Wednesday, November 30, 2011

पुलिस संचार प्रशिक्षण विद्यालय (पीआरटीएस) में क्विज कांपीटिशन का आयोजन




इन्दौर -दिनांक ३० नवम्बर २०११- इंदौर में पुलिस की तकनीकी शाखा को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये पुलिस संचार प्रशिक्षण विद्यालय वर्ष १९४६ से निरंतर कार्यरत्‌ है । मध्यप्रदेश पुलिस की संचार शाखा व अन्य तकनीकी शाखा के कर्मचारियों को बुनियादी व विशेषज्ञ प्रशिक्षण यह संस्था प्रदान कर रहा है । इस अति महत्वपूर्ण क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान करते हुए इस संस्था को ६५ वर्ष से उपर हो चुके है और अब यह संस्था इस क्षेत्र में अपनी नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है ।
    संस्था के निदेशक/पुलिस महानिरीक्षक श्री वरूण कपूर ने बताया कि इस संस्था का उन्नयन जल्द ही जिला पुलिस बल के अधिकारियों को सायबर अपराध व अव्यवस्था प्रबंधन के क्षेत्र में सघन प्रशिक्षण प्रदान करने वाली एक उत्कृष्ट संस्था के रूप में की जा रही है । वर्तमान्‌ में इस संस्था की कुल प्रशिक्षण क्षमता ८०-१०० प्रशिक्षणार्थियों की है । इसके बावजूद यह संस्था वर्तमान्‌ में वृहद् पैमाने पर प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है । यह संस्था १८० नव आरक्षक व नव प्रधान आरक्षकों को संचार के क्षेत्र में बुनियादी प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है । इसके साथ ही साथ वरिष्ठ संचार कर्मियों के ६ माह के कोर्स भी इस संस्था में चल रहे है । इस प्रकार इस संस्था में लगभग २५० प्रशिक्षणार्थी वर्तमान्‌ में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है जो कि इसकी मूल क्षमता से लगभग ढ़ाई गुना है । संस्था में बाह्‌य प्रशिक्षण व आंतरिक प्रशिक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक व अन्य रोचक गतिविधियों में भी प्रशिक्षणार्थयिों को हिस्सा लेने के लिये प्रोत्साहित किया जाता है जिससे कि उनका सर्वांगीण विकास संभव हो सकें । इस दिशा में पहली बार संस्था के नव विकसित हरित प्रांगण में एक रोचक क्विज कांपीटिशन का आयोजन किया गया । इसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । कई दिनों से चली चयन प्रक्रिया के उपरान्त ४ टीमें फायनल में पहुंची, जिसमें दिनांक २६.११.२०११ के सायंकाल कड़ा मुकाबला आयोजित किया गया ।
    श्री कपूर ने बताया कि इस आयोजन में कठिन संघर्ष व रोमांचक मुकाबले के उपरान्त यमुना टीम विजेता रही और उप विजेता के रूप में नीलगिरी की टीम रही । यमुना टीम के प्रतिभागी -१- नव प्रधान आरक्षक रेडियो संदीप मारन एवं २. नव आरक्षक रेडियो सूबेदार यादव स्वर्ण पदक एवं उप विजेता टीम के प्रतिभागियों -१- प्रधान आरक्षक रेडियो उदय सिसोदे एवं २. प्रधान आरक्षक रेडियो नारायण अग्निहोत्री को रजत पदक से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के सूत्रधार व संचालक उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण सुदीप गोयनका थे, जिन्होंने लगन व मेहनत से इस कार्यक्रम को आयोजित किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती प्रांजलि शुक्ला एवं उप पुलिस अधीक्षक बाह्‌य प्रशिक्षण श्री के.के.नवीन व निरीक्षक रेडियो ऋषि कुमार निमोदा, निरीक्षक रेडियो वीर विक्रम सिंह सेंगर, उप निरीक्षक रेडियो इंदल सिंह पंडितिया एवं उप निरीक्षक रेडियो राजेंद्र कुमार स्वामी की भूमिका भी सराहनीय रही ।
    इस प्रतिस्पर्धा के आयोजन में उप पुलिस अधीक्षक रेडियो अशोक कुमार अहिरवार, निरीक्षक रेडियो एस.के.गुप्ता एवं मनीष रंगारी, प्रधान आरक्षक रेडियो शारदा प्रसाद तिवारी एवं संजीव तिवारी व आरक्षक राजेश कुमार जमरे ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया ।
    आगे भी इस प्रकार की सकारात्मक गतिविधियॉं इस संस्था द्वारा चलाई जाती रहेगी ताकि न केवल शारीरिक रूप से दक्ष पुलिसकर्मी निर्मित्‌ किए जा सकें अपितु मानसिक रूप से भी सुदृढ़ तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी निर्मित्‌ किये जा सकेंगे ।  

