Friday, September 17, 2010

क्राइम ब्रान्च द्वारा दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के ८ वाहन करीब १.५ लाख कीमत के बरामद

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०१०- शहर इन्दौर मे लगतार हो रही वाहन चोरी की घटनाओ की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक (पूर्व/क्राईम) श्री मकरंद देउस्कर ने अति०पुलिस अधीक्षक अपराध अरविंद तिवारी एंव उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिहं को निर्देशित किया था। उनके द्वारा निरीक्षक क्राइम ब्रान्च एस.एस. यादव  को वाहन चोरो पर प्रतिबंधित कार्यवाही हेतु मुखबीर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया था। निरी० एस. एस. यादव के निर्देशन में टीम के आर० रणवीर सिहं, अमरसिहं, राजेन्द्र सिहं, इप्तीकार, दिनेश जयमन को प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रकाश उर्फ इरफान पिता रमेश चौहान निवासी चंदन नगर एंव कुर्बान पिता बिस्मिल्ला खान निवासी गीता नगर चंदन नगर को संदिग्ध अवस्था मे हिरो होण्डा वाहन ले जाते पूछताछ करने पर इनके द्वारा थाना एम. जी रोड क्षेत्र के जेल रोड एंव डॉलर मार्केट रोड से गाडियो को चुराना कबूल किया गया है । इनके द्वारा वाहनो की मास्टर चाबी एंव डुप्लीकेट चाबी से वाहन के ताले खोलकर विभिन्न स्थानो से वाहन चुराये जाते थे इनके पूर्व दो साथी इकबाल एंव आरिफ भी कुख्यात वाहन चोर है जिनके साथ भी इन्होने ने कई वारदाते की जो अभी वर्तमान मे जेल मे निरूद्व है ।
        उक्त आरोपियो से १ हिरो होण्डा पेशन, ०२ वेस्पा, ०५ बजाज सुपर स्कुटर वाहन बरामद कीमती करीब १.५ लाख रूपये के बरामद किये गये ।

८ आदतन अपराधी एवं ३० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ३० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४२ गिरफ्तारी व १२६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ६ गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०१० के १३.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  कुमेडी काकड से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले मनोहर पिता रामकिशन (५२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० रूपये किमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०१० के ०९.३० बजे मजदूर चौक से अवैध रूप से शराब बेचते हुये श्रीराम कॉलोनी महूॅ निवासी किशोर पिता घनश्याम को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६४०० रूपये किमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०१० के २०.०० बजे कबूतरखाना इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुभाष पिता तुकाराम (३९) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०१० के १४.०० बजे मोदी गार्डन के पास डोंगरगॉव से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले जगदीश पिता मदन भील (३२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये किमत की ५ लीटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०१० के २०.१५ बजे ग्राम दतौदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले मांगीलाल पिता सावलाजी (५०) तथा ग्राम रसवी निवासी कैलाश पिता बलदेव मोदी को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७५० रूपये किमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १२ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परदेशीपुरा थाना क्षेत्रांतर्गत सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २१४ क्लर्क कॉलोनी इंदौर निवासी अनवर पिता मंसुर पटेल (२५), १५ नंदानगर इंदौर निवासी गर्वित पिता सतीश (१९), १५०३/३ नंदानगर इंदौर निवासी आशीष पिता बंशीलाल, ११३२/११ नंदानगर इंदौर निवासी दिनेश पिता ध्रुवनारायण (२२), ७/१ जीवन की फेल इंदौर निवासी संजू उर्फ संजय पिता मधुकर (२६) तथा न्यू खातीपुरा इंदौर निवासी सतीश पिता शेरसिंह को पकडा तथा इनके कब्जे से ३८०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। इसी प्रकार जुऑ खेलते लालू उर्फ सिद्वार्थ, जितेन्द्र उर्फ जीतू, महेन्द्र, गोलू को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
         पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०१० को १५.१० बजे खिजराबाद से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त शॉलीमार कॉलोनी निवासी सरफुद्दीन पिता मेहराज (३०) तथा गोहर नगर निवासी अय्‌युब पिता अब्दुल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४५० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १७ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक १६ सितम्बर २०१० को १७.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एबीरोड बस स्टैण्ड मानपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये रामपुरिया निवासी सुनील पिता रामकरण भील (२१) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
            पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Thursday, September 16, 2010

