Wednesday, November 2, 2016

मामूली विवाद पर, प्राणघातक हमला करने वाले चारो आरोपी, पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2016-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 31.10.16 को घायल प्रवीण पिता बाबूलाल खेडे निवासी 404 कुन्दन नगर इन्दौर के गले में चेहरे पर धारदार हथियार के गम्भीर चोंट होने से, घायल के भाई जितेन्द्र पिता बाबूलाल खेडे (25) निवासी404 कुन्दन नगर इन्दौर के द्वारा इलाज हेतु गम्भीर अवस्था मे एम.वाय.एच.इन्दौर मे भर्ती कराया गया था। फरियादी जितेन्द्र पिता बाबूलाल खेडे ने बताया कि उसके भाई प्रवीण को कान्चा उर्फ कालु मोटर सायकल पर शाम 05.00 बजे यह कहकर बैठाकर ले गया था कि प्रकाश चंदेल नरेन्द्र चंद्रवंशी ने बुलाया है। उसके बाद प्रवीण गम्भीर रूप से घायल अवस्था में खून से लतपथ कुन्दन नगर पहुँचा, जिसे जितेन्द्र के द्वारा एम.वाय.एच. में इलाज हेतु भर्ती कराया गया घायल के बेहोश होने से उसके भाई जितेन्द्र ने रिपोर्ट किया कि आरोपियान कान्चा उर्फ कालु, नरेन्द्र प्रकाश के द्वारा भाई प्रवीण की हत्या करने की नियत से उसके गले बदन पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपियान के विरूद्द थाना राजेन्द्रनगर द्वारा अपराध क्र. 786/16 धारा 307, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस थाना राजेन्द्रनगर की टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश में लगाया गया। पतारसी के दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि प्रवीण पर प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपी लाल मल्टी के पीछे सुनसान एरिये मे छुपे हुये है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर योजनाबद्द तरीके से घेराबंदी कर चार आरोपियान 1. नरेन्द्र पिता कल्याणसिंह चन्द्रवंशी (30) निवासी चित्रकूट नगर इन्दौर, 2. संजय उर्फ कान्चा उर्फ कालू पिता मंसाराम (22) निवासी 127 कुन्दन नगर इऩ्दौर, 3.. राजेश पिता राधेश्याम (36) निवासी गोपालपुर हरिजन मोहल्ला थाना कसराबद जिला खरगोन हाल मुकाम 319 कुन्दन नगर इन्दौर तथा 4. प्रकाश पिता मोहनलाल (32) निवासी 178 कुन्दन नगर इन्दौर को पकड़ा गया। आरोपीगणों से घटना मे प्रयुक्त एक बडा धारदार चाकू घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकल नं. एमपी-09/एनएच-3416 बुलेट नं. एमपी-09/वायडी-9952 को जप्त कर आरोपीगणोंको गिरफ्तार किया गया है आरोपीगणों से पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि, दिनांक 31.10.16 को आरोपी प्रकाश की पत्नी घऱ के सामने रांगोली बना रही थी,वहां पर प्रवीण के द्वारा गाली गुप्ता की गयी थी प्रकाश के द्वारा गाली गुप्ता से मना करने पर झगडा हुआ था। इसी बात को लेकर रात में आरोपीगणों ने एकमत होकर घायल प्रवीण को राजेन्द्रनगर की देशी कलाली पर बुलाया रेहान पब्लिक स्कूल के पास सुनसान कच्चे रास्ते पर ले जाकर धारदार हथियार चाकू ले प्राण घातक हमला चोंटे पहुंचायी थी। पुलिस द्वारा चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उक्त आरोपियो को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी आर.एस.शक्तावत, उनि एच.एस. चौहान, उनि के.एस. सोलिया, प्र.आर.138 सतीश, आर.2958 प्रदीपसिंह, आर.3234 स्वदीप, आर. 653 संचिन की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 47 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 02 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 नवम्बर को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा  151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 04 गिरफ्तारी तथा 32 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 नवम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 32 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 02 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 नवम्बर 2016 को 06 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2016-पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2016 को 00.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचअग्नि अखाड़ा वाली गली छत्रीबाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, मितेश पिता दिलिप कुमार जैन, गोलू उर्फ उमेश पिता सतीश वाकड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2016 को 15.20 बजे, आनंद नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले, दिलिप पिता शिवनारायण कोरी तथा मनोज पिता किशोरीलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 800 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 नवम्बर 2016-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2016 को, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, शमशान रोड़ गुजरखेड़ा महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 143 सांघी स्ट्रीट महूं निवासी संतोष पिता चुन्नीलाल गौठवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा तथा एक खुुखरी जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, November 1, 2016

