Friday, November 2, 2012

यातायात सुधार संबंधी कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात विभाग एवं जेलरोड़ व्यापारी एसोसियेशन की बैठक सम्पन्न

इन्दौर -दिनांक 02 नवम्बर 2012- यातायात सुधार सम्बन्धी कार्यक्रम के अन्तर्गत आज सांयकाल यातायात विभाग के अधिकारी एवं जेलरोड़ व्यापारी एसो. की एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जेलरोड़ व्यापारी एसो. के अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा, सचिव राजू सलूजा सहित 30-35 दुकानदार उपस्थित हुए। बैठक में जेलरोड़ पर भी जीरो टारलेंस जोन के अन्तर्गत व्यवस्था लागू करने, जेलरोड़ की पार्किग समस्या के निदान, दुकानदारों व्दारा दुकान सीमा से अधिक अतिक्रमण करने तथा रोड़ पर अपने व्यापारी केन्द्र के बोर्ड आदि लगाकर अतिक्रमण करने के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा एवं सुझाव प्राप्त किये गये ।
               डी.एस.पी.यातायात प्रदीप सिंह चौहान व्दारा सबसे पहले जेलरोड़ के व्यापारी एसोसियेशन के पदाधिकारी एवं दुकानदारों से उनके व्दारा यातायात व्यवस्था सुधार के सम्बन्ध में दिये गये सुझाव प्राप्त किये गये ।
1- जेलरोड़ व्यापारी एसोसियेशन के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं सचिव राजू सलूजा व्दारा बताया कि जेलरोड़ पर सबसे ज्यादा समस्या पार्किग का अभाव होने से हो रही है इस समस्याके निदान के लिये जेलरोड़ पर दुकानदारों की पार्किग सुविधा हेतु महाराजा काम्पलेक्स का रिक्त पड़ा पार्किग स्थल उपलब्ध कराने इस समस्या का काफी कुछ निराकरण हो जावेगा, एसो. अपनी ओर से पार्किग में वाहनों की सुरक्षा हेतु गार्ड, पार्किग स्थल की साफ-सफाई, लाईट आदि सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को तत्पर है।
2- जेलरोड़ पर वर्तमान में जो तीन-तीन की साप्ताहिक पार्किग व्यवस्था लागू है, उस व्यवस्था को समाप्त कर पूरे सप्ताह दोनों साईड पार्किग व्यवस्था लागू करने से यातायात व्यवस्था सुव्यवस्थित होगी ।
3- जेलरोड़ पर लगने वाले हाथठेले, आटोरिक्शा का अवैध स्टैण्ड हटाया जावे।
                चर्चा में उप पुलिस अधीक्षक यातायात प्रदीप सिंह चौहान व्दारा स्पष्ट किया गया कि महाराजा काम्पलेक्स की पार्किग हेतु स्वयं जेलरोड़ एसोसियेशन अपना प्रस्ताव बनाकर यातायात विभाग को प्रेषित करें, जिस प्रस्ताव पर यातायात विभाग व्दारा नगरपालिक निगम से उपरोक्त अनुमति प्राप्त कर व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया जावेगा ।
                चर्चा में यह भी निर्णय लिया गया कि जेलरोड़ की दोनों साईड की पार्किग व्यवस्था आगामी सोमवार से प्रारम्भ कर एक सप्ताह तक इस व्यवस्था का प्रयोगिक परीक्षण करना आवश्यक है, ताकि जेलरोड़ वन-वे का नियमानुसार पालन हो तथा आम वाहन चालकों को भी इस व्यवस्था से किसी प्रकार की असुविधा एवं असुरक्षा उत्पन्न न हो ।
                 चर्चा में यह भी निर्णय लिया गया कि जेलरोड़ के दुकानादारों व्दारा दुकान सीमा से अधिक किये जाना अतिक्रमण तथा रखे जाने वाले व्यवसायिक बोर्ड स्वेच्छा से हटा लिये जावेगें, एसो. के अध्यक्ष, सचिव एवं उपस्थित सभी दुकानदारों ने इस पर सहमति प्रदान कर व्यवस्था सुधार में यातायात विभाग का सहयोग प्रदान करने हेतु यातायात विभाग को आश्वस्त किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी व्यापारीगण एवं अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सचिव राजू सलूजा ने यातायात विभाग को सहयोग प्रदान करने के उद्‌देश्य से जेलरोड़ पर पार्किग पट्‌टे तथा आवश्यक संकेतक स्वयं एसो. की ओर से लगवाने पर सहमति प्रदान की। सर्वसम्मिति से सम्पन्न उपरोक्त चर्चा के उपरान्त जीरो टारलेंस जोन का विस्तार कर व्यवस्था सुधार में आम सहमति बनी ।

03 आदतन तथा 15 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसेआदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

