Saturday, April 28, 2012

सिमी गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 28 अप्रैल 2012- अनवर आत्मज हाजी अब्राहित (40) जाति खत्री निवासी 39 लावरिया भेरू, इंदौर का सिमी सदस्य अबरार में पिछले पांच वर्षो से संपर्क रहा है। पिछले दोवर्षों में संपर्क बढ़ा है।
        औरंगाबाद में गिरफ्तार आरोपी अबरार से पूछताछ में पता चला कि अनवर द्वारा पिछले दो वर्षो से अबरार की मदद की जा रही थी। पूर्व में अनवर कमानी बनाने का कार्य करता था। कुछ वर्षों से इसके पास ट्रक हैं, जिनसे यह ट्रान्सपोर्टर का कार्य कर रहा था। वर्तमान में पुनः इसने कंपनी का काम ट्रांसपोर्ट नगर में प्रारंभ किया है। मार्च 2012 में यह, अबरार व एक अन्य सिमी सदस्य को लेकर अपने वाहन से औरंगाबाद गया था। हर रंग की बोलेरो गाड़ी का उपयोग किया था, जो इसके भाई इकबाल की गाड़ी थी।
        कल मध्यप्रदेद्गा एटीएस, जिला पुलिस बल व महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त टीम द्वारा इसे गिरफ्तार किया गया है।

अवैध सी.डी. का जखीरा पकड़ा

इन्दौर -दिनांक 28 अप्रैल 2012- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय व उपपुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह को शहर में होरही अवैध सी.डी. के कारोबार को रोकने के लिये निर्देद्गा दिये थे। इस कार्य हेतु सउनि विजेन्द्रसिंह जाट और उनकी टीम को लगाया गया। उक्म टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर महारानी रोड पर स्थित रवि रेडियो एण्ड म्यूजिक सेंटर पर दबिस दी जहां से करीबन 4 से 5 हजार तक की नयी फिल्मो की टी.सीरीज व व्हीनस कंपनी की कॉपीराईड  सीडियां जप्त की जिसमें कल रिलीज हुई फिल्म तेज व अन्य को जप्त कर लिया गया है तथा आरोपी रवि पिता मोहनलाल निवासी लाडका नगर इंदौर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली के सुपुर्द किया गया। आरोपी को पकड़ने में प्रधान आर. रजाक, दीपक पवार, आर. श्याम पटेल, रणवीर, संदीप का सराहनीय योगदान रहा।

Friday, April 27, 2012

चोरी की कार में घूमते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अप्रैल 2012- पुलिस अधीक्षक पश्चम श्री डी. श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा देवेन्द्र पी.एस. राजपूत के निर्देशन में भागीरथपुरा चौकी प्रभारी सउनि जगदीश मालवीय तथा उनकी टीम के आर. राजेश शुक्ला, विठ्‌ठल तथा यतीन द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर पंचमौरी पुलिया भागीरथपुरा से मारूती 800 कार एमपी-09/एच/0864 में घूमते हुए संदिग्ध को रोककर गाड़ी के कागजात के संबंध में पूछताछ करते नही होना बताया, सखती से पूछताछ करने पर उक्त गाड़ी चोरी की होना स्वीकार किया।
        पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर संदिग्ध ने अपना नाम गोपाल पिता कैलाश सोनी (29) निवासी 152/5 बाबूमुराई कालोनी इंदौर का बताया तथा उक्त कार थाना विजयनगर क्षेत्रान्तर्गत सयाजी होटल के सामने से चोरी करना बताया। पुलिस द्वारा आरोपी गोपाल को गिरफ्तार कर उक्त मारूती 800 कार जप्त की गई। पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय प्रस्तुत किया गया तथा दिनांक 30 अप्रेल 2012 तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। उक्त मारूती 800 कार की चोरी की रिपोर्ट थाना विजयनगर पर दर्ज होने से आरोपी कोथाना विजयनगर के सुपुर्द किया गया जहां आरोपी से पूछताछ जारी है इससे अभी और भी चोरी की वारदातो की प्रबल संभावना है।

02 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अप्रैल 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 26 अप्रैल 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

59 स्थाई, 36 गिरफ्तारी व 113 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 27 अप्रैल 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 अप्रैल 2012 को 59 स्थाई, 36 गिरफ्तार व 113 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामीलकिये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 27 अप्रैल 2012- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 26 अप्रैल 2012 को 17.35 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नावदापंथ बिजली ऑफिस के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले राजू पिता द्गिावराम (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के  तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, April 26, 2012

05 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अप्रैल 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 25 अप्रैल 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

66 स्थाई, 43 गिरफ्तारी व 169 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 26 अप्रैल 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 अप्रैल 2012 को 66 स्थाई, 43 गिरफ्तार व 169 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अप्रैल 2012- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 25अप्रैल 2012 को 10.40 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आर ए एम चौराहा से अवैध शराब ले जाते हुए मिले 3401 राज मोहल्ला निवासी भानू पिता भूरा (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1 हजार 200 रूपये कीमत की 40 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।   
पुलिस द्वारा आरोपीं को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 26 अप्रैल 2012- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 25 अप्रैल 2012 को 10.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बदरखा भोलेनाथ मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सहाना क्षिप्रा निवासी घनद्गयाम पिता आत्माराम  (23) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के  तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, April 25, 2012

