Wednesday, May 3, 2017

गाडी की डिक्की से रूपये चोरी करने वाले, चार आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में आरोपियों के कब्जे से तीन लाख रुपये व एक पिस्टल बरामद आरोपियों की व्यापारीयो को लुटने की थी योजना


इन्दौर-दिनांक 03 मई 2017- इन्दौर शहर में चोरी, नकबजनी व लूट आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों व संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधिक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधिक्षक क्राइम ब्राचं श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए।
क्राईम ब्रांच की टीमों द्वारा गाडियों की डिक्कीयों से चोरी करने वाले चोरो की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर पिपल्हाना क्षेत्र से आरोपी 1. मनीष पिता माल सिंह चौहान (18) नि. ग्राम दडथाना उदयनगर देवास, 2. रवि पिता स्व. मदन चौहान (22) नि. ग्राम दड थाना उदयनगर देवास, 3. अस्सु पिता धर्मवीर सिंह ठाकुर (25) नि. 32 न्यू लिंक रोड ओसी वारा ग्रीन पार्क विंडरमेर फ्‌लेट नम्बर 1 बी-32 अंधेरी मुम्बई तथा 4. लेखराज पिता प्रेम सिंह कोरी (32) नि. 21/07 परदेशीपुरा इन्दौर को एक्टिवा की डिक्की से रूपये चोरी में पकडा गया। आरोपी मनीष एवं रवि से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपी मनीष द्वारा रवि के साथ मिलकर मनीष जहां पर काम करता है, उस दुकान के सेठ की एक्टिवा से रूपये निकालने की योजना रवि के साथ मिलकर बनाई थी जिसकी रैकी अस्सु उर्फ अश्विन तथा लेखराज द्वारा की गई थी। जो पूर्व से ही अपराध करने के आदी है इन दोनों पर शहरके कई थानों पर हत्या, हत्या के प्रयास, अवैघ वसूली के कई प्रकरण चल रहे है।
आरोपी मनीष द्वारा सेठ की दुकान पर काम करने वाले लोकेश के दोस्त की एक्टिवा लेकर, उसकी चाबी से योजनाबंद्ध तरीके से अपने सेठ की एक्टिवा की डिक्की खोलकर देखाी थी जो आसानी से खुल जाती थी। घटना वाले दिन मनीष अपने गांव दड जाकर रवि से मिला था व उक्त घटना को अंजाम देने के लिये सेठ के घर जाने के समय घटना को अंजाम को देने की योजना रवि के साथ मिलकर बनाई। घटना दि. 6.3.17 को जब मनीष अपने सेठ राजेश के साथ दुकान से घर जाते हुए रास्ते में हनुमान मंदिर जहां पर अक्सर सेठ दर्शन करने के लिये रूकते थे, वहां पर सेठ राजेश एक्टिवा से उतरकर मंदिर तक गया, जब आरोपी मनीष एक्टिवा के पास ही खडा था। इस दौरान मनीष द्वारा उक्त चाबी का इस्तेमाल कर एक्टिवा की डिक्की में रखे सफेद रंग का बैग उठाकर रवि को दे दिया जिसमें ढाई लाख रू व दुकान के बिल एवं दस्तावेज आदि रखे थे। आरोपी रवि जो पहले से की रास्ते में दुकान से पीछा करता हुआ बाईक पर खडा था, उसने बैग लेकर उक्त रूपये लेकर देवास जिले में अपने गांव चला गया तथा गांव के बाहर एक तालाब के पास गाड़ दिये तथा कुछ दिनों बाद उक्त रूपयें आपस में बांट लिये।
मनीष ने पूछताछ मे ंबाताया कि वह उक्त सेठ की दुकान पर तीन माह से काम कर रहा था। उसकी सगाई दिनांक 19.04.17 को थी, जिसमें पैसों की जरूरत थी तथा उसके ऊपर उधारी भी थी जिस हेतु उसको पैसों की  जरूरत थी इस कारण उक्त घटना को अपने दोस्त के साथ मिलकर अंजांम दिया।
                रवि ने पूछताछ मे बताया कि वह इंदौर में ही सातमील देवगुराडिया में गाडी चलाने का काम करता है जिससे अस्सु व लेखराज से परिचय हो गया। रवि को मालूम था कि अस्सु व लेखराज अपराधी प्रवृत्ति के है जो इस काम उनकी मदद कर देगें। 
       अस्सु उर्फ अश्विन ने पूछताछ में बताया कि वह 2007 से अपराधों में लिप्त है उसके उपर हत्या के दो मामले, 307 जैसे मामले विचाराधीन है तथा वर्ष 2010 मे विष्णुकाला हत्याकांड में भी वह शामिल रहा है। वर्तमान में वह बीच बीच मे मुम्बई आता जाता रहता है तथा नये-नये लडकों को शामिल कर अपराध करवाता है। आरोपी अस्सु नशा करने का आदी है तथा 16 साल की उम्र से ही अपराध मे लिप्त है।
                लेखराज ने पूछताछ में बताया कि वह 2002 से अपराधों मे लिप्त है उसके ऊपर मारपीट, हत्या का प्रयास, अपहरण के प्रकरण है। पूछताछ मे लेखराज तथ अस्सु ने बताया कि वह सतीश भाऊ के साथ काम कर चुका है व हम दोनों सतीश भाऊ की गैंग मे सक्रिय रूप से जुड़े रहे है। दोनों आरोपियों ने बताया कि हम नये लडकों को अपराध करने मे जोडते है और अपराध करने के बाद अपनी गैंग में शामिल कर लेते है।
                आरोपीगणो ने पूछताछ पर बताया की उन्होने ने सिकलीकर से रिवाल्वर खरीदी जो महारानी रोड सियागंज के व्यापारियो को लूटने में उपयोग की जाना थी। सिकलीकर की तलाश  की जा रही हैं। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

