Monday, November 11, 2013

जुऑ खेलते मिलें 29 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 नवम्बर 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम ब्राह्‌मण खेड़ी से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें वसीम, जावेद, मुकेश, परवेज,मांगीलाल, रफीक, अंसुर, किशोर, अमर, रहीम, उस्मान, हबीब, राजेश तथा हबीब को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15 हजार 680 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को चंदननगर थाना क्षै़त्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें साबीर, जावेद, शाकीर, पप्पू, फजल, कामील, शाकीर, रहीस, समीर तथा बशीर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3870 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को 18.55 बजे, काजी की चाल इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें रसीद, इकबाल तथा रशीद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1260 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को 09.40 बजे, नौलखा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें ललित तथा रिंकू उर्फ तिलक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 170 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
              पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गणेशधाम कॉलोनी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले सुखलिया निवासी शंकर पिता फूलसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 48 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 11 नवम्बर 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानपुर थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सदरबाजार निवासी विनोद पिता रामगोविंद (26) तथा भागीरथपुरा निवासी कमलेश पिता राधेश्याम (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 देशी कट्‌टे तथा 04 जिंदा कारतूस जप्त किये गये।
           पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को 16.30 बजे, सुनार की बगिया इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलेमोतीतबेला निवासी अमित पिता निलेश सुगंधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल मय मैगजीन तथा 01 जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को 19.30 बजे, फूटी कोठी के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले प्रजापत नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता देवीलाल राठौर (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
         पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को 16.00 बजे, इंदौर उज्जैन रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मांगलिया निवासी ओमगिरी पिता नारायण (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 10 नवम्बर 2013 को 17.15 बजे, रोमजी चौपाटी गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले अंबालिया निवासी जसवंत पिता गोवर्धन (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, November 10, 2013

चुनाव क्षैत्र इंदौर के पुलिस पर्यवेक्षक, एडीजीपी श्री ए.के. सिन्हा

इन्दौर -दिनांक 10 नवम्बर 2013 - श्री ए. के. सिन्हा, एडीजीपी गुवाहाटी (आसाम) को विधानसभा चुनाव 2013 में, चुनाव क्षैत्र इंदौर का पुलिस पर्यवेक्षक बनाया गया है, जिनका मोबाईल नंबर 098640-41098 तथा 094351-00596 है। श्री ए. के. सिन्हा, प्रथम बटालियन मरीमाता इंदौर के प्रागंण में पुलिस ऑफिसर्स मेस के कमरा नं. 102 में रहेंगे। 

31 आदतन व 31 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 31 आतदन व 31 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

39 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 117 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 10 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को 39 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 117 जमानतीय वारन्ट तामील कियेगये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 नवम्बर 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महावीर नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें मनोज, विनोद तथा रतन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को 16.00 बजे, बड़गौंदा से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें इब्राहिम, शहजाद, करण, दरियाव तथा अमरसिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
            पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को 14.15 बजे, सिंधी कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें अशोक तथा आनंद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 230 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहतप्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले राम बड़ोदिया निवासी दिनेश पिता मांगीलाल (30) तथा ग्राम छोटा बेटमा निवासी श्रीराम पिता हरीसिंह (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपये कीमत की 60 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को 14.25 बजे, देवपुरी कॉलोनी से अवैध शराब बेचते हुये मिली गुर्जरखेड़ा महूॅ निवासी गिरीजा पति रामप्रसाद कैथवास (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 10 नवम्बर 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध हथियारलेकर घूमते हुये मिले मोतीनगर निवासी राहुल पिता बलराम (19) तथा बल्लू पिता मोहन (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे बरामद किये गये।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 09 नवम्बर 2013 को 19.50 बजे, बीमा अस्पताल के पीछे इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदानगर निवासी निलेश उर्फ गुरू पिता अरूण (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, November 9, 2013

लूट के आरोपी गिरफ्तार, म.प्र. रासुका अधि.के तहत पृथक से प्रकरण पंजीबद्ध

इन्दौर -दिनांक 09 नवम्बर 2013- दिनांक 07/11/2013 को शाम 06/15 बजे करीबन जैन सुपारी एण्ड किराना स्टोर्स रोड नं. 24 नंदानगर इंदौर की दुकान में 02 व्यक्तियों द्बारा चाकू की नोक पर लूट की थी जिसकी दुकानदार द्बारा थाना परदेशीपुरा में रिर्पोट दर्ज कराते बताया था कि दो व्यक्तियों द्बारा चाकू की नोक पर दुकान से नगदी 20-22 हजार लूट कर ले गये पीछा करने पर ये दो व्यक्तियों को एक अन्य मोटर साईकिल पर एक अन्य व्यक्ति द्बारा भगा ले जाना पाया रिर्पोट पर थाना हाजा पर अपराध 757/13 धारा 392 ताहि.तीन अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक एवं श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक के निर्देशन  में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन व थाना प्रभारी एस.के. दास के नेतृत्व में विवेचक श्री ए.सी.मिश्रा व  थाने के पुलिसकर्मियो प्रआर. देवेन्द्रसिंह, आर. शैलेन्द्र आर. दिलीप, आर.अनिल व आर. गोविन्द  आर. संदीप द्बारा विशेष प्रयास करते हुये 24 घण्टे के अंदर पतारसी करते हुये प्रकरण के अज्ञात आरोपीगण को ज्ञात करते हुये आरोपी 1 कालू उर्फ विशाल पिता राजू उर्प पंछी राठौर उम्र 20 साल नि. 127 आदर्श बीजासन नगर परदेशीपुरा  इंदौर  2 जीतू उर्फ विशाल पिता कन्हैयालाल कैथवास उम्र 21 साल नि. सर्वहारानगर इंदौर को पकड़ा जाकर लूट की राशि इनके द्बारा प्रयुक्त चाकू बगैरह जप्त कर प्रयुक्त कर वाहन करिश्मा एमपी. 09-NW को भी जप्त किया गया प्रकरण में एक अन्य आरोपी शीघ्र पकड़ा जावेगा।
            प्रकरण में विशेष बात यह है कि आरोपी कालू उर्फ विशाल उर्फ विकास के विरूद्ध जिलाबदर की कार्यवाही पूर्व में की जाने से उसे एक वर्ष की अवधि के लिये जिलाधीश महोदय द्बारा जिलाबदर किया गया था किन्तु आरोपी कालू जेल में था तथा 01/11/2013 को ही जेल से छूटने पर जिलाबदर लागू रहने से उसकी मां द्बारा कालू उर्फ विशाल को बुरहानपुर उसकी मोसी के यहां छोड़ आयी थी किन्तु वह पुनः गुपचुप तरीके से वापस इंदौर आ गया था व पैसों के अभाव में यह अपराध घटित किया था जिसे 24 घण्टे के अंदर पकड़ा गया आरोपी कालू उर्फ विशाल उर्फ विकास द्बारा निष्कासन आदेश का उल्लघंन करने पर म.प्र. रासुका अधि. 1990 की धारा 14 के तहत पृथक से प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

16 आदतन व 27 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 09 नवम्बर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 08 नवम्बर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आतदन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।