Friday, January 21, 2011

किरायेदार की सूचना थाने पर नही देने पर मकान मालिक के विरूद्व प्रकरण दर्ज

इन्दौर - दिनांक २१ जनवरी २०११- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को १५.१० बजे ४७० जनता कॉलोनी इंदौर निवासी चंपालाल पिता काषीराम चौहान (६५) के विरूद्व धारा १८८ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस द्वारा की गई जांच में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपी मकान मालिक चंपालाल ने ४५५,४७० जनता कॉलोनी इंदौर स्थित अपने मकान में किरायेदार रखे था जिसकी सूचना उसने थाने पर नही दी थी। आरोपी द्वारा मकान में किरायेदार रखकर संबंधित थाने पर इसकी सूचना नही देकर जिला दंडाधिकारी महोदय के आदेष का उल्लंघन किया गया था। पुलिस मल्हारगंज द्वारा उपरोक्त आरोपी मकान मालिक चंपालाल पिता काषीराम चौहान (६५) निवासी ४७० जनता कॉलोनी इंदौर को उपरोक्त प्रकरण में गिरफ्तार कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०६ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २१ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक २० जनवरी २०११ को ०६ स्थाई, ४५ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब ले जाते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २१ जनवरी २०११- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दरगाह रोड खजराना इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले गरीब नवाज कॉलोनी खजराना इंदौर निवासी रईस पिता अब्दुल रषीद (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८०० रूपये कीमत की ६० लीटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए मिले ०८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २१ जनवरी २०११- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को १७.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेणुका टेकरी नेमावर रोड से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संतोष, बबलू, सूरज, तेजराम, हरेन्द्र तथा केदार को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९१० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २० जनवरी २०११ को १७.३० बजे कडावघाट बालवाडी से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले अनोखीलाल तथा मुकेष को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक २० जनवरी २०११- पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को १८.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले राधा गोविंद का बगीचा इंदौर निवासी गोलू पिता जगदीष वर्मा (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

Thursday, January 20, 2011

आरक्षक जीडी की लिखित परीक्षा के समय में परिवर्तन दिनांक ३० जनवरी २०११ को ०९.०० बजे से ११.०० बजे के स्थान पर दोपहर १२ः०० बजे से ०२ः०० बजे तक

इन्दौर -दिनांक २० जनवरी २०११- पुलिस महानिरीक्षक झोन इंदौर झोन श्री संजय राणा ने बताया कि इन्दौर ज+ोन के भर्ती विज्ञापन में आरक्षक जीडी की लिखित परीक्षा का समय पूर्व में दिनांक ३० जनवरी २०११ को प्रातः ०९ः०० बजे से ११ः०० बजे तक विज्ञापित किया गया था, उक्त समय को परिवर्तित कर दोपहर १२ः०० बजे से ०२ः०० बजे तक किया जाता है। लिखित परीक्षा नेहरु स्टेडियम, इन्दौर में ली जावेगी।

आरक्षक-चालक एवं आरक्षक ट्रेडमेन के उम्मीदवारों की ट्रेड परीक्षा दिनांक २७ से २९ जनवरी २०११ तक डी.आर.पी. लाईन इन्दौर में

इन्दौर -दिनांक २० जनवरी २०११- पुलिस महानिरीक्षक झोन इंदौर झोन श्री संजय राणा ने बताया कि जिला पुलिस बल इन्दौर ज+ोन/पुलिस प्रशिक्षण शाला इन्दौर/विशेष शाखा संवर्ग (पुलिस मुख्यालय भोपाल)/जीआरपी इन्दौर के वे उम्मीदवार जो शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में योग्य पाये गये हैं, उनमें से आरक्षक-चालक एवं आरक्षक ट्रेडमेन के उम्मीदवारों की ट्रेड परीक्षा दिनांक २७ से २९ जनवरी २०११ तक डी.आर.पी. लाईन इन्दौर में प्रातः ८ः०० बजे से ली जावेगी।

०४ आदतन १८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन तथा १८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०७ स्थाई, ६९ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक २० जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को ०७ स्थाई, ६९ गिरफ्तारी व १३७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए ०३ आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक २० जनवरी २०११- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को १७.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेनरोड सुनाला पुलिया के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम सुनाला के रहने वाले शंकर पिता नानूराम कलोता (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७०० रूपये कीमत की ०५ बॉटल देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को १७.०० बजे ७ मील कपास फैक्ट्री के सामने से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ८ मील हासाखेडी निवासी मदन पिता शंकरलाल बलाई (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किषनगंज द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को १६.०० बजे सिमरोल रोड से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले अषोक पिता हुकुमचंद्र वर्मा को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए मिले २० युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक २० जनवरी २०११- पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पातालपानी में बने टापरे से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले संजय, सुनील, जितेन्द्र, जयदीप, कमल, आबिद, युनूस खान, अनूप, मनोज, मनीष तथा दीपक को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९५ हजार ९०० रूपये नगदी, ११ मोबाईल फोन व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को २२.१५ बजे देवास नाका इंदौर से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले प्रकाष, महेन्द्र, देवकरण, गणेष तथा महेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५९० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को १०.३० बजे गोमटगिरी ग्राम कछानिया से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले हरिओम तथा मुकेष बागरी को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक १९ जनवरी २०११ को १३.०० बजे ग्राम खडोनिया से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले मदन तथा मेम्बर पिता नारायण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५५ रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, January 19, 2011