                शहर एवं शहर के आसपास इस प्रकार के चोरों व अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये उपरोक्त आरोपियों ने कहां-कहां और चोरियां की है तथा इसमें और कौन-कौन संलिप्त है इसकी पतारसी की जा रही है, जिसमें अन्य आरोपियो के विरू़द्ध भी सखत कार्यवाही की जा रही है। इस घटना मे लोकेद्गा नाम के लडके का नाम भी आ रहा है जिसके सबंध में पूछताछ कर उसकी भूमिका की भी जांच की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 95 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 03 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
10 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 23 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 मई  2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

क्रिकेट का सट्‌टा लगाते हुए मिलें, 02 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई 2017-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को 23.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर म.न.ं 450 सेक्टर एमआर-5 महालक्ष्मी नगर  से क्रिकेट मैच के हार जीत का सट्‌टा चलाते हुए मिलें, यहीं रहने वाले दर्शित पिता देवीदास पाटील तथा 77 रामकृष्णाबाग कालोनी वेलासिटी के पीछे रहने वाले पीयूष पिता सतीश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से लाखों का हिसाब किताब, एक एलईडी टीवी, 7 मोबाईल तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई  2017- पुलिस थानापरदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टापूनगर नाले के पास परदेशीपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 152/2 टापू नगर इंदौर निवासी अमित पिता मारूतिराव दराड़े एवं 152 पुरानी जीवन की फेल इंदौर निवासी शुभम पिता राजू तम्बोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई  2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमआर-4 भेरू बाबा मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1250 गौरी नगर इंदौर निवासी देवराज पिता ह्‌दयराम यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी जप्त की गयी।
                पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को 20.15 बजे, बड़ीग्वालटोली प्रहलाद के बाडे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 401 बड़ीग्वालटोली गवली मोहल्ला इंदौर निवासी विशाल पिताअनोखीलाल विसोपिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 03 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर-दिनांक 03 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मई 2017 को 06 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई 2017- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड देपालपुर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, मंगलेश्वर मार्ग देपालपुर निवासी मेहबूब खान पिता लतीफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मई  2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 02 मई 2017 को 10.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दस्तूद गार्डनके सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26 आस्था पैलेस कालोनी इंदौर निवासी अजय पिता महेश कनासिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, May 2, 2017

Police Officers of The Week 2-05-17


ऑटो चोरी कर, उसे बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों व संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधिक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधिक्षक क्राइम ब्राचं श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए।
शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा कार्यवाही की जा रही थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पिपल्हाना क्षेत्र में तीन व्यक्ति एक चोरी का ऑटों बेचने की कोशिश कर रहे है जिस पर तत्काल क्राईम द्वारा घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा गया, लेकिन तीसरा व्यक्ति मौका पाकर फरार होगया। पकड़े गये आरोपियों के नाम 1. रिंकू उर्फ विकास (32) निवासी डी-44 स्कीम न. 140 आईडीए मल्टी इंदौर तथा 2. अन्नू पिता अजीज शाह (45) निवासी झुमरू कालोनी खजराना हाल नाहरद्गााहवली दरगाह खजराना इंदौर बताया। आरोपी रिंकू से पूछताछ मे ज्ञात हुआ कि आरोपी की तिलकनगर क्षेत्र मे मंदिर के पास चाय की दुकान है आरोपी पूर्व में थाना कनाडिया तथा पलासिया में मारपीट तथा नकबजनी के कई अपराधों में बंद हो चुका है। आरोपी के साथी अन्नू पिता अजीज भी पुराने मामले में खजराना मे बंद हो चुका है तथा एक साथी टंईया उर्फ प्रकाश निवासी पिपल्हाना भी है जो पूर्व में चोरी के अपराध में लिप्त रहा है
            घटना दिनांक को रिंकू चाय की दुकान पर था जहा पर टईया और अन्नू आये। चूंकि रिंकू तथा टईंया पूर्व में रिक्शा चलाते थे और नशा करने के आदी है, तो अपने नश के शौक को पूरा करने के लिये घटना दिनांक को उन्होने ऑटो रिक्शा चोरी करने की योजना बनायी। आरोपी रिंकू की चाय की दुकान से थोडी दूर ऑटो रिक्शा स्टेंड पर एक रिक्शा खडा था जिसका ड्रायवर कही पास ही गया था। फिर मौका पाकर तीनों ने ऑटो को चुराकर चलाकरखजराना ले गये जहां इसको बेचने की कोशिश कर रहे थे, जहां से सूचना मिलने पर तत्काल क्राईम द्वारा घेराबंदी कर अन्नू और रिंकू को को चोरी का ऑटों लेकर बेचने की कोशिश करते पकडा गया। तीसरा आरोपी टंईया पुलिस की गतिविधी को देखकर भाग गया। पुलिस थाना तिलकनगर द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, ऑटो जप्त किया गया तथा फरार आरोपी टंईया उर्फ प्रकाश की तलाश की जा रही है।

