Sunday, July 27, 2014

09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 जुलाई 2014 को 01 स्थायी, 22 गिरफ्तारी तथा 114 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 27 जुलाई 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिमरोल से अवैध शराब बेचते मिली ग्राम चिखली निवासी ललिताबाई पति भोजराज तथा सागर पैसा थाना सिमरोल निवासी राघु पिता फतेहसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें कीमतकी 08 लीटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 जुलाई 2014 को न्यू भीम नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते मिले भीमनगर इंदौर निवासी विनोद पिता मधुकर बाकोड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 26, 2014

04 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 204 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को 03 स्थायी, 58 गिरफ्तारी तथा 204 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराणाप्रताप नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिले कुशवाह नगर निवासी सुमित पिता अशोक झा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को भोई मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब बेचते मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता भागचंद तथा भालेकीपुरा निवासी शारदा पति गिरधारीलाल गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 26 जुलाई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 25 जुलाई 2014 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले हरिओम पिता श्यामनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, July 25, 2014

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन, 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 02 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, ग्राम मगरखेड़ा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सईद, सुन्दर, मनोज, विरेन्द्र, भारत, इमरान, ताराचंद, राधेश्यामतथा अकरम को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 हजार 100 रूपयें तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 21.20 बजे, पाटनीपुरा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें जगजीवन रामनगर इंदौर निवासी राजेश पिता शंकरलाल जैसवाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी रूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2014- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 झोपड़पट्‌टी इंदौर से अवैध शराब बेचते मिली यही की रहने वाली अनिता पति दिलीप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 21.00 बजे, रेती मंडी चौराहा से अवैध शराब बेचते मिले यही के रहने वाले जगदीश पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध देशीशराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 25 जुलाई 2014- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एरोड्रम रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, गंगानगर इंदौर निवासी कालू उर्फ किशन पिता सोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 24 जुलाई 2014 को 11.30 बजे, दिग्विजय नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले भारत पिता चंदरू बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, July 24, 2014

04 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन, 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 166 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जुलाई 2014 को 05 स्थायी, 56 गिरफ्तारी तथा 166 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 जुलाई 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2014 को 14.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, नंदानगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले समीर पिता विजय कुशवाह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदीरूपयें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 24 जुलाई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2014 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फूटी कोठी इंदौर से अवैध शराब ले जाते मिलें हवा बंगला इंदौर निवासी विशाल पिता दरियावसिंह परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2014 को 14.40 बजे, गौतमपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब बेचते मिली मीनाबाई पति मोहन पंवार तथा सिमरन पति गोपाल पारदी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध कच्ची जहरीली शराब जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, July 23, 2014

06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 23 जुलाई 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को 03 स्थायी, 39 गिरफ्तारी तथा 149 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, आकाश नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सेठी उर्फ विक्रम, राकेश, देवेन्द्र, कैलाश, सरवन, विजय, अनिल तथा बबलू को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को 18.30 बजे, जे.जे. स्कूल के सामने पीठ रोड़ महूं से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें संजय, रोहित, विनोद, सन्नी तथा आकाश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत चाणक्यपुरी चौराहा एवं सुदामा नगर झोपड़पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते मिलें दिग्विजयसिंह नगर इन्दौर निवासी-बब्लू पिता सुनिल चौहान, न्यू द्वारकापुरी निवासी गोलू पिता कैलाश गोयल तथा बाणगंगा मेन रोड़ मुक्तिधाम के सामने रहने वाले चीना उर्फ पप्पू पिता श्यामनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 70 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2014 को 19.00 बजे, साल्वी मोहल्ला इन्द्रानगर नाले के पाससे अवैध शराब ले जाते मिलें प्रजापत नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता नरेन्द्र कुदल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1350 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।