Friday, February 11, 2011

०४ आदतन २९ संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक ११ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा २९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०४ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील


इन्दौर - दिनांक ११ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १० फरवरी २०११ को ०४ स्थाई,  ४८ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए ०१ आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक ११ फरवरी २०११- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को १२.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सबनीस बाग लोखण्डे पुल के पास अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले खागजी का बगीचा निवासी सुरेष ठाकुर पिता गोवर्धन (२६), को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  १००० रूपए कीमत की २५ क्वाटर शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को सरवटे बस स्टेण्ड के सामने सार्वजनिक स्थान पर द्यषराब पीते धर्मेन्द्र पिता चम्पालाल कुमावत  (१९)निवासी मयूर नगर इन्दौर  को पकडा।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ फरवरी २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाषनगर पुल के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जितेन्द्र सोनू,बबली, अषोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६९०रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना भवरकुआ द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को १९.३० बजे ११२ मेकेनिक नगर दुकान के सामने  इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सलीम, इसरार, तथा जीमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा  द्वारा कल दिनांक ११ फरवरी २०११ को १५.०५ बजे जंगमपुरा स्टेण्ड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ९४ राजमोहल्ला इंदौर निवासी शौकत पिता कमाल खा (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०१ बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक ११ फरवरी २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को २०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनोबा नगर कालका मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १९/३ विनाबा नगर  इंदौर निवासी योगेष पिता पूरणलाल कोली (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक १२बोर कट्टा बरामद किया गया।
                पुलिस द्वारा  आरोपी  को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियों में लिप्त ०८ युवक गिरफ्तार


इन्दौर- दिनांक ११ फरवरी २०११- पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को १३.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाषनगर पुल के पास इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले जितेन्द्र सोनू,बबली, अषोक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६९०रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना भवरकुआ द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को १९.३० बजे ११२ मेकेनिक नगर दुकान के सामने  इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले सलीम, इसरार, तथा जीमल को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६३० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना छत्रीपुरा  द्वारा कल दिनांक ११ फरवरी २०११ को १५.०५ बजे जंगमपुरा स्टेण्ड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ९४ राजमोहल्ला इंदौर निवासी शौकत पिता कमाल खा (४०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०१ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक ११ फरवरी २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १० फरवरी २०११ को २०.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनोबा नगर कालका मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १९/३ विनाबा नगर  इंदौर निवासी योगेष पिता पूरणलाल कोली (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक १२बोर कट्टा बरामद किया गया।
                पुलिस द्वारा  आरोपी  को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।


