| इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 सितम्बर 2014 को 01 फरारी, 16 गिरफ्तारी तथा 60 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये। |
Monday, September 8, 2014
01 फरारी, 16 गिरफ्तारी तथा 60 जमानतीय वारन्ट तामील
अवैध हथियार 02 सहित आरोपी गिरफ्तार
| इन्दौर-दिनांक 08 सितम्बर 2014- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2014 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यशवंत रोड़ गुरूद्वारे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, बड़ा सराफा निवासी राजू उर्फ राजीव पिता स्व. दिनेश जयंत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद कियागया। |
| पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 07 सितम्बर 2014 को 11.15 बजे, चाचा नेहरू अस्पताल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सीआरपी लाईन एमवायएच के पीछे रहने वाले हरदीप पिता अजीत कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया। |
| पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। |
Sunday, September 7, 2014
01 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 स्थायी, 37 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितम्बर 2014 को 04 स्थायी, 37 गिरफ्तारी तथा 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ खेलते मिलें 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2014- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2014 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सिन्धी कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें लल्लू उर्फ दिलीप, राजेश तलरेजा, अमर तथा कालू उर्फ शंकर को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, September 6, 2014
दिनांक 08.09.14 को निकलने वाले गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान मार्ग की यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2014-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात सुश्री अंजना तिवारी ने दिनांक 08.09.2014 को प्रतिवर्ष अनुसार गणेद्गा विसर्जन चल समारोह की यातायात व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे चल समारोह मार्ग भंडारी मिल तिराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड चौराहा, एमजी रोड, किद्गानपुरा छत्री, फ्रूट मार्केट, नन्दलापुरा चौराहा, यद्गावन्त रोड चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, शीतला माता बाजार, गोराकुण्ड चौराहा, खजूरी बाजार, सुभाष चौक, राजबाडा से मृगनयनी चौराहा, नगरनिगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा को एक साथ प्रतिबंधित न किया जाकरवाहनों की श्रेणी अनुसार चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा ताकि सामान्य आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-
चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर 14:00 बजे से निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिए अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी।
इन्दौर से उज्जैन जाने वाली बसों केसम्बंध में :-
इन्दौर से उज्जैन की ओर आने-जाने वाली समस्त बसें सरवटें बस स्टैण्ड से छोटी लोईन, रेल्वे स्टेद्गान पटेल प्रतिमा, नेहरू चौक, व्हाईट चर्च, कृषि कॉलेज, पिपलियाहाना, रिंग रोड, मालवीय पेट्रोल पम्प, विजयनगर, एमआर 10, भौरासला होकर आ जा सकेंगी। उज्जैन की तरफ आने जाने वाली बसों हेतु वल्लभ नगर, राजकुमार ओव्हर ब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर भैरासला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 14:00 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उज्जैन से आने वाले लोक परिवहन वाहन :-
उज्जैन रोड से आने जाने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई मार्ग से मुम्बई की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों की भैरासला चौराहा, एमआर 10, होते हुए विजयनगर से रिंग रोड बाईपास होते हुए आवागमन कराया जाएगा।
देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले वाहन :-
देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले सभी लोक वाहन मालवीय पेट्रोल पम्प, विजयनगर चौराहा, एमआर 10 भैरासला चौराहा होकर उज्जैन की ओर आ जा सकेंगे।
धार रोड से आने वाले वाहनों के सम्बंध में :-
