Friday, October 4, 2013

12 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 240 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 12 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 240 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 15 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 19.20 बजे, मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर शीतला माता बाजार इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें अजय, सुनिल, मनोज, शैलेष, योगेश तथा आनंदीलाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 27 हजार 900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
          पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को परदेशीपुरा थाना क्षैत्रांतर्गत से जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें हेमराज, अविनाश, छोटू उर्फ साजन, अंकित, राजू तथा अर्जुन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा जुऑ/सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 17.50 बजे, जल्ला कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुये मिलें सलीम, रफीक तथा अनवर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 630 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 13.00 बजे,मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंजाबी ढाबा के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले देवगुराड़िया निवासी अरूण पिता भीखा ओझा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 15.00 बजे, केशरीपुरा सांवेर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले दीपक पिता प्रकाशचंद्र जोशी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
            पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 04 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर 2013 को 12.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाम्बे बाजार चौकी के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 188 ई चंदननगर निवासी मोहम्मद इसाक पिता वली मोहम्मद (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 03 अक्टूबर2013 को 09.00 बजे, सांवेर रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले किशनगंज निवासी आकाश पिता सुरेश कोरी (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, October 3, 2013

17 आदतन व 16 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आतदन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 17 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को 03 स्थायी, 17 गिरफ्तारी व 125 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 07 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को 17.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्रीन पार्क कॉलोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलतें हुयेमिलें साजिद, यूसूफ, आरिफ, रियाज, यूसूफ तथा वसीम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को 17.15 बजे, वैष्णव स्कूल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें नयापुरा काहरखेड़ी किशनगंज निवासी संतराम पिता नंदराम कुर्मी (70) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

07 हजार 520 रूपयें की 159 क्वाटर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2013- इंदौर पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्व कार्यवाही करते हुये, 159 क्वाटर अवैध शराब कीमती 07 हजार 520 रूपयें की जप्त की। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 03 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को 19.00बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले परदेशीपुरा निवासी पंकज उर्फ सोहेल सिंह पिता मुन्नासिंह उर्फ चंद्रीकासिंह सेंगर (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
           पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को 13.10 बजे, मार्डन चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले शिवकंठ नगर निवासी जितेन्द्र पिता राम महेश कुशवाह (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को 23.15 बजे, नंदलालपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम धर्माट निवासी आसिक पिता शुभान नायता (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
          पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2013 को 14.25 बजे, गोसिया मस्जिद के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले नंदननगर निवासी अय्‌यूब पिता रहमान शेख (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरी जप्त की गयी।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट केतहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 2, 2013

03 आदतन व 19 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आतदन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2013 को 05 स्थायी, 55 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना आजादनगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2013 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मूसाखेड़ी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बुद्वनगर के पास इंदौरनिवासी रमेश पिता भोकसिंह बंजारा (38) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2013 को 19.40 बजे, 9 वी गली आमवाला रोड़ चंदननगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले रफीक पिता इस्माईल (34) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2013 को 20.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महूॅ नाका इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बारहाभाई महूॅ नाका निवासी शानू पिता जीवनलाल पटेरिया (21) तथा संतोष पिता शंकरलाल बाघ (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4800 रूपये कीमत की 120 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2013 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 3606 ई सुदामानगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रमेश पिता मुन्नालाल (52) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
         पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर 2013 को 14.00 बजे, ग्राम नरवल नाका गौतमपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम करजोदा निवासी छोटू पिता रामचंद्र बागरी (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
          पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 1, 2013

05 से 10 वर्ष के बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से यातायात नियमों से अवगत कराया गया



इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2013 - आज दिनांक 01.10.2013 को इन्दौर पब्लिक स्कूल के 5 से 10 वर्ष के लगभग 300 बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से लगभग 500 से अधिक अभिभावकों एवं दर्शकों को यातायात नियमो एवं शिक्षा के प्रमुख मुद्‌दो से अवगत कराया गयाः-
1. यातायात संकेत
- आदेशात्मक
- चेतावनी
- सूचनात्मक
2. यातायात नियम एवं महत्व
- विशेषकर हेलमेट पहनना
- सीटबेल्ट का अधिकतम उपयोग
3. यातायात जाम के कारण
- बारात निकलना ।
- शोभायात्रा गणेशजी के मुखौटे सहित
- राजनैतिक जुलूस सभा
- अतिक्रमण
4. दुर्घटना के कारण
- मोबाईल पर बात
- गलत साईड से ओव्हर टेक करना ।
- तेज गति से वाहन चलाना ।
- बच्चों सहित ओव्हर लोडिंग
- वाहन चालन पर ध्यान न देना ।
             उपरोक्त सभी विषयों पर बच्चों द्वारा नाटक के माध्यम से सभी लोगो का ध्यानाकर्षण किया गया, कार्यक्रम में मुखय आतिथ्य के रूप में श्री अरविन्द तिवारी उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा बच्चों के इस प्रयास की सराहना की गई, साथ स्कूल की प्राचार्य श्रीमती स्मिता राठौर एवं मंजू नायर द्वारा बच्चों के साथ-साथ कार्यक्रम में पधारें गणमान्यजन का अभिवादन किया गया ।

05 आदतन व 24 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आतदन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 171 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितंबर 2013 को 06 स्थायी, 59 गिरफ्तारी व 171 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2013 को 17.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोला गली महूॅ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें दीपू पिता मोहनलाल कोपकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
              पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2013 को 17.30 बजे, मेटल मेंट चौराहा इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें राजनगर निवासी मुन्नालाल पिता लालसिंह (45) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 910 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2013 को 15.20 बजे, लाल अस्पताल के पीछे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें मल्हारगंज निवासी दीपक पिता गोपाल जाट (22), ललित पिता नरेन्द्र, चंद्रशेखर तथा ईश्वर को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2013 को 15.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई आबादी डकाच्या से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सतीश पिता देवीलाल परमार (23) को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 अक्टूबर 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 सितंबर 2013 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले भवानी नगर निवासी श्रीकांत उर्फ टम्मा पिता श्याम (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।