Thursday, February 10, 2011

धमकी भरे पत्र लिखकर रूपये की मांग करने वाला आरोपी क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १० फरवरी २०११- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा महेषचंद जैन ने बताया कि टी.सी.आई. प्रबंधक तथा फ्रेक्ट्री मालिक को पत्र द्वारा जान से मारने की धमकी देकर लाखों रूपये की मांग करने वाले अज्ञात आरोपी का पर्दाफाश करते हुऐ क्राईम ब्रांच ने आरोपी सुजीत कुमार प्रधान पिता समारू प्रधान निवासी ग्राम डुमालपाली पोस्ट खरसल थाना बटली जिला बरगढ़ उडीसा हाल १२२ डी.एस. ३ स्कीम नंबर ७८ इंदौर को पकडने में सफलता प्राप्त की है ।
        प्रकरण इस प्रकार है कि :- दिनांक २/२/११ को सामान्य डाक से १. प्रेम कुमार शाह पिता एम.बी. शाह निवासी विजय नगर को उनके ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लसूडिया स्थित ऑफिस के पते पर हिन्दी में लिखा एक पत्र मिला इसी प्रकार २. परमजीतसिंह मूंदड़ा पिता भागसिंह निवासी १८७ सी बसंत विहार इंदौर जो सांवेर रोड स्थित मूंदड़ा इंड्रस्टीज के मालिक है को अंग्रेजी में लिखा धमकी भरा पत्र मिला । उक्त दोनों ही पत्र में अज्ञात बदमाश द्वारा फरियादी से क्रमशः २ लाख एवं ५ लाख रूपये की मांग की थी रूपये नहीं देने की अवस्था में पूरे परिवार को जान से खत्म करने की धमकी का उल्लेख किया गया था । पत्र प्राप्त होते ही दोनों फरियादी पक्ष काफी भयभीत हो गये तथा शुरू में भयवश बदमाश को रूपये देने का मन बना  लिया था तथा उक्त पत्र के बारे में अपने निकटतम साथी गणों को बताया जिससे यह बात पुलिस तक पंहुची । पुलिस ने फरियादी पक्ष से संपर्क किया तो उनके द्वारा थाना लसूडिया पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गई । आरोपी की जानकारी नहीं होने से फरियादी पक्ष घबराकर पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इंदौर से आरोपी को जल्द से जल्द पकडने की गुहार लगायी । वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस कार्य के लिऐ क्राईम ब्रांच को जिम्मेदारी सौपी ।     
        अति. पुलिस अधीक्षक (क्राईम) महेश चन्द जैन एवं उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम)  जितेन्द्र सिंह ने उक्त दोनों फरियादी से मिलकर संपूर्ण घटनाक्रम की जानकारी विस्तृत रूप से ली तो यह तथ्य सामने आया कि आरोपी को टी.सी.आई. प्रबंधक सुरेन्द्र शाह के संबध में काफी जानकारी है जिससे यह आशंका प्रकट हुई कि आरोपी टी.सी.आई. से संबधित रहा है। टी.सी.आई. के समस्त कर्मचारियों पर निगरानी हेतु क्राईम ब्रांच के उप निरीक्षक मनीषराजसिंह भदौरिया एवं टीम के आर. दिनेश सरगैया ,दीपक पंवार एवं रजाक खान को गोपनीय रूप से लगाया गया तो जानकारी मिली कि टी.सी.आई. में पूर्व में काम कर चुका सुजीत कुमार प्रधान निवासी स्कीम नंबर ७८ में रह रहा है जिसकी गतिविधियां संदिग्ध है । सूचना पर टीम द्वारा सुजीत कुमार प्रधान को क्राईम ब्रांच लाकर पूछताछ की तो प्रकरण का पर्दाफाश हुआ । आरोपी ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग का काम करता है जिसमें काफी नुकसान होने से उसने पैसा कमाने का यह शार्टकट तरीका अपनाया एवं धमकी भरा पत्र फरियादियों को दिया था। 

०४ आदतन १२ संदिग्ध गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक १० फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०८ स्थाई, ०१ फरारी, ४८ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १० फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को ०८ स्थाई, ०१ फरारी, ४८ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए ०४ आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर - दिनांक १० फरवरी २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को १५.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आर.सी.एम. तिराहा महूॅ से टैकर क्रं. एचआर-४७/डी/५५४८ में अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले लेबड चौकी धार निवासी मनोज पिता नागचन्द्र पाण्डे (३३), गणेष नगर खण्डवा नाका निवासी प्रेमसिंह पिता दरबार सिंह रावत (५०) तथा पिपलिहाना इन्दौर निवासी सूरज पिता मनोज सिंह को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  ०८ लाख रूपए कीमत की २० हजार लिटर शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को कुलकर्णी भटआ से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले द्यषंकर कुम्हार का बगीचा निवासी जितेन्द्र पिता भीमसिंह चौहान (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११ हजार रूपए कीमत की ३१० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए मिले ०८ युवक गिरफ्तार


इन्दौर- दिनांक १० फरवरी २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को २१.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शाहीबाग कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले असलम, द्यषफीक, इकबाल तथा लोकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५०० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना परदेषीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को ११.४५ बजे विश्रांति चौराहा इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले गणेष तथा प्रदीप को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६१० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को २१.४५ बजे मच्छीबाजार इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले आबिद तथा सईद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
           पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक १० फरवरी २०११- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुराना नाका रिक्षा स्टेण्ड के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दुर्गानगर इंदौर निवासी पिंटू उर्फ जितेन्द्र पिता वीरेन्द्र सिंह (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गंडासा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक ०९ फरवरी २०११ को १८.१५ बजे मंगल सिटी के सामने एबी रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले दुबे का बगीचा इंदौर निवासी आदित्य उर्फ मोगली पिता विजय यादव (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, February 9, 2011

सोने की चैन लूटकर भागते आरोपी रंगे हाथ पकडा गया, एक सोने की चेन तथा एक मोटर सायकल बरामद


