Monday, March 27, 2017

इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 27.03.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा डॉ. नरेन्द्र वर्मा, व्याखयाता, एमजीएम मेड़िकल कॉलेज, इंदौर के साथ संवाद किया गया। डॉ. नरेन्द्र वर्मा, ब्लड ट्रांसफ्‌यूजन ऑफिसर, एमजीएम मेड़िकल कॉलेज, एमवायएच, इंदौर में पदस्थ हैं, इनके द्वारा एक दिन में सर्वाधिक ब्लड़ डोनेशन के भारतीय रिकार्ड़ को तोड़ा गया हैं । खरगोन जिले में एक दिन में 850 लोगों के द्वारा ब्लड़ डोनेशन का कार्य कराया जाकर रिकार्ड़ बनाया गया हैं । उपरोक्त रिकार्ड़ को पीएमओ में भी दर्ज किया गया हैं, साथ ही उक्त कार्य की सराहना माननीय प्रधानमंत्री महोदय द्वारा ''मन की बात'' में भी किये जाने की संभावना हैं।

       डॉ. नरेन्द्र वर्मा के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं :-
01.       पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण चौराहो पर यातायात को सुगम एवं सुचारू बनाये रखने के उद्देश्य से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं, जिससे चौराहो पर चलने वाले वाहनों के प्रदूषण से उत्पन्न हानिकारक लैड, श्वास नली के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता हैं, जिससे पुलिस अधिकारियों के स्वास्थ पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता एवं अस्थमा, बी.पी. तथा विरीकोश वेन डीसीज़ नामक बीमारी हो सकती हैं। इस हेतु चौराहो पर तैनात पुलिस अधिकारियों के लिए T-20 मास्क एवं सॉक्स उपलब्ध कराये जावे, जिससे निशिचत ही उक्त प्रदूषण से बचाया जा सकता हैं, जो कि एक बेहतर पहल होगी और दूसरे शहरों में भी इसे लागू किया जाकर पुलिस अधिकारीगणों को प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचाया जा सकता हैं ।
 

इस कार्यक्रम में आयें अतिथी डॉ. नरेन्द्र वर्मा के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा श्री वर्मा का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभावी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए निर्देशित किया गया है कि, इंदौर शहर में प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से बचने के उद्वेश्य से यातायात सुरक्षा में कार्यरत पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का एक सेमिनार आयोजित कराया जावें, साथ ही उक्त प्रदूषण रोधक मास्क एवं सॉक्स उपयोग में लाने के लिये, इन्हे उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जावें।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 111 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 27 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 04 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती
वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 12 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला माता मंदिर के पास खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, दीपक पिता माखनलाल, विनोद पिता संतोष, राकेश पिता ज्ञानसिंह, जावेद पिता शेख जाफर, ओमप्रकाश पिता मांगीलाल तथा राहुल पिता मनोहर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 13.15 बजे, किब्रस्तान के पास श्यामाचरण शुक्ला नगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, राजू उर्फ पोचू पिता महादेव भालसे, राहुल पिताफूलचंद कैथवास तथा नन्नू पिता रतन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 415 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 13.00 बजे, राधास्वामी बाउण्ड्री के पीछे भावनानगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, लोकेन्द्र पिता राजाराम पंवार, गंगाराम पिता छोटेलाल तथा बिज्जू उर्फ विजय पिता प्रेम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के ऊपर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कंजर मोहल्ला टेकरी के पास देवास निवासी संतोष पिता शिवपाल गौड तथा फुटपाथ रेलवे स्टेशन के सामने इंदौर निवासी करण पिता गोकुल भिलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक कटार व एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना खजरानाद्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 18.45 बजे जमजम चौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गांधी ग्राम खजराना निवासी इसरार उर्फ गब्बा पिता बाबू शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 27 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