२५ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए २५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५३ गिरफ्तारी व १४९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में ५३ गिरफ्तारी व १४९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५३ गिरफ्तारी व १४९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल ३३ प्रकरण कायम किये गये, करीब १८ हजार ७०० रूपये कीमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल ३३ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १८ हजार ७०० रूपये कीमत की ४०० क्वाटर तथा ९५ लीटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १८ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को २१.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमोरी पुल के पास से जुऑ खेलते राजेश, मुन्ना, कैलाश, सुनिल, प्रितम, प्रभाकर, धर्मेन्द्र, ब्रजेश, गणेश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६७५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। इसी प्रकार सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त संजय नगर इंदौर निवासी हरिशचंद्र पिता लक्ष्मीनारायण (२५) को पकडा तथा इसके कब्जे से ५१५ रूपये नगद तथा सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
         पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को १४.०० बजे बतख मोहल्ला महूॅ से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त यही के रहने वाले पिन्टू पिता किशोरी कौशल (२०) तथा भोई मोहल्ला महूॅ निवासी दीपक पिता रवि वर्मा (२५) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२२० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को २०.३० बजे पंचम की फेल इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १९ स्वर्णबाग कॉलोनी इंदौर निवासी शब्बीर पिता अकबर हुसैन (२२) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२४० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को १८.०० बजे नयापीठा इंदौर से जुऑ खेलते यही के रहने वाले गुड्डू, भागीरथ, मुजफ्फर को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३५५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे नंदननगर बडे कुएॅ के पास से जुऑ खेलते जावेद तथा आरीफ को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४३५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित सात युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १६ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये १८३ लाला का बगीचा इंदौर निवासी पवन पिता मांगीलाल (३८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को १९.४५ बजे मोनिका गैलेक्सी के सामने अन्नपूर्णा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ४८ जयजगत कॉलोनी इंदौर निवासी आकाश पिता जगदीश (१८) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को १३.१० बजे रेती मंडी चौराहा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये सुदामानगर निवासी कालू उर्फ अनील पिता टीकमसिंह (२५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरी बरामद की गई।
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को २२.१५ बजे ऋषि पैलेस इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले बाबू पिता बद्रीलाल माली (२२) तथा गुरूशंकर नगर इंदौर निवासी नरेन्द्र पिता शिवराम बलाई (१९) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को १५.४५ बजे हरिजन मोहल्ला डकाच्या से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले जीवन पिता पन्नालाल (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक १५ सितम्बर २०१० को १०.०० बजे चौपाटी किशनगंज से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ग्राम करोडिया निवासी जोहेफ लाला पिता मोहम्मद इसाक (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Wednesday, September 15, 2010

चूडिया चुराकर ले जाने वाले पॉच नौकर गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १४ अगस्त २०१० को १९.०० बजे राधेश्याम पिता रामचंद्र (५२) निवासी ६६ हुकुमचंद्र कॉलोनी इंदौर की रिपोर्ट पर अपनी ही दुकान के नौकर १. विवेक पिता सतीश सेन निवासी ४३२ जयभवानी नगर इंदौर, २. सुभम पिता राकेश निवासी हुकुमचंद्र कॉलोनी, ३. मिथून पिता पूरणसिंग सख्तावत निवासी ७३ हुकुमचंद कॉलोनी ४. अतुल पिता चंद्रशेखर निवासी जयभवानी नगर तथा ५. प्रवीण पिता ओमप्रकाश नामदेव निवासी १२०/२ जयभवानी नगर इंदौर के विरूद्व धारा ३८१,३४ भादवि के तहत्‌ प्रकरण दर्ज किया गया।
        पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी राधेश्याम की ४ नंदनी प्लाजा रानीपुरा में पिंकी ज्वेर्ल्स एण्ड बेंगल के नाम से दुकान है जहॉ पर विवेक, शुभम, मिथुन, अतुल, प्रवीण नौकरी करते थे। कल दिनांक १४ सितम्बर को उपरोक्त आरोपीयान ने मौका पाकर फरियादी की दुकान से कचरा साफ करने के बहाने चूडियों के पैकेट चुराकर ले जा रहे थे। फरियादी द्वारा देख लेने पर इन्हे रंगे हाथो पकड लिया गया।
        पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा उपरोक्त पाचो आरोपीयो विवेक, शुभम, मिथुन, अतुल, प्रवीण को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से चूडिया किमती ४ हजार की बरामद की गई है तथा प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।

