इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Sunday, August 24, 2014
01 स्थायी, 27 गिरफ्तारी तथा 132 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अगस्त 2014 को 01 स्थायी, 27 गिरफ्तारी तथा 132 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2014 को 12.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, लालगली परदेशीपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले जावेद पिता गफुर खान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदीरूपयें तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2014- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्षीबाग इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले किशन पिता अमरसिंह गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2014 को 17.00 बजे, ग्राम नाहरखेड़ा से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता मनीराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2014 को 14.00 बजे, चन्द्रावतीगंज सांवेर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली राधाबाई पति बाबूलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 अगस्त 2014- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 23 अगस्त 2014 को एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रविदासपुरा इंदौर निवासी अंकित पिता ताराचंद बड़के तथा जूना अखाड़ा बाणगंगा निवासी मांगू पिता दशरथ पारदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 चाकू जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, August 23, 2014
05 आदतन, 24 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
02 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा 209 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 अगस्त 2014 को 02 स्थायी, 69 गिरफ्तारी तथा 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2014- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2014 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, मेहता कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले सन्नी पिता सुरेन्द्र जायसवाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 685 रूपयेंनगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2014 को 15.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांखला कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले विश्वेश्वरधाम कॉलोनी निवासी शुभम पिता प्रमोद वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 06 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 अगस्त 2014- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 अगस्त 2014 को 23.10 बजे, जमजम चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भागीरथपुरा निवासी श्रवण पिता रामदास यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, August 22, 2014
नकबजन एवं वाहन चोर गिरोह से लाखों के जेवर, मोबाईल, लैपटॉप, गैस की टंकी एवं दो पहिया वाहन बरामद
इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2014- थाना खजराना क्षैत्र में विगत कई माह से नकबजनी की घटनाये हो रही थी, जिसे गंभीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र जोन-1 श्री राजेश सहाय के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री के.के. शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी खजराना सी.बी. सिंह, उनि एस.के. त्रिपाठी की एक टीम गठित की गयी। पुलिस टीम के प्रयासों से नकबजन एवं वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में एवं लाखों का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि धीरजनगर निवासी पंकज उर्फ हड्डी पिता गब्बू मालवीय (20) एवं शुभम पिता बलवंत चौहान (22) निवासी खवाला बाड़ी बखतरा जिला रायसेन हाल आदिनाथ नगर जो दोनो मैजिक ड्रायवर हैं तथा इनके अन्य साथियों के साथ मिलकर रात में नकबजनी की जा रही है। सूचना के आधार पर इनकी गतिविधियों पर विगत एक पखवाड़े से टीम द्वारा नजर रखी जा रही थी। पंकज हड्डी एवं शुभम को टीम द्वाराहोन्डा एक्टिवा गाड़ी चलाते हुये एमआर-9 चौराहे पर पकड़ा। एक्टिवा की तस्दीक करते थाना खजराना क्षैत्र से चोरी की हुई गाड़ी निकली, दोनो से पूछताछ करते खजराना क्षैत्र से चोरी करना बताया और पूछताछ में दो अन्य मोटरसायकल भी चोरी की बरामद हुई है, जो इनके द्वारा थाना एरोड्रम एवं एमजी रोड़ से चोरी की गई है। इनके द्वारा नकबजनी के संबंध में पूछताछ करते खजराना क्षैत्र के रामकृष्णबाग, धीरज नगर, आशानगर, साईबाग, मायापुरी, राजीव नगर आदि विभिन्न स्थानों से अपने साथी व शुभम के भाई नितेश एवं आरिफ निवासी निवासी तीन ईमली के साथ मिलकर सूने मकानों में ताले तोड़कर नकबजनी करना स्वीकार किया। दोनो आरोपियों से सोने की 06 अंगूठी, 06 मंगलसूत्र, 01 जोड़ झूमकी, 03 हार, 04 चूड़िया, 02 चैन, चांदी के 02 जोड़ पायल, 21 मोबाईल, 01 लैपटॉप लेनोवो कंपनी का, 01 टैबलेट सेमसंग कंपनी का, 03 गैस की टंकी व 03 मोटरसायकल जप्त की गयी, जिनकी कुल कीमत करीबन 09 लाख 50 हजार रूपयें है।
पंकज उर्फ हड्डी का थाना खजराना पर पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड है, जिसमें उसके विरूद्व मारपीट, अवैध हथियार तथा नकबजनी के प्रकरण पंजीबद्व है। पंकजतथा शुभम दोनो आरोपी नशा करने के आदी हैं, नशे के लिये व मौज मस्ती के लिये चोरिया करते थे व दिखाने के लिये दिन में मैजिक गाड़ी में ड्रायवरी करते थे, इनके साथी नितेश व आरिफ अभी फरार है, जिनको शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा। इनके मिलने पर और भी नकबजनी की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है। इस उल्लेखनीय बरामदगी में थाना खजराना के उनि श्याम किशोर त्रिपाठी, सउनि राकेश चौहान, प्रआर. मंगल सिंह, आरक्षक प्रदीप, पंकज, प्रवीण, शैलेन्द्र, मनोज, अमित तथा सुरेश का विशेष योगदान रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।
07 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 स्थायी, 60 गिरफ्तारी तथा 191 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2014-इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अगस्त 2014 को 06 स्थायी, 60 गिरफ्तारी तथा 191 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2014- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2014 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, रोड़ नं.3 नंदानगर इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले, नंदा नगर में रहने वाले अजय पिता शंकर वराडे़ को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2014- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2014 को 18.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलसीकर चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले स्कीम नं. 103 तेजपुर गड़बड़ी निवासी पिन्टू पिता मोहन राणे को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1920 रूपयें कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2014 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमौरी प्जाजा के सामने इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले छोटी भमौरी पुलिया के नीचे रहने वाले संतोष पिता कन्हैयालाल स्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1120 रूपयें कीमत की 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अगस्त 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 अगस्त 2014 को 10.30 बजे, नई बस्ती भागीरथपुरा पटेल चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं रहने वाले बादी उर्फ आशीष पिता रमेश गोडाले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Thursday, August 21, 2014
02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
06 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 231 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अगस्त 2014 को 06 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 231 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अगस्त 2014- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 अगस्त 2014 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, न्यू पलासिया हरिजन कॉलोनी इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यही के रहने वाले लखन उर्फ लक्की पिता मनोहर (22) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा सट्टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।
Wednesday, August 20, 2014
स्कूली बच्चें भी बन सकते है ''सिटीजन कॉप'', इन्दौर का बी.आर.टी.एस. सफल क्यों नही है ?
