Friday, November 1, 2013

क्राईम ब्रांच ने धर दबोचा नाबालिग से दुष्कृत्य का आरोपी सुनिल करोसिया, 10 हजार रूपयें का ईनामी बदमाश था

इन्दौर -दिनांक 01 नवम्बर 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज, शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि, जिला अपराध शाखा द्वारा थाना एरोड्र्म के कुखयात आरोपी सुनिल करोसिया को इन्दौर शहर के ग्रामीण क्षेत्र से गिरफतार किया गया । 
श्री गुप्ता ने बताया कि, दिनांक 30.6.2013 को थाना ऐरोड्र्म पर 10 वर्षीय बालिका के माता-पिता की रिपोर्ट पर धारा 370,376(2),376,324,34 ताहि0 के तहत सुनिल करोसिया नि0 कालानी नगर, पिंकी उर्फ सरिता नि0 राज कमल रेसीडेन्सी गोमट गिरी के पास इन्दौर के विरूद्व अपराध पंजीबद्व किया गया था जिसमें से सुनिल करोसिया को छोडकर शेष आरोपियो की गिरफतारी हो गई थी। 
घटना दिनांक से ही सुनिल करोसिया अपनी सकूनत से फरार चल रहा था जिसकी गिरफतारी हेतु पुलिस ऐरोड्र्म एवं अपराध शाखा इन्दौर द्वारा कई संभावित स्थानों पर दबिश दिये जाने के उपरांत भी आरोपी अपनी गिरफतारी से बचने के लिए इन्दौर शहर के बाहर के स्थानों पर छुपता फिर रहा था।आरोपी की गिरफतारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज शहर द्वारा रूपयें 10,000-00 का ईनाम घोषित किया गया था। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, आरोपी सुनिल करोसिया इन्दौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छुप रहा है। प्राप्त सूचना पर अपराध शाखा की टीम को संभावित क्षेत्रों में पाबन्द किया गया एवं उसके मुव्हमेन्ट पर सूक्ष्म निगाह रखी गई जिसके फलस्वरूप आरोपी सुनिल पिता हरीसिंह करोसिया उम्र 48 साल निवासी 328 कालानी नगर इन्दौर को जामली क्षेत्र से सफेद रंग की इंडिगों के साथ गिरफतार किया गया। आरोपी सुनिल करोसिया का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है। 
आरोपी की  गिरफतारी में अपराध शाखा के उप निरीक्षक पी.एन.गोयल, सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि रोहित डेविड, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश सोंलकी, विजय सिंह चौहान, राजभान, आरक्षक बलवंत इंगले, योगेन्द्र चौहान, महेन्द्र सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज शहर द्वारा आरोपी की गिरफतारी पर टीम को पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की है।

Thursday, October 31, 2013

अज्ञात महिला का शव बरामद, शिनाखती के प्रयास जारी



इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2013- आज दिनांक 31 अक्टूबर 2013 को थाना एमजी रोड़ क्षैत्रांतर्गत इंदौर देवास रेल्वे ट्रेक के पास से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। मृतिका की उम्र करीबन 45 से 50 वर्ष के बीच हैं, जिसके फोटो संलग्न है। उक्त अज्ञात महिला की शिनाखती के प्रयास जारी है, उक्त अज्ञात महिला के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी होने पर थाना एमजी रोड़ या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करे।

लूट एवं नकबजनी करने वाला कुखयात गिरोह धराया, सरगना लच्छू उर्फ लक्ष्मीनारायण सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखो रूपयें नगदी सहित तीन किलो चांदी की सिल्लियॉ एवं बीस चांदी के सिक्के जप्त, एक लूट एवं तीन नकबजनीयों सहित चार वारदातो का खुलासा

