Sunday, April 13, 2014

पुलिस और युवा सोच का संगम पुलिस अधिकारी बने शिक्षक

इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2014- क्राईम प्रिवेन्शन एजुकेशन एवं ट्रेफिक अवेरनेस प्रोग्राम के तहत जब पुलिस महानिरीक्षक, इन्दौर जोन श्री विपिन माहेश्वरी, पुलिस अधीक्षक पूर्व जिला इन्दौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पूर्व जोन-1 श्री राजेश सहाय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात सुश्री अंजना तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री विक्रम सिंह रघुवंशी एवं अरविन्द तिवारी वेकटेशर इंजीनियरिंग कॉलेज उज्जैन रोड इन्दौर में 400 बच्चों से रूबरू हुये तो बच्चों द्वारा बडे गंभीर विषयों पर पुलिस अधिकारियों से प्रश्न किये गये ।  पुलिस अधिकारियों द्वारा न केवल बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया गया अपितु बच्चों को यह भी बताया कि वे कैसे पुलिस की मदद कर सकते है साथ ही अपनी हिफाजत भी कर सकते है ।  बच्चों द्वारा पूछे गये मुखय प्रश्न निम्नानुसार है :-
प्रश्न क्र. 1 क्या पीसीआर वेन के लिये कोई पृथक नियम होते है ?
उत्तर नही सभी वाहन चालकों के लिये समान नियम है, जिनका पालन करना वाहन चालक का नैतिक दायित्व होता है, यदि आपको किसी से शिकायत है तो आप उनके फोटो खिचंकर हमेंभेज सकते है, यदि किसी शासकीय कर्मचारी द्वारा भी यातायात नियमों का पालन नही किया जा रहा है तो उसके विरुद्ध भी चालानी कार्यवाही की जायेगी ।
प्रश्न क्र. 2 प्रायः देखने में आता है रोड पर चलने वाले सिटी वेन/मैजिक में ओव्हर लोडिंग होती है उन वाहनों की स्थिति भी अच्छी नही होती तो इनका फिटनेस कैसा हो जाता है ?
उत्तर लोक परिवहनों के फिटनेस जारी करने हेतु अलग से आरटीओ विभाग है जिनके द्वारा वाहनों को फिटनेस दिया जाता है ।  इसके उपरान्त भी यातायात पुलिस द्वारा समय-समय पर चैकिंग के दौरान ऐसे वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर आरटीओ को फिटनेस निरस्तीकरण हेतु लिखा जाता है वर्तमान में लगभग 60 ऐसे वाहनों के फिटनेस निरस्तीकरण हेतु पत्राचार किया गया है । 
प्रश्न क्र. 3 पुलिस विभाग में आरक्षक का वेतन कम क्यों होता है ? विभाग वेलफेयर के लिये क्या-क्या करता है ?
उत्तर किसी भी शासकीय कर्मचारी का वेतन निर्धारण करना शासन का कार्य होता है, लेकिन विभाग द्वारा समय-समय पर हेल्थ कैम्प एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाता है । 
प्रश्न क्र. 4 पलासिया थाने पर साईबरक्राईम युनिट है और वह भी सप्ताह में 5 दिन काम करती है जबकि साईबर क्राईम लगातार बढ रहें है। 
उत्तर पलासिया थाने पर स्थित साईबर क्राईम युनिट पुलिस मुखयालय से संचालित होती है, जिस पर पूर्णतः नियंत्रण पुलिस मुखयालय का होता है, वे शिकायतें प्राप्त कर पुलिस मुखयालय भिजवातें है, जिसके उपरान्त उन पर कार्यवाही होती है ।  इसके अतिरिक्त जिला इन्दौर स्तर पर भी अपराध शाखा में साईबर अपराधों की पतारसी हेतु पृथक से टीम कार्यरत है, कोई भी अपनी शिकायत इस शाखा में दर्ज करवा सकता है। पुलिस को आप शिकायतें ई-मेल आदि से भी भेज सकते है । 
प्रश्न क्र. 5 पुलिस की उपस्थिति में भी अपराध हो जाते है तो भी पुलिस कार्यवाही क्यों नही करती है ?
उत्तर ऐसा नही होता है किन्तु यदि ऐसा होता है तो ऐसे दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाती है । 
प्रश्न क्र. 6 रिश्वत लेने वालों पर क्या कार्यवाही होती है ?
उत्तर रिश्वत लेना एवं देना दोनो अपराध है, विभाग में इसके लिये बडे कठोर नियम है, कई बार ऐसे कर्मचारियों को सेवा से पृथक भी कर दिया जाता है। 

