Sunday, January 18, 2015

गिरीश कुलकर्णी के अंधेकत्ल का पर्दाफाश, मकान लेने के लिये की गई हत्या, 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 जनवरी 2015- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-01 श्री राजेश सहाय ने बताया कि बाणगंगा थाना क्षैत्रांतर्गत दिनांक 15/01/15 को भागीरथपुरा बगिया की पुलिया के पास नाले में पड़ी हुई लाश की सूचना कृषक गोवर्धन पिता मांगीलाल निवासी भागीरथपुरा द्वारा दी गई थी इस पर मर्ग कायम कर जांच की गई मौके पर मृतक की शिनाखत मृतक के भाई आनंद पिता अनंत कुलकर्णी ने करते हुये बताया कि उक्त लाद्गा उसके भाई गिरीश पिता अनंत कुलकर्णी उम्र 38 साल निवासी 478 भागीरथपुरा इंदौर की है। घटनास्थल का निरीक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सहाय, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन तथा ज्यैष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी श्री सुधीर शर्मा द्वारा किया गया। लाश का निरीक्षण करने पर पाया गया कि मृतक को बाई ऑख के ऊपर भौं पर, बाई ऑख के नीचे व दाहिनी ऑख के ऊपर भौं पर, माथे पर व पीछे सिर पर चोटो के निशान व घाव है तथा पीठ पर रगड़ के निशान है इससे यह स्पष्ट हुआ कि मृतक की हत्या सामान्य दुर्घटना न होकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी हत्या के उपरांत साक्ष्य छुपाने की नियत से लाश को नाले में फेका गया।
  श्री राजेश सहाय द्वारा पत्रकारों से चर्चा करते हुये बताया गया कि उपरोक्त प्रकरण में स्थिति स्पष्ट होने पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्व हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना प्रभारी बाणगंगा योगेश सिंह तोमर को उक्त हत्या की गुत्थी सुलझाने व गंभीरता से जांच किये जाने हेतु निर्देश दिये गये। जांच के दौरान पता चला कि मृतक गिरीश पिता अनंत कुलकर्णी भागीरथपुरा अकेला अपने मकान में रहता है उस मकान को ओने पौने दामों में खरीदने के लिये कुछ लोग उस पर दबाव बना रहे थे। दिनांक 14/01/2015 को शाम करीब 07.30 बजे मृतक गिरीश कुलकर्णी भागीरथपुरा स्थित देशी कलाली पर शराब पीते देखा गया इसके बाद गिरीश को अपने घर के पीछे गोलू उर्फ मिथुन, पिन्टू उर्फ प्रवेश वर्मा, देवेन्द्र उर्फ ढोलू व रोहित भाटी के साथ शराब पीते देख गया इसी बीच मृतक गिरीद्गा को अधिक शराब पिलाकर उक्त चारों ने उससे उसका मकान राकेश यादव को बेचने का दबाव बनाया व एक स्टॉम्प पर दस्तखत करने को कहा लेकिन गिरीद्गा ने स्टॉम्प पर दस्तखत करने से मना किया इसी बात को लेकर आरोपी गोलू उर्फ मिथुन, पिन्टू उर्फ प्रवेश वर्मा, देवेन्द्र उर्फ ढोलू ने घटनास्थल पर पड़े टेलिफोन के लोहे के पाईप पर गिरीश को पटक दिया व वही पड़े ईट व सीमेन्ट के पाईप के टुकड़े से चेहरे पर वार कर घायल किया व टेलिफोन के पाईप को उठाकर सिर पर पटक दिया जिससे गिरीश घायल होकर अचेत हो गया तब गोलू ने गिरीश का अंगूठा अचेत अवस्था में रोहित भाटी द्वारा लाये गये स्टॉम्प पर राकेश के पक्ष में अंगूठा लगवा लिया। 
           आरोपी गोलू को इस कृत्य हेतु राकेश यादव द्वारा डेढ़ से दो लाख रूपयें देना पहले से तय था इसके बाद घायल अवस्था में आरोपी ढोलू द्वारा रिक्शा स्टैण्ड से रिक्शा ड्रायवर राजकुमार कद्गयप को झूठ बोलकर की रामसिंह की पत्नी को नंदानगर छोड़ने जाना है लेकर आया वह उसमें घायल गिरीश को आरोपी गोलू डर्फ मिथुन, पिन्टू उर्फ प्रवेश वर्मा, देवेन्द्र उर्फ ढोलू ने रिक्शे में डाला व मौके से अंगूठा लगा हुआ स्टॉम्प लेकर रोहित भाटी वहॉ से भाग गया तथा यह तीनो रिक्शे में घायल गिरीश को लेकर पहले गौरीनगर तरफ गये रास्ते में रिक्द्गो के अंदर ही गिरीश का तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से गला दबाया बाद में उसी रिक्शे से ही भागीरथपुरा बगीया के पास पुल के किनारे गिरीश को रिक्शे से उतारा, डर की वजह से रिक्शे वाला राजकुमार अपना रिक्शा लेकर भाग गया व आरोपीगण गोलू उर्फ मिथुन, पिन्टू उर्फ प्रवेश वर्मा, देवेन्द्र उर्फ ढोलू ने गिरीश को घसीटकर तीनों ने मिलकर नाले में साक्ष्य छुपाने के लिये फेंक दिया।
   प्रकरण में मुखय घटना स्थल 478 भागीरथपुरा के पीछे से टेलीफोन का लोहे का रक्त रंजित खम्बा, सीमेन्ट के पाईप का टुकड़ा, ईट व रक्त आदि जप्त किया जा चुका है। प्रकरण में आरोपी गोलू उर्फ मिथुन पिता बाबूसिंह ठाकुर, पिन्टू उर्फ प्रवेद्गा वर्मा पिता रवि वर्मा, देवेन्द्र उर्फ ढोलू पिता रमेश कोठे एवं राकेश यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित भाटी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी व मृतक गिरीश के अंगूठा लगे हुये स्टॉम्प की बरामदगी होना शेष है।
उक्त अंधेकत्ल के प्रकरण को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार करने में उनि आर.एल. मिश्रा की टीम में उनि जी.एस. भदोरिया, सउनि के.के. मिश्रा, सउनि जगदीश मालवीय, आर. घनश्याम चौहान, नीरज सिंह तोमर, उदयभान, सिकन्दर तथा आर. राममिलन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

