इन्दौर -दिनांक 15 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 06 स्थायी, 21 गिरफ्तारी व 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
Monday, July 15, 2013
जुऑ खेलते मिले 24 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 जुलाई 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक14 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पलासिया थाना क्षैत्रांतर्गत से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिले सचिन, रामचरण, योगेश, सन्नी उर्फ कालू, विरेन्द्र, रोहित, विजय, सुनिल, अर्जुन तथा रवि को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5470 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 18.15 बजे बक्षीबाग इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें विनोद, उमेश, राजू तथा महेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1635 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 11.30 बजे अशरफी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें शेख सलीम, गफूर तथा अब्दुल वहीद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1410 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 15.00 बजे हुकुमचंद मील ग्राउन्ड इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें अशोक, सागर तथा राहुल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 550रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 15.00 बजे गाड़ी अड्डा इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें धर्मेन्द्र, संतोष तथा राजू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 260 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 जुलाई 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 20.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जोशी मोहल्ला इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले लालबाग गेट के सामने इंदौर निवासी अजय पिता हीरू शिंदे (25), छत्रीपुरा निवासी हम्मू उर्फ हमीद पिता मोहम्मद आरीफ (22) तथा जोशी मोहल्ला निवासी बबली उर्फ चंद्रशेखर पिता रूपराम राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2070 रूपये कीमत की 07 बीयर तथा 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को महू थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध शराब ले जाते हुयेमिले नवीन कॉलोनी निवासी गणेश पिता छोटेलाल भटनागर (22) तथा पेंशनपुरा महूॅ निवासी अभिषेक पिता बनवारी (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1550 रूपये कीमत की 58 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 16.10 बजे सुदामानगर झोपड़पट्टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मयूर पिता चंद्रभूषण (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 21.50 बजे स्कीम नं. 71 इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले रामानंद नगर निवासी लक्की पिता सुरेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 15 जुलाई 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिन्सी मैदान इंदौरसे अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले उषा फाटक इंदौर निवासी रोहित पिता दिनेश गोनल (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 12.15 बजे अन्नपूर्णा थाना क्षैत्रांतर्गत से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले घनश्यामदास नगर निवासी राजेश पिता देवेन्द्र (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 14 जुलाई 2013 को 16.00 बजे रेती मंडी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दत्त नगर इंदौर निवासी कन्हैयालाल पिता रमेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 फालिया जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Sunday, July 14, 2013
11 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
08 स्थायी, 30 गिरफ्तारी व 128 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 08 स्थायी, 30 गिरफ्तारी व 128 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुआ/सट्टे की गतिविधि मे लिप्त 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 17.05 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम माचल पहाडी के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुेय मिले बबलू,तूफान, महेश, सुरेश तथा प्रताप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 6780 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 12.30 बजे सब्जी मण्डी के पास खाती वाला टैंक से सट्टे की गतिविधि मे लिप्त मिले मार्तण्ड नगर तेजपुर गडबडी निवासी रमजान पिता खरीफ (60) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1010 रूपयें नगदी तथा सट्टा बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2013- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 14.