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2013- इदांैर शहर में विगत कई महिनों से मध्य रात्री में दुकानों एवं ऑफिसों के शटर उचकाकर लगातार नकबजनी की वारदातें हो रही थी। पुलिस महानिरीक्षक श्री विपिन माहेश्वरी, उपपुलिस महानिरीक्षक श्री राकेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री अनिल शर्मा, क्राईम ब्रांच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकद्वय श्री देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री दिलीप सोनी ने अपने निर्देशन एवं मार्गदर्शन में उपपुलिस अधीक्षक अपराध श्री आर.सी. राजपूत एवं श्री सलीम खान, थाना प्रभारी संयोगितागंज श्री डी.एस. येवले को इन वारदातों से संबंधित अपराधियों को पकड़ने की विशेष जिम्मदारी सौपी थी, इसी बीच उपनिरीक्षक विनोद सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि मूसाखेड़ी क्षैत्र में कुछ बदमाश अत्यधिक मात्रा में शराब जुऑ एवं अय्‌याशी में पैसा खर्ज कर रहे हैं इस सूचना की तस्दीक उपरान्त सरगना 1. लच्छू उर्फ लक्ष्मीनारायण पितागेंदालाल चौहान (27) निवासी चितावद काकड़ मूसाखेड़ी इंदौर एवं इसके साथी 2. सुरेश पिता प्रताप भिलाला (24) निवासी पंवार नगर चितावद काकड़ तथा 3. अमर पिता रूखड़ू भील (40) निवासी हिम्मत नगर पालदा इंदौर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
         गैंग सरगता लच्छू उर्फ लक्ष्मीनारायण चौहान अपने साथियों सहित वारदात करने के लिये अपने स्वयं की मारूती 800 कार क्रं. एमपी-09/एचबी/4718 का इस्तेमाल करता था। ये बदमाश मध्य रात्री में दुकानों एवं ऑफिसों के शटर उचकाकर अलमारियों एवं लॉकरों के ताले तोड़कर उनमें रखी नगदी एवं जेवरात लूटने एवं चोरी की वारदातें करते थें। वर्ष 2012 के सितम्बर माह में थाना जूनी इंदौर क्षैत्र में इन बदमाशों ने लोहामंडी स्थित कैपीटल रोड़ लाईन्स के चौकीदारों को मारपीट कर उन्हे बांधकर चाकू की नोक पर धमकाकर शटर उचकाकर दुकान के लॉकर तोड़कर लाखों रूपयें नगदी लूट ले गये थे। इसी तरह मार्च 2013 में थाना संयोगितागंज स्थित एन.आर. ब्रदर्स, 46 जावरा कम्पाउन्ड एमव्हायएच के सामने की दुकान के शटर उचकाकर चांदी की सिल्लियॉ एवं नगदी रूपयें चोरी किये थे, इसके उपरान्त माह जुलाई 2013 में थानापलासिया अन्तर्गत ओल्ड पलासिया साकेत नगर स्थित दुकान नं. एलजी 89 के शटर उचकाकर नगदी रूपयें चोरी किये थे। इस माह के प्रारंभ में थाना संयोगितागंज अंतर्गत 51 श्रद्वानंद मार्ग स्थित आड़त दुकान के शटर उचकाकर चांदी के सिक्के एवं नगदी रूपयें चोरी कर ले गये थे। उपरोक्त वारदातों के अतिरिक्त इन बदमाशों द्वारा इसी तरह की अन्य कई वारदातें किये जाने की प्रबल संभावना है। वारदातों में मिली लाखों रूपयें की नगद राशी में से अधिकांश राशी का उपयोग आरोपियों ने जुऑ खेलने, शराब पीने एवं अय्‌याशी में किया हैं।
         अभी तक उपरोक्त आरोपियों से पॉच चांदी की सिल्लियॉ वजनी 03 किलों 302 ग्राम, चांदी के 20 सिक्के एवं 03 लाख 25 हजार रूपयें नगद सहित कुल पॉच लाख रूपयें से अधिक का मश्रुका बरामद किया जा चुका है। वारदात में प्रयुक्त सरगना लच्छू नारायण की मारूती कार नं. एमपी-09/एचबी/4718 भी जप्त की गयी है तथा शटर उचकानें एवं ताला तोड़ने की लोहे की टॉमियॉ एवं 01 चाकू भी आरोपीगणों से बरामद किये गये है। तीनों बदमाश पूर्व में भी चोरी एवं नकबजनी के अनेकों प्रकरणों में गिरफ्तार हुये है तथा इनसे और भी वारदातों का पता चलनेकी प्रबल संभावना है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
         उपरोक्त गिरोह को पकड़ने में क्राईम ब्रांच के उपनिरीक्षक विनोद सिंह राठौर, आमोद सिंह राठौर, सउनि एन.एस. गौर, प्रआर. अनिल सिलावट, आरक्षक जितेन्द्र परमार, विनोद शर्मा, जितेन्द्र सेन, भगवान सिंह, मनीष तिवारी, देवेन्द्र परिहार, सुनील सिंह बिसेन, संजय दुरंगे तकनीकी शाखा के जितेन्द्र परमार की उल्लेखनीय एवं प्रंशसनीय भूमिका रही है।