06 आदतन, 01 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

28 गिरफ्तारी, 129 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जनवरी 2015 को 28 गिरफ्तारी व 129 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील कियेगये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 जनवरी 2015-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2015 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रूपनगर मैदान के पास से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिले युनूस उर्फ मामू तथा विक्की उर्फ भज्जी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 890 रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2015 को 15.20 बजे, माताजी मंदिर के पास तेलीखेड़ा महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले सचिन पिता केसरसिंह रघुवंद्गाी को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 620 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 18 जनवरी 2015- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 17 जनवरी 2015 को 16.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम घोड़ाबड़ से अवैध शराब बेचते मिलीं यहीं रहने वाली नूरीबाई पति बद्रीलाल को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 17, 2015

''सड़क सुरक्ष सिर्फ एक नारा नहीं, यह जीने का तरीका है'' ध्येय वाक्य के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 का पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

इन्दौर-दिनांक 17 जनवरी 2015-यातायात पुलिस इन्दौर का 11-17 जनवरी 2015 तक चलने वाला 26 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 2015 का पुरस्कार वितरण समारोह आज दिनांक 17 जनवरी 2015 को देवी अहिल्या विश्वविघालय ऑडिटोरियम, खण्डवा रोड़ इन्दौर में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ज़ोन श्री विपिन माहेश्वरी के मुखय आतिथ्य एवं उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर इन्दौर श्री आकाश त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पश्चिमश्री आबिद खान, अति. पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अजंना तिवारी एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहें।
    पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेश्वरी एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को यातायात निमयों के पालन एवं उसके प्रति जागरूकता लाने के संबंध में व्याखयान दिया। 26 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली छात्र-छात्रओं व अन्य नागरिकों को अधिकारीगणों द्वारा पुरस्कृत किया गया।







06 आदतन, 04 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 45 गिरफ्तारी, 180 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 17 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कलदिनांक 16 जनवरी 2015 को 03 स्थायी, 45 गिरफ्तारी व 180 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 जनवरी 2015- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2015 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्डन तिराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बाणगंगा निवासी राजेद्गा पिता रमेद्गाचंद को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 860 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2015 को 20.30 बजे, नगीन नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें व्यंकटेद्गा नगर निवासी पवन पिता ओमप्रकाद्गा को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 240 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 17 जनवरी 2015- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 16जनवरी 2015 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पेंद्गानपुरा महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले हेमंत पिता बनवारीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 16 जनवरी 2015 को 16.25 बजे, चमार मोहल्ला से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यही के रहने वाले मेहरबानसिंह पिता सीताराम तथा गीताबाई पति रामचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमत की 04 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद् धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

