Friday, November 27, 2015

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 109 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 27 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 34 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 नवम्बर 2015 को 09 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 27 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 41 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 नवम्बर 2015 को 07 गैर जमानती, 41 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 नवम्बर 2015-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 नवम्बर 2015 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिव मंदिर के पास व्यास नगर आम रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुए मिलें, यही के रहने वाले ईटो पिता रूपलाल गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 26, 2015

फिरौती मांगने वाली बिहार की गैंग के दो आरोपी, क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिलें के पुलिस थानों में लंबित अपराधों मे फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए थे। प्राप्त निर्देशों के परिपालन में क्राईम ब्रांच इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री विनय प्रकाश पॉल के निर्देशन में टीम द्वारा थाना अपराध शाखा के अप.क्र. 10/14 धारा 387,406 भादवि. एंव 66ए आईटी एक्ट के मामले में फरार आरोपी रवि यादव पिता रामवृक्ष यादव एवं मुन्तजिमकमाल पिता जाहिद हुसैन दोनों निवासी मोतीहारी बिहार को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 31.10.14 को खजराना चौराहे के पास शुभ लाभ रेसीडेंसी के निवासी श्री राजकुमार उर्फ राजा पिता श्याम सुन्दर अग्रवाल, जोकि पेशे से कपडा व्यवसायी है, को किसी अज्ञात मोबाईल नम्बर से फिरौती के लिए फोन आया कि, मैं जेल से तारकेश्वर बोल रहा हूं तुमसे पैसा चाहिए, कल जेल में आ जाना नहीं तो, तुम्हे गोली मार दूंगा। इस पर राजकुमार अग्रवाल ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को बताई, जिन्होंने मामले में कार्यवाही करने के लिए, प्रकरण क्राईम ब्रांच को सौपा गया। क्राईम ब्रांच ने अपराध क्र. 10/14 धारा 387,506 भादवि. एवं 66ए आई.टी एक्ट का मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू की तो इसमे आरोपी मोतीहारी बिहार का एहतेसामुलहक द्वारा फिरौती के लिए धमकी देना पाया गया। उक्त जानकारी पर मोतीहारी एवं बिहार के अन्य स्थानों पर क्राईम ब्रांच द्वारा बिहार पुलिस के साथ दबिश दी और जानकारी का आदान-प्रदान किया गया। इसी जानकारी पर पटना पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा जिसे क्राईम ब्रांच द्वारा न्यायालय से प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर दिनांक 06.08.15 को गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपी एहतेसामुलहक ने बताया कि मोतिहारी की एक नाबालिग लडकी के अपहरण व रेप के केस में, उसके बचपन के दोस्त रवि यादव एवं मुमतजीम को कोर्ट ने 7-7 साल की सजा दी है जो मोतीहारी जेल में सजा काट रहे हैं, उन्हीं को छुडाने के लिए एहतेसामुलहक, रवि यादव और मुमतजीम ने कोर्ट पेशी के दिन फिरौती वसूलने की योजना बनाई और शादीडांट कांम फेसबुक, नेट आदि से अग्रवालों की जानकारी निकालकर धमकी देकर फिरौती वसूलने लगे। इन आरोपियों ने पटना के चार्टड अकाउंटेड अनिल अग्रवाल से 80,000 रू., डा. विवेक अग्रवाल से 1,25,000 रू. एवं पटना के पीरबहोर के कपडा व्यवसायी हिमांशु अग्रवाल से पांचलाख रू. तथा पाटलीपुत्र के प्लायवुड व्यापारी सत्यनारायण अग्रवाल से 5 लाख रू. की फिरौती वसूल की। इंदौर के राजा उर्फ राजकुमार की जानकारी इंटरनेट से शादीडांट काम से निकालकर फिरौती के लिए धमकी दी थी। पुलिस टीम द्वारा उक्त जानकारी के आधार पर, नाबालिग लडकी के अपहरण कर रेप करने के अपराध में सजाकाट रह इन दोंनो आरोपियों रवि यादव एवं मुमतजीमकमाल निवासी मोतिहारी बिहार को माननीय न्यायालय से प्रोटेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। दोनों आरोपियों से पुलिस द्वारा सघन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरूद्व बिहार के मोतीहारी, शास्त्री नगर पटना, पाटलीपुत्र, पीरबहोर में अपहरण फिरौती हत्या के प्रयास जैसे 8 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, क्राईम ब्रांच की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



मोबाईल चोर, पुलिस थाना भंवरकुआं की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर में हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अपराधियों की पतारसी कर, उनकी शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सशक्त बनाते हुए, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्र में हो रही मोबाईल चोरी की घटनाओं के अपराधियों की पतारसी हेतु, नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में टीम को लगाया गया।
पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत टॉवर चौराहा इन्दौर से संदिग्ध अनिल पिता खुशियाल (32) निवासी 299 महादेव नगर इन्दौर को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर द्गिावमपुरी कालोनी से एक मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया, जो कि पुलिस थाना भंवरकुआं के अप.क्रं. 478/15 धारा 379 भादवि में दर्ज है। आरोपी अनिल को गिरफ्‌तार कर, उसके कब्जे से चोरी का मोबाईल जप्त किया गया हैं।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री राजेन्द्र सोनी के नेतृत्व में, सउनि रविराज सिंह तथा आर. भास्कर की सराहनीय भूमिका रही।