56 आदतन व 17 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 56 आतदन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

101 स्थायी, 65 गिरफ्तारी व 218 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 101 स्थायी, 65 गिरफ्तारी व 218जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 12 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार हीरानगर थाना क्षैत्रांतर्गत से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें देवेन्द्र, मनीष, कमल, महेन्द्र, श्याम तथा विरेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5720 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 16.00 बजे, गंगवाल बस स्टैण्ड इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें आदर्श इन्दिरा नगर निवासी जितेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण राठौर (30) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1385 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 15.15 बजे, कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें शंकर कुम्हार का बगीचा निवासी नितिन पिता दीवान (23) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से261 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस थाना भंवरकुऑ द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 17.10 बजे, टेम्पो स्टैण्ड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें राजेश, रवि, नरेश तथा मोहित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 840 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 15.40 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरलाई रोड़ चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पीर कनाड़िया निवासी नर्मदाप्रसाद पिता डोंगर (49) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
         पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 16.10 बजे, ग्राम नाहरखेड़ी से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें यही के रहने वाले प्यारसिंह पिा मायाराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब बरामद कीगयी।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 10.30 बजे, भोई मोहल्ला चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मुकेश उर्फ चटपटी पिता लेखराज वर्मा (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध जहरीली शराब बरामद की गयी।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 10.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बंगाली चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले विनोबा नगर निवासी राजेश पिता जगदीश चौहान (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी बरामद की गयी।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 22.00 बजे, नाके वाला रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले देपालपुर निवासी इमरान पिता निसार खान (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गयी।
        पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013को 13.15 बजे, महूूॅ नीमच रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले मारूती नगर निवासी राजू पिता महेश सिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
      पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2013 को 16.25 बजे, बस स्टैण्ड महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले सुतारखेड़ी निवासी केवलाराम पिता बुद्वू (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 30, 2013

धनतेरस एवं दीपावली वर्ष 2013 की पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2013- धनतेरस एवं दीपावली पर दिनांक  01, 02 व 03.11.2013 को राजबाड़ा, जवाहर मार्ग एवं सुभाष मार्ग बाजार क्षेत्रों में खरीद फरोखत करने वालों की अत्यधिक भीड होने के कारण बाजार में निम्नानुसार पार्किंग व्यवस्था रहेगीः- 
(1) नो पार्किंग एवं नो व्हीकल झोन :-
   राजबाड़ा क्षेत्र में -
1. बॉंके बिहारी से गोपाल मंदिर ईमामबाड़ा तक।
2. सुभाष चौक से विजय चाट हाऊस पिपली बाजार।
3. ईमामबाड़ा से सराफा थाना तक।
4. पिपली बाजार से बर्तन बाजार बजाजखाना चौक तक।
5. जवाहर मार्ग मे दोनो ओर चार पहिया वाहनों की पार्किंग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी।
6. जवाहर मार्ग से होकर पीपली बाजार तक ।
7. जवाहर मार्ग से बजाजखाना से आगे प्रतिबंधित।
8. नरसिंह बााजार चौराहे से जी सच्चानंद से आगे प्रतिबंधित।

