Friday, April 19, 2013

अवैध द्गाराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 19 अप्रेल 2013- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 अप्रेल 2013 को 15.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अवंतिका नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले भागीरथपुरा इंदौर निवासी मनोज पिता हरिनाथ कुर्मी (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 30 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 18, 2013

लूट के आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2013- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री अनिल सिंह कुशवाह ने बताया कि चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत कल दिनांक 17 अप्रेल की रात्रि में फरियादी कैलाश पिता बाबू सिंह (56) निवासी सिरपुर कांकड से तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटर साइकल पर सवार होकर चाकू की नोक पर 01 मोबाईल फोन तथा 2000 रूपये लूट कर ले गये थे, फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रं. 362/13 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। इस पर से नगर पुलिस अधीक्षक आर.एस. घुरैया के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी चंदननगर शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 18 अप्रेल को सिरपुर कांकड से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा गया तथा पकडे गये आरोपियों ने नाम व पता 1. नदीम पिता मोह. सलीम (26) निवासी मिश्रा वाला रोड चंदननगर, 2. सद्‌दाम पिता मो. सफी (21) निवासी सहयोग नगर तथा 3. मुस्सु पिता हमीद (20) निवासी सहयोग नगर बताया। आरोपियों के कब्जे से उक्त मोबाईल फोन, 2000 रूपये तथा यामाहा मोटरसाइकल क्रं. एम-09/जे/6059 बरामद की गयी। 
        आरोपियों  को पकड़ने मे  थाना प्रभारी चंदननगर शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व गठित टीम प्रधार आर. दिलीप सिंह, आर. अनामद, दीपक, शीतल तथा मनीष का सराहनीय योगदान रहा है।

05 आदतन, 11 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

18 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 192 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को 18 स्थायी, 58 गिरफ्तारी व 192 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2013- पुलिस थाना परदेशीपुराद्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को 14.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 56/1 जनता क्वाटर चाय की दुकान के सामने से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले कुलकर्णी का भट्‌टा निवासी महेन्द्र उर्फ बंटी पिता शंकर (53) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 330 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को 17.00 बजे गोविन्द नगर खारचा से सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले राजाबाग मुल्ला खलीफा के मकान के सामने निवासी महेश पिता रमेश प्रजापत (33) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 220 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते 07 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2013- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को 08.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचवटी नगर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले भैयालाल पिता कालूराम (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7 हजार 600 रूपये कीमत की 190 क्वाटरदेशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को 09.55 बजे रेल्वे स्टेशन रोड चंद्रावतीगंज से अवैध शराब ले जाते हुये मिले 665 बजरंग नगर निवासी जगदीश पिता विजय प्रसाद जायसवाल (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3975 रूपये कीमत की 84 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुये मिले वालंकरीपुरा भोई मोहल्ला इंदौर निवासी शारदा पति गिरधारी गौड (41), भोई मोहल्ला इंदौर निवासी सौरभ पिता चिमनलाल गौड (25) तथा बक्षीबाग दरगाह के पास निवासी कमलाबाई पति भंवरलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2650 रूपये कीमत की 71 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को 17.00 बजे ग्राम तेजखेडी हेण्डपंप के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाले सुनील पिता लालसिंह (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2040 रूपये कीमत की 12 बोतल वीयर तथा 21 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 17अप्रेल 2013 को 20.15 बजे लोधा कॉलोनी सुलभ काम्प. के सामने से अवैध शराब ले जाते हुये मिले सुदामानगर झोपडपट्‌टी पुराना अन्नपूर्णा थाना के सामने निवासी रवि पिता अशोक मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रूपये कीमत की 22 क्वाटर देशी शराब बरामद की गयी।त्र
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 18 अप्रेल 2013- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अप्रेल 2013 को 12.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा चौराहा टेम्पो स्टेण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 170/3 नंदानगर इंदौर निवासी जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता ओमप्रकाश (21) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 17, 2013

यातायात पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों पर कार्यवाही


इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2013- दिनांक 15.04.2013 से यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आटो रिक्शा के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया था जिसमें आज दिनांक 17.04.2013 को 2 चरणों में रेल्वे स्टेशन की छोटी लाईन, बडी लाईन, सरवटे बस स्टैण्ड, विजय नगर, नौलखा, भंवरकुआ, वायरलेस टी चौराहों पर यातायात नियमों का पालन नही करने वाले 113 आटो रिक्शा चालकों पर कार्यवाही की गई।

