। आरोपी बंटी उर्फ हेमन्त पिता फूलसिंह कई सालों से फिरोज पिता युसुफ खान निवासी धन्देरिया रोड गोकुलधाम कालोनी नीमच को अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। आरोपी फिरोज़ हेमन्त से हथियार खरीद कर नीमच के आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के पास से एक 12 बोर कट्‌टा , 2 पिस्टल मय राउण्ड के एवं एक 32 बोर देद्गाी कट्‌टा प्राप्त हुआ। आरोपी फिरोज वर्तमान में प्रापर्टी का काम करता है तथा कृषि उपज मंडी में सब्जी लोडिंग का कारोबार भी करता है। आरोपी फिरोज पिछले कई सालों से अवैध हथियारों के धंधे से जुडा है। जिसके माध्यम सेकई आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को हथियार मुहैया करा चुका है। आरोपी पर पूर्व में नीमच जिले के विभिन्न थानों में चेक बाउंस व गाडी चोरी के अपराध पंजीबद्ध हो चुके है। आरोपी हेमन्त उर्फ बन्टी एवं फिरोज खान से हुई पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आये है, जो कि अवैध हथियारोंकी खरीद फरोखत करते है, इन लोगों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किये जा रहे है। आरोपी हेमन्त एवं फिरोज की गिरफ्तारी से अवैध हथियारों की सप्लाई चेन को तोड़ने में इन्दौर पुलिस को काफी मदद प्राप्त होगी।
      विगत कुछ वर्षो मे हुई आपराधिक वारदातो मे जानकारी सामने आई थी कि इन वारदातो मे ज्यादातर अवैध हथियारो की सप्लाई शहर की सीमा से जुडे अन्य जिलों से की जाती रही है।  इसी के मद्देनजर पुलिस टीम द्वारा अपने आसूचना संकलन के माध्यम से उपरोक्त 07 आरोपियों को पकडकर उनके कब्जे से 18 अवैध हथियार एवं 13 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये है।

इस कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना सेन्ट्रल कोतवाली, थाना तुकोगंज, थाना एमजी रोड, थाना राऊ तथा थाना महूं के थाना प्रभारियों व उनकी टीम द्वारा क्राइम ब्रांचके साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपियों को पकडनें मे योगदान प्रदान कर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण कायम किया गया। क्राईम ब्रांच की इस कार्यवाही में बडी मात्रा में अवैध हथियार पकडे जाने से शहर में अपराध शीर्ष में कमी आने की संभावना है।