शहर एवं शहर के आसपास चल रही वाहन चोरों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये उपरोक्त आरोपियों ने कहा- कहा और चोरियां की है तथा इसमें और कौन-कौन संलिप्त है, इस सबंध में पतारसी की जा रही है तथा जिसमें अन्य आरोपियो के विरू़द्ध भी सखत कार्यवाही की जा रही है।



खेत के गोदाम में पटाखों का अवैध रूप से भंडारण करने वाला आरोपी, पुलिस थाना गांधी नगर की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से लगभग एक लाख 50 हजार रूपये मूल्य के अवैध पटाखे बरामद


इन्दौर-दिनांक 02 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में घटनाओं/दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, थाना क्षेत्रमें अवैध पटाखों एवं विस्फोटक पदार्थो के अवैध भंडारण करने वालों की पहचान कर, वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदशन में पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा खेत में बने गोदाम में पटाखों का अवैध भण्डारण करने वाले आरोपी के विरूद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है।
पुलिस थाना गांधी नगर क्षेत्र में अवैध पटाखों एवं विस्फोटक पदार्थों के भंडारण पर की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 01.05.17 को क्षेत्र में चेकिंग के दौरान ग्राम जम्बूडी हप्सी आरोपी गोपालदास के खेत के गोदाम पर से बिना लाईंसेस के अवैध रुप से पटाखों व बारुद भंडारण करने वाले, गोदाम मालिक गोपालदास पिता नारायण बागले (50) निवासी 24 विंध्यांचल नगर इंदौर के विरूद्ध अप. क्र. 65/17 धारा 9 (बी) विस्फोटक अधिनयम का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी के कब्जे से 254 कार्टून पटाखे कुल कीमती 1,50,000 रुपये के जप्त कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थानाप्रभारी गांधी नगर श्री आर.एस. शक्तावत व् उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

      
इन्दौर 02 मई  2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई  2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 मई  2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2017 को 02 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई  2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचमोरी पुलिया एवं महेश यादव नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सांई सुमन नगर इंदौर निवासी शुभम पिता संजय श्रीवास्तव तथा 243/3 महेश यादव नगर इंदौर निवासी भारत पिता मनोहर तारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 18 हजार 400 रूपयें कीमत की 371 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई  2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को 23.00 बजे, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चौराहा एवं मार्डन चौराहा बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यादव नगर कालोनी थाना चिमनगंज उज्जैन निवासी इरफान पिता मुंशी शाह तथा आगर रोड़ उज्जैन निवासी जितेन्द्र पिता कन्हैयालाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक छुरी जप्त की गयी।
       पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को चंदन नगर चौराहे के पास एवं फूटी कोठी चौराहा एक्सिस बैंक के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बांक धार रोड़ इंदौर निवासी सिकंदर पिता अल्लानूर तथा 17 आस्था पैलेस इंदौर निवासी मनोज पिता बद्रीलाल जमरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 02 मई  2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वोंके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2017 को 02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 64 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई 2017-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कलदिनांक 01 मई 2017 को 23.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 82 सिन्धु नगर मोहनधाम के सामने से क्रिकेट मैच के हार जीत का सट्‌टा चलाते हुए मिलें, यहीं रहने वाले विजय उर्फ बिरजू पिता गावर्धनदास कुकरेजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी, एक एलईडी टीवी, 3 मोबाईल तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को 17.40 बजे, ओल्ड मोहल्ला राजमोहल्ला सब्जी मंडी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 37 मल्हार पल्टन इन्दौर निवासी इशहाक पिता युनुस खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई  2017-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को 15.30 से 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पितावली एवं काकरिया रोड़ नई आबादी हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पितावली निवासी कमल पिता घनश्याम चौहान तथानई आबादी हातोद निवासी मांगीलाल पिता गोविंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 8 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मई  2017- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इमली बाजार कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 39 देव नगर थाना एमआईजी इंदौर निवासी सोनू पिता मदन मेवाती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती जप्त की गयी।

       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।