Monday, January 23, 2012

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 जनवरी 2012- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 22 जनवरी 2012 को 16.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बेटमा कालासुरा फांटा से अवैध शराब बेचते हुये मिले रोलाय निवासी दिनेद्गा पिता देवकरण (25) तथा विजयपुरा निवासी द्गिावनारायण पिता बनेसिंह कलोता (50) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1500 रूपये कीमत की 10 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 23 जनवरी 2011- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा आज दिनांक 22 जनवरी 2012 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमजी रोड़ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 72 लाबरिया भैरू माली मोहल्ला इंदौर निवासी जस्सू उर्फ जसवंत पिता गणेद्गा विद्गवकर्मा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 01 देद्गाी कट्‌टा तथा 02 जिंदा कारतूस बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, January 22, 2012

03 आदतन, 14 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन तथा 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 स्थाई, 35 गिरफ्तारी व 120 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 22 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जनवरी 2012 को 20 स्थाई, 35 गिरफ्तारी व 120 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 जनवरी 2012- पुलिस थाना एमजीरोड़ द्वारा कलदिनांक 21 जनवरी 2012 को 16.55 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर नंदलालपुरा इंदौर से ताद्गा पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जैकी उर्फ विक्की, कमल तथा नवीन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपयें नगदी तथा ताद्गा पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 जनवरी 2012- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2012 को 17.45 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिपल्दा से अवैध शराब बेचते हुये मिले धर्मराज कॉलोनी एरोड्रम इंदौर निवासी कुॅवर बहादुर पिता नंदकुमार (24) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपये कीमत की 12 बॉटल रम शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2012 को 18.05 बजे देवेन्द्र नगर पुल के नीचे इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले नेमानगर निवासी मलखान पिता खेमसिंह (24) तथा मराठी मोहल्ला निवासी राकेद्गा पिता सत्यनारायण कुद्गावाह (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1365 रूपयेकीमत की 39 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 22 जनवरी 2011- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 21 जनवरी 2012 को 19.10 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आजादनगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मदीना नगर इंदौर निवासी मुस्तकीम पिता मजहर कुरैद्गाी (27) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, January 21, 2012

आरोपी कृष्णा नेपाली का स्कैच


थाना - पलासिया         अप0क्र0  57/12          धारा 328,381 भादवि
विवरण- दिनांक 20.01.12 के 16.00 बजे, बी-3 मनीषपुरी एक्स. इंदौर में आरोपी कृष्णा नेपाली नामक नौकर ने अपने मालिक डॉ. आलोक गुप्ता पिता इद्गवरीप्रसाद गुप्ता उम्र 62 साल एवं उनकी पत्नी श्रीमति उषा गुप्ता उम्र 57 साल निवासी बी-3 मनीषपुरी एक्स. इंदौर को जहरीला/नद्गाीला पदार्थ खिलाकर नगदी 01 लाख 50 रूपये, सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान ले गया है।

कुखयात नकबजन गिरफ्तार, मंदिरों की चोरी का माल बरामद

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि इंदौर शहर में मंदिरों में चोरी के बढ़ते अपराधों की सुरागरसी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने क्राईम ब्रांच को अपराधों की पतारसी करने हेतु निर्देश दिये थे। उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्द्गान में, निर्देशानुसार क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जय गोपाल चौकसे की टीम को पतारसी हेतु लगाया गया था। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व नकबजन सुनील उर्फ टार्जन पिता रामसूरत बोरासी (18) नि0 गोविन्द नगर खारचा इन्दौर एवं उसके 2 साथी रवि बाठा एवं  विजय राणा मंदिरों में चोरी की वारदातों में लिप्त हैं। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी सुनील उर्फ टार्जन बोरासी के ठिकाने पर दबिश देकर पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना एरोड्रम क्षेत्र में दिगम्बर जैन मंदिर संगम नगर तथा श्वेताम्बर जैन मंदिर से चांदी के छत्र आदि चुराना कबूल किया तथा उक्त तीनों आरोपियों द्वारा लगभग 6 माह पूर्व सोने की एक चैन महिला के गले से छीनना भीबताया। रवि एवं विजय वर्तमान में जेल में हैं, आरोपी सुनील उर्फ टार्जन ने बताया कि कुछ सामान उसके पास है। आरोपी रवि उर्फ बाटा पिता अयोध्याप्रसाद ठाकुर (24) नि0 बाणगंगा इन्दौर के विरूद्ध थाना बाणगंगा एवं एरोड्रम में चोरी एवं नकबजनी के करीबन 14 प्रकरण पंजीबद्ध हैं। आरोपी विजय राणा पिता बाबूलाल मोची (28) नि0 पीलिया खाल इन्दौर के विरूद्ध थाना बाणगंगा पर चोरी, नकबजनी एवं अन्य के करीबन 14 प्रकरण पंजीबद्ध हैं तथा सुनील उर्फ टार्जन के विरूद्ध नकबजनी एवं मारपीट के 02 प्रकरण थाना बाणगंगा पर पंजीबद्ध हैं।
        आरोपी को गिरफ्‌तार करने में टीम के प्र0आर0 ओमप्रकाश तिवारी, आरक्षक राजभान, ओंकार शुक्ला, रविन्द्र कुशवाह, महेन्द्रसिंह, योगेन्द्रसिंह, सुभाष, राजेश राठौर, दीपक का सराहनीय योगदान रहा। आरोपी से पूछताछ जारी हैं इससे अभी और भी चोरी/नकबजनी के मामलों में माल बरामद होने की संभावना हैं। आरोपी सुनील उर्फ टार्जन को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना एरोड्रम के सुपुर्द किया गया हैं।