26 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी।

01 गैर जमानती व 03 गिरफ्तारी एवं 40 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 40 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जगदीश का खेत जाम के पडे के नीचे ग्राम कालाुसरा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, शादाब पिता शेख नजीर, इरशाद पिता बाबू मुसलमान, जावेद पिता बाबू खान, कृष्णा पिता राजाराम यादव, जाबिर खान पिता नासिर, शाकिर पिता सलाकत खाान तथा कादिर पिता उमर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिसथाना महू द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 14.15 बजे, हाट मैदान स्कूल के पीछे महू, से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, प्रेमचंद पिता पूनमचंद, राकेश पिता सीताराम तथा रोहित पिता महेश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी 06 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षिप्रा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बरलई जागीर निवासी मुकेश पिता शंकरलाल, आबादी ग्राम डकाच्या निवासी राजेश पिता रमेश तथा राऊखेडी निवासी केवल सिंह पिता बागसिंह ठाकुर  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 2850 रूपयें कीमत की 57 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, खजराया निवासी जीवन पितापन्नालाल तथा ग्राम अहीरखेडी निवासी राजेश पिता शुगन भील तथा ऋषि पैलेस कॉलोनी निवासी मांगीलाल पिता मोतीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 3130 रूपयें कीमत की 57 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2017-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 26 मार्च 2017 को 11.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेन्टर पाईन्ट राउखेडी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले राहुल पिता कैलाशनाथ ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।







Sunday, March 26, 2017

18 वर्ष से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 26 मार्च 2017-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश  कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा 18 वर्ष से फरार गैर जमानती वारंटी राजेश पिता रामचंद्र सुतार (23) निवासी ग्राम शिवगढ जिला रतलाम को पकङने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी राजेश सुतार पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली के वर्ष 1998 के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार हो गया था जिस पर मान. न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया। उक्त आरोपी की हरसंभव तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा अपनी पुलिस टीम को उक्त आरोपी के बारें में पतारसी कर हर संभावित स्थान पर भेजा गया, इसी दौरान टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी राजेश सुतार पिता रामचंद्र सुतार (23) निवासी ग्राम शिवगढ जिला रतलाम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सेन्ट्रल कोतवाली चंद्रभान सिंह चराढ के नेतृत्व में प्रआर जबर सिंह, आर यशवंत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

छत्रपति नगर इंदौर में चल रहा था क्रिकेट मैच का सट्‌टा दो आरोपी क्राईम ब्रांच गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु दिशा निदेश दिये उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसूफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम को क्रिकेट के सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त दो आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त की है। 
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रान्तर्गत छत्रपति नगर में क्रिकेट का सट्‌टा चल रहा है। जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मल्हारगंज पुलिस टीम के सहयोग से दो आरोपियों 1. पंकज पिता आजाद जैन (37) निवासी मकान नंबर 21, छत्रपति नगर इंदौर 2. गोलू उर्फ लोकेश पिता महेशचंद्र रायकवार (25) निवासी गली न. 03, लोकनायक नगर एरोड्रम, इंदौर को श्रीलंका बंग्लादेश क्रिकेट मैच पर सट्‌टा लेते मौके पर पकडा गया। आरोपीगण के कब्जे से 2920 रूपये नगदी, 12 मोबाईल फोन, 02केल्कूलेटर, 01 एलईडी तथा 01 सेटप बॉक्स जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों को सट्‌टा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 
उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच इंदौर एवं पुलिस थाना मल्हारगंज की टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 113 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 26 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 64 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 12 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 64 जमानती
वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 19.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़ दरवाजा चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, उर्दू स्कूल के सामने बड़ा दरवाजा चमार मोहल्ला खजराना निवासी रेखाबाई पति राजू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 10.50 बजे, बेकरी गली मेनरोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 506 रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी डैनी उर्फ ठेला पिता निरपत अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्धआबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 00.10 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गली नं. 13 मेघदूत नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 993/13 मेघदूत नगर इंदौर निवासी तेजू उर्फ तेजसिंह पिता विजय सिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 19.00 बजे बाणगंगा नाका इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 124/2 मुखर्जी नगर इंदौर निवासी हेमू उर्फ हेमंत पिता देवीलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 26 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 69 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी।

