Friday, February 20, 2015

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2015-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2015 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तलाईनाका सिमरोलएवं कालाकुण्ड रोड़ चोरल से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले तलाईनाका निवासी-कौशल्याबाई पति नर्मदाप्रसाद कुर्मी तथा शमशान रोड़ चोरल निवासी-सुनील उर्फ जट्‌टा निवासी मनीराम डाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2015- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2015 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मालवामिल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अमर टेकरी शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले पप्पू पिता जयराम सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद् कर कार्यवाही की जा रही है।

कुखयात जिला बदर बदमाश क्राईमब्रांच की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2015-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री राकेश गुप्ता एंव पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री अनिल शर्मा ने क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी एंव श्री विनय प्रकाश पॉल को महू विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों के चुनाव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये गुंडों पर कार्यावाही करने के निर्देश दिये थे। गुंडों की धरपकड हेतु क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक अद्गाौक चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि महू से जिलाबदर बदमाद्गा प्रवीण उर्फ रिंकू किसी अपराध को अंजाम देने के लिये घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा महू पुलिस की मदद से प्रवीण उर्फ रिंकू पिता आनंद उर्फ मुन्ना मिक्चर निवासी 367 प्लांउट रोड महू घेरा बंदी कर पकडा। जो आज से 05 माह पूर्व थाना महू से इंदौर तथा इंदौर से लगे राजस्व सीमाओं से जिला बदर किया गया था, परंतु बदमाश कार्यापालिक दंडाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर इंदौर की सीमा में अपराध करने की नियत से घूमता हुआ मिला जिसे टीम द्वारा पकडा गया। आरोपी प्रवीण के विरूद्ध हत्या व मारपीट के दर्जनों अपराध पंजीबद्ध होकर विभिन्न न्यायालयों में विचाराधीन है। आरोपी को पकडकर वैधानिक कार्यवाही हेतू थाना महू के सुपुर्द किया गया।
        इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अपरध शाखा के सउनि नाथूराम दुबे, प्रआर. चंदरसिंह, प्रआर. रणवीरसिंह, प्रआर. ओम नारायण तथा आर. अजीत यादव का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा ।

Thursday, February 19, 2015

01 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 43 गिरफ्तारी तथा 206 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 फरवरी को 01 स्थायी, 43गिरफ्तारी तथा 206 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 10 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2015- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2015 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, ब्रह्‌मपुरी कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतेमिलें कपिल, हनी, शंकरलाल, मोहित, सूर्या तथा राकेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9850 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2015 को 20.05 बजे, टावर वाली गली ऋषि पैलेस से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राकेश, अशोक, लालचंद्र, तथा शांतिलाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2380 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2015-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2015 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 97-ए बुद्ध नगर मल्टी के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले बुद्ध नगर निवासी नाना उर्फ श्रवण पिता फतेसिंह बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12000 रूपयें कीमत की 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2015 को 14.40 बजे, ग्राम बालोदा टाकुन सांवेर से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले यहीं के रहनेवाले यशवंत पिता सौभाग्य सिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 18, 2015

02 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 13 गिरफ्तारी तथा 91 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 फरवरी को 01 स्थायी, 13 गिरफ्तारी तथा 91 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 11 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2015- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2015 को 23.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, चेतन नगर खजराना से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें आशीष, संतोष, बब्बन, उमेश,हितेश, रोहित तथा योगेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2015 को 21.30 बजे, रेल्वे पटरी के पास खान कालोनी महूं से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें कंचन विहार खान कालोनी महूं के रहने वाले फरहान, गुलजार, मोहसीन तथा सलीम को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
     पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2015-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2015 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कबीटखेड़ी नाले के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले लाहिया कालोनी कबीटखेड़ी निवासी गणेश पिता रामदास शिंदे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2015 को 20.00 बजे, रेल्वे पुलिया के पास पीठ रोड़ महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचतेंमिले यहीं के रहने वाले बबलू कौशल पिता महेश कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2015- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2015 को 13.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, परदेशीपुरा चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 65/5 परदेशीपुरा  निवासी कौशल पिता नंदकिशोर कोष्ठी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, February 17, 2015

01 आदतन, 05 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 170 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 फरवरी को 05 स्थायी, 47 गिरफ्तारी तथा 170 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 19 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2015- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के अधार पर, स्कीम नं. 71 सेल्स टैक्स बिल्डिंग के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें जगदीशपटेल, भूरा साहू, किशोर कुमावत, अभिषेक, जयेश वैष्णव तथा पवन को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 94 हजार 730 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2015 को 02.00 बजे, उर्दू स्कूल के सामने दौलतगंज से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राकेश सिंह, सतीश वर्मा, धर्मेन्द्र, संजय रावत तथा विशाल वर्मा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2015 को 20.30 बजे, गफूरचंद की बजरिया मटन मार्केट के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें नईम, कय्‌यूम, रसीद, शहीद, जुबैर, राजू, वासूदेव तथा मुस्ताक को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2015-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2015 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार परसेवामार्ग चक्की के पास महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचतें मिले पेंद्गानपुरा महूं निवासी सरदार पिता देवीसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

Monday, February 16, 2015

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2015- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2015 को हिम्मतलाल कुमावत के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
         पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी हिम्मतलाल पिता भगवतीलाल कुमावत निवासी 418-ई सेक्टर राजनगर इंदौर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा आदेश दिनांक 06.12.14 सं इसे 01 वर्ष की अवधि के लिये जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी हिम्मतलाल कुमावत को दिनांक 15 फरवरी 2015 को 11.00 बजे, गंगवाल बस स्टेण्ड धार रोड़ पर घूमते हुए पाये जाने पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।

04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2015 को शहर मेंअपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 10 गिरफ्तारी तथा 140 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 फरवरी को 01 स्थायी, 10 गिरफ्तारी तथा 14 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 फरवरी 2015- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 15 फरवरी 2015 को 18.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम श्यादा हनुमान मंदिर के पास ग्राम बड़ोदियाखान रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम श्यादा निवासी गोपालसिंह पिता मेहरबान सिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देद्गाी (12 बोर) जप्त किया गया।
        पुलिसद्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद् धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।