05 आदतन, 08 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत सेघूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन तथा 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को 08 स्थाई, 56 गिरफ्तारी व 186 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को 16.00 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गोविंद कॉलोनी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्तमिलें यही के रहने वाले पंकज पिता सुरेद्गा राजगुरू को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1130 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को 16.00 बजे मेघदूत नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें यही के रहने वाले संदीप पिता दुलीचन्द्र जायसवाल (35) तथा परदेद्गाीपुरा इंदौर निवासी द्गिावराम पिता सीताराम (34) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 930 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्‌टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते/ले जाते हुये 05 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2012- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को 21.30 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणेद्गवरी कुण्ड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले महेद्गा यादव नगर निवासी जितेन्द्र उर्फ छोटू पिता रामस्वरूप् तथा संजय पिता अजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 हजार 500 रूपये कीमत की 54 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी2012 को 12.30 बजे न्यू पलासिया इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले विद्गााल पिता इंदर यादव (26) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7200 रूपये कीमत की 60 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को 13.00 बजे मूसाखेड़ी रिंगरोड़ इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले आजाद नगर इंदौर निवासी अब्दुल रद्गाीद पिता मोहम्मद हुसैन (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5000 रूपये कीमत की 55 लीटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
          पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को 09.00 बजे नंदलालपुरा इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले पंढरीनाथ निवासी संतोष पिता वेजनाथ जायसवाल (40) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपये कीमत की 20 क्वाटर देद्गाी शराब बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 21 जनवरी 2011- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को 16.00 बजे मुखबिर सेमिली सूचना के आधार पर मधुमिलन चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले छोटी ग्वालटोली इंदौर निवासी संजय उर्फ गन्नी पिता रामअवतार यादव (34) तथा ग्राम दुधिया निवासी सचिन पिता रमेद्गा (31) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 02 छुरे बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 जनवरी 2012 को 15.40 बजे विनोबा नगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले रोद्गान पिता ओमप्रकाद्गा (25) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 चाकू बरामद किया गया।
पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Friday, January 20, 2012

कुखयात नकबजन गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद







इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2012- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि इंदौर शहर में चोरी ,नकबजनी के बढ़ते अपराधों के संबध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री ए. सांई मनोहर ने  क्राईम ब्रांच को अपराधों की पतारसी करने हेतु निर्देश दिये थे। निर्देशानुसार उपपुलिस अधीक्षक अपराध शाखा जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में, क्राईम ब्रांच के निरीक्षक जयंतसिंह राठौर की टीम को पतारसी हेतु लगाया गया था। टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पूर्व नकबजन अमजद पिता सुजात अली नि0 बजरंग नगर कांकड़ इन्दौर का नकबजनी की वारदातों में लिप्त हैं। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा थाना पलासिया, खजराना, विजयनगर, एमआयजी, लसूडिया, भंवरकुआ क्षेत्रों में बनी मल्टी स्टोरी बिल्डिंगों में एक्टिवा गाड़ी से दिन के समय में घूमकर रेकी करना तथा सूने मकानों में आला नकब से ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात, लाखों की विदेशी मुद्रा, कैमरा, मोबाईल फोन, डीवीडी आदि चुराना कबूल किया। आरोपी के द्वाराइन्दौर शहर में डेढ़ दर्जन बारदातें करना कबूल की हैं।
         पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपी की निशादेही पर करीबन 8 लाख रू0 का माल बरामद हो चुका हैं। आरोपी पूर्व में थाना क्षिप्रा एवं जूनी इन्दौर में नकबजनी की बारदात में गिरफ्‌तार हो चुका हैं। आरोपी ने दमोह की शादीशुदा महिला को भगाकर उससे विवाह किया था। जिसके शौक पूरे करने के लिये आरोपी अनापशनाप पैसे खर्च करता था। आरोपी मुम्बई की मंहगी होटलों में ठहरता था एवं शराब पीने का शौकीन होकर होटलों में अय्‌याशी करता था। आरोपी ने नकबजनी की वारदातों में मिले माल को मुम्बई में बेचना बताया हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर माल बरामद करने में टीम के उप निरीक्षक महेन्द्रसिंह परमार, प्र0आर0 नाथूराम दुबे, दीपक, रजाक, आरक्षक चंदरसिंह ,रणवीरसिंह, अवधेश अवस्थी, जितेन्द्र सेन का सराहनीय योगदान रहा। आरोपी से पूछताछ जारी हैं, इससे अभी और भी नकबजनी के मामलों में माल बरामद होने की संभावना हैं।

