Sunday, November 6, 2016

डकैती की योजना बनाते 6 आरोपी, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्‌टा, एक कारतूस, दो चाकू व दो छुरे बरामद


इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना विजय नगर द्वारा डकैती की योजना बनाने वाले 6 आरोपियों को अवैध हथियार सहित पकड़नें में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना विजयनगर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि पाच से छह व्यक्ति सोलंकीनगर ओम गुरूदेव काम्लेक्स की खंडहर बिल्डिंग मे हथियारो से लैस होकर शीतल नगर पटेल पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने कीयोजना बना रहे है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री प्रशांत यादव के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा मौके पर जाकर, घेराबंदी कर 6 बदमाशों- 1. अकरम उर्फ इरफान पिता अब्दुल जब्बार (20) निवासी नूरी नगर आजाद नगर इन्दौर 2. मुबारिक पिता मकबूल (25) निवासी बिलाल मस्जिद के पीछे हिना कालोनी खजराना इन्दौर, 3 मनीष परमार पिता राजेश परमार (19) निवासी 17 न्यू मालवीय नगर बर्फानी धाम के पीछे इंदौर, 4. अनिल पिता पूनम चन्द्र यादव (19) निवासी गणेश नगर विजय नगर इंदौर, 5. शम्भू मालवीय उर्फ विजय पिता नानूराम मालवीय (19) निवासी श्रद्धा श्री कॉलोनी इंदौर तथा 6. सूरज पिता राजकुमार मारखण्डे (19) निवासी मालवीय नगर गली 02 राजेश साईकल सर्विस के पास इंदौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा मय एक कारतूस के, दो चाकू दो छुरी जप्त की गयी है। आरोपी अकरम से ट्रक लूट की घटना में प्रयुक्त कायनेटिक होण्डा नं. एमपी-09/एसएस-4007 एवं नगदी 2500/- रूपये जप्त किये गये है। आरोपियों के विरूद्ध अप क्र. 854/16 धारा 399/402 भादवि एवं 25/27 आर्म एक्ट का पंजीब्द्ध कर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गयाहै, जिनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है तथा पकडे गये अरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जानकारी संबंधित थानो से प्राप्त की जा रही है

उक्त बदमाशों को त्वरित कार्यवाही कर पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर श्री प्रशांत यादव के नेतृत्व में उनि. आर.एस. चौहान, उनि .आर.एस दडोतिया, प्र.आर. 29.3 शुरेस भदकारे, आर. 292 मनोज नायक, आर. 569 लोकेन्द्र सिंह, आर. 95 योगेन्द्र जोशी, आर. 3326 देवेन्द्र सिंह यादव, आर. 3773 बलवीर सिंह तथा आर. 3080 वीरेन्द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 63 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


 इन्दौर 06 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 नवम्बर को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 12 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 नवम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिले 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2016 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गरीब नवाज कालोनी एवं अशरफी नगर खजराना  से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, रिजवान पिता मो. इकबाल, फारूख पिता वली मोहम्मद, मो. सफीक पिता वली मोहम्मद, रफीक पिता मो.शफीक, मो.सगीर पिता मुश्ताक, राजकुमार पिता हरिशंकर शर्मा, अंसार पटेल पिता उस्मान पटेल, अमजद पिता उस्मान, अब्दुल हफीज पिता अब्दुल तथा अकरम पिता मोहम्मद भूरू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3770 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 नवम्बर 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 नवम्बर 2016 को 04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2016 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत चमार मोहल्ला दतौदा एवं ग्राम चोरल से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले, महेश पिता छोगालाल, राधाकिशन पिता नंदराम, संतोष पिता अंबाराम भील, सुरेश पिता तरेसिंह भील तथा देवीलाल पिता भंवरसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 570 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 नवम्बर 2016- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 नवम्बर 2016 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, महावर नगर इंदौर निवासी मौसम उर्फ लखन पिता पंढरीनाथ मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार 750 रूपये कीमत की 350क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, November 5, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 67 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 05 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 नवम्बर को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 नवम्बर 2016 को 04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 05 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 नवम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 नवम्बर 2016- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के पास राजमोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले राहुल पिता भूरा सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1040 रूपये कीमत की 26 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 04 नवम्बर 2016 को 18.00 बजे, आरोपी के घर के सामने ग्राम मेण्डल से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले लालसिंह पिता कैलाश भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपये कीमत की 09 लीटरअवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।