05 गैर जमानती व 26 गिरफ्तारी एवं 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी एवं 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 08 आरोपीगिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरिफाटक महूं से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, आवेश पिता अब्दुल गनी, जाहिद उर्फ भैय्‌यू पिता अब्दुल गफ्‌फार तथा नफीस पिता अब्दुल गनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 24 हजार 500 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 23 मार्च 2017 को 17.30 बजे, अंजता पेट्रोल पंप के पास सांवेर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले, औकारलाल पिता भेरूलाल ढोली, छोटू पिता सपात खां, जवाहर पिता गब्बू भील, ओमप्रकाश पिता रामचंद्र कुमावत तथा अखिलेश पिता बाबूलाल ब्रांह्‌ण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी 06 गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना बेटमा क्षेत्रान्तर्गतविभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम शिवगढ़ निवासी-चैनसिंह पिता देवीसिंह, ग्राम सेजवानी बयड़ा निवासी-धूलजी पिता रामचंद जाट, कस्बा बेटमा निवासी-विनोद पिता बनेसिंह पंवार तथा काली बिल्लोद निवासी-शिवा पिता नानीया बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 5100 रूपयें कीमत की 79 क्वाटर अवैध शराब एवं 12 अवैध बीयर की बॉटल जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 13.15 बजे, महांकाल ढाबे के पीछे ग्राम मिर्जापुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम मिर्जापुर निवासी रवि पिता कन्हैयालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 21.10 बजे, आर्फियम टॉकिज के पास महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बड़ा बस्ती महूं निवासी बबलू उर्फ मो. ताज पिता मो. अय्‌यूब को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक रूप से ढाबे पर शराब का सेवन कराने वाले, तीन आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना राऊ क्षेत्रान्तर्गत अमनोल ढाबा एवं हरियाणा ढाबा पर सार्वजनिक रूप से अवैध रूप से शराब पिलाते मिलें, अनमोल ढाबा राऊ निवासी मुकेश पिता देवराम, हरियाणा ढाबा राऊ निवासी लक्ष्मीनारायण पिता सुखदेव तथा दीपक पिता शिवराम को पकडा गया। 
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मार्च 2017-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 25 मार्च 2017 को 23.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गौरव हॉस्पिटल के पास खण्डवा रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 70/1 वक्रतुण्ड नगर खजराना निवासी गोलू पिता विनोद जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, March 25, 2017

महिला आरक्षक को परेशान करने वाला वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 25 मार्च 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला आरक्षक को उसके चरित्र को लेकर अश्लील मैसेज व कॉल कर परेशान करने वाले, मनचले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। 
   पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली महिला आरक्षक ने लिखित  शिकायत आवेदन पेश किया कि, मेरे मोबाइल नंबर पर पिछले 10 दिनों से अज्ञात मोबाइल नंबर से लगातार अश्लील कॉल एवं मैसेज आ रहे है तथा मेरे घर कोई अज्ञात विगत 06 माह से अश्लील पत्र भेज रहा है। 
      उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी जागेश्वर राम पिता शिवलाल राम भगत (40) वर्ष निवासी पुलिस लाइन सेन्ट्रल कोतवाली, इंदौर को पकड़ा गया | आरोपी महिला प्रधान आरक्षक का पति है जो आवेदिका के पडोस में ही रहता है। ज्ञात हुआ कि आरोपी अपनी पत्नी के मोबाइल नंबर का उपयोग कर ही उक्त आवेदिका महिला आरक्षक को अश्लील मैसेज व कॉल करता था तथा रात्रि में पत्र लिख कर महिला आरक्षक के घर पर पत्थर में बांधकर फेकता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना सेन्ट्रलकोतवाली के सुपुर्द किया गया है।
     उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।                        

हातोद के शातिर बदमाश विजय उर्फ भूरा के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य मे इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे बदमाश व अपराधियो के विरुद्ध सतत्‌ कार्यवाही की जा रही है। 
आरोपी विजय उर्फ भूरा द्वारा क्षेत्र के किसानो से उधार लेना, उधार पैसों से मवेशी खरीद कर लाना तथा कस्बे के व्यापारियो से उधार सामान खरीदना और रुपया मांगने पर गुण्डागर्दी कर झगडा करना, महिलाओं के साथ छेड-छाड करना लोगों के साथ मारपीट करना आदि अपराध घटित कर रहा था, जिसके आंतक से कस्बा हातोद एवं क्षेत्र की जनता मे इतना भय व्याप्त है कि लोग इसके विरुद्ध रिपोर्ट करने मे तथा गवाही देने मे डरते है। पुलिस द्वारा समय-समय पर इसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही एवं प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी परन्तु इसकी अपराधिक गतिविधियो मे कोई सुधार नही हुआ तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना हातोद मे सात से अधिक अपराधिक रिकार्ड दर्ज होकर विचाराधीन है। गुण्डे की अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु तथा क्षेत्र मे लोक शान्ति बनाये रखने हेतु पुलिस थाना हातोद द्वारा गुण्डा विजयउर्फ भूरा के विरुद्ध मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत कार्यवाही कर जिला बदर इस्तगासा जिला दण्डाधिकारी, इंदौर को भेजा गया था जो जिला दण्डाधिकारी, इंदौर द्वारा आरोपी को इंदौर शहर एवं शहर के सीमावर्ती जिलो से छः माह के लिये जिला बदर किया गया।                        

