Tuesday, September 14, 2010

जुऑ/सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० को २१.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा माता मंदिर के पास से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता हरिसिंह ठाकुर (३३) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १२८० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई।
         पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० को १८.१० बजे मामा भांजे की दरगाह के पास से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त भोई मोहल्ला इंदौर निवासी पप्पू पिता राधेश्याम (१९) तथा अतुल पिता मोहनलाल (२१) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१५ रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। 
        पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० को १५.२५ बजे नगीन नगर इंदौर से सट्टे की गतिविधीयों में लिप्त यही के रहने वाले हरिप्रसाद पिता जमनालाल साहू (३५), बाबूलाल पिता भालचंद्र मुरलीधर माली तथा २९ गणेश नगर इंदौर निवासी बलराम पिता घनश्याम शर्मा (३६) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई तथा इसी प्रकार पुलिस चंदननगर द्वारा ऋषि पैलेस इंदौर से जुऑ खेलते मुकेश, जीतू, दिनेश, संजू, भारत को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७३२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        इसी प्रकार पुलिस थाना हातौद द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० को १७.२० बजे ग्राम सतलाना रेल्वे स्टेशन गेट के पास जुऑ खेलते हेमंत, विवेक, रघुनाथ, कमल, जितेन्द्र को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२४५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित एक युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १४ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना हातौद द्वारा कल दिनांक १३ सितम्बर २०१० को १४.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम बुडानिया बस स्टैण्ड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही के रहने वाले रवि पिता कैलाश मालवीय (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ कटार बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्‌तार कर इसके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Monday, September 13, 2010

२ कि.ग्रा. गांजा किमती ५००० रूपये का बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक १३ सितम्बर २०१०- पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को विनोद पिता अनोखीलाल ठाकुर (२८) निवासी सांई कृपा कालोनी राऊ के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उदय पैलेस मैरिज गार्डन के सामने राऊ से अवैध रूप से रखा हुआ २ किलो गांजा, किमती ५००० रूपये का बरामद किया गया। पुलिस राजेन्द्र नगर द्वारा आरोपी विनोद पिता अनोखीलाल ठाकुर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से २ किलो गांजा जप्त कर इनके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६ गिरफ्तारी व ३६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १३ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में  १६ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १६ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित १८ गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० के १४.०५ बजे     मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाली केशर बाई पति मोहन भील (४२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६६० कीमत की २२ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई तथा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० १४.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिव नगर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाली सरस्वती पति सुरेश को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० कीमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई तथा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को १५.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वायपास रोड गुरवा नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाली शिव पिता प्रेमसिंह चौहान (२२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६३० कीमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई तथा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को १७.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मॉ भगवती नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले शेरसिंह पिता गजराज सिंह (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११०० कीमत की २३ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को  १५.२० बजे २५० बड़ी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली गुड्डी बाई पति जगदीश बैरागी (३५) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७२० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना एम.आई.जी. कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० के १६.३० बजे श्रीराम नगर मकान २ के पास जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये एम. बर्फानी धाम दरगाह के पास गली इंदौर निवासी संतू उर्फ टिण्डा पिता सुरेन्द्र (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की १५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० के १३.३० बजे कम्युनिटी हाल के पास जवरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये १५ प्रकाश का बगीचा इंदौर निवासी गणेश पिता रोहित दास राठौर (३६) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २१ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई तथा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० के १५.०५ बजे लुनियापुरा नाले के किनारे इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के निवासी लखन पिता जगतसिंह (३२) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब वरामद की गयी तथा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को २०.५० बजे जबरन कालोनी काम्पलेक्स के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही की निवासिया अनसुइया बाई पति तुकाराम (५०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को १८.२० बजे पल्सीकर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये हाट मैदान इंदौर निवासी बालचन्द्र पिता रतन बलाई (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १२ सितंबर २०१० को   १२.०५ बजे देवेन्द्र नगर मैन रोड इंदौर से शराब बेचते हुये न्यू प्रकाश नगर सब्जी मण्डी निवासी सुभाष पिता करणसिंग (३२) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ११४० रूपये कीमत की ३८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक १२ सितंबर २०१० को  १८.०० बजे जीत नगद इंदौर से शराब बेचते हुये यही की रहने वाली कुसुम बाई पति प्रेमसिंह बलाई (३५) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १२ सितंबर २०१० को  ११.५० बजे गुरूकुल स्कूल के पीछें राऊ से शराब बेचते हुये ११२ रानीपुरा नार्थ तोड़ा इंदौर निवासी पिन्टू अशोक मोची (२४) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७३५ रूपये कीमत की २१ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई तथा कल दिनांक १२ सितंबर २०१० को १९.४५ बजे आई.एम.एम. कॉलेज के सामने इंदौर से शराब बेचते हुये श्रमिक कॉलोनी निवासी दिनेश पिता मदन मांचाल (३२) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६७० रूपये कीमत की १७ पाव देशी शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक १२ सितंबर २०१० को  १३.३० बजे स्कीम नं. ७१ वीर विरेन्द्र गार्डन के पास झुग्गी झोपड़ी से शराब बेचते हुये यही का रहने वाला बंटी पिता गंगाराम (५०) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक १२ सितंबर २०१० को    १६.३० बजे सुनहरा कुंआ मानुपर से शराब बेचते हुये यही का रहने वाला कैलाश पिता सांवलिया भील (४०) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २१० रूपये कीमत की ७ लीटर देशी शराब बरामद की गई।
        इसी प्रकार पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १२ सितंबर २०१० को २०.३० बजे ग्राम पेडमी से शराब बेचते हुये यही का रहने वाला भवानी सिंह पिता अमरसिंह (३०) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ६ लीटर देशी शराब बरामद की गई। तथा कल दिनांक १२ सितंबर २०१० को १३.३० बजे ग्राम सेमल्या चाऊ से शराब बेचते हुये यही का रहले वाला बनेसिंह पिता काशीराम (५०) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २०० रूपये कीमत की ६ लीटर देशी शराब बरामद की गई।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ की गतिविधीयों में लिप्त ९ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को १६.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर बाबूलाल नगर कैलाश जयसवाल के मैदान के पास से जुऑ खेलते हुए कन्हैलाल पिता रायसिंह, मोहम्मद युसूफ पिता गुलाम रसूल, को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १४०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये तथा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को १५.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर बाबूलाल नगर कैलाश जयसवाल के मैदान के पास इंदौर से जुऑ खेलते हुए विपिन शर्मा, जितेन्द्र, साजीद को कपड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २००० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये।