(2) प्रतिबंधित मार्ग :- 
1. सुभाष चौक से ईमामबाड़ा की ओर।
2. यद्गाोदा माता मंदिर से पिपली बाजार की ओर।
3. मोरसली गली से सराफा की ओर।
4. द्गाक्कर बाजार गली से सराफा थाना की ओर।
5. गोराकुण्ड से शीतलामाता बाजार कीओर।
6. बहीखाता गली कपड़ा बाजार से सराफा थाने की ओर।
7. मारोठिया बाजार, कपड़ा बाजार से बजाजखाना, बोहरा बाजार की ओर।
8. सांठा बाजार से बैंक ऑफ इण्डिया बजाजखाना की ओर।
9. पावर हाऊस गली से सांठा बाजार एवं बजाजखाना की ओर।
10. उदापुरा से बजाजखाना, बैंक ऑफ इण्डिया की ओर।
11. आगरा होटल गली से बजाजखाना की ओर।
12. ताज बिल्डिंग के सामने से बजाजखाना/ बर्तन बाजार की ओर।
13. राम मार्ग, नजमपुरा गली से बर्तन बाजार की ओर।
14. मोहनपुरा गली से बर्तन बाजार की ओर।
15. रामलक्ष्मण बाजार से पिपली बाजार की ओर।
16. बर्तन बाजार से राजू पानवाली गली।
17. निहालपुरा गली नं. 1 एवं 2 
18. निहालपुरा चोर बाजार से सांई मंदिर बांके बिहारी रोड़ पर।
19. यद्गावंत रोड़, प्रद्गाांत होटल प्रभात किरण के बाजू से निहालपुरा की ओर।

(3) मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :- 
1. सिटी बसों, नगर सेवा, उप नगरीय बसों, पीथमपुर महू फैक्टी बसों टाटा मैजिक, सिटी वेन को जवाहर मार्ग एवं राजबाड़ा क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा। जो वाहन मृगनयनी से राजवाडा जाना चाहते है वो राजवाडा न जाकर सीधे नगर निगम चौराहे से आगेजा सकेगी । 
2. पटेल प्रतिमा से राज मोहल्ला जाने वाली बसें संजय सेतू जवाहर मार्ग से आगे न जाते हुये संजय सेतू मार्ग से मृगनयनी एम्पोरियम, नगर निगम चौराहे होते हुए सुभाष मार्ग की ओर जायेगी । 
3. मृगनयनी से कृष्णपुरा पुल फ्रूट मार्केट होकर राजबाड़ा की ओर आनेवाले उक्त वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
4. जवाहर मार्ग (संजय सेतु से मालगंज चौराहे तक) एवं राजबाड़ा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
5. चंदन नगर की ओर से आकर बड़ा गणपति होते हुए लक्ष्मीबाई मण्डी एवं सांवेर औद्योगिक सेक्टर-ए एवं पोलोग्राउन्ड एरिया में  जाने वाले वाहन  नावदापंथ बिजासन, एयरपोर्ट रोड़ वायरलेस टी होकर जा सकेंगे। इसी रूट से विपरीत दिद्गाा की ओर वाहन आ सकेंगे।
6. कलेक्ट्रेट  हेमूकालानी तिराहे से मोती तबेला हरसि़द्धी एवं  यद्गावन्त चौराहा पर आने वाले उक्त वाहनों को भी प्रतिबन्धित किया जावेगा।
7. बड़ा गणपति से एमजी रोड होकर खजूरी बाजार की ओर आने वाले सभी चार पहिया वाहन एवं आटो को मल्हारगंज थाने के सामने से गोर्वधन टेलर्स (नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज कार्यालय) के सामने से बड़वाली चौकी कीओर मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।
8. नर्सिगबाजार चौराहा से जी सच्चानंद की ओर मुकेरीपुरा मस्जिदगली से इतवारिया बाजार की ओर एवं सब्जी मण्डी काली माता मंदिर से इतवारिया बाजार की ओर तीन पहिया चार पहिया वानहों का आना जाना प्रतिबंधित रहेगा । 
9. कलेक्टर हरसिद्वी से आने वाले लोक परिवहन वाहन यशवंत रोड चौराहे से राजवाडा न जाते हुये नन्दलालपुरा संजय सेतू से मार्ग तय कर सकेगे । 
नोटः-
1. व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि, वे अपना माल देर रात्रि या रात्रि 24.00 से प्रातः 6:00 बजे के बीच अपनी-अपनी दुकानों में लोडिंग-अनलोडिंग करा लें।
2. वाहन से आने-वाले व्यक्तियों से आग्रह है कि वे जवाहर मार्ग पर प्रेमसुख टाकीज की पार्किगं, एमजी रोड़ पर महाराजा काम्पलेक्स व प्रेस काम्पलेक्स के पास नवनिर्मित पार्किगं, एमजी रोड़ थाने के पास द्गिावाजी मार्केट की पार्किंग एवं सुभाष चौक पार्किंग में अपने वाहन नियमानुसार पार्क करें। 