चाकू से प्राणधातक हमला करने वाले, चारों आरोपी पुलिस थाना जूनी इन्दौर की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस थाना जूनी इन्दौर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25.11.15 को को फरियादिया वंदना करोसिया निवासी हरिजन कालोनी इन्दौर अपने भाई बबलू को घायल अवस्था में लेकर थाने आई और रिपोर्ट की कि, उसके भाई बबलू पर अंकुर, शानू, विशाल व छोटू के द्वारा चाकूओं से प्राणघातक हमला किया गया। पुलिस द्वारा घायल बबलू को तुरंत अस्पताल इलाज हेतु रवाना किया गया तथा घटना पर पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा अप. क्र.621/15 धारा 341,307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्‌तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती व नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इदौंर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी जूनी इंदौर श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में टीम का गठन कर, आरोपियों की तलाश में लगाया गया। विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि मजरूह बबलू को आरोपी अंकुर, शानू,विशाल व छोटू के द्वारा रोककर उससे सिगरेट के पैसे मांगे थे, बबलू के मना करने पर छोटू बोला आजकल बहुत बड़ा आदमी बन रहा है, और बबलू को पेट में चाकू मार दिया, फिर चारों ने मिलकर जान से मारने की नियत से मजरूह पर चाकू से कई वार कर वहां से फरार हो गये थे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियान अंकुर, शानू उर्फ हर्ष, विशाल व छोटू को आज दिनांक 26.11.15 को गिरफ्‌तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।




दो शातिरनकबजन क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, आधा दर्जन नकबजनी कबूली, इनके कब्जे से लाखों के सोने चांदी के जेवरात जप्त


इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शहर में हो रही नकबजनी की घटनाओं को रोकने एवं नकबजनों को पकडने हेतु क्राईम ब्रांच को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में क्राईम ब्रांच इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री विनयप्रकाश पॉल द्वारा टीमें गठित कर, सभी टीम प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
            क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर द्वारा यह सूचना प्राप्त हुई कि फरार शातिर नकबजन मेहबूब पिता सलीम शाह निवासी खानाबदोश, जो सदर बाजार से कई मामलों में फरार है एवं जिसके विरूद्व न्यायालयों से कई स्थायी वारंट लंबित है, शहर में घूम रहा है। इस पर टीम द्वारा नकबजन मेहबूब को मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर संयोगितागंज पुलिस की मदद से पकडा गया। जब पुलिस द्वारा नकबजन से कडी पूछताछ की गई तो नकबजन मेहबूब ने थाना संयोगितागंज एवं सदरबाजार थाना क्षेत्र में आधा दर्जन नकबजनिया करना कबूल किया तथा इसकी निशानदेही पर लाखों रूपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात जप्त किए गए। चोरी किया गया हार थाना कनाडिया के कुखयात बदमाश अर्जुन हाडा पिता अशोक सिंह हाडा निवासी रामाबाई थाना कनाडिया से जप्त किया गया जिसके विरूद्व विभिन्न न्यायालयों में करीब डेढ दर्जन मामले लंबित है।
            आरोपी मेहबूब के विरूद्व पूर्व के भी करीब एक दर्जन नकबजनी के मामले विचारधीन है। जो थाना सदर बाजार के अप.क्र. 131/14, 313/12, 310/13, 297/13, 482/12, 1/14 एवं 247/13 धारा 457, 380 के अपराधों में स्थायी व गिरफ्तारी वारंट न्यायालयों से जारी किये गये थे। जिसकी गिरफ्‌तारी हेतु पुलिस प्रयासरत्‌ थी, जिसमें आज सफलता मिलीं।  क्राईम ब्रांच द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु मय जप्त माल के थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया गया। पलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर, अन्य वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

            उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच व पुलिस थाना संयोगितागंज की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 26 नवम्बर 2015- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर2015-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 08 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मॉ शारदा नगर के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, डॉ. अम्बेडनगर कॉलोनी केशकिराना के पास पिपलरांवा जिला देवास निवासी सचिन पिता सुनील उर्फ भारत सिसोदिया तथा सदर निवासी संतोष पिता कोक सिंह हाडा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 17 हजार 500 रूपये कीमत की 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
           
इन्दौर 26 नवम्बर 2015 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह केनिर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 36 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 06 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 60 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो मेंजारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चाय की दुकान के पास जिंसी हाट मैदान इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिलें 18/2 मल्हारपल्टन इंदौर निवासी इमरान पिता शहजाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 470 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 नवम्बर 2015-पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 25 नवम्बर 2015 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आरोपी के घर के सामने ग्राम पांजरिया से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम पांजरिया निवासी पन्नालाल पिता बुरखीलाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।