        इसी प्रकार पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को १४.४० बजे बाड़ी मोहल्ला से जुऑ खेलते प्रकाश पिता दुलीचंद, लखन पिता राचन्द्र, करण पिता रतनलाल, बनेसिंह पिता बद्री चमार व बाबूलाल को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५४० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। 
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित एक युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १३ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १२ सितम्बर २०१० को १३.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आठमील हासाखेड़ी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये यही का रहना वाला विनोद नाथ पिता देहरीनाथ (३५) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद किया गया।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

Sunday, September 12, 2010

माननीय गृहमंत्री महोदय द्वारा बैठक

इन्दौर -दिनांक १२ सितम्बर २०१०- आज दिनांक १२ सितंबर २०१० को १४.०० बजे पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में माननीय गृहमंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें पुलिस महानिरीक्षक इंदौर झोन इंदौर श्री संजय राणा, उपपुलिस महानिरीक्षक इंदौर रेंज इंदौर श्री पवन श्रीवास्तव, उपपुलिस महानिरीक्षक नारकोटिक्स श्री आर.एल.बोराना, उपपुलिस महानिरीक्षक आर.ए.पी.टी.सी. श्री व्ही.एन. पचौरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. श्रीनिवास राव, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देऊस्कर, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. श्रीनिवास वर्मा एवं इंदौर जिले के समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक तथा अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित थे। माननीय गृहमंत्री महोदय ने आगामी दिवसों में त्योहारों को देखते हुए शांतीपूर्ण तरीके से त्योहार आयोजित हो इस बावत्‌ व्यापक कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देश दिये। जनसुनवायी अभी तक प्रत्येक मंगलवार को सिर्फ राजपत्रित अधिकारियों के आफिसों में होती थी, गृहमंत्री महोदय द्वारा अब जनसुनवायी प्रत्येक पुलिस थाने में आयोजित करने हेतु निर्देशित किया है। पुलिस पब्लिक से अच्छा संबंध रखे इस विषय में भी हिदायत दी गई, पुलिस द्वारा जनता को जो आश्वासन दिया जाये उसे कार्यरूप में परिणित किया जाये, इस संबंध में प्रतिष्ठित नागरिकों एवं जन प्रतिनिधियों से चर्चाकर रूपरेखा तैयार करने हेतु मंशा जाहिर की। पुलिस की कार्यप्रणाली में निष्पक्षता,  पारदर्शिता बनाये रखने एवं जनता में पुलिस की अच्छी इंमेज बने इस बावत्‌ भी उन्होने  निर्देशित किया। संगठित अपराधों के नियंत्रण एवं पतारशी हेतु निर्देशित किया गया।  माननीय गृहमंत्री महोदय द्वारा बैंक ऑफ महाराष्ट्र की डकैती की पतारशी करने हेतु भी निर्देशित किया गया। पुलिस व्यवस्था को और किस-किस प्रकार से बेहतर बनाया जा सकता है, जिससे आम नागरिकों को पुलिस का भय दूर हो सके इस प्रकार भी विस्तार से चर्चा कर निर्देशित किया गया।  