01 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व 142 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 अप्रेल 2013 को 08 स्थायी, 53 गिरफ्तारी व 142 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध द्गाराब ले जाते आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2013- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 16अप्रेल 2013 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धारा रोड जवाहर टेकरी इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुये मिले शांती नगर धार रोड निवासी राजेन्द्र पिता भगना सिंह (30) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 24 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 17 अप्रेल 2013- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 16 अप्रेल 2013 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे फाटक से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रेल्वे फाटक के पास पिगडम्बर निवासी महेश उर्फ टोनी पिता राम प्रसाद चौहान (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 16, 2013

यातायात पुलिस द्वारा ऑटो रिक्शा चालकों पर कार्यवाही


इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2013-  दिनांक 15.04.2013 से यातायात पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के अन्तर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आटो रिक्शा के विरुद्ध विशेष अभियान प्रारंभ किया गया था जिसमें आज दिनांक 16.04.2013 को 2 चरणों में रेल्वे स्टेशन की छोटी लाईन, बडी लाईन, सरवटे बस स्टैण्ड, विजय नगर, नौलखा, भंवरकुआ, वायरलेस टी चौराहों पर यातायात नियमों का पालन नही करने वाले 189 आटो रिक्शा चालकों पर कार्यवाही की गई।

संदिग्ध आरोपी



थाना :- बाणगंगा जिला इन्दौर
अपराध क्रमांक :- 267/13    धारा  392 भा0 द0 वि0
घटना दिनांक व स्थान :- 12-4-2013 के 16:15 से 16:30 के बीच
नाम विवेचनाकर्ता :- श्री योगेश तोमर थाना प्रभारी
9479993461 एंव 9827575475
0731-2720300
अन्य पहचान :- सफेद शर्ट व नीला आसमानी कलर की जींस
                                                सिर पर छोटे बाल रंग गोरा


थाना :- बाणगंगा जिला इन्दौर
अपराध क्रमांक :- 267/13    धारा  392 भा0 द0 वि0
घटना दिनांक व स्थान :- 12-4-2013 के 16:15 से 16:30 के बीच
नाम विवेचनाकर्ता :- श्री योगेश तोमर थाना प्रभारी
9479993461 एंव 9827575475
0731-2720300
अन्य पहचान :- काली टी-शर्ट व काली पेंट जींस
                                              रंग सावंला कद 5-8 इंच

06 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन तथा 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 236 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को 03 स्थायी, 60 गिरफ्तारी व 236 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2013- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को  19.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांई मंदिर के सामने महूं से ताश पत्तियों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले शेखर, सौरभ, कालू तथा ओमप्रकाश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1590 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब ले जाते/बेचते 04 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2013- पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्‌टी से अवैध शराब बेचते हुये मिले मगंलम आपर्ट. के पास झोपडपट्‌टी सुदामानगर निवासी रवि पिता रीछू (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 36 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।       
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को 20.30 बजे भील कॉलोनी मूसाखेडी से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले विजय पिता रामसिंह (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 600 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गयी।
       पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को 21.10 बजे रामानंद पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते हुये मिले जगदीशपुरी कॉलोनी निवासी नीवन पिता धन्नालाल (19) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 540 रूपये कीमत की 18 क्वाटर देद्गाी शराबबरामद की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को 20.30 बजे बोडी मोह. राऊ से अवैध शराब ले जाते हुये मिले यही के रहने वाली कला बाई उर्फ नर्मदा बाई पति काशीराम (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 500 रूपये कीमत की 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी।
       पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 16 अप्रेल 2013- पुलिस थाना एमजीरोड द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को 12.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शराब की दुमान के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 149 राधानगर गीतानगर के सामने निवासी मोईन उर्फ नोशाद पिता अ. हमीद (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 15 अप्रेल 2013 को 19.30 बजे महूं नीमच रोड घाटा विल्लोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले राधेश्यामि पता रामजी (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी।पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, April 15, 2013

02 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 15 अप्रेल 2013- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 13 अप्रेल 2013 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।