44 गिरफ्तारी, 152 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 02 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 नवम्बर 2012 को 44 गिरफ्तारी व 152 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि मे लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 नवम्बर 2012- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2012 को 19.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया पीठा रोक कलाली के आगे इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 11 कडावघाट निवासी जावेद पिता मेहमूद हुसैन (27) तथा 68कोयला बाखल निवासी मोह. रफीक (66) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 5 हजार रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
  पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2012 को चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 6 वी गली लोहागेट चंदननगर निवासी साहिद खां पिता अज्जू खां, 4थी गली लोहागेट चंदननगर निवासी इमरान पिता युसूफ, 162 व्यवसाय नगर निवासी संजू पिता बाबूलाल कुर्मी तथा 52 व्यवसाय नगर निवासी महेद्गा पिता शंकरलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार 940 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 04 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 नवम्बर 2012- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2012 को 10.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भंगनगर के सामने एबी रोड से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 222 गरीबनवाज कालोनी बागडदा निवासी फिरोज पिता मकसूद खान तथा विकास पिता मांगीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 7 हजार रूपये कीमत की 150 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2012 को अन्नपूर्णा थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते हुए मिले दद्गाहरा मैदान इंदौर निवासी करण पिता बाबूलाल (21) तथा 228 महावर नगर निवासी रवि पिता अनोखीलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 720 रूपये कीमत की 43 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 02 नवम्बर 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 नवम्बर 2012 को 13.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजीवगांधी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले 11 बाफना नगर इंदौर निवासी राजेद्गा पिता कालूराम बलाई (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एम 9 एमएम की पिस्टल जप्त की गयी।  
   पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, November 1, 2012

02 आदतन तथा 11 संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 स्थाई, 87 गिरफ्तारी, 265 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 01 नवम्बर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 अक्टूबर 2012 को 05 स्थाई, 87 गिरफ्तारी व 265 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये। 

जुऑ खेलते हुए मिले 20 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 नवम्बर 2012- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कलदिनांक 31 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले अ. रजाक, मोह दिलद्गााद, फिरोज, रितेद्गा, सत्तार खान, दीपक, मोह. फारूख, मुस्ताक, मनीष, मोह शाबिर, राजा, अ. कद्गाीम, मोह इरफान, मोह सलीम, मोह गनी, अ. गफ्फार, कपिल, अ. कादिर, रद्गाीद तथा मोह. उस्मान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 61 हजार 590 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए मिले 03 आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर -दिनांक 01 नवम्बर 2012- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2012 को 10.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लुनियापुरा इंदौर से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले लखन पिता जगत ंिसह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपये कीमत की 44 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2012 को 21.20 बजे पाटनीपुरा चौराहा पान की दुकान के सामने सेअवैध शराब ले जाते हुए मिले 300 कन्नू पटैल की चाल इंदौर निवासी द्गिावकुमार पिता गजराज (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 5.30 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2012 को 11.45 बजे सराकरी स्कूल के पास पाल काकरिया से अवैध शराब ले जाते हुए मिले यही के रहने वाले हरिओम पिता वासुदेव (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 01 नवम्बर 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर 2012 को 22.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अंजनी नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रामनिवासी पिता राम बहादुर (29) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, October 31, 2012

05 आदतन, 12 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन, 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 स्थाई, 84 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अक्टूबर 2012 को 02 स्थाई, 84 गिरफ्तारी व 196 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कलदिनांक 30 अक्टूबर 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चंदननगर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिले 430 गंगानगर निवासी संजय पिता प्रेमकुमार (30), स्कीमनं. 71 चीरा फेक्ट्री के सामने झोपडपट्‌टी निवासी सत्या उर्फ सतीष पिता कालूराम, 2 लोकनायक निवासी जितेन्द्र पिता रामेद्गवर सेन (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 29 हजार 400 रूपये कीमत की 30 पेटी देद्गाी मसाला शराब तथा 50 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
  पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2012 को 21.00 बजे महूं से मोटर साईकल क्रं. एमपी-09/एमजे/8607 पर अवैध शराब ले जाते हुए मिले अवलाय निवासी भारत पिता जानकीलाल (41) तथा सदर निवासी सुभाष पिता छगनलाल (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1 हजार 680 रूपये कीमत की 48 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 31 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2012 को 15.15 बजे मुखबिर सेमिली सूचना के आधार पर सुदामानगर झोपडपट्‌टी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले दगडू पिता जगदीद्गा (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गयी। 
  पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 30 अक्टूबर 2012 को 20.00 बजे सम्राट नगर खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले बबला उर्फ सिद्धिकी पिता हाजी मजीद (35) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, October 30, 2012

चोरी/गुम हुए 28 मोबाईलफोन, मोबाईल टे्किंग सेल के द्वारा जप्त

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2012- पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इंदौर डॉ. आशीष द्वारा क्राईम ब्रांच के अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह को शहर में मोबाईल फोन चोरी/गुम की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त कार्यवाही हेतु मोबाईल टे्रकिंग सेल अपराध शाखा उपनिरीक्षक अनिता ढावले की टीम को आदेशित किया गया। टीम के द्वारा कंपनी से प्राप्त सीडीआर पर कार्यवाही करते हुए 28 मोबाईलफोन प्राप्त किये। जिन्हें बाद में आवेदकों को फोन लगाकर प्रदान किए गए। उक्त कार्यवाही में टीम के शिवकरणसिंह चौहान, नरेन्द्रसिंह तोमर, जितेन्द्र परमार, विष्णु मीणा का सराहनीय योगदान रहा।

03 आदतन, 06 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन, 06 संदिग्धबदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 स्थाई, 61 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अक्टूबर 2012 को 01 स्थाई, 61 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2012 को 18.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजीव नगर बडला खजराना से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले शकील, कल्लू तथा इमरान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 1 हजार 650 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
            पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2012 को 21.00बजे हटीले हनुमान मंदिर के पास से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुआ खेलते हुए मिले अद्गाोक, मोह. इमरान तथा वाहिद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 800 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
             पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 30 अक्टूबर 2012- पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 29 अक्टूबर 2012 को 10.30 बजे जबरन कॉलोनी से अवैध शराब ले जाते हुए मिले हरीजन कॉलोनी निवासी राहुल पिता अद्गाोक (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2 हजार 250 रूपये कीमत की 50 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।