०६ आदतन अपराधी एवं ९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०६ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

६ गिरफ्तारी व ३६ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १२ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में  ६ गिरफ्तारी व ३६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ६ गिरफ्तारी व ३६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित सात गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० के २१.०० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भील कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले विजय पिता सोमसिंग ठामोर (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७५० कीमत की २० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० के २३.३० बजे गोयल नगर चमेली पार्क के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ४५ बड़ी ग्वालटोली इंदौर निवासी नितेश उर्फ पप्पू पिता मुन्नालाल रजत (१९) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार रूपये कीमत की ३०० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० के १२.०० बजे शासकीय स्कूल के आगे आम रोड टिही गांव से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले महेश पिता भैरूलाल चमार (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। तथा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० के १४.०० बजे ग्राम नावदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही का निवासी संतोष पिता सत्यनारायण (२८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपये कीमत की १६ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई तथा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० के २१.०० बजे स्कूल के पास ग्राम नावदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के निवासी शंकरलाल पिता देवी जी  (३६) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७४० रूपये कीमत की ८ क्वाटर देशी शराब तथा १० क्वाटर अंग्रेजी शराब तथा ५ खाली क्चाटर बरामद किये गये। इसी प्रकार पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को १८.०० बजे ग्राम मोरूघाट से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के निवासी इंदर पिता शोभाराम (४०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई तथा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को २०.१० बजे महराजा का ढाबा डबल चौकी से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के निवासी अनिल सिंह पिता राजेन्द्र सिंह तोमर  को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३०० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ११ सितंबर २०१० को  २१.१० बजे लक्की बेकरी के सामने रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर निवासी ओमप्रकाश पिता महेश सिंह जाट (२२) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२ हजार रूपये की ४०० पाव/७२ लीटर देशी शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

जुऑ की गतिविधीयों में लिप्त १७ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को १५.४० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर मानवा मील कम्यूनिटी हाल के सामने इंदौर से जुऑ खेलते हुए शालीग्राम पिता आनंद राव (६५), विष्णु पिता बाबू लाल खटीक (३४) को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। इसी प्रकार पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को २३.०० बजे भवानी नगर भोले मंदिर के पास से जुऑ खेलते भोला, शंकर, संजू व भैरवसिंह को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५९० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये । तथा  इसकी प्रकार कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को २३.०० बजे भवानी नगर इंदौर से जुऑ खेलते प्रवीध, सोहन व महेन्द्र को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १२१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये । इसी प्रकार पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को  २१.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर आईटीआई ग्राउण्उ इंदौर से जुऑ खेलते संतोष पिता विजय बहादूर, सलमान को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २७० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये तथा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को २१.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गौरीशंकर के मकान के सामने रघुनंदन बाग इंदौर से जुऑ खेलते लखन पिता छीतू घाटे, कैलाश पिता गिरधारी लाल व मिठ्ठूलाल पिता डमरूलाल को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २८० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये तथा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को २१.४५ बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर कबीर खेड़ी के मदोन इंदौर से जुऑ खेलते हेमंत पिता सुभाष नाहर, नारायण पिता मोतीलाल व जगदीश पिता लक्ष्मण अरिवार को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३२५ रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