           इसके उपरान्त सर्वश्रैष्ठ प्रश्न पुछने वाले अमित वर्मा,शिवानी पुरूस्कृत किया ।  छात्रा स्वास्ती शास्त्री द्वारा बोले गये अंतिम संवाद को उपस्थित सभी गणमान्यजन द्वारा सराहा गया उनके द्वारा अपील की गई कि भारत सरकार की सभी विभागों में से पुलिस एक ऐसा विभाग है जिसके पास संसाधनों एवं बल की कमी होने के बावजूद काफी कठिन परिस्थितियों में कार्य करती है हमें अच्छे नागरिक होने का दायित्व निभाना चाहियें एवं पुलिस द्वारा किये जाने वाले अच्छे कार्यो को सराहना की जाना चाहियें । 
उप पुलिस अधीक्षक, यातायात विक्रम रघुवंशी ने इन्दौर पुलिस द्वारा चलाई जा रही सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के बारें में विस्तृत परिचय देते हुये बताया कि यह एप्लीकेशन किस प्रकार आपकी सहायता कर सकती है, विपरीत परिस्थितियों में किस प्रकार आप तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकते है इसके अलावा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की सुचना आप किस प्रकार पुलिस को दे सकते है । 
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।  इस दौरान कॉलेज के शिक्षक श्री पवन पाटीदार एवं अंशुमन निमाडे द्वारा बताया कि वे सिविल इंजीनियर है और वे इन्दौर के चौराहों का भ्रमण कर चौराहों पर लगे सिग्नलों के टाईमर के निर्धारण में तकनीकी रूप से सहयोग करना चाहते है जिसे तत्काल पुलिस महानिरीक्षक, श्री माहेश्वरी द्वारा मंजूर करते हुये कहां कि आप कल से समय दें सकते है । 

35 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 35 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

33 स्थायी, 25 गिरफ्तारी तथा 144 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 33 स्थायी, 25 गिरफ्तारी तथा 144 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑं खेलते मिलें 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 13 अप्रेल 2014- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक12 अप्रेल 2014 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रीकृष्ण रेस्टोरेंट के पीछे सांवेर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिले, सुुरेश राजपूत, राकेश, मो. उमर तथा अंकित यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5390 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 14.05 बजे, एचपी गोडाउन के पीछे माल रोड़ महूं से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिले, गौरीशंकर जाटव, आशीष कौशल, बबलू मिश्रा तथा अनिल वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1550 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2014- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवगुराड़िया से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम उमरिया निवासी-पूनम पिता नत्थूलाल कौशल (34) तथा ग्राम देवगुराड़िया निवाासी-शैलू उर्फ जशमिंदर सिंह पिता त्रिलाकचंद सलूजा(34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9100 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 77 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 18.20 बजे, शिवसिटी मेनगेट के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले गौरी नगर निवासी नितिन पिता मदनसिंह सोलंकी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 18.30 बजे, लसूड़िया मोरी पंचायत भवन के पीछे से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं रहने वाले मनोज पिता सांवत परमार (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 17.45 बजे, ग्राम नोगांवा सर्फ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं रहने वाले लाखन पिता रामेश्वर कलौता (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 16.00 बजे, ग्रामजलोदिया ज्ञान मोड से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं रहने वाले मांगीलाल पिता नागूजी (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 13 अप्रेल 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हवाबंगला चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, दिग्विजयसिंह नगर इन्दौर निवासी पं.मोहन हटकर पिता किशनलाल हटकर (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 पिस्टल मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त की गयी।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 01.50 बजे, चौधरी पेट्रोल पंप के सामने एबी रोड़ मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम फंफूद निवासी कालू पिता समंदरसिंह राजपूत (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 20.35 बजे, न्यूशीतल नगर पानी की टंकी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले नवीन पिता नंदकिशोर वर्मा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
      पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल 2014 को 13.00 बजे, अंसिल चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, आदर्श मौलिक नगर निवासी विजय पिता सीताराम यादव (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया । 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, April 12, 2014

