Thursday, February 23, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 141 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 23 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 72 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
04 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 18 गैर जमानती वारण्ट, 23 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आदर्श शिशु बिहार स्कूल के सामने कनाडिया, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 215, भूरी टेकरी इंदौर निवासी हरकिशोर पिता रामेशचंद्र त्रिवेदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 17.50 बजे, शांति पथ रोड सुलभ कॉम्पलेक्स के पास, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले मयूर नगर मूसाखेडी गंगा का मकान निवासी बालकृष्ण पिता लखनलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 320रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 136, मेन रोड किनारे बगीचे के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिले, रविदास नगर लखन पिता रामचंद्र मोची, उत्तमनगर टावर के पास देवास रोड उज्जैन हाल पांचू का मकान रविदास नगर निवासी दीपक पिता सिंगाराम तथा रविदास नगर निवासी गोलू उर्फ शुभम पिता मुन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 07 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 20.15 बजे, चमार मोहल्ला खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली, 310, चमार मोहल्ला निवासी सावित्री उर्फ शांता बाई पति घनश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 21.15 बजे, शिव मंदिर के सामने पान की गुमटी केपास सुभाशनगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिले, 276, शंकर कुम्हार का बगीचा निवासी विनोद पिता प्यारेलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 15.50 बजे, आरोपिया के घर के सामने लिम्बोदी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली, ग्राम लिम्बोदी निवासी शांताबाई पति नरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 22.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर कलाली के पास, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 21/5 भगतसिंह नगर बाणगंगा नाका हीरा पहलवान के मकान के सामने निवासी लक्की बाका पिता विजय गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 15.00 बजे,शारदा कुंज चाय दुकान के सामने नगर निगम, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 403, चक्रदेव अपार्टमेंट स्नेहलतागंज निवासी मोहम्मद कासिम पिता रजी एहमद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 23 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 69 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 09 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 111 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राऊ थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले इमली बाजार राऊ निवासी मनोहर पिता गिरधारी लाला तथा कोल्लूवार्ड निवासी कमल पिता नानूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 550 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीगयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मा कालका ढाबा के पास उमरिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम उमरिया निवासी हितेश पिता शोभाराम ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1200 रूपये कीमत की 08 बोतल बियर जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध गांजा सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 17.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोकमान्य नगर रेल्वे स्टेशन, इंदौर से अवैध गांजा ले जाते मिलें, 14, फकीर मोहल्ला पीथमपुर निवासी मजीद पिता मुन्ना वारसी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 हजार रूपये कीमत का 03 किलोग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 19.25 बजे, निर्माणाधीन शौचालय के पास रेती मण्डी चौराहा, इंदौर से अवैध गांजा ले जातेमिलें, टाटा चौराहा हनुमान मंदिर के पास किशोर भाई का मकान पीथमपुर निवासी अमरकांत पिता जयहिन्द राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध गांजा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2017- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर  द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 17.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चोइथराम सब्जी मण्डी में दुकान नं. 66 के बगल में खडे ट्रक की आड में, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बिखरोन धामनोद निवासी संजय पिता हंसराज पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 22 फरवरी 2017 को 17.15 बजे, सिमरोल रोड ब्रिज के नीचे महू, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पीठ रोड रंधावा की टाल के पीछे महू निवासी राजू उर्फ रज्जाक पिता मजीद खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Wednesday, February 22, 2017

कपड़े की दुकानों में चोरी करने वाली, महिला चोर गिरोह एवं उनका साथी ऑटो चालक, इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में, छोटे बच्चें को साथ में रख, कपडे खरीदने के बहाने से करती थी दुकान में प्रवेश


इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से शहर मे कपडे की दुकानो से ग्राहक बनकर महिलाओ द्वारा चोरी करने की वारदातों की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। उक्त सूचनओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह को इस संबंध में प्रभावी व त्वरित कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।
उक्त निर्देश के तारतम्य में क्राईम बांच द्वारा शहर में चोरों एवं नकबजनों के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही की कडी में क्राईम ब्रांच एव थाना देपालपुर की सयुक्त टीम द्वारा पुलिस थाना देपालपुर क्षेत्रान्तर्गत फरियादी श्री पंकज पिता कांतीलाल जैन व श्री अर्जुन पिता श्यामलाल सोलंकी की कपड़े की दुकान से चोरी किये मश्रुका कीमती 2 लाख रू. से ऊपर की 23 सांडिया, तीन जोड सलवार सूट, चार जिंस पेन्ट, 12 शर्ट, 28 शर्टपीस एवं 29 पेन्ट पीस चोरी करने के आरोप में महिला आरोपी 1. फरीदा पति असलम (40) निवासी सिलावटपुरा इंदौर, 2. फैमिदा बी पति फिरदौस उर्फ फिरौज (50) निवासी सिलावटपुरा इंदौर, 3. निलोफर पति अब्दुल हमीद (25) निवासी सिलावटपुरा इंदौर तथा इनके साथी ऑटो चालक मो. सईद पिता मो. ईस्माईल (36) निवासी सिलावटपुरा इंदौर को पकडा गया।
पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वे सभी आरोपीगण भीडभाड वाली कपडे की दुकान पर कपडे खरीदने के बहाने से अंदर जाते थे और आटो चालक दुकान के बाहर खडा रहता था। इनमे से दो बुजुर्ग महिला सामान खरीदने के बहाने दुकान में घूमती थी और साथ की एक अन्य महिला दुकानदार से बात करने में लग जाती थी। इसी बीच में वे अपने साथ लाये बच्चे को गोद में उठाने के बहाने कपडे चोरी कर बगल में और पास में रख लेती थी और बाद में कपड़े पसंद नही आने का कहकर दुकान से बाहर आ जाती थी, जहां पूर्व से ही आरोपीगण का एक साथी आटो लेकर खडा रहता था, उस आटो में बैठकर अन्य भीडभाड वाली दुकान में चोरी करने चले जाती थी। आरोपी महिलायें अपने साथ एक छोटा बच्चा साथ रखती थी ताकि किसी को भी किसी प्रकार का कोई शक ना हो। और ये लोग चोरी किया गये माल को जारा पति अनवर (40) निवासी ए सेक्टर नाले पार चंदननगर इंदौर को सस्ते दामो पर बेचती थी, जिसे भी पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिया गया है।
पुलिस द्वारा चारो आरोपी महिलाओं एवं आरोपी ऑटो चालक का गिरफ्तार किया गया है व चोरी किया मश्रुका जप्त किया गया है तथा जिस ऑटो क्रमांक एमपी-09/आर-5095 से घटना को अंजाम देते थे, उसे भी जप्त किया गया है। आरोपीगणों से इस प्रकार की अन्य चोरी की घटनाओं के बारें में पूछताछ की जा रही है एवं आरोपीगणों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी भी ली जा रही है।