02 नकबजन एलईडी व होम थियेटर सहित क्राइम ब्रांॅच की गिरफ्त में

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2013- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री राकेश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री अनिल शर्मा द्वारा क्राईमब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार एवं श्री दिलीप सोनी को शहर में हो रही नकबजनी के अपराधियों की धर पकड़ हेतु उप पुलिस अधीक्षक श्री आर.सी.राजपूत को निर्देश दिए थे जिस पर से अपराध शाखा के उपनिरी. आमोद सिंह राठौर की टीम को इंदौर शहर में नकबजनी के अपराधियों के विरूद्व अभियान चलाकर पकड़ने हेतु लगाया गया जिस पर से मुखबिर द्वारा सूचना मिली की कुखयात नकबजन गौरव उर्फ गणेश पिता राजकुमार शर्मा (20) नि. द्वाराकापुरी तथा अक्षय पिता जयन्त पौल (21) नि. द्वाराका पुरी इंदौर के जो पुराने शातिर नकबजन होकर थाना अन्नपूर्णा, चन्दननगर में कई नकबजनी व चोरी के प्रकरण में पूर्व में बन्द हुए है, इनके द्वारा हाल ही में दस्तूर गार्डन के सामने सूने मकान में ताला तोडकर अपने एक अन्य साथी मोहित झंवर नि. स्कीम नं. 71 के साथ मिलकर घर में घुसकर तोशीबा कम्पनी की एल.ई.डी. एवं होम थियेटर (कुल किमती 125000 हजार रूपए) चोरी किए है जिन्हें बेचने की फिराक में है, इस पर टीम द्वारा उक्त दोनों नकबजनों की तलाश कर पकडकर पूछताछ की तो उन्होंने सूने मकान से एल.ई.डी व होम थियेटर रात के समय ताला तोडकर चुराना बताया व उक्त मश्रुकाजप्त कराया। आरोपियों से पूछताछ जारी है अन्य नकबजनी के प्रकरणों का भी खुलासा होने की सम्भावना है। अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना चन्दन नगर इंदौर के सुपुर्द किया जाता है।
        उक्त कुखयात नकबजनों के आरोपियों को पकड़ने में उपनिरी. आमोद सिंह राठौर सउनि. भारत सिंह यादव, प्र.आर. राजकुमार बडौदीया, बृजभुषण सिंह सक्तावत, आभाराम यादव, आर. रितेश चौहान, जितेन्द्र सेन, सुनील सिंह बिसेन का सराहनीय योगदान रहा है।

66 आदतन व 27 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 66 आतदन व 27 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