अवैध हथियार (चाकू) सहित दो बदमाश, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु एवं त्यौहारों को मद्‌देनजर रखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए, सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही करते हुए, अवैध हथियार चाकू सहित दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 30.10.16 को दीपावली का त्यौहार होने से बाजार में अत्यधिक भीड़भाड़ होने के कारण, थाना प्रभारी मल्हारगंज द्वारा क्षेत्र में माकूल पुलिस व्यवस्था लगाई गयी थी। इस दौरान पुलिस थाना मल्हारगंज की टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की दो संदिग्ध बदमाश एक काली शर्ट व एक लाल शर्ट पहने, लाल रंग की मोटर सायकलों पर एमजी रोड़ राहुल कलेक्शन केपास खड़े है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर, घेराबंदी कर दोनों बदमाश 1. सोहेल खान पिता अनवर खान (23) निवासी 445 ग्रीन पार्क कालोनी इन्दौर तथा 2. एजाज खान पिता सईद खान (22) निवासी ग्रीन पार्क कालोनी इन्दौर को पकड़ा गया। उक्त पुलिस द्वारा मौके पर आरोपियों के कब्जे से दो चाकू जप्त किये गये है तथा इनकी मोटर सायकले क्रमशः एमपी-09/एमएम-4595 तथा एमपी-09/क्यूपी-1707 भी जप्त की गयी है। आरोपियों के विरूद्ध पुलिस थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रमांक 373,374/16 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस को इन आरोपियों के संबंधम में जानकारी मिलीं थी कि, ये दोनों आरोपी, कुखयात बदमाद्गा शाकिर चाचा के गुर्गे होकर, अपराधिक रिकार्ड धारक है, जो कि तस्दीक करने पर यह जानकारी निराधार पायी गयी। पुलिस द्वारा त्वरित व सक्रिय कार्यवाही करते हुए, अपराधियों को किसी अपराध को अंजाम देने के पूर्व ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार शुदा आरोपीयों की बारीकी से पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपीयों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री डी.एस. येवले के नेतृत्व में,प्रआर. 1687 संतोष कुमार सिंह, आर. 773 शैलेन्द्र राजावत तथा आर. 3264 सुनील की सराहनीय भूमिका रही



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 23 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 01 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 14 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

05 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2016 को 02 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर  2016 को 00.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुगनी देवी कालेज ग्राउण्ड परदेशीपुरा से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, राहुल पिता बनवारीलाल मेहरा, आकाश पिता अशोक मुराडे, पवन पिता बाबूलाल मेमरोट, अमानसिंह पिता सरदार सिंह चौहान तथा मो. नसीम पिता मो. मुखतार को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 01 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती केमार्गदर्शन में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 09 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 अक्टूबर  2016 को 09 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

Sunday, October 30, 2016

अवैध हथियारो की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग के चार आरोपी, पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्टल, तीन 12 बोर के देशी कट्‌टे एवं 5 जिंदा कारतूस बरामद



इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए, सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्यमें पुलिस थाना राऊ द्वारा कार्यवाही करते हुए, अवैध हथियारों के कारोबार में संलिप्त गैंग के चार आरोपियों को मय अवैध हथियारों के पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना राऊ को दिनांक 29.10.16़ को रात्रि में मुखबीर द्वारा सूचना मिली की कुछ बदमाश रंगवासा किष्किंधा धाम नगर के पास में अवैधरुप से हथियार बैचने व खरीदने के लिये आने वाले हैं। उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में पुलिस थाना राऊ की टीम को बदमाशो की घेराबन्दी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी कर किष्किंधा धाम नहर के पास रंगवासा से रात्रि करीब 21.30 बजे चार बदमाशों- 1. मुकेश पिता भुरे गिरी (32) निवासी ग्राम मुडरका थाना कानवन जिला धार हाल मुकाम ग्राम रंगवासा ग्यारस चौक, 2. मुकेश पिता तुलसीराम राठौर (39) निवासी ग्राम मैलुखेडी थाना जावरा उज्जैन हालमुकाम गणेश लखारी का मकान महारणा प्रताप नगर, थाना बाणगंगा इन्दौर, 3. टीपू पिता रुबाब खान (22) निवासी चौकी के पास बद्री फौजी मकान घाटा बिल्लोद थाना बेटमा जिला इन्दौर, 4. बरकत पिता कासम शाह (34) निवासी ग्राम मोहना पुरा माचल थाना बेटमा जिला इन्दौर कोपकड़ा गया। पुलिस द्वारा मौके पर आरोपियों के कब्जे से पांच देशी पिस्टल, तीन 12 बोर के देशी कट्‌टे व 5 जिंदा कारतूस जप्त किये गये है। आरोपीयान का यह कृत्य धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध पाया जाने से पुलिस थाना राऊ पर अपराध क्रमांक 375/16 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार शुदा आरोपीयों की बारीकी से पूछताछ की जा रही है, जिसमें इस धंधे में संलिप्त इनके अन्य साथीदारों के बारें में पता चलने व उनसे और हथियार मिलने की संभवाना है। इन आरोपियों के तार सिंघाना जिला धार से जुड़े है, जो कम कीमत में अवैध हथियार लाकर यहा से बेचते थे, जिस संबंध में भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
उक्त घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर आरोपीयों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ विजय सिसौदिया, सउनि सालिगराम रघुवंशी, सउनि राजकुमार मिथोरिया, प्रआर. श्यामसुंदर तिवारी, प्रआर. अंतरसिंह सोलंकी, आर निलेश पटेल, आर विरेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 32 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 30 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 14 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 35 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2016 को 02 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 35 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 30 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 18 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतनव 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 26 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर  2016 को 05 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 26 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

Saturday, October 29, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 35 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 29 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 15 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
05 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अक्टूबर 2016 को 01 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिले, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2016 को 17.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मायापुरी-बी कालोनी खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, सुनील पिता मोहनलाल, दिनेश पिता जगदीश तथा पंकज पिता दयाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 29 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन मेंकल दिनांक 28 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अक्टूबर  2016 को 01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अक्टूबर 2016-पुलिसथाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर  2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिजलपुर चौराहे के पास केशरबाग रोड़, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 24,25 फ्लेट नं.105 सिल्वर ऑक्स कालोनी इंदौर निवासी नितिन पिता विष्णु बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 15 हजार रूपये कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2016 को 13.50 बजे, रतवी फाटा, खण्डवा रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पिल्लापार चोरल निवासी रजत पिता राधेश्याम कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपये कीमत की 150 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, October 28, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 110 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 28 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
07 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 अक्टूबर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अक्टूबर 2016 को 10 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर  2016 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्कीम नं. 78 अंग्रेजी बाईन शाप के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 148 एसए 3 स्कीम नं0 78 इंदौर निवासी विन्नू उर्फ विक्रम मराठा पिता भगवानदास मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर  2016 को 12.25 बजे, पटेल नगर खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली यही की रहने वाली चंदाबाई पति सुमित को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 28 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 66 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-
08 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 28 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 अक्टूबर  2016 को 08 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 86 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2016 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कस्तूर सिनेमा के सामने सडक किनारे धार रोड से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले शुभम पिता सुरेश बैरागी तथा अजय पिता रामसुमेर यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 27 अक्टूबर 2016 को 22.40 बजे, जायका होटल के पास मेन रोड ममता नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 57 ममता नगर निवासी जितेन्द्र पिता रविन्द्र काले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।