उक्त महिला चोर गिरोह को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच व पुलिस थाना देपालपुर की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।






पुलिस थाना किशनगंज का शातिर बदमाश धीरज यादव, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखीजावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कड़ी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष कुमार अग्रवाल एवं अति.पुलिस अधीक्षक महूं श्री पंकज कुमावत के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना किशनगंज द्वारा क्षेत्र के कुखयात बदमाश धीरज पिता जगदीश यादव (37) निवासी शासकीय स्कूल के सामने,सिमरोल रोड़ सुतारगली, महूं को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी धीरज यादव पुलिस थाना किशनगंज का शातिर व कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने, अपहरण व बलात्कार, हत्या एवं हत्या का षड़यंत्र आदि जैसे 18 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षाकानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी धीरज यादव को पुलिस थाना किशनगंज द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी किशनगंज श्री अरूण कुमार सोलंकी के नेतृत्व में उनि अमृतलाल गवरी, प्रआर. 513 मोहन, आर. 2107 अनिल अहिरवार, आर. 594 सुभाष तथा आर. 2974 राधेश्याम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 130 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 22 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
17 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 04 गैर जमानती वारण्ट, 77 गिरफ्तारी तथा 112 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017-पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मयूर नगर मेन रोड मंदिर के पीछे मूसाखेडी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 85-बी विराट नगर मूसाखेडी निवासी सुनील पिता नानूराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 16.05 बजे, रामकृष्णबाग चौराहा कलाली के पास पेड के नीचे खजराना, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुय मिले संजय पिता कन्हैयालाल, जावेद खान पिता बाबू खान तथा कमलेश पिता सुखलाल को पकडा गया। पुलिसद्वारा इनके कब्जे से 410 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के मकान के सामने लिम्बोदी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली, ग्राम लिम्बोदी निवासी राधा बाई पति प्रकाश चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाहरशावली दरगाह मैदान खजराना, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 2, दौलतबाग कॉलोनी निवासी सलमान उर्फ टक्कल पिता मोह. बजीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त कियागया।
                पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 15.00 बजे, सिख मोहल्ला पानी पतासे वाली गली, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नयापुरा निवासी अशोक पिता मुन्नुलाल पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 13.50 बजे, एमवाय परिसर, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गदावल थाना पाटी जिला बडवानी निवासी विजय पिता विक्रम सिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 67 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 09 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर प्राईमरी स्कूल के पीछे मोती महल महू, इंदौर से ताशपत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मोह. सकील पिता मोह. अकबर तथा गब्बर पिता मरहूम रमजान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 650 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 20.30 बजे, रेती मंडी राजेन्द्रनगर इंदौर के पास ट्रक की आड में, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले कालू सिंह पिता सबल सिंह, सुनील पिता दिनेश अजनारिया तथा करण सिह पिता बच्चन ंिसह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम छोटा बेटमा निवासी श्रीराम कुशवाह पिता हरीसिंह तथा छोटा बेटमा निवासी नीतेश पिता रूप सिंह जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1810 रूपये कीमत की 34 क्वाटर अवैधशराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 12.05 बजे, विष्णू की दूध की डेरी के पास ग्राम जलोदियापंथ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, जलोदियापंथ निवासी भगवान ंिसह पिता देवी सिंह कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 120 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 20.00 बजे, ग्राम बदरखा, से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बदरखा निवासी ़ित्रलोक पिता भेरूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 16.45 बजे, प्रजापति मोहल्ला महू, से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, प्रजापति मोहल्ला धारनाका, महू निवासी नीलेश पिता राकेश जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2017- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूनी इंदौर ब्रिज के नीचे हरिजन कॉलोनी के पास, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बाबू घनश्यामदास नगर आरटीओ रोड के पास निवासी मुनमुन उर्फ अनिल पिता किशोर मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2017 को 19.30 बजे, मंदिर के पास पंडित मोहल्ला तेलीखेडा, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता रामावतार तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।