अवैध हथियार बेचने वाला क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2014- पुलिस अधीक्षक मुखयालय, इंदौर श्री अनिल शर्मा ने बताया कि, पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री विपिन माहेद्गवरी, उप पुलिस महानिरीक्षक-शहर श्री राकेश गुप्ता एवं उन्होने, लोकसभा चुनाव के दौरान इंदौर शहर में गंभीर अपराधो पर नियंत्रण रखने के लिए द्गाहर में अवैध हथियारों की खरीद फरोखत एवं अवैध हथियार रखने वालो की धरपकड हेतु क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया गया था।
           अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी द्वारा इस कार्य हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री सलीम खान की टीम को लगाया गया था। उपरोक्त निर्देद्गाों के अनुसार टीम प्रभारी सउनि. ओमप्रकाद्गा तिवारी की टीम को दिनांक 10.04.14 को पकडे गए आरोपी सूरज उर्फ भाऊ उर्फ गु्‌डिया द्वारा बताए गए आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र को पकडने के लिए लगाया गया था। आरोपी भाऊ ने बताया था कि मैं वह कट्‌टे जीतू उर्फ जितेन्द्र से खरीदकर बेचता था। मुखबिर की सूचना पर जीतू के घर 26, आलापुरा जूनी इंदौर पर दबीद्गा दी गई जहांॅ पर जीतू मिला जिससे पूछताछ की गई उसने अपने दोस्त सूरज उर्फभाऊ उर्फ गु्‌डिया को पिस्टल व देद्गाी कट्‌टा बेचना बताया और उसने अपने घर पर एक 12 बोर का कट्‌टा व दो जिंदा 12 बोर के कारतूस होना बताया जिसे मौके से जब्त किया गया।  
        आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र पूर्व में थाना एम.जी.रोड, संयोगितागंज एवं राजेन्द्र नगर में अवैध हथियार को बेचने व खरीदन के मामले में बंद हो चुका है। आरोपी से जानकारी प्राप्त की गई तो उसने देद्गाी कट्‌टा व पिस्टल सीकलीगर जयेद्गा उर्फ वीर सिंह नि. धामनोद  एवं तूफान सिंह नि. सिगनुर से खरीदना बताया है। आरोपी द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि सादा कट्‌टा 3500/- रूपए में एवं पिस्टल 8000/- रूपए में खरीदकर, कट्‌टा 5 से 10 हजार के बीच, पिस्टल 10 से 15 हजार रूपए में बेच दिया करता था। सभी पिस्टल, कट्‌टे लेनदेन का कारोबार मोबाईल से होता है। आरोपी द्वारा अवैध हथियार बनाने वालो के बारे में भी जानकारीयांॅ दी गई है कि इनके द्वारा दी गई सूचना के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाद्गा सरगर्मी से सिंगुर एवं धामनोद में की जा रही है।
       इस कार्यवाही में अपराध शाखा के सउनि. ओमप्रकाद्गा तिवारी, सउनि ब्रिजेन्द्र जाट,   प्र.आर. विजय सिंह चौहान, रविन्द्र सिंह कुद्गावाह, आर.योगेन्द्र सिंह चौहान, महेन्द्र सिंह, बलवन्त इंगले, सुनील सिंह बिसेन एवं थाना छोटी ग्वालटोली के सउनि. प्रेम सिंह टैगोर, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

26 आदतन, 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन तथा 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 38 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 195 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 01 फरारी, 38 स्थायी, 62 गिरफ्तारी तथा 195 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 12 अप्रेल2014-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इमली बाजार कलाली के सामने से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले सबनीस बाग निवासी-नारायण उर्फ पप्पू पिता बल्ला (42) तथा अमान्य नगर चंदन नगर निवासी-जाकीर पिता कुर्बान हुसैन (52) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 14.40 बजे, सांईबाबा नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले यहीं के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता माणकचंद (37) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2014- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पालिया बगाना रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले आलोक नगर मूसाखेड़ी इन्दौर निवासी अरविंद पिता राधेश्यामउपाध्याय(35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2640 रूपयें कीमत की 01 पेटी अवैध बीयर तथा 01 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 19.00 बजे, हरियाणा जम्मू  ढाबे के सामने मानपुर रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले मो. मुमताज पिता मो. समसुल(48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 480 रूपयें कीमत की 12 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 12 अप्रेल 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 23.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका सांवेर रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम ढाबादेह थाना-मोडक जिला कोटा (राज.) निवासी ज्ञानेश पिता काशीराम ओझा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 देशी रिवाल्वर जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 15.30 बजे, तलाई नाका सिमरोल से अवैध हथियारलेकर घूमते हुये मिले, बगोदा सिमरोल निवासी सुभाष पिता प्रधान सिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
         पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 11.00 बजे, सिंधी कालोनी बगीचे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हरिजन कालोनी निवासी अम्मू उर्फ अमित पिता राजू वैध (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया ।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 18.45 बजे, बेटमा नाका देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, तकीपुरा निवासी सोहन पिता देवीसिंह बंजारा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 11 अप्रेल 2014 को 18.20 बजे, ग्राम फंफूद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले गोपाल पटेल पिता समंदरसिंह राजपूत (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, April 11, 2014

