Friday, June 21, 2013

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2013- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 20 जून2013 को 21.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हीरागनर कलाली के सामने मैदान से ताश पत्ते द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले दीपक, विक्की, शेलेन्द्र, संजय तथा रविन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2000 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को 21.40 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महेश यादव नगर से अवैध ले जाते हुये मिले 661 महेश यादव नगर निवासी अनिल पिता अजबसिंह (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 11 हजार 632 रूपये कीमत की 52 लीटर 560 मिली देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध ले जाते हुये मिले शांतीनगर मूसाखेडी निवासी मुकेश पिता गोविन्द भील  (26) तथा चौहान खेडी निवासी अशोक पिता मुन्नालाल चौधरी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2080 रूपये कीमत की 52 क्वाटर देशी शराबबरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को 11.00 बजे चितावद कांकड इंदौर से अवैध ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राहुल पिता सुनील (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जून 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को 21.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोविन्द नगर खारचा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले सुनील उर्फ टारजन पिता राम सूरत (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा मय 02 जिंदा कारतूस के जप्त किया गया। 
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 20 जून 2013 को 19.00 बजे ओमेक्स सिटी बायवास रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मांगलिया इंदौर निवासी विक्रम उर्फ विक्की पिता भगवानदास (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारादोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, June 20, 2013