इन्दौर-दिनांक 20 अगस्त 2014-श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन जब अपने अधिकारियों के साथ सेन्ट अरनॉल्ड हायर सकेण्डरी स्कूल के बच्चों से सम्मुख हुये तो बच्चों द्वारा बडी गंभीर विषयों पर प्रश्न पूछे गये। पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय, द्वारा बडी सहजता से उत्तर दिये गये। पूछे गये प्रमुख प्रश्न निम्नानुसार रहे :-
प्रश्न क्र. 1-हम क्या कर सकते है, जब कोई किसी महिला को या हमें शारीरिक, मानसिक या भावनात्मक रूप से परेशान करें ?
उत्तर-शासन द्वारा प्रत्येक प्रताडना को गंभीरता से लेते हुये प्रत्येक संस्थान/कार्यालय में महिला उत्पीडन हेतु एक सैल का गठन किया गया है, जिसमें अधिकतर महिला जांचकर्ता अधिकारी ही होते है । इसके अतिरिक्त जन सामान्य के लिये कई सुविधा केन्द्र की स्थापना की गई है, जिसमें 181 सीएम हेल्प लाईन, 1090 महिला हेल्प लाईन, 1091 हेल्पलाईन, आदि शुरूआत की गई है, जिस पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाता है ।
प्रश्न क्र. 2-एक साधारण व्यक्ति कैसे असली एवं नकली पुलिस की पहचान कर सकता है?
उत्तर-सर्वप्रथम पुलिस सदैव वर्दी धारण किये होती है । इसके अतिरिक्त पुलिस कभी भी जेवर आदि उतरवाने आदि का कार्य नही करती है। शंका होने पर आप उसका पहचान पत्र भी देख सकते है । नजदीकी पुलिस स्टेशन से भी पता कर सकते है ।
प्रश्न क्र. 3-लायसेंस बनवाने हेतु न्यूनतम उम्र सीमा क्या है ?
उत्तर-18 वर्ष । लायसेंस हेतु अपना नामाकंन क्षैत्रीय परिवहन कार्यालय में करवा जा सकता है, जिसमें निर्धारित आर्हताएं पूर्ण करने पर आर.टी.ओ. द्वारा लायसेंस जारी किया जाता है ।
प्रश्न क्र. 4 -भोपाल का बीआरटीएस इन्दौर के बीआरटीएस की तुलना में व्यवस्थित एवं सुगम क्यों है ?
उत्तर-आपने सामान्य रूप से देखा होगा कि भोपाल में रोड की चौडाई इन्दौर की सड़कों की तुलना में कहीं अधिक है । और यह कहना कि इन्दौर बीआरटीआर व्यवस्थित नही है गलत है । प्रशासन जन सामान्य की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुये समय-समय पर निर्णय भी लिये गये है, जिससे यातायात सुगम हो सके ।इन्दौर का बी.आर.टी.एस. व्यस्तम मार्ग पर होन से यातायात का दबाव बहुत अधिक रहता है ।
प्रश्न क्र. 5-क्या हम बच्चे भी पुलिस की मदद कर सकते है ?
उत्तर-बिल्कुल आप सभी बच्चे सिटीजन कॉप की मदद से हमसे जुड सकते है, इस सुविधा से आप अपने आस-पास होने वाली किसी अपराधिक गतिविधियों, असामाजिक तत्वों की सुचना, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूचना भी हमें भेज सकते है, सिटीजन कॉप में आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाती है ।
प्रश्न क्र. 6 -शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है ?
उत्तर-शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पुलिस चालानी कार्यवाही करती है ।
प्रश्न क्र. 7 -चाईल्ड लेबर के लिए पुलिस क्या करती है ?
उत्तर-वैसे तो श्रम विभाग इसके लिये कार्य करता है किन्तु इस प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित थाने स्तर पर कार्यवाही की जाती है । कई बार चाईल्उ लाईन के साथ भी कार्यवाही की जाती है ।
प्रश्न क्र. 8 -बसें, कालोनी के सकरे रास्तो पर चलती है, हमें क्या करना चाहियें ?
उत्तर-आप ऐसी बसों के नम्बरों की सूचना यातायात पुलिस को फोन/ई-मेल/सिटीजन कॉप/लिखित किसी भी रूप में करसकते है ताकि परमिट शर्तो का पालन करने हेतु उचित कार्यवाही की जा सके ।
Subscribe to:
Posts (Atom)