०३ आदतन, ०२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १८९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ३० नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २९ नवम्बर २०११ को ०२ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व १८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० नवम्बर २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०११ को १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसआर कंपाउंड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले लसूड़िया मोरी निवासी संतोष पिता राजेन्द्र चन्द्रवंषी (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०११ को १८.०० बजे लसूड़िया आनंद से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले भवंरसिंह पिता मांगीलाल (५०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपए कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ३० नवम्बर २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २९ नवम्बर २०११ को १२.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंदौर धार रोड़ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम मेथवाड़ा निवासी जितेन्द्र पिता अंतरसिंह (२७) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, November 29, 2011

०२ आदतन, ०५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन तथा ०५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २९ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को ०१ स्थाई, ४९ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले ०८ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ नवम्बर २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को १६.१० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर वेलोसिटी टॉकिज के पीछे इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले पप्पू, बबलू, गणेष, रमेष तथा विनोद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२३० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को १३.३० बजे ग्राम दतोदा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले राजेष तथा अषोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को २०.१५ बजे गंगवाल बस स्टैण्ड इंदौर से सट्टे की गतिविधियों में लिप्त मिले तम्बोली बाखल इंदौर निवासी दिलीप पिता नारायण पांडे (२८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७८५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०६ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २९ नवम्बर २०११- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को २०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहयोग नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले राजू, बबलू तथा संजू काना को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपए कीमत की ५० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को १४.२० बजे गोविंद नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले खातीपुरा निवासी रितेष पिता मोरीलाल (१७) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को १९.३० बजे चोरल से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले विनोद पिता भगवानदास सेनी (२८) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६५ रूपए कीमत की १९ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २८ नवम्बर २०११ को ०७.०० बजे निरंजनपुर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले सुभाष पिता मुन्नालाल (२०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपए कीमत की ०८ लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, November 28, 2011

