Monday, September 27, 2010

१ स्थाई, ८८ गिरफ्तारी व ७५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २७ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ८८ गिरफ्तारी व ७५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ८८ गिरफ्तारी व ७५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० के २२.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पत्थर गोदाम रोड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले भूरी टेकरी खजराना इंदौर निवासी बबलू उर्फ मनीष पिता भागीरथ (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०५० रूपये कीमत की ३५ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० के २२.३० बजे न्यू रामनगर गली नं. १ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुदंरलाल पिता शीतलदीन (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० के २०.०० बजे कबूतरखाना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुभाष पिता तुकाराम मराठा (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० के २१.४० बजे अखाडे के पास किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम गायकवाड निवासी छोटेलाल पिता हीरालाल (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये कीमत की १२ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २८ युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० को २१.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कडावघाट इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले इमरान, सलाम शेख, असफाक, इरफान, खुर्शीद, जुनैद, मोहम्मद अशरफ तथा अय्‌युब को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५१२५ रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० को १७.१५ बजे नई आबादी गौतमपुरा से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले रफीक, बल्लू, मजीद, हुसैन, मेहबूब, रतन को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०७५ रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० को १९.१० बजे वैष्णवधाम कॉलोनी खजराना इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले राजकुमार, देवीलाल, गणेश, अशोक, मनोज तथा जितेन्द्र को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११७० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।                पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० को १५.३० बजे स्टेडियम के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले दीपक, यासीन मोहम्मद तथा इलियास को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० को १३.१५ बजे ग्राम गांधीकॉलोनी दुधिया से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले संतोष, लखनलाल, संतोष तथा हरिराम को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा दिनांक २५ सितम्बर २०१० को २०.३० बजे वृंदावन कॉलोनी किला रोड इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही २८/२ बाणगंगा इंदौर निवासी राजेश पिता रमेश प्रजापत (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३४० रूपये नगद तथा सट्टा पर्चीया बरामद की गई।   
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० को १४.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर निरंजनपुर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले मुमताज कॉलोनी खजराना निवासी प्रदीप पिता मोहनलाल यादव (२२) तथा तंजीम नगर इंदौर निवासी बाबर पिता दिलावर खॉ (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २६ सितम्बर २०१० को २२.४५ बजे फूटी कोठी के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये छोटा बांगडदा इंदौर निवासी गणेश पिता राधेश्याम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू जप्त किया गया ।
        पुलिस द्वारा तीनो आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, September 26, 2010

चोरी के २ लाख ७५ हजार के जेवरात व अन्य सामान बरामद

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- पुलिस तुकोगंज थाना क्षैत्रान्तर्गत द्वारा दिनांक १७ सितम्बर २०१० को १३.१० बजे कृष्णा टावर न्यू पलासिया इन्दौर निवासी श्रीमती चारू हेमनानी पति जयप्रकाश (३९) ने रिपोर्ट किया कि विगत कई दिनो से मेरे घर से कोई सामान चोरी जा रहा है जिस पर से धारा ३८१ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस द्वारा प्रकरण मे विवेचना करते हुए फरियादी के घर आने वाले लोगो से व उनके निवास व कार्यालय पर काम करने वाले लोगो से संन्देह के आधार पर पूछताछ कर विवेचना की जा रही थी, विवेचना के दौरान फरियादी के मकान पर नौकरी करने वाली संगीताबाई उर्फ गीताबाई पति विक्की उर्फ विकास डामोर से पूछताछ की गई तो वह घबराने लगी इस पर से पुलिस की शंका का आधार गहरा होता गया इसी आधार पर पुलिस तुकोगंज थाना प्रभारी डी.के. तिवारी व उनकी अधिनस्थ सउनि युवराजसिह कुशवाह, प्रधान आरक्षक नर्मदा पाटिल, आरक्षक रविन्द्रसिह, तथा पवन द्वारा आरोपिया संगीता बाई उर्फ गीताबाई से गहन व बारिकी से पूछताछ की गई तो उसने फरियादिया के मकान से पिछले कई दिनो मे धीरे-धीरे चार मोबाईल फोन, दो डीवीडी, तथा डायमण्ड लगे सोने के जेवरात जिनमें अंगुठिया, चुडियां, चैन,  मंगलसूत्र, पेण्डल आदि कीमती करीबन दो लाख ७५ हजार रूपये के मश्रुका चोरी करना स्वीकार कर लिया।
        पुलिस तुकोगंज द्वारा आरोपिया से उपरोक्त मश्रुका बरामद कर आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