नेमावर रोड पालदा में हुए अंधेकत्ल का पर्दा फाश एक आरोपी गिरप्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- दिनांक 15.06.2013 को कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई थी कि शनि मंदिर के पास पवनपुरी पालदा मे एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पडा है सूचना पर मौके पर तत्काल संयोगितागंज पुलिस igqaph शनि मंदिर के पास गोयल ट्रेडर्स के दुकान के शटर के पास एक 35 बर्षीय युवक की लाश पडी थी। जिसके सिर पत्थर से वार करने के कारण पिचक गया था व काफी मात्रा मे खून फैला हुआ था मृतक के दोनो हाथ गमछे से बंधे हुए थे। प्राथमिक कार्यवाही के बाद मृतक ds शव का पी.एम.कराया। मर्ग की जाँच पर पाया गया कि मृतक की हत्या करने के लिये उसके दोनो हाथ बांधकर उसके सिर मे बडे पत्थर से वार करके उसकी हत्या की गई है। घटनास्थल से एक 15 किलो का पत्थर जिससे मृतक को सिर पर मार कर उसकी हत्या की गई, एवं घटनास्थल के पास पडी शराब के खाली क्वाटर एवं बीयर की बोतल के टुकडे जप्त किये जाकर अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। अज्ञात मृतक की पहचान एवं हत्यारो की पतारसी कर उन्हे गिरप्तार करने हेतू वरिष्ठ अधिकारीगण श्री राकेश गुप्ता उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर के निर्देशन एंव श्री ओ .पी.त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक, श्री रामजी श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एस एम जैदी नगर पुलिस अधीक्षक संयोंगितागंज इंदौर के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संयोगिंतागंज धैर्यशील येवले के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया। जिसमे उप निरीक्षक एम के मिश्रा, आर एस तोमर, आरक्षक 3238 विश्वास, 1698 संजय, 465सतीश अंजाना, 653 सचिन, 138सतीश गौड, 2419 प्रवेश, 2944शेरसिहं, 480 जवाहर, 1160 मितेश, 386विनोद शामील किये गये टीम के द्वारा संगठित रूप से काफी लगन व मेहनत से काम करके पतारसी के दौरान महत्वपूर्ण सूराग हासिल करते हुए रिंग रोड के एक पेट्रोल पम्प से सी सी टी व्ही केमरे से कुछ संदिग्धो के फुटेज प्राप्त किये उस फुटेज के आधार पर अथक प्रयासों से हत्यारे अशोक बंजारा पिता जगदीश नायक बंजारा उम्र 23 साल ग्राम उजरा टांडा थाना कसरावद जिला खरगोन को दिनांक 20.06.2013 को नवलखा बस स्टेण्ड से गिरप्तार करने में सफलता मिली। आरोपी अशोक बंजारा के द्वारा बताया गया कि वह अपने साथी कैलाश एवं जितेन्द्र के साथ मिलकर मृतक की हत्या की है।  अज्ञात मृतक की पहचान नवलखा मजदूर चौक मे काम करने वाले मजदूरो के द्वारा मकेश उर्फ बिच्छू जो ब्यावरा पचौर का रहने वाला हैं और करीबन 10-15 साल से यही रहकर नवलखा मजदूर चौक मे रहकर मजदूरी करता था। घटना का रोचक पहलु जो प्रकाश मे आया उसके अनुसार मृतक मुकेश उर्फ बिच्छू नवलखा मजदूर चौक मे काम करके सोता था वहीं पर अशोक बंजारा, कैलाश व अन्य मजदूर भी सोते थे । दिनांक 14.06.2013 को करीबन 10/00 बजे जब मृतक मुकेश उर्फ बिच्छू अपने स्थान पर सोने के लिये आया तो पूर्व से ही आरोपी कैलाश सोया हुआ था । आरोपी कैलाश को मृतक मुकेश उर्फ बिच्छू द्वारा कहा गया कि यहां से उठ जा इस पर वह नही उठा आरोपी कैलाश  जो आरोपी अशोक का साथी है । आरोपी कैलाश के नही उठने पर बिच्छू ने वही पर लघुशंका कर दिया जिसके छींटे आरोपी कैलाश व अशोक पर गिरे इससे कुपित होकर आरोपी कैलाश एवं अशोक बंजारा o mlds lkFkh ने मिलकर मुकेश को पकड लिया व उसके साथ मारपीट करने लगे इस पर बिच्छू छूटकर भागा तो आरोपी कैलाश चिल्लाया कि यह मेरा 1000/-रूपये चुराकर भाग रहा है । इस पर तीनों ने उसे पूनः पकड लिया एवं पकडकर उसके दोनो हाथ पीछे करके बांध दिये व उसे कम्बल ओढा कर शक्ति पेट्रोल पंप पवनपुरी पालदा लेकर गये जहां पर आरोपी कैलाश ने फिल्टर पंप से पानी बोतल मे भरा एवं पेट्रोल पंप परिसर में मुकेश उर्फ बिच्छू के ऊपर ढका कम्बल को हटाकर वहां पर काम करने वाले संतोष, ओम राठौर, पंकज यादव, मोनू को बताया की यह हमारा पैसा चुरा लिया हैं इसलिये इसका हाथ बाँध रखा हूँ पेट्रोल पम्प के वर्करों के अनुसार उस समय वह व्यक्ति जिसे कम्बल औढाकर रखे थे हँसने लगा था इसलिये उन्होने सोचा की हो सकता है यह rhukas आपस में साथी हो और मजाक कर रहे है व आगे जाकर इसका हाथ खोल देगें इसके बाद कैलाश ,अशोक बंजारा वहां से मुकेश उर्फ बिच्छू को लेकर तीन ईमली चौराहे के पास जहां पर मामा चाय की दुकान हैं जिसमें पहले आरोपी कैलाश, चौकीदार बिहारीलाल के पास सोता था वहा पर लेकर गये जहां पर कैलाश ने बिहारीलाल को बताया की यह लडका मेरा पैसा चोरी किया हैं इसलिये इसे बाँधकर लाया हूँ। वही पर कैलाश, अशोक बंजारा ने शराब पीया इसके बाद वहां से मुकेश उर्फ बिच्छू को लेकर शनि मंदिर के पास गोयल ट्रेडर्स की दुकान की शटर के पास लाये जहां पर बिच्छू ds gkFk ca/ks gq, Fks प्लास्टिक की सफेद पट्टी में बंधा था खुल गया इस पर कैलाश सोलन्की ने अपने गमछे से अशोक की मदद से मुकेश उर्फ बिच्छू का दोनो हाथ बाँध दिया एंव अशोक ने मुकेश उर्फ बिच्छू को वहीं पर गिरा दिया एंव उसके ऊपर बैठ गये इसी बीच कैलाश सोलन्की वही पडे 15 किलो के पत्थर से मुकेश उर्फ बिच्छू के सिर पर पटक पटक कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी कैलाश धामनोद तरफ का रहने वाला है। इस संबंध में तलाश की जा रही है।

01 आदतन व 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जून 2013 को 07 स्थायी, 51 गिरफ्तारी व 172 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक19 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें बंटी पिता देवीसिंह भील (27), अवलीपुरा मानपुर निवासी मनोहर पिता मुकुंद भील (35), खुडानी मानपुर निवासी बद्री पिता राजाराम (45) तथा फूल तालाब मानपुर निवासी सुभाष पिता बाबू भील (35) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3875 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जून 2013- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 19 जून 2013 को 15.30 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चापरीपुरा फांटा से अवैध ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले नंदू पिता सुखराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, June 19, 2013