डकैती की योजना बनाते हुए ०५ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २८ नवम्बर २०११- पुलिस थाना क्षिप्रा क्षैत्रान्तर्गत मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग एबी रोड शम्भू दयाल राखोड़ी नाले के पोलेट्री फार्म के पास कही डकैती डालने की योजना बना रहे है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी क्षिप्रा बी.डी. त्रिपाठी व उनकी टीम के द्वारा उपरोक्त घटना स्थल एबी रोड शम्भू दयाल राखोड़ी नाले के पोलेट्री फार्म के पास से डकैती की योजना बनाते हुए मिले १. सुभाष पिता लक्ष्मण (३३) निवासी तिल्लोर नायता, २. धर्मेन्द्र पिता कालूराम कीर (२०) निवासी बावलियाखेड़ी ३. कमल पिता रामसिंग, ४. अर्जुन पिता बनेसिंह चौहान तथा ५. रणजीत पिता धूलजी को पकडा। पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से दो १२ बोर कट्टे मय ०४ जिंदा राउंड, ०१ देषी पिस्टल मय ०३ जिंदा कारतूस तथा ०२ छुरे बरामद किये गये। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपीयान पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।
        पुलिस क्षिप्रा द्वारा उपरोक्त आरोपियान के विरूद्ध धारा ३९९, ४०२ भादवि, २५/२७ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०४ आदतन, ०५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा ०५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२४ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २८ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को २४ गिरफ्तारी व ९३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले २० आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ नवम्बर २०११- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को २३.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर बजरंग नगर इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जगदीष, राकेष तथा पुरूषोत्तम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०६० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को २१.५० बजे छिपाबाखल इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संदीप, दिनेष, रोषन, मोहम्मद जाहिद, सूरज तथा अमित को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४७८० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को १४.०० बजे रेडीसन होटल के सामने इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मनोज, गणेष, शंकर, विनोद, विजय तथा गणेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को २१.०० बजे चंदूवाला रोड़ इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले फिरोज, युनूस, फारूख, आषिक तथा इलियास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०५५ रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०५ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २८ नवम्बर २०११- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लसूड़िया थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले एस.आर. कंपाउंड इंदौर निवासी नरेष पिता तोताराम (४५), राहुल गांधी नगर इंदौर निवासी अजय पिता अवतार बुंदेला (२२) तथा नंदानगर इंदौर निवासी अरविंद पिता प्रताप कौषल (२३) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३४० रूपए कीमत की ६१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को ११.३० बजे ग्राम हरसोला से अवैध शराब बेचते हुये मिले नंदानगर इंदौर निवासी रोहित उर्फ बंटी पिता जमनाप्रसाद (२१) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपए कीमत की ३० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २७ नवम्बर २०११ को १८.४० बजे पीठ रोड़ महूॅ से अवैध शराब बेचते हुये मिले गोकुलगंज महूॅ निवासी राम पिता हीरालाल कुमायू (४६) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० रूपए कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

गुमइंसान की तलाष

इन्दौर -दिनांक २८ नवम्बर २०११- नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि थाना वारा सिवनी जिला बालाघाट के विषयांकित गुम इंसान क्रं. ४७/११ कुमारी पूजा वर्मन पिता गयाप्रसाद वर्मन उम्र ३० वर्ष निवासी वार्ड नं. ०६ वारा सिवनी जिला बालाघाट की दिनांक १८-१९/०६/११ के दरम्यान घर से बिना बताये कही चली गयी है। गुमषुदा का हुलिया रंग गेहूआ, चेहरा गोल, ऊचाई ०५ फीट ०२ इंच, गुलाबी रंग की सलवार सूट पहने है। उक्त गुमषुदा की पतारसी चलने पर थाना वारा सिवनी नं. ०७६३३२५३०३६, जिला बालाघाट कंट्रोल रूम नं. ०७६३२२४१८०० अथवा पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर को १०० नं. पर सूचना देने का कष्ट करे।

Sunday, November 27, 2011

०१ आदतन, १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए ०१ आदतन तथा १० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा ११०, १०९ जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ३९ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ नवम्बर २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २६ नवम्बर २०११ को ०१ स्थाई, ३९ गिरफ्तारी व ८६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले ०४ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ नवम्बर २०११- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०११ को १३.४५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरू ढाबा के पास बेटमा से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले पप्पू, विजय, राकेष तथा रिंकू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४४०० रूपये नगदी तथा ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध शराब बेचते ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ नवम्बर २०११- पुलिस थाना भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०११ को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भवरकुऑ थाना क्षैत्रांतर्गत इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले ग्राम मिर्जापुर निवासी नाहरसिंह पिता धन्नालाल (२४) तथा ग्राम मोरोद निवासी जितेन्द्र पिता घनष्याम (३५) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५४० रूपए कीमत की ४४ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०११ को १२.५० बजे महादेव नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही के रहने वाले राजेष पिता ओंकारनाथ (४०) को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रूपए कीमत की २५ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ नवम्बर २०११- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २६ नवम्बर २०११ को १४.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्रमिक कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले पिपलियाहाना इंदौर निवासी सुनील पिता बाबूलाल (२५) को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।