स्लाईन बोर्ड के ट्रान्सफार्मर चुराते हुए युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- पुलिस छोटीग्वाल टोली द्वारा कल सिनामक २५ सितम्बर २०१० को २१.५० बजे मनोहरलाल पिता रामसिह (३२) निवासी अग्रवाल फार्म टाऊन ए.बी.रोड बिजलपुर इन्दौर की रिपोर्ट पर सुनील पिता शिवनारायण (२४) निवासी भागीरथपुरा इन्दौर के विरूद्ध धारा ३७९/५११ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनाक २५ सितम्बर २०१० के २१ बजे फरियादी मनोलाल की यशवन्त प्लाजा में स्थित दुकान से स्लाईन बोर्ड बनाने का काम हैं जहां से मौका पाकर आरोपी सुनील पिता शिवनारायण ने स्लाईन बोर्ड मे लगने वाले ट्यूबलाईट के दो टान्सफार्मर चुराने का प्रयास किया जिसे फरियादी द्वारा मौके पर ही पकड लिया। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा आरोपी सुनील पिता शिवनारायण निवासी भागीरथपुरा इन्दौर को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

निर्माणाधीन मल्टी से सिमेन्ट व टाईल्स चुराते हुए चौकीदार पकडाया

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल सिनामक २५ सितम्बर २०१० को २१ बजे २८ गोधाकालोनी इन्दौर निवासी कृष्णकान्त पिता रामूप्रसाद वर्मा (३४) की रिपोर्ट पर ग्राम गोपालपुरा जिला धार निवासी महेश पिता शिवराम के विरूद्ध धारा ३८१ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी कृष्णकान्त वर्मा की शैलिकॉन सिटी में मल्टी निर्माण का काम चल रहा हैं। जहां पर महेश पिता शिवराम निवासी ग्राम गोपालपुरा जिला धार का चौकीदारी करता हैं। जहॉ से दिनांक २० सितम्बर २०१० को आरोपी महेश पिता शिवराम ने मौका पाकर फरियादी की उपरोक्त शैलिकॉन सिटी स्थित निर्माणाधीन मल्टी से मौका पाकर पॉच बोरी सिमेन्ट तथा दो पेटी टाईल्स चुरा ली थी।
पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी चौकीदार महेश पिता शिवराम को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से पेट्रोल संग्रह कर बेचते हुये ५ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बनेडिया एवं गोकुलपुर क्षेत्र में अवैध रूप से पेट्रोल का संग्रह कर बेचने वाले ग्राम बनेडिया निवासी बाबूलाल पिता मोतीराम खाती (५४), अंकित पिता मुकेश जैन (२२), देशबंधु पिता मुरारीलाल (२५) तथा ग्राम गोकुलपुर निवासी रामदयाल पिता गणेश (२०) एंव धीरज पिता कैलाशचंद्र (३०) को पकडा गया। पुलिस देपालपुर द्वारा इनके कब्जे से २५ लीटर पेट्रोल कीमती एक हजार ४५० रूपये का बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३/७ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत्‌ प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

८ आदतन १६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ८ आदतन तथा १६ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

२३ गिरफ्तारी व ९६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में २३ गिरफ्तारी व ९६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत २३ गिरफ्तारी व ९६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ६ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० के २१.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विनोबानगर स्कूल के पास इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही ४/२ विनोबा नगर इंदौर निवासी महेश पिता महादेव बौरासी (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२०० रूपये कीमत की ५५ लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० के २१.३५ बजे ऋषिनगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले भूरा पिता देवेन्द्र थापा को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० के २३.१५ बजे मयूर अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये बंगाली कॉलोनी इंदौर निवासी विकास पिता तुलसीराम सूर्यवंशी (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२०० रूपये कीमत की ४० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० के १३.४५ बजे ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये इदरिशनगर इंदौर निवासी सुरेश पिता विष्णुप्रसाद (१८) तथा रोहित पिता लालमन (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३००० रूपये कीमत की ८५ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० के १३.४५ बजे हांसाखेडी का रास्ता गारी पिपलिया इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही ३५ गारी पिपलिया निवासी अम्बाराम पिता रामचंद्र गारी (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५०० रूपये कीमत की ५० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ३५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को २०.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नया महू पानी की टंकी के पास से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले मकसूद, शंभू, रिजवान, जाहिद, लतीफ, मोहम्मद ताज, मजीद खॉ, अनिल, मोहम्मद नवाज, बाबू खॉ, मोहम्मद इकबाल, लूकमान, राजेश, मोहम्मद जाकिर, मुकीम, सलमान तथा अमजद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार १०० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को १५.१५ बजे शीतला माता मंदिर के पास जनता क्वाटर इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले सुभाष, हरीलाल, मनोहरलाल, आशीक तथा दिनेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार ४७५ रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।       
         पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे आजाद नगर मैदान इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले पारो, शाकीर, इरशाद तथा यतीम मोहम्मद को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३८५० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को १५.१० बजे रेल्वे क्रासिंग भानगढ इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले अशोक, इकबाल, मनोहरलाल तथा देवकरण को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४४० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को १२.४५ बजे चिमनबाग मैदान इंदौर से जुऑ ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये नरेन्द्र, राजेन्द्र, रवि को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को १३.०० बजे डमरू उस्ताद चौराहा परदेशीपुरा इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ९/११ परदेशीपुरा इंदौर निवासी दिलीप पिता हीरालाल चौकसे (२६) तथा ३१५/४ श्रवण नगर इंदौर निवासी लोकेश पिता हरीनारायण बलाई (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९०० रूपये नगद तथा सट्टा पर्चीया बरामद की गई।    पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दधिची चौराहा के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले बाल्दा कॉलोनी इंदौर निवासी धर्मेन्द्र पिता रसिया शिन्दे (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार जप्त की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक २५ सितम्बर २०१० को १८.२० बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये बाबू घनश्यामदास नगर इंदौर निवासी राजेश उर्फ राकेश पिता देवेन्द्र (२३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू जप्त किया गया ।पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Saturday, September 25, 2010