बैडमिंटन सिंगल्स में आर.आई. मोहित वरवंडकर ने शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई, अपराध शाखा क्रिकेट के फाइनल में

इन्दौर-दिनांक 17 जनवरी 2015-प्रथम जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2015 में आज तीसरे दिन के खेल की शुुरूआत बैडमिंटन सिंगल्स मुकाबले से हुई। जिसमें पहले मुकाबला आर.आई. मोहित वरवंडकर विरूद्ध दीपक के मध्य खेला गया । संघर्ष पूर्ण मुकाबले में आर.आई. मोहित वरवंडकर ने 21-18, 15-21, 21-16 से जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में बैडमिंटन सिंगल्स में लक्ष्मण ने टीआई बी.पी. वर्मा को और किशोर ने सुरेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्य मुकाबलों में टेबल टेनिस में प्रवीण नागर ने रवि यादव को हराया। कबड्‌डी के मुकाबले में पूर्व जोन-02 ने मुखयालय को 65-47 से पराजित किया। 
        आज क्रिकेट का पहला मुकाबला अपराध शाखा तथा पश्चिम जोन-02 के मध्य खेला गया। जिसमें अपराध शाखा ने पहले बैटिंग करते हुए 161 रन बनाये जिसके जबाव में पश्चिम जोन- 02 मात्र 135 रन बना सकी। यह मैच अपराध शाखा ने 26 रन से जीत लिया, इस जीत के साथ अपराध शाखा ने फाइनल में जगह बनाई। 
          आज खेले गये एथलेटिक्समुकाबले में-
भाला फेंक पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान-अशोक द्वितीय स्थान-प्रदीप तथा तृतीय स्थान-जैवेन्द्र ने प्राप्त किया। 
महिला वर्ग में प्रथम-लीला इस्के, द्वितीय-सूबेदार आरती कतीजा तथा तृतीय स्थान मालती ने प्राप्त किया। 
चक्का फेंक पुरूष वर्ग में उमेश-प्रथम, कुलीप-द्वितीय तथा प्रदीप-तृतीय स्थान पर रहे। 
महिला वर्ग में मालती-प्रथम, डिम्पल-द्वितीय तथा गीता वर्मा-तृतीय स्थान पर रहीं।





Friday, January 16, 2015

फुटबॉल में अति0पु0अ0 आदित्यप्रताप सिंह की हैट्रिक, नितीश अठोद ने नाबाद 171 रन बनाये ।

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2015-प्रथम जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आज दूसरे दिन के खेल की शुुरूबात फुटबाल से हुई प्रथम मेच ईस्ट जोन- 01 विरूद्ध वेस्ट जोन-02 के मध्य खेला गया । खेले गये मैच के शुरू से ही वेस्ट जोन-02 ने हमले करने शुरू किये खेल के पांचवे मिनट में आदित्य प्रताप सिंह ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढत दिलाई । थोडे समय बाद ही आदित्य प्रताप ने अपनी टीम को 2-0 से बढत दिला दी । खेल के 18 वें मिनट में गोल कर आदित्य प्रताप ने हैट्रिक अपने नाम कर ली थी। ईस्ट जोन-1 की टीम हताश हो चुकी थी। खेल के दूसरे हॉफ में एस0पी0 आबिद खान ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 4-0 से बढत दिला दी थी। खेल समाप्ति से पूर्व आदित्य प्रताप सिंह ने एक और गोल कर अपनी टीम को 5-0 से विजय दिलाई। 
         फुटबाल का दूसरा मुकाबला ईस्ट जोन- 02 विरूद्ध ग्रामीण महू के मध्य खेला गया। जिसमें ईस्ट जोन-02 ने 4-1 से जीत दर्ज की। खेल की शुरूबात से ही ईस्ट  जोन-02 की टीम ने हमले करने शुरू किये जिसका जबाव ग्रामीण महू टीम के खिलाडियों के पास नहीं था।खेल के 8 वें मिनट में महू के खिलाडी के द्वारा हैण्डबॉल किया गया। जिससे टीम को पेनल्टी मिलीं, अनुभवी खिलाडी अमीन द्वारा गोल कर टीम को 1-0 की बढत दिलाई। अन्त में ईस्ट जोन-02 की टीम ने 4-1 से मैच जीत लिया। 
         आज क्रिकेट में दो मुकाबले खेले गये । पहला  मुकाबला पश्चिम जोन-01 विरूद्ध ग्रामीण महू के मध्य खेला गया । जिसमें पश्चिम जोन प्रथम ने 20 ऑवर ने 298 रन का लक्ष्य दिया। जिसमे नितीश अठोद ने 171 रन बनाये तथा जबाव में ग्रामीण महू ने 215 पर ऑल आउट हो गई, जिसमें ब्रम्हानन्द ने शानदार 102 रन बनाये। ये मैच पश्चिम जोन-01 ने 83 रन से जीत लिया। दूसरा मुकाबला पुलिस मुखयालय विरूद्ध रक्षित केन्द्र इन्दौर के मध्य खेला गया। जिसमें रक्षित केन्द्र की टीम ने 202 रन बनाये। जबाब में मुखयालय की टीम 62 रन ही बना सकी । यह मैच रक्षित केन्द्र की टीम ने 150 रन से जीत लिया।