यातायात पुलिस ने स्कूल वाहनों के परिवहन के सबंध में दिये स्कूल प्रबंधन को निर्देश

इन्दौर 11 अप्रैल 2014 ।  पुलिस नियंत्रण कक्ष इन्दौर में स्कूल प्रबंधकों एवं यातायात पुलिस इन्दौर की आयोजित बैठक में, यातायात पुलिस द्वारा स्कूल वाहनों में बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं एवं सीमा से अधिक बच्चों के परिवहन को दृष्टिगत रखते हुये आवश्यक निर्देश दिये गये। 
              यातायात पुलिस द्वारा इन्दौर के सभी स्कूलों एवं स्कूलों में परिवहन करने वाले वाहनों के संचालको के साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष में प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में 45 स्कूलों के संचालक एवं परिवहन संचालक उपस्थित हुये । बैठक की अध्यक्षता श्री अनिल शर्मा, पुलिस अधीक्षक मुखयालय जिला इन्दौर द्वारा की गई। बैठक में श्री जितेन्द्र रधुवंशी, आरटीओ इन्दौर, श्री गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी, इन्दौर, सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जिला इन्दौर एवं यातायात के उप पुलिस अधीक्षकगण श्री विक्रम सिंह रधुवंशी, श्री अरविन्द तिवारी, श्री गोविन्द रावत, श्री आर.एन. त्रिपाठी उपस्थित रहें।  
             बैठक में सभी स्कूल के संचालकों एवं परिवहन संचालकों को माननीय सुप्रीम कोर्ट,भारत सरकार एवं समय-समय पर जारी कलेक्टर जिला इन्दौर द्वारा दिये गये आदेशों के संबंध में जानकारी दी गई । सभी स्कूल प्रबंधको एवं संचालको को निर्देशित किया गया कि नवीन शिक्षा सत्र के दौरान नियमों का पालन किया जाये साथ ही आम जनता से अपील की जाती है कि सीमा से अधिक बच्चों को वाहनों में न भेजे। यदि स्कूल प्रबंधक अथवा संचालक कार्यवाही नही करता है तो वे पुलिस की हेल्पलाईन 0731- 2542572 एवं 2349103 पर इसकी जानकारी दें सकते है ।

जमीन के झगड़े हुई हत्या के प्रकरण में न्यायालय से 07 आरोपियों को सजा

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014 - जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री बी.जी.शर्मा ने बताया कि श्री प्रियदर्शन शर्मा सा. माननीय ग्यारहवें अपर सत्र न्यायाधीश महोदय इंदौर द्वारा थाना बेटमा इंदौर के सत्र प्रकरण क्रं 679/2008 के हत्या के प्रकरण में निर्णय पारित करते हुये प्रकरण के आरोपियों-
   1- सरदार सिंह पिता बापूसिंह (55), निवासी-ग्राम खतेड़िया ।
   2- सत्यनारायण पिता गब्बूजी (28), निवासी-भेरूजी मंदिर के पीछे देपालपुर।
   3- शोभाराम उर्फ सुभाष पिता शंकरलाल (30), निवासी-ग्राम खतेड़िया।
   4- सायबसिंह उर्फ साहबसिंह, निवासी-खतेड़िया
   5- बहादर खां पिता सलीम खां (49), निवासी-गली न.-3 लोहे वाला गेट चंदन नगर।
   6- पीरबक्ष पिता हाजी शेरू पटेल, निवासी-सिरपुर बांक धार रोड़।
को धारा 302 भादवि सहपठित धारा 149 भादवि में आजीवन कारावास, धारा 148 भादवि में एक वर्ष सश्रम कारावास, धारा 25(1-बी) आयुद्ध अधिनियम में एक वर्ष के कारावास  एवं 500 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है तथा आरोपी-
   7- प्रेमसिंह पिता बापूसिंह को धारा 302, 149 भादवि में आजीवन कारावासएवं धारा 148 भादवि में 01 वर्ष के सश्रम कारावास से दण्डित किया गया है। 