रेसकोर्स रोड क्षेत्र मे सरे आम उत्पात मचाकर राहगीरो पर चाकू से हमला कर लूटपाट में आरोपी, पुलिस की त्वरित कार्यवाही से पकड़े गये

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2012-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री ए.साई. मनोहर ने बताया कि इन्दौर सोमवार रात नशे मे धुत बाईक सवार गुण्डो ने रेसकोर्स रोड क्षेत्र मे सरे आम उत्पात मचाया राहगीरो पर चाकू से हमला कर लूटपाट की । बदमाशो के हमले मे घायल तीन लोगों को एमव्हायएच अस्पताल मे भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर मे नाकेबंदी कर दोपहिया वाहनो की चैकिंग शुरू कर दी थी लेकिन आरोपियो का पता नही चल सका था ।
          हमले मे घायल तीनो व्यक्तियों के नाम शम्भूसिंह, मनोज पिता पूनमचंद निवासी पंचम की फैल तथा कमल पिता श्रीराम निवासी नेहरू नगर है, इन्हे एम्बुलेंस 108 से एमव्हाय पहॅूचाया गया। एक ही बाइक पर सवार तीन बदमाशो ने रात 11.00 बजे रानीसती गेट के समीप कमल को रोका और चाकू मार दिया वह आईसीआईसीआई बैक के राणी सती गेट के समीप स्थित एटीएम मे गार्ड है ।               
              प्रकरण मे अखबारो मे यह खबर प्रमुखता से सनसनी पूर्वक प्रकाशित की गई थी । राकेशसिंह अति0पुलिस अधीक्षक महोदय एवं शैलेन्द्रसिंह चौहान नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों का मनोबल स्तर बनाये रखा गया जोअनुसंधान मे काफी सहयोगी साबित हुआ। सहयोगी स्टाफ द्वारा छोटे छोटे साक्ष्य ,शंकाओ एवं विरोधाभाषो का विश्लेषण बुद्धिमतापूर्ण तरीके से किया गया । लंबी पूछताछ एवं अनुसंधान टीम के आत्म विश्वास के आगे संदेहियो ने घुटने टेक दिये और सभी वारदातो को सिरे से उगल दिया इससे पूर्व के अपराध तो पकडे ही गये ,भविष्य मे इनके द्वारा किये जाने वाले अपराधों पर भी रोक लगी। जघन्य अपराध को पकडना पुलिस के लिये प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया था इस अपराध को पकडने मे निम्न अधिकारी/कर्मचारियो की महत्वूपूर्ण सहयोग रहा है - राकेशसिंह अति0पुलिस अधीक्षक प.क्षेत्र झोन क्र02, शैलेन्द्रसिंह चौहान नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज, कैलाश बारिया थाना प्रभारी सदरबाजार, प्रआर0 केलाश चंदेल, आरक्षक ओमवीर सेंगर, प्रआर0 हरिद्वार, आर0 ओमनारायण शुक्ला, रितुराज, कमल पटेल, सुधीर राय।
विवेचना मे मिली महत्वपूर्ण सफलताऍ :-
1-थाना तुकोगंज के अपराध क्र -  64/12 धारा 307/34 भादवि के सनसनीखेज  अपराध का खुलासा जिसमे इन बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से फरियादी को घायल किया गया ।
2-थाना तुकोगंज के अपराध क्र - 65/12 धारा 394/397/भादवि केसनसनीखेज अपराध का खुलासा जिसमे इन बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से फरियादी को घायल किया गया ।
3-थाना तुकोगंज के अपराध क्र - 66/12 धारा 394 भादवि के सनसनीखेज अपराध का खुलासा जिसमे इन बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से फरियादी को घायल किया गया ।
4-लूट के 3 मोबाईल की बरामदगी जो थाना तुकोगंज के अपराध क्र -  64/12 धारा 307/34 भादवि के थाना तुकोगंज के अपराध क्र - 65/12 धारा 394/397/भादवि थाना तुकोगंज के अपराध क्र - 66/12 धारा 394 भादवि है ।
 5-थाना सदरबाजार के अ0क्र0 11/12 धारा 302 भादवि के अपराध का खुलासा जिसमे आरोपियो ने खूद अपने साथी की हत्या कर लाश छिपाने का प्रयास किया ।
6-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल हीरोहोण्डा स्टेनर नम्बर.एम0पी0-09/एमक्यू-3371  थाना..अन्नपूर्णा.अ0क्र0.764/11 धारा 379 भादवि की अपराधियो से बरामदगी की गयी।    
7-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल/हीरोहोण्डा स्प्लेण्डर नम्बर.एम0पी0-09/एनडी/7700  थाना..एम0जी0रोड अ0क्र0388/11 धारा379 भादवि की अपराधियो से बरामदगी की गयी ।
8-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल हीरोहोण्डा करीश्मा नम्बर.एम0पी0-10/एफ-8999थाना.एम0जी0रोड इन्दौर .अ0क्र0472/11 धारा 379 भादवि की अपराधियो से बरामदगी की गयी ।
9-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल टीवीएस अपाचे नम्बर.एम पी-09/एमएल-4111 थाना.एम0जी0रोड के .अ0क्र0 515/11 धारा 379 की अपराधियो से बरामदगी की गयी ।
10-दो पहिया वाहन मोटर साईकिलन होण्डा स्टेनर नम्बर एम0पी0-09/एमएस-0376 थाना..एम0जी0रोड के अ0क्र0. 421/11 धारा 379 की अपराधियो से बरामदगी की  गयी ।  
11-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल टीवीएस एम0पी0 09 जेवाय 0159 थाना एम0जी0रोड अ0क्र0. 402-11 धारा धारा 379 भादवि की अपराधियो से बरामदगी की गयी । 
12-दो पहिया वाहन मोटर साईकिल टीवीएस स्कूटीनम्बर एम0पी0-09/एसव्हाय-0173 की अपराधियो  से बरामदगी की गयी ।