इन्दौर -दिनांक ०९ फरवरी २०११-अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्वी क्षेत्र श्री कुमार सौरभ ने बताया कि कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को पलासिया थाना क्षेत्रान्तर्गत १११ एन एक्स ब्रजेष्वरी इन्दौर से फरियादिया श्रीमती कामिनी पति सोहनलाल लोधी (६०) के गले से सोने की चेन छीनकर मोटरसायकल पर भाग रहे बदमाष को पुलिस व जनता की मदद से मौके पर ही पकडा गया । थाना पलासिया के बाज स्क्वाड में लगे आरक्षक बसंत तथा हरीष व्दारा मौके पर पहुच कर उक्त बदमाष को पकडकर थाने लाया गया । पुलिस द्वारा इसका नाम पता पूछते इसने अपना नाम दिनेष पिता रामनाराण मीणा (२९) निवासी ७२ कृष्णबाग कालोनी इन्दौर का बताया । फरियादीया श्रीमति कामिनी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्व अपराध धारा ३९२ भादवि के अंतर्गत पंजीबद्व किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी दिनेष पिता रामनाराण मीणा से मोटर साईकिल के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर इसने उक्त मोटर साईकिल चोरी की होना बताया तथा बंगाली चौराहा वाईनषाप के सामने से चुराना स्वीकार किया । आरोपी के कब्जे से लूटी गई सोने की चैन वजनी १६ ग्राम कीमती ३० हजार रूपए की तथा लूट में प्रयोग की गई उक्त मोटर साईकिल हीरो होंण्डा स्प्लेन्डर नम्बर एमपी-०९/जेएल/५३५६ बरामद की जाकर आरोपी को सदर अपराध में गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया वहॉ से आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर विस्तृत पूछताछ की जा रही है । इससे अभी और भी लूट की वारदातो का पता चलने की प्रबल संभावना है ।

चोरी करने की नियत से घुसे ०२ बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार


इन्दौर -दिनांक ०९ फरवरी २०११- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०८फरवरी २०११ के ०६.०५ बजे फरियादी एस के कंथन पिता मोतीलाल  (४५) निवासी ४१३ ग्रेटर ब्रजेष्वरी  इंदौर की रिपोर्ट पर हेमराज पिता धनराज (२६) निवासी जबलपुर, सोनू पिता कमल (२०)निवासी बैतूल तथा बाबूलाल निवासी भवरकुआ के विरूद्व धारा ४५७,५११ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०८फरवरी २०११ के रात्री ००.३० बजे आरोपियो ने चोरी करने की नियत से फरियादी के ४१३ ग्रेटर ब्रजेष्वरी स्थित मकान का ताला तोडकर प्रवेश किया । फरियादी  तथा आसपास के लोगो के व्दारा देख लेने पर व शोर मचाने पर उपरोक्त आरोपियान ने भागने का प्रयास किया, जिसमें हेमराज तथा सोनू को मौके पर ही पकड लिया गया ।
        पुलिस पलासिया द्वारा आरोपी हेमराज पिता धनराज (२६) निवासी जबलपुर, सोनू पिता कमल (२०) निवासी बैतूल को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है  तथा इनके फरार साथी बाबूलाल निवासी भवरकुआ की सरगर्मी से तलाष की जा रही है जिसके मिलने पर और भी चोरियो की वारदातों का पता चलने की प्रबल संभावना है ।

०३ आदतन ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०३ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक ०९ फरवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को ०३ स्थाई, ४८ गिरफ्तारी व १५२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०२ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक ०९ फरवरी २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को १७.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला महूॅ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले हुकुम पिता लेखराज (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६५५ रूपये कीमत की २१ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई ।
        पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को १४.३० बजे श्रीराम मंदिर के पास पलासिया से अवैध रूप से भांग बेचते हुए मिले १२१ बडी ग्वालटोली इंदौर निवासी राजाराम पिता श्रीराम बोरासी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ०१ किलो ५०० ग्राम सूखी गिली भांग बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ०६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ०९ फरवरी २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को १९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरी कॉलोनी इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए मिले अषोक, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद युनुस, मोहम्मद अमीर तथा अनीष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५१५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को २०.२५ बजे कडावघाट बालवाडी इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले ३६ कबूतरखाना इंदौर निवासी नौषाद पिता नियाज मोहम्मद (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक ०९ फरवरी २०११- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को १३.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिख मोहल्ला इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले जूना रिसाला इंदौर निवासी चंद्रषेखर पिता सीताराम (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देषी पिस्टल बरामद की गई।
        पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को १५.१० बजे रीवरसाईड रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले गोलू पिता अषोंक नाथ नि नन्दलाल पुरा  (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को १५.३० बजे नया बसेरा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले नया बसेरा निवासी  बंटी उर्फ राहुल मराठा पिता सुरेष तोमर  (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
             पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक ०८ फरवरी २०११ को १०.१५ बजे झलारा ढाबा के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम सगरोद निवासी मदन सिंह पिता कृष्णराम कलोता (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई ।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।