Sunday, March 9, 2014

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 मार्च 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2014 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सुमाठा एवं ग्राम जलादपुर फाटा देपालपुर से अवैधशराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम सुमाठा निवासी-रायसिंह पिता गब्बाजी (55) तथा बाग मोहल्ला गौतमपुरा निवासी-ईसाक खान पिता मोहम्मद खान (55) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3550 रूपयें कीमत की 95 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सागौर रोड़ बेटमा एवं ग्राम माचल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें बदीपुरा बेटमा निवासी-जगदीश पिता गेंदालाल (39) तथा ग्राम मोहना निवासी-कल्लू पिता कासम शाह (46) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें कीमत की 40 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2014 को 17.10 बजे, हाट मैदान महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिल यही की रहने वाली भागवंती बाई पति भगवान लोधा (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1020 रूपयें कीमत की 34 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2014 को 15.50 बजे, जेल रोड़ के पीछे वाली गली से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिल कुलकर्णी भट्‌टा निवासी कमल पिता किशन (20) को पकडागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 मार्च 2014- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2014 को 17.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पठान खोदरा रोड़ चोरल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले जगदीश पिता रामप्रसाद लोधी (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
           पुलिस थाना बाणगंगा  द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2014 को 17.20 बजे, सुरभि स्कूल के पास वृन्दावन कालोनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, लक्ष्मीनगर एयरपोर्ट निवासी जितेन्द्र पिता गोपाल पाठक (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 गुप्ती जप्त की गयी।
           पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08मार्च 2014 को 15.15 बजे, बेटमा नाका देपालपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, सदरबाजार राजोद जिला धार निवासी रूपेश पिता भैयालाल शिन्दे (27) को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, March 8, 2014

वाल्मिकी नगर में कैरम सेन्टर पर हुई हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2014- दिनांक 27/02/14 को दिन में कैरम खेलते समय प्रदीप सूर्यवंशी निवासी महाराणा प्रताप नगर के वाल्मिकी नगर स्थित कैरम बोर्ड सेन्टर पर वाल्मिकी नगर निवासी मुन्ना उर्फ प्रकाश पिता भगवानदीन सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष की पिटाई कर अज्ञात आरोपियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से ही आरोपी फरार हो गये थे। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ओ.पी. त्रिपाठी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव के द्वारा आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर उन्हे गिरफ्तार करने के निर्देश थाना प्रभारी बाणगंगा योगेश सिंह तोमर को दिये गये थे। घटना के उपरांत नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा अजय जैन के मार्गदर्शन में हत्या की गुत्थी सुलझाने हेतु एक कार्य योजना तैयार की गई। 
विवेचना के प्रारंभ में आसपास के क्षैत्र में आरोपियों के डर के कारण कोई भी रहवासी पुलिस को जानकारी देने हेतु तैयार नही था, जिन्हे धीरे-धीरे विश्वास में लेकर चर्चा की गई तथा मुखबिरों को भी इस कार्य हेतु तैनात किया गया। कैरम बोर्ड सेन्टर का संचालक प्रदीप पिताहुकुमचंद सूर्यवंशी भी घटना के बाद से फरार था, जिसे तलाश करने हेतु शहर के विभिन्न स्थानों सहित अन्य जिलो में भी पुलिस पार्टी भेजकर तलाश की गई तो नही मिला, जिसे मुखबिर की सहायता से बाणेश्वर कुंड मैदान में रात्री में पकड़ कर पूछताछ की गई तो उसने अपने भाई दीपक पिता हुकुमचंद सूर्यवंशी तथा दोस्त प्रवीण पिता तेजराम सोलंकी निवासी सत्य सांई बाग इंदौर के साथ मिलकर मुन्ना सूर्यवंशी की हत्या करना स्वीकार किया। प्रदीप ने बताया कि 50 रूपयें की बोट रखकर मुन्ना के साथ कैरम खेल रहा था, कई बार हारने के बाद मुन्ना पर जब 300 रूपयें हो गये तो उसने देने से इन्कार कर दिया, इस पर प्रदीप, उसका भाई दीपक व दोस्त प्रवीण ने मिलकर मुन्ना के साथ पाईप से मारपीट की, मारपीट के उपरांत तीनों आरोपी मुन्ना को उसके घर के सामने पटक कर आ गये जहॉ उसकी मृत्यु हो गई। हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मारपीट में उपयोग किये गये पाईप जप्त कर लिये गये है।
हत्या के प्रकरण का खुलासा करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर के अतिरिक्त उनि. राजललन मिश्रा, सउनि के.के. मिश्रा, आरक्षक घनश्याम,राममिलन, सिकन्दर, उदयभान तथा अमित की सराहनीय भूमिका रही।