02 आदतन, 10 संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2012 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन तथा 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,109 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 स्थाई, 65 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2012- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जनवरी 2012 को 08 स्थाई, 65 गिरफ्तारी व 209 जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक 20 जनवरी 2011- पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2012 को 19.25 बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेद्गाीपुरा रोड़ नं. 2 इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले 40/2 परदेद्गाीपुरा इंदौर निवासी द्गिावनारायण पिता दयाराम जाटव (32) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 01 तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही कीजा रही है।

Thursday, January 19, 2012

वाहन चोर गिरफ्तार, 01 बजाज स्कूटर बरामद

इन्दौर -दिनांक 19 जनवरी 2012- पुलिस अधीक्षक इंदौर श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि कल दिनांक 18.01.12 को थाना सराफा क्षैत्रांतर्गत फरियादी कैलाद्गा पिता राजमल चोपड़ा (58) निवासी 1830 सुदामानगर इंदौर ने रिपोर्ट की कि खुराल काम्पलेक्स गली, सुभाष चौक से उसका बजाज स्कूटर क्रं. एमपी-09/जेएस/3380 चोरी चला गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सराफा पर अपराध धारा 379 भादवि का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक सराफा रूपेद्गा द्विवेदी के मार्गदर्द्गान में थाना प्रभारी एस.के.एस. तोमर तथा उनकी टीम के सउनि यादव, आरक्षक राजू सिंग तथा गजेन्द्र द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया तथा पूछताछ की गई तो उसने उक्त वाहन चोरी करना स्वीकार किया ।
    पुलिस सराफा द्वारा आरोपी का नाम पता पूछते उसने अपना नाम माहिद खान पिता इनायत खान (26) निवासी कल्लू मास्टर का मकान गफूर खॉ की बजरिया इंदौर बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की निद्गाादेही पर उक्त बजाज स्कूटर क्रं एमपी-09/जेएस/3380 कीमती 10 हजार रूपयें बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया जहॉ सेआरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है अभी इससे और भी चोरी के वाहन बरामद होने की प्रबल संभावना है।