आरक्षक-चालक एवं आरक्षक ट्रेडमेन के उम्मीदवारों की ट्रेड परीक्षा दिनांक २७ से २९ जनवरी २०११ तक डी.आर.पी. लाईन इन्दौर में

इन्दौर -दिनांक १९ जनवरी २०११- पुलिस महानिरीक्षक झोन इंदौर झोन श्री संजय राणा ने बताया कि जिला पुलिस बल इन्दौर ज+ोन/पुलिस प्रशिक्षण शाला इन्दौर/विशेष शाखा संवर्ग (पुलिस मुख्यालय भोपाल)/जीआरपी इन्दौर के वे उम्मीदवार जो शारीरिक प्रवीणता परीक्षा में योग्य पाये गये हैं, उनमें से आरक्षक-चालक एवं आरक्षक ट्रेडमेन के उम्मीदवारों की ट्रेड परीक्षा दिनांक २७ से २९ जनवरी २०११ तक डी.आर.पी. लाईन इन्दौर में प्रातः ८ः०० बजे से ली जावेगी।

आरक्षक जीडी की लिखित परीक्षा के समय में परिवर्तन दिनांक ३० जनवरी २०११ को ०९.०० बजे से ११.०० बजे के स्थान पर दोपहर १२ः०० बजे से ०२ः०० बजे तक

इन्दौर -दिनांक १९ जनवरी २०११- पुलिस महानिरीक्षक झोन इंदौर झोन श्री संजय राणा ने बताया कि इन्दौर ज+ोन के भर्ती विज्ञापन में आरक्षक जीडी की लिखित परीक्षा का समय पूर्व में दिनांक ३० जनवरी २०११ को प्रातः ०९ः०० बजे से ११ः०० बजे तक विज्ञापित किया गया था, उक्त समय को परिवर्तित कर दोपहर १२ः०० बजे से ०२ः०० बजे तक किया जाता है। लिखित परीक्षा नेहरु स्टेडियम, इन्दौर में ली जावेगी।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर-दिनांक १९ जनवरी २०११- पुलिस महिला थाना द्वारा कल दिनांक १८ जनवरी २०११ के १३.५५ बजे २३२ प्रगतिनगर राजेन्द्रनगर निवासी देवश्री पति विशाल होस्कर (२६) की रिपोर्ट पर १/१ साउथ हरसिद्वी इंदौर निवासी इसके पति विषाल पिता मुरलीधर (३२) के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि फरियादिया देवश्री की शादी में उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद भी आरोपी दहेज की मांग को लेकर आये दिन फरियादिया को शारिरिक व मानसिक रूप से प्रताडित करता रहता था।
          पुलिस द्वारा फरियादिया देवश्री की रिपोर्ट पर इसके पति विषाल पिता मुरलीधर (३२) निवासी १/१ साउथ हरसिद्वी इंदौर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०६ आदतन १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक १८ जनवरी २०११ को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० तथा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१३ स्थाई, ५३ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर - दिनांक १९ जनवरी २०११- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कल दिनांक १८ जनवरी २०११ को १३ स्थाई, ५३ गिरफ्तारी व १२३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब बेचते हुए आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर - दिनांक १९ जनवरी २०११- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १८ जनवरी २०११ को १३.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जीएनटी मार्केट के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ५६ लोहार पट्टी इंदौर के रहने वाले विक्रम पिता निर्भय सिंग (३१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देषी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त मिले ०६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ जनवरी २०११- पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १८ जनवरी २०११ को १९.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास महूॅ से ताष पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये मिले जितेन्द्र, पवन, गोलू, गुलाबसिंह तथा भरत को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४५० रूपये नगदी व ताष पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १८ जनवरी २०११ को १३.२५ बजे हाथीपाला चौराहा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त मिले २४/२ दौलतगंज इंदौर निवासी मुन्नालाल पिता कल्याण कौषल (५१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७७५ रूपये नगदी व सट्टा पर्चिया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित ०२ बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक १९ जनवरी २०११- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १८ जनवरी २०११ को १९.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर श्याम लॉज के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ८८ दुबे का बगीचा इंदौर निवासी चेतन उर्फ पप्पू पिता नंदकिषोर शर्मा (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १८ जनवरी २०११ को १४.३० बजे जलोदिया पुलिया के पास फाटा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले रबडीग्राम निवासी भूरालाल पिता रमेष (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।