स्कूटर की डीक्की में विस्फोटक सामग्री ले जाने वाले आरोपी को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2015- माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री  पी.के. सिन्हा सा. द्वारा सत्र प्रकरण कं्र. 308/91 आरोपी शेख शकील के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी शेख शकील पिता शेख महमूद (45) निवासी-90/2 जूना रिसाला इन्दौर को धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 01 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करने संबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
         संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 10.12.1990 को थाना सदर बाजार के तत्कालिन उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि शेख शकील पिता शेख महमूद निवासी-90/2 जूना रिसाला नाम का व्यक्ति उसके स्कूटर नम्बर-एमकेआई-6196 की साईड की डिक्की में बम रखकर भिश्ती मोहल्ला से नीलकण्ठ कॉलोनी की ओर आने वाला है। उपनिरीक्षक द्वारा मय फोर्स के घेराबंदी कर उपरोक्त संदेही को पकड़ातथा तलाशी लेते उसके  स्कूटर की डिक्की में एक बम व एक कांच की बॉटल   जिनमें गंधक व लोहे की कतरन आदि विस्फोटक पदार्थ होना पाया गया। उक्त आरोपी को मय विस्फोटक सामग्री के पकड़ कर आरोपी के विरूद्व धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में गिरफ्तार कर इसके विरूद्व प्रकरण क्र 526/90 पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री विमल कुमार मिश्रा अपर लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

धारा 411 भादवि का अपराध करने वाले आरोपी को 01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपयें का अर्थदण्ड

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2015- माननीय बारहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर श्री  पी.के. सिन्हा सा. द्वारा सत्र प्रकरण कं्र. 477/14 आरोपी मो. याकूब शेख व अन्य के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुए प्रकरण के आरोपी मो. याकूब पिता शमीम शेख (21) निवासी-सांईबाग कालोनी खजराना जिला इन्दौर को धारा 411 भादवि के अपराध में दोषी पाते हुये आरोपी को 01 वर्ष के कठोर कारावास एवं 01 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। अर्थदण्ड अदा न करने पर 01 माह के अतिरिक्त कठोर कारावास से दण्डित करनेसंबंधी आदेद्गा दिये गयें। 
    संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है कि दिनांक 13.04.14 को थाना राजेन्द्र नगर पर फरियादी कमलसिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्रायवर है, सिलीकान सिटी के पास बायपास रोड़ पर उसके ट्रालें में घुसकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसके 5000 रू व एटीएम कार्ड व उसके कागजात लूट कर सफेद इडिंका क्रं एमपी 43 सी-3431 से भाग गयें। पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर कि ट्रक वाले को लूटकर सफेद इंडिका लुटेरे राजेन्द्र नगर से तेजाजी नगर की ओर भागे है तो थाना प्रभारी तेजाजी नगर कमल जैन ने घेराबंदी कर उपरोक्त संदेहीयों को पकड़ कर आरोपियों के विरूद्व धारा 394, 34 भादवि में गिरफ्तार कर पंजीबद्व कर अनुसंधान उपरांत चालान न्यायालय प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की सुनवाई के दौरान फरियादीगणों  द्वारा आरोपियों की पहचान नहीं कर पाने से उन्हे माननीय न्यायालय द्वारा दोषमुक्त किया गया है लेकिन वह इंडिका जिसके पास थी, उसे यानि मो.याकूब शेख के विरूद्ध धारा 411 भादिव के आरोप के अन्तर्गत दण्डित किया गया है।  प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी श्री विमल कुमार मिश्रा अपर लोक अभियोजक इंदौर द्वारा की गयी।