238 स्थायी, 02 फरारी, 126 गिरफ्तारी व 238 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 238स्थायी, 02 फरारी, 126 गिरफ्तारी व 238 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 10 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पीर कनाड़िया से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नई आबादी निवासी अशोक पिता गोपाल कृष्ण (44) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3110 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को परदेशीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजेश, दिनेश, सुरेश, शेखर, पप्पू तथा प्रवीण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2880 रूपयें नगदी, ताश पत्तें तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, ग्राम मोरूद माचला इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते मिलें सरदारसिंह, प्रेमचंद तथा इमरत सिंह को पकडा।पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 340 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुड़ैल थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले कंपेल निवासी भूरेलाल पिता छोटेलाल (41) तथा सिवली निवासी सुखराम पिता दिनदयाल (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4240 रूपये कीमत की 106 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 17.00 बजे, जीवन ज्योति कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें बरनावत शाजापुर निवासी मोहन पिता रतनलाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1150 रूपयें कीमत की 23 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 19.00 बजे, रामनगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले कपिल पिता रामचंद्र रायकवार (19) को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 19.00 बजे, देवास नाका से अवैध शराब ले जाते हुये मिले टापू नगर निवासी श्याम पिता चंदनसिंह (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 21.45 बजे, खातीपुरा तिराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले लाहिया कॉलोनी निवासी सचिन पिता मदन (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 18.00 बजे, ग्राम बगाना से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राजकुमार पिता रमेश (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 19.30 बजे, व्यास नगर झोपड़पट्‌टी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले संदीप पिता भगवानदास (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैधशराब बरामद की गयी।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 12.25 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ड्रीमलेण्ड चौराहा महूॅ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले तेली मोहल्ला महूॅ निवासी गोलू उर्फ गौरव पिता भाग्यचंद्र (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा बरामद किया गया।
          पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 19.30 बजे, लालबाग लाईन इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सूरज पिता वासुदेव (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2013 को 12.40 बजे, दशहरा मैदान इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जोबट अलीराजपुर निवासी दादू पिता किशन चौहान (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर2013 को 08.45 बजे, तेजा मोहल्ला कोदरिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले संजय उर्फ संजू पिता उदयराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 29, 2013

51 आदतन व 33 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 51 आतदन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

500 स्थायी, 165 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 29 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 500 स्थायी, 165 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार गांधीनगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रामानंद नगर निवासीसचित पिता राजेश शर्मा (22), पंकज पिता कमल परमार (25) तथा परमानंद पिता लक्ष्मण कुमावत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1174 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 20.00 बजे, विनोबा नगर चौराहे के पास इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें रविन्द्र नगर के सामने इंदौर निवासी चेतन पिता रामदास पांडे (25) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
           पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 20.30 बजे, एहमद नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले जीमल पिता सलीम शेख (23) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 520 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रामानंद नगर पुलिया के पास इंदौर से अवैध शराबले जाते हुये मिले श्रीकृष्ण कॉलोनी निवासी बाबू पिता हरिराम (35) तथा नंदननगर निवासी मनोज उर्फ मनू पिता भैरवसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 17.05 बजे, महूॅ निमच रोड़ से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें जिलाबदर आरोपी मेहलवाड़ा निवासी जितेन्द्र पिता अंतरसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
            पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 15.20 बजे, ग्राम कमलिया खेड़ा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले प्रकाश पिता मुन्नालाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 11.10 बजे, राजमोहल्ला महूॅ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले माखन पिता भीमसिंह वर्मा (51) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब बरामद की गयी।
           पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 14.00 बजे,ग्राम सिहोद से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले कल्याण पिता नानूराम (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 150 रूपये कीमत की 05 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 29 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 20.13 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूनी इंदौर कटकटपुरा निवासी मोहम्मद शकील पिता सादिक (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा बरामद किया गया।
            पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 28 अक्टूबर 2013 को 06.30 बजे, मोती तबेला इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले गोलू पिता गेंदालाल लश्करी (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
          पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।