नौकर एवं किरायेदार भी अब होंगे ऑनलाईन इंदौर पुलिस ने बनाया वेब पोर्टल

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2013- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर रेंज शहर, श्री राकेश गुप्ता द्वारा बताया गया कि, इंदौर शहर के बढते व्यवसायिक एवं शैक्षणिक स्तर के कारण इंदौर शहर में आसपास तथा देश के विभिन्न स्थानों से लोग रोजगार एवं शिक्षा के लिये आते है तथा किरायेदार के रूप में रहते है। जिनकी सम्पर्ण जानकारी पुलिस विभाग को उपलब्ध नही हो पाती है। विगत वर्षो के अपराधों का अवलोकन करने से ज्ञात होता है कि कई अपराधों में घरेलू नौकरों एवं किरायेदारों की अहम भूमिका रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुये इंदौर पुुलिस द्वारा सर्वसामान्य को जाप्ता फौजदारी की धारा 144 के तहत समय-समय पर समस्त किरायेगदार एवं घेरलू नौकरों की जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को दिये जाने हेतु सूचित किया जाता रहा है, किन्तु पर्याप्त जानकारी उपलब्ध नही होने से कारण संदिग्ध नौकरों एवं किरायदारों गतिविधियो पर नियंत्रण पाने में पुलिस को कठिनाई महसूस की जाती रही है। पूर्व में नौकरों एवं किरायेदारों की सूचना भौतिक रूप से आम नागरिक द्वारा निर्धारितप्रारूप में संबंधित पुलिस थानों में उपलब्ध कराई जाती रही है। परन्तु कई बार आम नागरिक को मैन्युली उक्त जानकारी थाने पर उपलब्ध कराने में समय अभाव के कारण कठिनाई होती है। इसी को ध्यान रखते हुये इंदौर पुलिस द्वारा एक विशेष ऑनलाईन वेब पोर्टल तैयार किया गया है जिसके माध्यम से किरायेदारों एवं घरेलू नौकरों की जानकारी अब आम नागरिक इंटरनेट अथवा अपने स्मार्टफोन के माध्यम से इंदौर पुलिस के वेब पोर्टल पर अपलोड कर सकता है। जिससे उसे थाने पर जानकारी देने मे लगने वाले समय की बचत होगी। यह जानकारी इंदौर पुलिस की वेबसाईट ूूूण्पदकवतमचवसपबमण्वतह पर उपलब्ध टेग ।कक कमजंपसेए ज्मदमदजेए ेमतअमदज पर क्लिक करके अपलोड की जा सकती है। यह सुविधा इंदौर पुलिस के वेब पोर्टल पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। आम नागरिक द्वारा अपलोड की गई जानकारी स्वतः ही संबंधित थाने को उपलब्ध हो जावेगी जिसे संबंधित थाने द्वारा तस्दीक की जावेगी इस प्रकार पुलिस द्वारा संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के किरायेदार एवं नौकरों की पहचान एवं उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने मे सहायता मिलेगी।
इस पोर्टल पर आम नागरिक अपना अकाउंट भी क्रिएट कर सकता हैजिससे भविष्य के किरायेदार व नौकरों के परिवर्तन होने पर नई जानकारी को अपलोड किया जा सकता है इस प्रकार आम नागरिक पुलिस के सतत्‌ सम्पर्क में बना रह सकेगा।
उक्त जानकारी अपलोड करने लिये निम्न प्रक्रिया को अपनाना होगा-
1 किरायेदार की जानकारी जैसे नाम, मोबाईल फोन नंबर वर्तमान फोटो, परिवार सदस्यों की संखया।
2 किरायेदार की पारिवारिक पृष्ठभूमि जैसे पिता का नाम, कॉनटेक्ट नं. मूल निवास, राज्य का नाम।
3 किरायेदार की पहचान का प्रमाण (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक, इत्यादि)
4. अन्य जानकारी, वाहन का रजिस्टे्रशन इत्यादि।
5 किरायेदार के कार्यस्थल की जानकारी।
6 मकान मालिक का नाम एवं उसका वैध मोबाईल नंबर।
इस प्रक्रिया के पालन करने एवं जानकारी सबमिट करने पर मालिक के वैद्य मोबाईल नंबर पर इंदौर पुलिस द्वारा एवं गोपनीय कोड का ैडै भेजा जावेगा। जिसे ।कक पदवितउंजपवद दवू पर क्लिक करने के पश्चात आने वाले ठसंदा जमगज ैचंबम  मे एंटर करना होगा जिससे संपूर्ण जानकारी इंदौर पुलिस के वेब पोर्टल पर अपलोड हो जावेगी।
मकान मालिक इसी मोबाईल नंबर के आधार पर स्वतः क्रिएट हुए लॉग इन के माध्यम से अपना पासवर्ड बदल सकेगें एवंभविष्य में नवीन जानकारी पुलिस को अपलोड कर सकेगें। इस प्रक्रिया से आम नागरिक का बहुमूल्य समय बचेगा एवं थाने पर जाने की आवश्यकता भी नही होगी। 
इस पोर्टल के लिये टेक्नालॉजीस प्रा. लि. इंदौर का विशेष योगदान रहा है।