नाईट्रावेट के नशे में राहजनों को चाकू मारने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2014- दिनांक 21-22 फरवरी मध्य रात्री थाना लसूड़िया, छोटी ग्वालटोली, हीरानगर, परदेशीपुरा, बाणगंगा में 03 अज्ञात बदमाशो ने अपनी एक्टिवा पर सवार होकर राह चलते निर्दोष लोगो को चाकू मारकर घायल कर दिया था, चूंकि घटनायें रात्री काल में हुई थी तो इन बदमाशों के बारे में कोई नाम पता की जानकारी प्राप्त नही हो सकी थी। इस संबंध में थाना हीरानगर पर अपराध क्रं. 170/14 धारा 307 भादवि, थाना लसूड़िया पर अपराध क्रं. 181/14 धारा 307,327,341,34 भादवि, थाना छोटी ग्वालटोली पर अपराध क्रं. 43/14 धारा 324,34 भादवि, थाना परदेशीपुरा पर अपराध क्रं. 138/14 धारा 324,34 भादवि तथा थाना बाणगंगा पर अपराध क्रं. 222/14 धारा 324,323,506,294,34 भादवि का पंजीबद्व किया गया। इन घटनाओं में से दो मामलों के आरोपियों द्वारा प्राण घातक चोटे पहुचाई गई थी, इन पॉचो घटनाओं में थाना हीरानगर में घटित अपराध के पीड़ित व्यक्ति शिशुभान सिंह द्वारा ही यह बातबताई गई थी कि उन तीनों बदमाशों में से किसी एक ने यह आवाज लगाई थी कि कालू गाड़ी रोक, इसके अलावा पुलिस के पास विवेचना करने के लिये कोई भी दिशा नही थी।
इन घटनाओं से अचानक एक भय का वातावरण बन गया था, पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षैत्र श्री ओ.पी. त्रिपाठी द्वारा इस संबंध में विशेष निर्देश सभी थाना प्रभारियों को जारी कर आदेश दिया गया कि संयुक्त रूप से विवेचना की जावे तथा विवेचना में आई जानकारी को एक दूसरे को सहयोग करते हुये आरोपियों की शीघ्र पहचान की जावे, साथा ही पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह निर्देश दिया कि बदमाशों के द्वारा बोले गये कालू शब्द पर विशेष जोर देकर इस नाम या उपनाम से समस्त बदमाशों की तस्दीक की जावे, तब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आबिद खान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामजी श्रीवास्तव द्वारा बाणगंगा, हीरानगर तथा परदेशीपुरा के थाना प्रभारियों से रिकार्ड संकलित कराया गया क्योकि बदमाशो की हलचल इन तीनों थाना क्षैत्र में औसतन अधिक आई थी। इस कार्य में लगभग 185 कालू नाम के रिकार्डधारी चिन्हित किये और इनकी तलाश हेतु नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन के नेतृत्व में एक टीम का गठनकिया गया। इनकी तलाश करते हुये थाना प्रभारी हीरानगर बसंत मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी के पद पर चार्ज लेने के बाद नये सिरे से विवेचना प्रारंभ की गई और इनके नये विवेचना दल को मुखबिर से जानकारी मिली कि उस घटना में कौन सा कालू शामिल हो सकता है और इस संबंध में उसने अन्य संदिग्ध व्यक्तियों के नाम भी उजागर किये। थाना प्रभारी द्वारा निर्देशानुसार सभी थानों के विवेचको को मुखबिर की सूचना से अवगत कराया और इसकी विवेचना में सभी ने उसी राह पर विवेचना प्रारंभ कर दी और उस कालू नाम के व्यक्ति को धर दबोचा। इस कालू ने प्रारंभिक पूछताछ में स्वयं का शामिल होना नही बताया किन्तु उक्त रात्री के समय में इसके बारे में जानकारी एकत्रित की गई तो उसकी कथनी और करनी दोनो में विरोधाभास आया और जब इससे सूक्ष्मता से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथियों सहित घटना में होना स्वीकार किया। जब इसके साथियों को हिरासत में लिया गया तथा अलग-अलग पूछताछ की गई तो उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया तथा नाईट्रावेट के नशे में ऐसा करना बताया। पकड़े गये बदमाशों में आकाश उर्फ कालू उर्फ बन्दर पिता नन्दू वर्मा निवासी 28/6 परदेशीपुराइंदौर तथा कुणाल पिता राजेश देवताल बैरवा उम्र 19 साल निवासी कुलकर्णी का भट्‌टा थाना परदेशीपुरा तथा एक नाबालिग उम्र 17 वष का शामिल है।
इस कार्यवाही में आरक्षक देवेन्द्र सिंह जादौन, शेलेन्द्रसिंह पंवार, राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, प्रवीणसिंह का सराहनीय योगदान रहा जिन्हे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई। 

21 आदतन, 38 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आदतन तथा 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

23 स्थायी, 43 गिरफ्तारी, 187 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 23 स्थायी, 43 गिरफ्तारी व 187 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2014-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, हनुमान मंदिर एवं भेरूबाबा के मंदिर शंकर कुमार का बगीचा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें सन्नी उर्फ तेजकरण, सुनिल, मनीष, प्रकाश, जितेन्द्र, राजेश तथा दिनेश को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2610 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 17.50 बजे, ग्राम ग्वालू फाटा तिराहे से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले कमल पिता कालुसिंह चौहान (43) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 410 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 18.25 बजे, जगजीवनराम नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यहीं के रहने वाले धन्नालाल पिता होरल प्रसाद (54) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 