05 आदतन, 01 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2015 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थानाक्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 01 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 34 गिरफ्तारी, 170 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 16 जनवरी 2015- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 जनवरी 2015 को 03 स्थायी, 34 गिरफ्तारी व 170 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2015- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2015 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जूनी इंदौर मुक्तीधाम से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें हाथीपाला निवासी भवानीद्गांकर पिता रामअवतार वर्मा तथा लुनियापुरा निवासी आद्गाीष पिता विद्गााल ओडवाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2015-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2015 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली सीमा पति राजेद्गा राजोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2015- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2015 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अद्गारफी कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले अद्गाफाक उर्फ गजनी पिता कल्लू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 15 जनवरी 2015 को 11.10 बजे, मच्छीबाजार इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले माणिकबाग रोड़ इंदौर निवासी शहनवाज पिता समीम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01चाकू जप्त किया गया।
      पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

फुटबॉल में अति0पु0अ0 आदित्य प्रताप सिंह की हैट्रिक, नितीश अठोद ने नाबाद 171 रन बनाये ।

इन्दौर-दिनांक 16 जनवरी 2015-प्रथम जिला स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आज दूसरे दिन के खेल की शुुरूबात फुटबाल से हुई प्रथम मेच ईस्ट जोन- 01 विरूद्ध वेस्ट जोन-02 के मध्य खेला गया । खेले गये मैच के शुरू से ही वेस्ट जोन-02 ने हमले करने शुरू किये खेल के पांचवे मिनट में आदित्य प्रताप सिंह ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढत दिलाई । थोडे समय बाद ही आदित्य प्रताप ने अपनी टीम को 2-0 से बढत दिला दी । खेल के 18 वें मिनट में गोल कर आदित्य प्रताप ने हैट्रिक अपने नाम कर ली थी। ईस्ट जोन-1 की टीम हताश हो चुकी थी। खेल के दूसरे हॉफ में एस0पी0 आबिद खान ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 4-0 से बढत दिला दी थी। खेल समाप्ति से पूर्व आदित्य प्रताप सिंह ने एक और गोल कर अपनी टीम को 5-0 से विजय दिलाई। 
          फुटबाल का दूसरा मुकाबला ईस्ट जोन- 02 विरूद्ध ग्रामीण महू के मध्य खेला गया। जिसमें ईस्ट जोन-02 ने 4-1 से जीत दर्ज की। खेल की शुरूबात से ही ईस्ट  जोन-02 की टीम ने हमले करने शुरू किये जिसका जबाव ग्रामीण महू टीम केखिलाडियों के पास नहीं था। खेल के 8 वें मिनट में महू के खिलाडी के द्वारा हैण्डबॉल किया गया। जिससे टीम को पेनल्टी मिलीं, अनुभवी खिलाडी अमीन द्वारा गोल कर टीम को 1-0 की बढत दिलाई। अन्त में ईस्ट जोन-02 की टीम ने 4-1 से मैच जीत लिया। 
             आज क्रिकेट में दो मुकाबले खेले गये । पहला  मुकाबला पश्चिम जोन-01 विरूद्ध ग्रामीण महू के मध्य खेला गया । जिसमें पश्चिम जोन प्रथम ने 20 ऑवर ने 298 रन का लक्ष्य दिया। जिसमे नितीश अठोद ने 171 रन बनाये तथा जबाव में ग्रामीण महू ने 215 पर ऑल आउट हो गई, जिसमें ब्रम्हानन्द ने शानदार 102 रन बनाये। ये मैच पश्चिम जोन-01 ने 83 रन से जीत लिया। दूसरा मुकाबला पुलिस मुखयालय विरूद्ध रक्षित केन्द्र इन्दौर के मध्य खेला गया। जिसमें रक्षित केन्द्र की टीम ने 202 रन बनाये। जबाब में मुखयालय की टीम 62 रन ही बना सकी । यह मैच रक्षित केन्द्र की टीम ने 150 रन से जीत लिया।