11 आदतन, 09 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रैल 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 24 अप्रैल 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन तथा 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

58 स्थाई, 45 गिरफ्तारी, 01 फरारी व 177 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रैल 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 अप्रैल 2012 को 58 स्थाई, 45 गिरफ्तार, 01 फरारी व 177 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रैल2012- पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 24 अप्रैल 2012 को 19.00 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 150 विज्ञान नगर दूसरी मंजिल से क्रिकेट के सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ए-37 नोलखा काम्पलेक्स निवासी महेद्गा पिता मोहन (51) तथा विज्ञान नगर निवासी राहुल पिता जेठानंद (21) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 लाख रूपयें का कुल 06 मोबाईल, 01 टी.व्ही. 01 सेटअप वॉक्स तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 24 अप्रैल 2012 को 12.35 बजे हाईस्कूल ग्राउण्ड महूं से ताद्गा पत्तों द्वारा हार जीत का जुआ खेलते हुए मेहमूद, निद्गाार, अजय तथा राज को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्तें बरामद किये गये।
        पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 24 अप्रैल 2012 को महू थाना क्षेत्रान्तर्गत से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले लालजी की बस्ती महू निवासी राजू पिता लक्ष्मण (36) तथा मालवा अस्पताल निवासी साजिद पिता मतीन (20) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1135 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब ले जाते हुये आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रैल 2012- पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 24 अप्रैल 2012 को 11.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 48/1 रामबाग से अवैध शराब बेचतें हुये मिले यही के रहने वाले नितिन पिता छोंटेलाल (20) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 665 रूपये कीमत की 19 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 25 अप्रैल 2012- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 24 अप्रैल 2012 को 15.15 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चौकी चंन्द्रावतीगंज से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले कायस्थ पिपलिया निवासी राजेद्गा उर्फ राजेन्द्र पिता अंतर (18) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के  तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, April 24, 2012

बैंक फ्रॉड गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अप्रैल 2012- पुलिस अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि विगत दिनों क्राईम ब्रांच एवं तुकोगंज पुलिस द्वारा पकड़े गये बैंक फ्रॉड से संबंधित इंटरनेट बैंक से हैकिंग, मनीलाण्ड्रिग में लिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह से पूछताछ के दौरान आरोपी नावेद से पूछताछ करने पर गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में जानकारी मिलने पर क्राईम ब्रांच एवं थाना तुकोगंज की संयुक्त टीम मुम्बई एवं अन्य संभावित स्थानों पर भेजी गयी थी। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा गिरोह के सदस्य 1. अनिल कुमार भारद्वाज पिता कैलाश नारायण (38) निवासी ग्राम बाराकला भिण्ड एवं 2. कल्पेश पिता किशोर चावडा (26) निवासी नगनग गेट थाना दरबारगढ़ जिला जामनगर गुजरात को पकड़कर  पूछताछ की गई। पूछताछ पर आरोपी अनिल कुमार भारद्वाज के द्वारा इन्दौर की एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई बैंकों में फर्जी नाम व पते से खाते खुलवाकर लाखों रूपये की निकासी फर्जी खातों के माध्यम से की जाकर मनीलांड्रिग की गई है। गिरोह के सदस्यों से पूछताछ जारी हैं ।
        उक्त आरोपियों को पकड़ने मेंक्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंत राठौर, उनि महेन्द्र परमार, सउनि विजेन्द्र जाट, आरक्षक इफ्तखार ,रणवीर ,जितेन्द्र सेन ,रविन्द्र ,पवन का सराहनीय योगदान रहा ।

02 आदतन, 07 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अप्रैल 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 अप्रैल 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

79 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 198 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 24 अप्रैल 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 अप्रैल 2012 को 79 स्थाई, 56 गिरफ्तार व 198 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्नथाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अप्रैल 2012- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक 23 अप्रैल 2012 को 20.50 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धार नाका महू से अवैध शराब बेचतें हुये मिली यही की रहने वाली राधाबाई पति बाबूलाल (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 750 रूपये कीमत की 25 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।   
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 23 अप्रैल 2012 को 12.00 बजे 13/1 रामबाग इंदौर से अवैध शराब बेचतें हुये मिली यही की रहने वाली रतनबाई पति शंकरलाल (45) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 700 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।   
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 24 अप्रैल 2012- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 23 अप्रैल 2012 को 15.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर इंदौर रोड लोहामंडी चौराहा  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले45 बापू गांधी नगर निवासी श्याम चोकसे पिता शेखर (28) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 दरांता जप्त किया गया।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 23 अप्रैल 2012 को मालवामील से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिले बडी कलमेर निवासी बहादुर पिता हीरासिंह (29) तथा सतलाना निवासी लखन पिता राजाराम (22) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 01 छुरा तथा 01 तलवार जप्त किये गये।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के  तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।