चोरी करने की नियत से मकान में घुसा बदमाश रंगे हाथ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० के २१.५५ बजे फरियादी रविन्द्रसिंह पिता सरदारसिंह (५७) निवासी २/७ नार्थ राजमोहल्ला इंदौर की रिपोर्ट पर कलाली मोहल्ला छावनी इंदौर निवासी ओमप्रकाश पिता बजरंगलाल (५०) के विरूद्व धारा ४५६ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० के रात्री २१.०० बजे फरियादी रविन्द्रसिंह के मकान में चोरी करने की नियत से आरोपी ओमप्रकाश ने प्रवेश किया। फरियादी के जाग जाने पर तथा शोर मचाने पर आरोपी ओमप्रकाश भागने का प्रयास करने लगा जिसे आसपास के लोगो की मदद से मौके पर पकड लिया गया ।
        पुलिस मल्हारगंज द्वारा आरोपी ओमप्रकाश पिता बजरंगलाल (५०) निवासी कलाली मोहल्ला छावनी इंदौर को गिरफ्‌तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

३ आदतन १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक २३ सितम्बर २०१० को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ३ आदतन तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ३४ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ३४ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ३४ गिरफ्तारी व १०३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब व भांग सहित दो गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० के १९.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रवि जागृति नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिले यही ८९ रवि जागृति नगर निवासी अनिल पिता मनोहरलाल सोनकर (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८६० रूपये कीमत की २५ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० के २१.३० बजे परदेशीपुरा इंदौर से अवैध रूप से भांग बेचते हुये यही ६६/६ परदेशीपुरा इंदौर निवासी महेश पिता लक्ष्मण सिंह ठाकुर (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३२० रूपये कीमत की ११ किलो भांग बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ खेलते हुये ६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सम्राट नगर मैदान इंदौर से जुऑ खेलते अमजद, मुनाब, अनीस, मंजूर, अजहर तथा इरफान को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८६० रूपये नगद तथा ताश पत्ते बरामद किये।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक २५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० को ०९.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजेन्द्र नगर स्टेशन से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले छनेरा हरसूद जिला खंडवा निवासी दिनेश पिता गुरूमुखदास (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक २४ सितम्बर २०१० को २३.१५ बजे नाले वाला रोड चंदननगर इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ३०६ लोकनायक नगर इंदौर निवासी संदीप पिता कैलाश राठौर (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया ।
        पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयों को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Friday, September 24, 2010

हत्या के मामले में दोनो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक २४ सितम्बर २०१०- पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा ने बताया कि आज दिनांक २४.०९.१० को प्रातः ०६.४५ बजे एबी रोड राऊ थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत शिवनारायण पिता छोगालाल मानकर (४५) निवासी मानकर मोहल्ला राऊ मृत अवस्था में एबी रोड हनुमान मंदिर के पास राऊ में मिला था। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्डम कराया जाकर अज्ञात आरोपियो के विरूद्व धारा ३०२ भादवि का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिंह के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जयंत राठौर व उनकी टीम के सहायक उपनिरीक्षक बी.के.रघुवंशी, प्रआर. कुवॅरसिंह, सुरेन्द्र बहादुर तथा आर. प्रेमनारायण व महेन्द्र द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये विवेचना के दौरान मुखबिर से ज्ञात हुआ कि मृतक शिवनारायण के साथ यही एबी रोड राऊ के रहने वाले विकास पिता जगदीश तोमर (१९) तथा नरेन्द्र पिता राजाराम डिंगू (४३) के द्वारा पैसे के आपसी लेनदेन की बात को लेकर लाठी व डन्डो से मारपीट की गई थी। 
        पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विकास पिता जगदीश तोमर (१९) तथा नरेन्द्र पिता राजाराम डिंगू (४३) को एबी रोड राऊ इंदौर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो दोनो आरोपीयों ने पैसे के लेनदेन की बात को लेकर शिवनारायण के साथ मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।