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कठिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले पप्पू पिता घासीराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 12 हजार रूपये कीमत की कुल 300 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को जूनी इंदौर थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 1 जबरन कॉलोनी निवासी दीपक पिताहीरालाल (20) तथा जयहिन्द नगर झोपडपट्टी इंदौर निवासी कालू उर्फ अजय पिता कुलदीप (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3350 रूपये कीमत की 45 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 18.10 बजे नगीन नगर पुलिया से अवैध शराब ले जाते हुये मिले मारूति पैलेस चंदननगर निवासी सुशील पिता बनेसिंह (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 15.45 बजे अमर पैलेस कॉलोनी पानी की टंकी के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले अमर पैलेस कॉलोनी निवासी राकेश पिता जीवन (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 23.15 बजे फरियादी का घर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले भोई मोहल्ला इंदौर निवासी राजेश पिता नारायण (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 780 रूपये कीमत की 26 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 14 जुलाई 2013- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 19.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपलिया चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 150 शीतल नगर निवासी राजू उर्फ राजकुमार पिता भगवती प्रसाद (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 13 जुलाई 2013 को 16.30 बजे सिलीकॉन सिटी के मैन गेट के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 1150 द्वारकापुरी इंदौर हाल सिलीकान सिटी झोपडपट्टी निवासी ठाकुर पिता चतेराम (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Saturday, July 13, 2013
यातायात शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से व्याखयान आयोजित
इन्दौर -दिनांक 13 जुलाई 2013- आज दिनांक 13 जुलाई-2013 को इन्दौर यातायात पुलिस द्वारा विद्यालयीन बच्चों को यातायात शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पायोनियर कांवेन्ट स्कूल,महालक्ष्मी नगर इन्दौर में व्याखयान आयोजित किया गया, जिसमें कक्षा 8 से 12 तक के लगभग 300 बच्चे सम्मिलित हुये । व्याखयान में स्कूली बच्चों की जिज्ञासाओं के प्रतिउत्तर के साथ-साथ उन्हें यातायात के नियमों के पालन एवं यातायात के नियमों की उपयोगिता के संबंध में श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात पूर्व जोन-2 जिला इन्दौर द्वारा जानकारी दी गई । इस दौरान विद्यालय के बच्चों के अतिरिक्त सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। इस व्याखयान के दौरान विद्यालय के बच्चों को ''यातायात निर्देशिका'' बुक भी वितरित की गई।
यातायात पुलिस के श्री विक्रम सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात पूर्व जोन-2 जिला इन्दौर के व्दारा सेन्टरेफल गर्ल्स स्कूल रेसीडेन्सी एरिया इन्दौर के आटो रिक्द्गाा चालको की बैठक ली जानकार माननीय सर्वोच्च न्यायालय व्दारा जारी किये गये निर्देद्गाों के संबंध में जानकारी से अवगत करायागया।
06 आदतन व 10 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 13 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आतदन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
03 स्थायी, 54 गिरफ्तारी व 157 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 13 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 जुलाई 2013 को 03 स्थायी, 54 गिरफ्तारी व 157 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
सट्टे की गतिविधि मे लिप्त 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 13 जुलाई 2013- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हारगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से सट्टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 189 शिक्षक नगर इंदौरनिवासी नरेन्द्र पिता लल्लु जाट (50), ग्राम उमरिया थाना किशनगंज निवासी महेश पिता कडुआ सिंह (26) तथा 81 धर्मराज कॉलोनी निवासी किशोर पिता एकनाथ को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1045 रूपयें नगदी तथा सट्टा बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 13 जुलाई 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर किशनगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले गायकबाड निवासी कुंदन पिता छोटेलाल (40) तथा श्रीखण्डी निवासी भगम सिंह पिता सरदार सिंह (40) तथा राजपूत ढाबा उमरिया निवासी ताराचन्द्र पिता दयाराम (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4180 रूपये कीमत की कुल 10 क्वाटर देशी, 06 क्वाटर अंग्रेजी शराब तथा 12 बाटल बियर बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2013 को अम्बेडकर राजेन्द्रनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले चांदमारी कम्पा. समाजवादी नगर चंदननगर निवासी मयूर पिताचंद्रभूषण (20) तथा नयापुरा रंगवासा निवासी राजेश पिता शंकरलाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3190 रूपये कीमत की 75 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 12 जुलाई 2013 को 18.30 बजे ग्राम धमीड कांकड से अवैध शराब ले जाते हुये मिले खंजर खेडी निवासी धन्नालाल पिता मांगीलाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Friday, July 12, 2013
नकली पुलिस बन लूटने वाले अपराध शाखा की गिरफत में
इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2013- श्री राकेश गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर रेन्ज, (शहर) द्वारा नकली पुलिस बन लूटने वाले अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. त्रिपाठी एवं जिला अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को निर्देशित किया गया था।