290 रूपयें नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 16 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2014- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जुबली पेट्रोलपम्प के सामने बेटमा रोड़ देपालपुर से मारूति कार एमपी-09 एनए 4115 से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले  तिलकमार्ग देपालपुर निवासी कमल पिता केसाराम यादव (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 हजार रूपयें कीमत की 400 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाराभाई पुलिया के पास एवं जोशी मोहल्ला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिलें बाराभाई निवासी-संतोश उर्फ संतू पिता हेमंतराव बाघ (21) तथा जोशी मोहल्ला इन्दौर निवासी-पम्मी उर्फ प्रयास पिता लक्ष्मण शिंदे (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2950 रूपयें कीमत की 59 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कलदिनांक 07 मार्च 2014 को 18.20 बजे, 3 नम्बर स्कूल के पास आलापुर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिल यही के रहने वाले भायला उर्फ दिनेश पिता चन्द्रशेखर भाट (30) तथा जयेश पिता अशोक भाट (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1950 रूपयें कीमत की 39 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
           पुलिस थाना चन्दन नगर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को प्रिंस ढाबा शांतिनाथपुरी एवं हवामहल ढाबा हवाबंगला मेन रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिल सुदामा नगर निवासी-जगदीश पिता गुरूदयालसिंह सलूजा (46) तथा महावर नगर निवासी-आदित्य पिता नंदराम नेहर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1440 रूपयें कीमत की 36 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी। 
पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 15.30 बजे, पासी मोहल्ला बड़ी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिल यही के रहने वाले संदीप पिता महेश धीमान (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 08.38 बजे, शिवनगर मेन रोड़ मुसाखेड़ीइन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिल रविशंकर नगर निवासी यशवंतसिंह पिता मंशाराम परमार (34) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी। 
         पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 19.10 बजे, नन्दलालपुरा चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले शुभम पैलेस 51 नम्बर इन्दौर निवासी पप्पी पिता रामेश्वर ठाकुर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी। 
         पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 16.15 बजे, फोरलेन रोड़ ग्राम औसरूद से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम ओसरूद निवासी जीवनदास पिता सेवादास बैरागी (37) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी। 
         पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 12.45 बजे, गुजरखेड़ा महू से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले प्रितम का बगीचा सिमरोल रोड़ महू निवासी सुिमत पिता कमलेश मिश्रा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त कीगयी। 
        पुलिस थाना खुडै़ल द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को खुडै़ल फाटा नेमावर रोड़ एवं ग्राम नयापुरा चौकी कम्पेल से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले खुड़ैल निवासी-विरेन्द्र पिता मुंशीलाल वर्मा (45) तथा ग्राम नयापुरा निवासी-रामचन्द्र पिता बैराजी (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध देशी शराब तथा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी। 
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 18.10 बजे, चम्बल रोड़ गौतमपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले ग्राम औसरा निवासी महेश पिता मुलजीराम धाकड़ (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी। 
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 13.05 बजे, साउथ कमाठीपुरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले यहीं के रहने वाले राहुल उर्फ गोलू पिता प्रकाश गौड़ (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 08 मार्च 2014- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 11.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कोहिनूर कालोनी रिंगरोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले फिरोज पिता बहादुर खान (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 15.30 बजे, ट्रांसपोर्ट नगर कलाली के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, रालामण्डल इन्दौर निवासी महेन्द्र पिता मोहन ठाकुर (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
        पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 07 मार्च 2014 को 10.40 बजे, भेरूबाबा मंदिर के पास मरीमाता चौराहा हातोद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, मोदुल्ला हातोद निवासी भूरा उर्फ दीपक पिता चंदर (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, March 7, 2014