१८ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ५७ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब के विभिन्न थाना क्षेत्र में कुल २६ प्रकरण कायम किये गये, करीब १५ हजार ९८० रूपये किमत की शराब जप्त

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर/देहात में कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत्‌ कुल २६ प्रकरण दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से करीब १५ हजार ९८० रूपये किमत की ५२१ क्वाटर देशी शराब बरामद की।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १२ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भमोरी पुल के पास से जुऑ खेलते रमेश, ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र, दीपू, अंकित, अविनाश को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७६० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
         इसी प्रकार पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को १३.२५ बजे जवाहर टेकरी इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही के रहने वाले गुलाब पिता गेंदालाल (३०) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को १०.४० बजे सामुदायिक भवन के पास सर्वहारा नगर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही के रहने वाले रामू पिता केवरलाल कोरी (४०) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। 
        पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को १५.०० बजे शीतला माता बाजार इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त २२५/९ जयभवानी नगर इंदौर निवासी अशोक पिता रामसहाय (४३) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को २०.३० बजे मल्हार आश्रम के सामने से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त ३४ रामबाग निवासी अशोक पिता महेशसिंग सोलंकी (३२) तथा २८ फकीरा मोहल्ला जिंसी निवासी सुभांती पिता जाकिर (३२) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १९० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को १९.०० बजे एबी रोड बरलाई चौराहा से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त बूढी बरलाई निवासी प्रवीण पिता दशरथ गुप्ता (२४) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित तीन युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १५ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को ११.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गोल चौराहा आजाद नगर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये गणेश नगर इंदौर निवासी मनोज पिता धनीराम (२९) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना महूॅ द्वारा कल दिनांक १४ सितम्बर २०१० को २२.५० बजे राम मंदिर के पास भागीरथ कॉलोनी महूॅ से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये धार नाका महॅू निवासी ओमप्रकाश पिता रामकिशन जाटव तथा तेलीखेडा महूॅ निवासी जामी पिता मुकुंदबिहारी शर्मा (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ छुरा बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Tuesday, September 14, 2010

१२ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए १२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १४ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४० गिरफ्तारी व १४१ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित ११ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० के १४.३० बजे     मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इदरिशनगर मूसाखेडी इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये ९ श्रीधी कॉलोनी इंदौर निवासी महेश पिता श्रीविसन (२८) तथा काकड पवार निवासी रामनाथ पिता बिंदू राठौर (४८) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२३० रूपये कीमत की ४१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे महेश यादव नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये यही के रहने वाले बलाम पिता अंतरसिंह ठाकुर (२२) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० के ०९.१० बजे रावजी बाजार मेनरोड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये २५१ जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी पप्पू उर्फ विनीत पिता महेश शर्मा (२३), १३ हाथीपाला इंदौर निवासी लक्ष्मीबाई पति मुकेश सिलावट (३०), ७० लुनियापुरा इंदौर निवासी सुम्बी पति निहारलाल (४५) तथा जबरन कॉलोनी इंदौर निवासी कैलाश पिता जगतराव मराठा (५०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४०० रूपये कीमत की ८० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० के २०.०० बजे बक्षीबाग दरगाह के पास आमरोड इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये १२९२३ चंदननगर इंदौर निवासी रवि पिता प्रकाश (२९) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६५ रूपये कीमत की १९ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई ।
        पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० को २१.०० बजे प्रिंस ढाबा बिठुर नगर से अवैध शराब बेचते हुये २४०२ सुदामा नगर इंदौर निवासी जगदीश पिता गुरूदयाल सिंह (४५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८४० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक १३ सितंबर २०१० को १६.३० बजे गौतमपुरा नाका से अवैध शराब बेचते हुये सावेर निवासी प्रकाश पिता हेमसिंह भोई (२१) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५९० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस बडगौदा द्वारा कल दिनांक १३ सितंबर २०१० को १३.०० बजे पातालपानी रोड चोरडिया घाटी से अवैध शराब बेचते हुये यही ग्राम चोरडिया किशनगंज निवासी प्रकाश पिता बृजलाल पासी (३४) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।