15 वर्ष से फरार गैर जमानती वारंटी पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 25 मार्च 2017-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा 15 वर्ष से फरार गैर जमानती वारंटी अब्दुल रसीद पिता अब्दुल सत्तार निवासी बंगाली कॉलोनी इंदौर को पकङने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी अब्दुल रसीद पुलिस थाना के प्रकरण क्र. 202/02 धारा 498ए में फरार था जिस पर मान. न्यायालय द्वारा आरोपी के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया। उक्त आरोपी की हरसंभव तलाश की जा रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। थाना प्रभारी खजराना द्वारा अपनी पुलिस टीम को उक्त आरोपी के बारें में पतारसी कर हर संभावित स्थान पर भेजा गया, इस दौरान टीम को मुखबिर द्वारा आरोपी के सबंध में नौसराबाद जिला देवास में होने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारात्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अब्दुल रसीद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्व में उनि नंदकिशोर दुबे, आर. नरेन्द्र, जितेन्द्र, अमित प्रवीण तथा पंकज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 115 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 25 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 मार्च 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
08 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

15 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 79 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 15 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 79 जमानतीवारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 21.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नूरी नगर झोपड़ पट्‌टी आजाद नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 7 यादव नगर मसानिया रोड़ इंदौर निवासी रफीक पिता अब्दुल सलाम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 21.00 बजे, 88 सुखलिया ग्राम इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यही रहने वाले सुरेश पिता पन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 16.45 बजे, कर्बला मैदान नायता मुण्डलाइंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, अनुराधा नगर इंदौर निवासी दीपक पिता विनोद चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 15.35 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नूरी नगर झोपड़ पट्‌टी, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नूरी नगर झोपड़ पट्‌टी आजाद नगर इंदौर निवासी दिनेश उर्फ मुन्ना पिता श्यामलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 20.15 बजे खातीपुरा पुल के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 159 आदिनाथ नगर इंदौर निवासी महेश फुलवाड़े पिता सीताराम फुलवाड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 10.55 बजे बालाजी हनुमान मंदिर स्कीम नं. 78 इंदौर से अवैधहथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बजरंग नगर कांकड़ तलावली चांदा इन्दौर निवासी दीपक उर्फ नेपाली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
     पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 14.20 बजे डमरू उस्ताद चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 14/6 खटकेवाली गली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी छोटू उर्फ प्रज्जवल सिंह पिता रंजीत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
     पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 16.15 बजे देशी शराब दुकान के सामने नायता मुण्डला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, हवा बंगला हनुमान मंदिर के पास इंदौर निवासी सोनू उर्फ कड़वा पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
    पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 25 मार्च 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 मार्च 2017 को फरार एवंस्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गयी।

05 गैर जमानती व 22 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 05 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 70 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेटमा देपालपुर रोड़ फाटा सेजवानी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सेजवानी निवासी पंकज पिता राजेश बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 18.30 बजे, देवेन्द्र नगर ब्रिज के नीचे इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सीजी-13 वीर सावरकर नगर इंदौर निवासी निलेश पिता गोपीनाथ मिश्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 18.30 बजे, नयापुरा रंगवासा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नयापुरा रंगवासा निवासी ममताबाई पति केशरसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
     पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2017-पुलिस थानाचंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2017 को 19.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंदन नगर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 6 गीता नगर इंदौर निवासी कालू सिंह पिता भगवान सिंह देवड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।