श्री ओ.पी. त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक (पूर्व) ने बताया कि, दिनांक 10.7.2013 को फरियादी संतराम पिता शोभाराम उम्र 30 साल अपने साथी देवेन्द्र प्रजापति के साथ संविद नगर मस्जिद के पास से गुजर रहे थे तभी दो व्यक्तियों द्वारा स्वयं को पुलिस कर्मचारी बताकर उनकी तलाशी ली गई एवं तलाशी के दौरान उनके पास से मिले दो मोबाईल एवं नगदी 2300/- रूपयें लूट कर भाग गये थे। घटना पर से थाना पलासिया जिला इन्दौर में अपराध क्रमांक 582/13 पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। घटना पर से जिला अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी को नकली पुलिस बनकर लूट करने वालों पर प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
श्री सोनी द्वारा अपराध शाखा के अमित दीक्षित सउनि(अ) एवं सउनिरोहित डेविड को आरोपियों की गिरफतारी हेतु निर्देशित किया जाकर मार्गदर्शन प्रदान किये गये जिसके फलस्वरूप मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पाटनीपुरा के दो संदिग्ध लडके जो नशा करने के आदि है घटना में शामिल हो सकते है। सूचना पर से अपराध शाखा की टीम व थाना पलासिया पुलिस द्वारा संदिग्ध लडकों अनिल पिता मुन्नालाल यादव उम्र 30 साल निवासी धीरज नगर, एवं 123 नरसिंह की चाल पाटनीपुरा एम.आय.जी. इन्दौर 2. अनिल पिता गोरेलाल गोलिया 23 साल निवासी 353 पाटनीपुरा भेरूबाबा मन्दिर के पास इन्दौर को हिरासत में लेने पर पूछताछ करने पर उनके द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लूटे गये मोबाईल एवं मश्रुका बरामद किया गया हैं। आरोपियों का पूर्व अपराधिक इतिहास रहा है आरोपी अनिल पिता गोरेलाल पूर्व में धारा 302 भादवि में आरोपी रहा है। आरोपी अनिल पिता मुन्नालाल पूर्व में लूट कर चुका है जिसका भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपियों ने बताया कि वे शराब पीने के आदि है जिसकी पूर्ति करने हेतु उनके द्वारा घटना को अंजाम दिया है। आरोपियों से अन्य वारदातों में शामिल होने बाबत पूछताछ की जा रही है।जिला अपराध शाखा द्वारा आरोपियों को थाना पलासिया के सुपुर्द किया गया है।
प्रकरण के आरोपियों की गिरफतारी में अपराध शाखा के सउनि (अ) अमित दीक्षित, सउनि रोहित डेविड, प्र.आर. ओमप्रकाश तिवारी, विजय सिंह चौहान, आर. योगेश चौहान, दीपक वर्मा एवं आरक्षक जितेन्द्र परमार की उल्लेखनीय भूमिका रही है।
12 आदतन व 11 संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आतदन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
04 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 04 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 183 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
जुआ खेलते हुए मिले 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 17.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देना बैंक के नीचे पीसी घोस का मकान से ताश पत्ते द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले प्रवीण,महेन्द्र, अरविन्द, करण तथा आकाश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 16.00 बजे महाबलेश्वर मंदिर के सामने एलआईजी कॉलोनी से ताश पत्ते द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते मिले विजय, गोलू, कन्हैयालाल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1630 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध शराब सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2013- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देपालपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले खटवारी निवासी गजेन्द्र पिता हीरालाल (22) तथा ग्राम जलालपुर निवासी उदय पिता मायाराम (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3150 रूपये कीमत की कुल 70 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 18.00 बजे अम्बेडकर चौराहा बेटमा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले पीर पिपलियाबेटमा निवासी लाखन पिता बाबूजी (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2025 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 11.15 बजे अम्बा मोलिया टेकरी के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले अमरसिंह पिता जगदीश (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 18.30 बजे ग्राम मेमदी से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले मोहन पिता रामचन्द्र (48) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 14.30 बजे जीएनटी मार्केट से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 29/3 गाडी अड्डा निवासी गुलशन पिता गोरीशंकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 15.05 बजे निचली वस्ती महावरनगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 276 जबरनकॉलोनी निवासी लोकेश पिता हरीश (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 10.10 बजे भडकिया निहालपुर मुंडी आरोपी के घर के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले बीजलपुर निवासी सचिन पिता राधेश्याम (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 720 रूपये कीमत की 18 पाव देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक 12 जुलाई 2013- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजपूत बगीचा छत्रीबाग से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 25/2 छत्रीबाग निवासी नितिन पिता धन्नालाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 11 जुलाई 2013 को 15.05 बजे चौईथराम चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले हसन जी नगरके पीछे झुग्गी झोपडी (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