13 आदतन, 32 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन तथा 32 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 स्थायी, 01 फरारी, 61 गिरफ्तारी, 195 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 07 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 12 स्थायी, 01 फरारी, 61 गिरफ्तारी व 195 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 13 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 07 मार्च 2014-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, अंबेडकर नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें संजय,शंकर, शहजाद, आशीष, बाबूलाल, राजू, संजय, राहुल तथा रामानंद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 79 हजार 600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
         पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 00.10 बजे, महूॅ नाका इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें पंकज, सुनील, अजय तथा ब्रजेश को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 825 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 मार्च 2014- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षैत्रान्तर्गत अवैध शराब ले जाते मिले कुशवाह नगर निवासी मुकेश पिता कैलाश शर्मा (23) तथा अभय उर्फ गांधी पिता नंदलाल (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 100 रूपयें कीमत की 341 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 13.00 बजे, पिगडम्बर से अवैध शराब ले जाते मिले यही केरहने वाले राजेश पिता गोपाल सिंह बैस (35) तथा गोपाल पिता प्रीतम सिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 45 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
            पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 18.30 बजे, संजय नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते मिले चंदननगर निवासी सचिन पिता राधेश्याम वर्मा (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1700 रूपयें कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
             पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 17.15 बजे, ग्राम बावलिया से अवैध शराब ले जाते मिले यही के रहने वाले राकेश पिता रमेश (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
           पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 18.00 बजे, ग्राम काली बिल्लौद से अवैध शराब ले जाते मिले जीवन ज्योति कॉलोनी निवासी गोपाल पिता रतनलाल (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जारही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 07 मार्च 2014- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचम की फेल इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यही के रहने वाले सुरेश पिता मोरूलाल बैरवा (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 10.45 बजे, हातोद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, नई आबादी हातोद निवासी विजय पिता छतरसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 06 मार्च 2014 को 14.30 बजे, एबी रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, फुट तालाब निवासी प्रताप पिता सावलिया भील (41) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, March 6, 2014

15 आदतन, 29 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है तथा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 आदतन तथा 29 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 46 गिरफ्तारी, 152 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2014- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 06 स्थायी, 46 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील कये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 06 मार्च 2014-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, भाग्यलक्ष्मी कालोनी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें लखनपटेल, राजकुमार गेहलोद, तेजस शाह एवं जीवन यादव को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये। 
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 13.10 बजे, मैजिक स्टैण्ड परदेशीपुरा चौराहा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार जीत का जुऑ खेलते मिलें दिलीप चौकसे, महेश बांगर एवं अकरम खान को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1360 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, सोमानी नगर 60 फीट रोड़ इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें अम्बिका नगर निवासी पीयूष पिता सतीश शर्मा एवं गोलू उर्फ सोम्वीत पिता सतीश शर्मा तथा समाजवाद नगर निवासी पंकज पिता रामेश्वर शर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10200 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 13.05 बजे, पंडित की चाय दुकान के पास तेजाजी नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें चमार मोहल्ला तेजाजी नगर निवासी ओमप्रकाश पिता तेजाराम (40) कोपकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2196 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 15.40 बजे, शारदाकुंज होटल के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें विजय नगर निवासी मस्तानसिंह पिता देवीसिंह राजपूत (38) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 815 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2014- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत अवैध शराब ले जाते मिले जीतू, दीपक भील, राम, मुकेश ठाकुर एवं निखिल ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
          पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2014 को 19.00 बजे, डी सेक्टर सांवेर रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते मिले कंडिलपुरा इन्दौर निवासी रिंकू उर्फ रवि पिता गणेश वर्मा (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध देशी शराब जप्त की गयी।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 04 मार्च 2014 को सुदामा नगर झोपड़पट्‌टी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते मिले नंदबाग कालोनी निवासी बबलू पिता हीरालाल कोरी (24) एवं अशोक नगर निवासी मोहन पिता श्याम ठाकुर (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 06 मार्च 2014- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भैरव मंदिर के नीचे चौपाटी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, ग्राम करोदिया निवासी मो. मुजफ्‌फर उर्फ उकी पिता कल्लू (26) एवं विश्वास नगर बंजारी निवासी अंकित पिता किशोर प्रजापति (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 तलवार एवं 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 19.05 बजे, कन्नू पटेल की चाल इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, संजयगांधी नगर इन्दौर निवासी गोलू उर्फ सुनील पिता सुरेश राठौर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 10.30 बजे, मिडिल स्कूल के सामने ग्राम दतोंदा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, यहीं के रहने वाले प्रकाश पिता शंकरलाल (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया। 
            पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेन्तार्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, हिम्मतगढ़ रंगवासा निवासी- मोहन पिता पदमनाथ (28), ग्राम झलारा निवासी-अजय पिता रणजीतसिंह नाथ (21) एवं ग्राम माचल निवासी-राजू पिता बालू (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः 01 चाकू, 01 धारिया एवं 01 छुरा जप्त किया गया। 
           पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 05 मार्च 2014 को 18.15 बजे, महावर नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले, आशानगर खजराना निवासी मुकेश पिता शिवबरन ठाकुर (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया। 
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 5, 2014

अंधेकत्ल का पर्दाफाश, रूपयों के लेनदेन में की थी हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 05 मार्च 2014- पुलिस अधीक्षक पश्चिम/देहात श्री आबिद खान ने बताया कि दिनांक 03.03.14 की रात्री 09.15 बजे कुड़ाना गांव के दामोदर पटेल ने थाने के फोन पर सूचना दिया कि सांवरे क्षिप्रा रोड़ पर कुड़ाना व सुराखेड़ी गांव के बीच मेन रोड़ पर काफी मात्रा में खून पड़ा है। इस सूचना पर थाना प्रभारी सांवेर उमराव सिंह, उनि ज्ञानेन्द्र पाण्डे और फोर्स को साथ लेकर तत्काल घटना स्थल पहुॅचे जहॉ टार्च की रोशनी में देखने पर रोड़ के किनारे एक व्यक्ति का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला जिसकी जेब में उज्जैन के चेक, बैंक एफडी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारीयों व कंट्रोल रूम इंदौर व उज्जैन को सूचना दी गई। मौके पर ग्राम चौकीदार अनार सिंह की रिपोर्ट पर मर्ग क्रं. 0/14 एवं अपराध क्रं. 103/14 धारा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया। रात्री 02.00 बजे उज्जैन के संजय रावत ने शव की पहचान दिनेश पिता माखनलाल उम्र 55 साल निवासी दौलतगंज उज्जैन के रूप में हुई। आरोपी की तलाश हेतु उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्रीआबिद खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री राजेश सिंह एवं एसडीओपी सांवेर के निर्देशन में थाना प्रभारी सांवेर उमराव सिंह, उनि अनूप यादव, आरक्षक निलेश पाल, विजय यादव, ज्ञानेन्द्र भदौरिया, उमेश रघुवंशी द्वारा अज्ञात अरोपियों की तलाश करते संदेही ऋषि नाटानी एवं दीपक यादव को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उन्होने दिनेश पिता माखनलाल की हत्या करना स्वीकार किया। ऋषि की जेब में मृतक दिनेश रावत के नाम का साढ़े छः लाख का बैंक चेक व सात लाख पचास हजार रूपयें का विड्रावल फार्म बरामद हुआ, घटना में प्रयुक्त मारूती ई.ओ. कार नं. एमपी-13/सीए/8047 जप्त की गई, जिसके फूटेज पंथपिपलई टोल नाके पर पाये गये।