धार रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा मुम्बई मार्गसे देवास की ओर जाना चाहते हैं वो धार रोड से पद्गिचमी रिंग रोड, फूटी कोठी, रेती मण्डी से राजीव गॉधी चौराहा, आसाराम बापू चौराहा, तेजाजी नगर होकर बाइपास मार्ग से देवास की ओर जा सकेंगे। धार रोड से मुम्बई जाने वाले लोक परिवहन वाहनों का मार्ग वाया चन्दन नगर फूटी कोठी, रेती मण्डी, राऊ बाइपास होकर मुम्बई जा सकेंगे।
खण्डवा रोड से आने वाले वाहनों के सम्बंध में :-
खण्डवा रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते हैं ऐसे सभी लोक परिवहन वाहन तेजाजीनगर चौराहा, देवगुराडिया, झलारिया बाइपास से मालवीय पम्प, विजयनगर, एमआर 10 होकर भौरांसला होकर उज्जैन रोड जा सकेंगे।
चल समारोह का एकांगी मार्ग :-
प्रथम चरण में सांयकाल 17.00 बजे से जुलूस मार्ग अस्थाई तौर पर विश्रांति चौराहा, परदेद्गाीपुरा चौराहा से मालवा मिल चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड चौराहा, द्गिावालय मन्दिर डीआरपी लाईन से दरगाह चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
द्वितीय चरण में जबकि एमजी रोड पर यातायात का दबाव बढेगा ऐसे समय एमजी रोड को सामान्य आवागमन के लिएप्रतिबंधित करते हुए जवाहरमार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावेगा। जुलूस का अगला सिरा चिमनबाग चौराहे से जेल रोड में मध्य आते ही एमजी रोड पर यातायात के दबाव को देखते हुए एमजी रोड का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से नगर निगम चौराहा खडखडिया ब्रिज होते हुए सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांतिपथ से निकाला जोवगा।
तृतीय चरण में सांयकाल 19.00 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित किया जावेगा। इस समय सभी प्राकर के शासकीय वाहनों एवं व्यवस्था में लगे वाहन डीआरपी लाईन आने जाने हेतु सांयकाल 18.00 बजे के उपरान्त मृगनयनी नगरनिगम चौराहा, लोखण्डे पुल, द्गिावालय मार्ग होते हुए डीआरपी लाईन सुविधाजनक परिस्थिती में आवागमन करेंगे।
पार्किग व्यवस्था :-
दर्द्गानार्थियों को वाहनों की पार्किग व्यवस्था क्रमद्गाः द्गिावालय मार्ग, लोखण्डे पुल मैदान एवं शासकीय वाहनों की पर्किग डीआरपी लाईन मैदान में रखी गयी है। चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग एवं मार्ग से जोडें जाने वाली गलियों को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किग के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबंधित किया गया है।
सम्पूर्ण चल समारोहके मार्ग पर रहने वाले/व्यवसाय या व्यापार करने वाला से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को दोपहर 16.00 बजे बाद किसी भी प्रकार के वाहन पार्क न करें ताकि चल समारोह देखने आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।
01 आदतन, 17 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
01 स्थायी, 01 फरारी, 51 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 सितम्बर 2014 को 01 स्थायी, 01 फरारी, 51 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2014- पुलिस थाना किशनगंजद्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर काकड़ हरनियाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते मिले उमरिया निवासी सीताराम पिता सुन्दरलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 520 रूपयें कीमत की 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, September 5, 2014
07 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
55 गिरफ्तारी तथा 184 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितम्बर 2014 को 55 गिरफ्तारी तथा 184 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2014- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2014 को 18.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, जगजीवन राम नगर गार्डन के पास इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें संतोष बोरडे, नारायण, टेमू, बाबूलाल, प्रकाश वर्मा, प्रशांत शर्मा, मुकेश कुशवाह,राजकुमार गेहलोत तथा बंटी भोंसलें को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से बीस हजार सात सौ रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2014 को 00.20 बजे, कुलकर्णी भट्टा पुल के पास से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले दिनेश पिता गंगाराम सेन को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार 02 सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2014 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अन्ना पान दुकान के पास राजवाड़ा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, राजवाड़ा इंदौर निवासी आशीष उर्फ लालू पिता राजेन्द्र चौरासिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल बरामद की गयी।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2014 को 00.20 बजे, कृष्णबाग कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमतेहुये मिले, यही के रहने वाले अजय पिता चंदू सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 कटार बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