04 आदतन व 15 संदिग्ध गिरफ्ता

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 फरारी, 06 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 117 जमानतीय वारन्ट तामील

न्दौर -दिनांक 19 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 जून 2013 को 04 फरारी, 06 स्थायी, 33 गिरफ्तारी व 117 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में,न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले ग्राम खेमाना निवासी राजेन्द्र सिंह पिता भंवर सिंह राजपूत (35) तथा निगंनोटी निवासी गोविन्द पिता हरमन सिंह (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2480 रूपये कीमत की 70 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 18.15 बजे रविदास नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले राधेश्यामि पता सिंधू लाल (38) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2300 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 01.30 बजे हाथीपाला चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुये मिले विजय काम्प. सियागंज निवासी कमल पिता कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1600 रूपये कीमत की 40 क्वाटरदेशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भवरकुआ द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 18.00 बजे जायपाल ट्रांसपोर्ट के सामने त्रिवेणी नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जीत नगर निवासी रवि पिता सीताराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 01.15 बजे बडा गणपति पेट्रोल पंप के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 225 आम्रकुंज कॉलोनी निवासी नरेश पिता शंकरलाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 19 जून 2013- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 00.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर साकेत चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दोलतबाग खजराना निवासी इब्राहित पिता रशीद (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 18.37 बजे बंगाली कॉलोनी आम रोड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले अनार बाग खजराना इंदौर निवासी मोह. शाहरूख पिता मोह. नवाव (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 11.05 बजे खालसा चौराहा निरंजनपुर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 315 रूस्तम का बगीचा निवासी सोनू पिता राजेश (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 18 जून 2013 को 01.15 बजे बडागणपति पेट्रोल पंप के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 34 अखण्डनगर इंदौर निवासी संजय पिता घीसालाल (33) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, June 18, 2013

थाना प्रभारियो की नवीन पदस्थापना

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- प्राशासनिक सुविधा की दृष्टि से एवं रिक्त पदों की पूर्ती हेतूु निम्नलिखित निरीक्षकों को अस्थायी रूप से आगमी आदेश तक उनके नाम के समक्ष दर्शाये अनुसार पदस्थ किया जाता है। 

क्रं. नाम         वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना
1 श्री दिवाकर सिंह बघेल र.के.                था.प्रा. जूनी इंदौर
2 श्री शिवपालसिंह कुशवाह था.प्रा. चंदननगर        था.प्रा. पलासिया
3 श्री कमलेश शर्मा था.प्रा.       अन्नपूर्णा        था.प्रा. राजेन्द्रनगर
4 श्री हनुमंत सिंह राजपूत र.के.                था.प्रा. चंदननगर
5 श्री नागेन्द्र सिंह बेस था.प्रा. महू                था.प्रा. अन्नपूर्णा
6 श्री प्रदीप सिंह राणावत था.प्रा. पलासिया        था.प्रा. पंढरीनाथ
7 श्री दिनेश सिंह चौहान   था.प्रा. पंढरीनाथ        था.प्रा. महू
8 श्री धरमवीर सिंह नागर था.प्रा. राजेन्द्रनगर         र.के.

19 आदतन व 02 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आतदन व 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 जून 2013 को 02 स्थायी, 39 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए 09 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को19.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरआर टायर के पास गुमटी के पीछे से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें गुरमीत, मानसिंह, हीरालाल, रवि, बाबूलाल तथा रोहित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को 19.40 बजे नर्मदा रोड सडक के किनारे राऊ से ताश पत्तों द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिलें हेदर बादशाह, सुनील तथा असलम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1110 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खुडैल थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 60 शिवनगर मूसाखेडी निवासी श्यामि पता देवचन्द्र प्रजापत तथा शिवनगर इंदौर निवासी जंगल पिता दरयाव सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2950 रूपये कीमत की65 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को 20.05 बजे मंदिर के पास लिम्बोदी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले 9 धीरज नगर खजराना निवासी मुकेश उर्फ मुक्का पिता प्रहलाद (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 18 जून 2013- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 17 जून 2013 को 21.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तेजाजीनगर के पास रालामण्डल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जीरापुर राजगढ व्याबरा निवासी मुकेश पिता रामप्रसाद (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 देशी पिस्टल जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।