संक्षिप्त में घटना इस प्रकार है नौशाद अली ने ग्राम खतेड़िया में जमीन खरीदी थी, जिस पर आरोपीगण ने उसे उक्त जमीन को छोड़ने के लिए उसे डरा धमका रहे थे। दिनांक 13.04.2008 को बहादर खां ने नौशाद को फोन कर बैठकर राजीनामा एवं लेनदेन हेतु ग्राम खतेड़िया बुलाया था, इस पर नौशाद अपने साथीगण के साथ ग्राम खतेड़िया पहुंचकर, आरोपी सरदार सिंह के घर में जमीन की बात कर रहे थे तो आरोपीगणो ने नौशाद को घेरकर, तलवार से उस पर हमला कर, उसकी हत्या कर दी थी। सूचना पर से इनके विरूद्व थाना बेटमा पर अपराध पंजीबद्व किया गया था एवं विवेचना उपरांत चालान माननीय में न्यायालय पेश किया गया।
प्रकरण में शासन पक्ष की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विमल मिश्रा द्वारा की गयी।

जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को राजरानी नगर निवासी अमित पिता बालकिशन सोनकर (23) के विरूद्ध धारा 14 म0प्र0 राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। 
          पुलिस द्वारा कीगई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी अमित सोनकर एक सूचीबद्ध बदमाश है, तथा इसके विरूद्व विभिन्न थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध पंजीबद्व होकर न्यायालय में विचाराधीन है। इसकी अपराधिक गतिविधियो पर अकुंश लगाने हेतु जिलाधीश महोदय इन्दौर द्वारा आदेश दि. 18.02.14 से इसे 03 माह के लिए जिला इन्दौर व इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा मे रहने से प्रतिबंधित किया गया था, जिसका उल्लंघन करते हुए आरोपी अमित सोनकर, निवासी-132 राजरानी नगर इन्दौर को 10 अप्रेल 2014 को 11.50 बजे उसके निवास से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

37 आदतन, 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 37 आदतन तथा 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

48 स्थायी, 71गिरफ्तारी, 234 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 48 स्थायी, 71 गिरफ्तारी, 234 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हाथीपाला चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले पीपल्याहाना इन्दौर निवासी देवब्रत पिता लालनसिंह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 18.15 बजे, फौजी ढाबे के पास ग्राम कुवाली से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले सुखदेव पिता गुरवेजसिंह (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 बीयर की बॉटल एवं 03 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोंदवले धाम के पीछे आकाश नगर एव ई सेक्टर नंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, आकाश नगर निवासी-चापा उर्फ सतनाम पिता अमृतसिंह (23) तथा ई सेक्टर नंदन नगर निवासी-जुबेर पिता मोहम्मद युसुफ (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः  01 देशी कट्‌टा तथा 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 10.30 बजे, 9 माईल दतोदा शराब दुकान के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, शिवनगर निवासी कल्लू पिता सीताराम राजपूत (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी ।
         पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 12.20 बजे, बेटमा नाका देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भैरूमठ देपालपुर निवासी आरिफ शाह पिता निशार शाह (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्तकिया गया।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 10 अप्रेल 2014 को 11.30 बजे, भोई मोहल्ला महूं एवं तांगाखाना चौराहा महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, भोई मोहल्ला महूं निवाासी-रवि पिता मोहनलाल वर्मा (48) तथा यादव मोहल्ल महूं निवाासी-राजा पिता परमवीर यादव (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01-01 छुरा जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस इन्दौर द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू किए जा रहे है रेल्वे स्टेशन पर प्री-पेड बूथ

इन्दौर -दिनांक 11 अप्रेल 2014- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर अजंना तिवारी ने बताया कि आमजनता की सुविधा के लिये यातायात पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन की बडी लाईन एवं छोटी लाईन पर आटो रिक्शा प्री-पेड सुविधा दिनांक 11.04.2014 से प्रारंभ की जा रही है । सभी आगन्तुकों से अपील है कि अधिक से अधिक संखया में प्री-पेड सुविधा का लाभ उठाये एवं परेशानियों से बचे ।