डोल ग्यारस पर यातायात डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2014-प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर में डोल ग्यारस उत्सव काफी घूमधाम से मनाया जा रहा है जिसके तहत दिनांक 05.09.2014 को डोल ग्यारस चल समारोह निकाला जायेगा। डोल ग्यारस चल समारोह में शहर के विभिन्न भागों से डोल एवं अखाड़े आकर राजबाड़े पर एकत्रित होकर मच्छी बजार हरसिध्दी होकर अपने-अपने गन्तव्य की ओर जाते है । ये अखाड़े एवं डोल सांयकाल 7.00 बजे बाद निकलना प्रारम्भ होकर देर रात्रि तक निकलते रहते है । डोल एवं अखाडे एवं दर्द्गानार्थियों के कारण राजबाड़ा एवं उसके आस-पास का क्षेत्र, जवाहरमार्ग, नन्दलालपुरा यद्गावन्त चौक, बाम्बेबजार, नृसिंगबाजार, मालगंज, इतवारियाबजार, सीतलामाताबजार, एम.जी.रोड़ पर बड़ागणपति, टोरीकार्नर, गोराकुण्ड, खजूरीबजार, सुभाष चौक आदि क्षेत्रों में अत्यधिक भीड़ हो जाती है जिससे इन क्षेत्रों से गुजरने वाला सामान्य यातायात बाधित होता है ।
सांयकाल 7 बजे बाद से जैसे-जैसे इन मार्गो पर यातायात का दबाव बढ़ेगा,तद्नुसार निम्नानुसार सामान्य यातायात के लिए निम्नानुसार अस्थाई रूप से यातायात परिवर्तित किया जावेगा ।
इन क्षेत्रों मेंसांयकाल 6 बजे के बाद से ही समस्त प्रकार के लोड़िग वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा । ऐसे समय इन वाहनों को सुभाषमार्ग तथा महू नाका कलेक्ट्रेट चौराहा होकर आवागमन करने दिया जावेगा ।
इसी प्रकार उपरोक्त क्षेत्रों में यातायात का दबाव बढ़ने पर समयानुसार सिटी बसें एवं टाटामेजिक,वेन,जैसे यात्री वाहनों का मार्ग परिवर्तन उपरोक्तानुसार मार्ग से किया जावेगा ।
सामान्य यातायात के अन्तर्गत दो पहिया एवं चार पहिया प्रायवेट वाहनों का भी समयानुसार हरसिध्दी, पंढ़रीनाथ, गौतमपुरा, दरगाह टी, बियाबानी, मालगंज, मल्हारगंज थाने के सामने, गोवर्धन टेलर्स टी, ईमलीबजार चौराहा से डोल एवं अखाड़े मार्ग पर प्रवेद्गा प्रतिबंधित किया जायेगा ।
शाम 07 बजे संजय सेतु, नन्दलाल पुरा तरफ से जवाहर मार्ग पर बडे वाहनों, लोडिंग एवं टाटा मैजिक का पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा इसी प्रकार मृगनयनी से राजबाडा तरफ भी वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा ।
Thursday, September 4, 2014
05 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन, 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
05 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 221 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 सितम्बर 2014 को 05 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 221 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2014- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2014 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, एमआर 9 रोड़ इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले संजय गांधी नगर इंदौर निवासी पवन पिता संतोष सोलंकी को पकड़ा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2014 को 15.00 बजे, माणिक बाग ब्रिज के नीचे इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले बंशीधाम कॉलोनी भंवरकुऑ निवासी सुरेश पिता गोपीलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 सितम्बर 2014- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 03 सितम्बर 2014 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले राहुल पिता भूरा वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, September 3, 2014
05 आदतन, 21 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 सितम्बर 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन, 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 184 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 सितम्बर 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 सितम्बर 2014 को 02 स्थायी, 49 गिरफ्तारी तथा 184 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
Subscribe to:
Posts (Atom)