अवैध हथियार सहित चार युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक १२ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को १९.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू पार्क गेट के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये नई बस्ती अहिरखेड़ी निवासी तूफान सिंह नंदू (२२)  को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया। पुलिस थाना ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ११सतम्बर २०१० को २१.०० बजे ईदगाह के सामने छोटी ग्वालटोली इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये ६८ जयंिसगपुरा महाकाल निवासी गजेन्द्र पिता मांगीलाल (४४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद की गई। पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को १५.२५ बजे निरंजनपुर तिराहा इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये खेड़ा तहसील अष्ठा जिला सीहोर निवासी ओमप्रकाश पिता गोदालाल बैरागी को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से   १ स्प्रिगंदार खटकेदार चाकू बरामद किया गया। पुलिस थाना एम.आई.जी.कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ११ सितम्बर २०१० को   २१.०० बजे पाटनीपुरा चौराहा आमरोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये १११७ भागीरथपुर बाणगंगा निवासी हेमंत पिता शिव प्रसाद कुशवाह (२४) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।



   

Saturday, September 11, 2010

जुऑ की गतिविधीयों में लिप्त १६ युवक गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ सितम्बर २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को १७.०० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर शांती नगर पानी की टंकी के पास से जुऑ खेलते ओमप्रकाश, सुजीत, मोहन, तुकाराम, बिरजू को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये । इसी प्रकार पुलिस थाना एम.आई.जी कॉलोनी कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को १९.३० बजे फूडलेण्ड चौराहा पान की दुकान के पास के स्कीम नं. ५४ विजय नगर से जुऑ खेलते मयंक, भुवनेश, अविनाश को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३१० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये । तथा  इसकी प्रकार कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को १८.३० बजे गन्नू पटैल की चाल स्कूल के पास इंदौर से जुऑ खेलते लक्ष्मण, दासू, बब्बू, ओमप्रकाश, राजेन्द्र, प्रदीप धर्मेन्द्र को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३३० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये । इसी प्रकार पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को १३.३० बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर डोगर गांव मण्डी दीवार के पास से जुऑ खेलते रामानंद व नरसिंह को पकडा, पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २५० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये । पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

१ किलो ५०० ग्राम गांजा किमती २००० रूपये का बरामद, आरोपिया गिरफ्तार

इन्दौर दिनांक ११ सितम्बर २०१०- पुलिस एम.आई.जी. कॉलोनी द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को राधाबाई पति रायसिंह (४५) निवासी  स्कीम नं. ७८, ६ डी.ए. के विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
        पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विजय नगर चौराहा बस स्टेण्ड प्रतिक्षालय से अवैध रूप से १ किलो ५०० ग्राम गांजा, किमती २००० रूपये का लाते हुये आरोपिया राधाबाई पति रायसिंह को पकडा गया। पुलिस थाना एम.आई.जी. कॉलोनी द्वारा आरोपिया राधा बाई पति रायसिंह गिरफ्तार कर इसके कब्जे से उक्त गांजा जप्त कर इसके विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

१ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ११ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित सात गिरफ्‌तार

इन्दौर -दिनांक ११ सितम्बर २०१०- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० के २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पवनपुरी मुकेश टी स्टाल के पास  इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले गणेश पिता बाबू राव (२६) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५५० कीमत की १५ क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० के १६.३० बजे महेश यादव नगर गली नं. २ चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये १८७/१ कुशवाह नगर जाम बगीचा इंदौर निवासी अतुल पिता राजेन्द्र यादव को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० के २२.०० बजे १७, लुनियापुरा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाली राजकुमारी पति रामा सोनकर (४५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० के २०.३५ बजे माली मुहल्ला सांई मंदिर के पास लावरियाभैरू इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही का निवासी अनिल पिता मेहरसिंह (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी शराब  बरामद की गई। पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० के १०.१५ बजे शिवपार्वती नगर इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये हिम्मत नगर निवासी कल्लू पिता मुन्नालाल भील (२५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ३३६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को १३.४५ बजे सुदामा नगर मेनरोड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ८ सी स्कीम नं. ७१ इंदौर निवसी चंद्रकांत पिता राम बाबू दीक्षित (२४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५२५ रूपये कीमत की २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को  १७.३० बजे चंदन नगर पावर हाऊस के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ४००/२ नंदन नगर इंदौर निवासी भीम पिता बाबूलाल कुर्रे (४४) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६०० रूपये कीमत की २० क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार १० सितंबर २०१० को २०.०० बजे रामानंद नगर गुप्ता चौक के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये लाबरियाभेरू इंदौर निवासी दीपू पिता शंकर राव मराठा (२५) तथा राधानगर इंदौर निवासी विजय काला को पकड़ा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १० हजार ८० रूपये की ७ पेटी प्रत्येक में ४८-४८ क्वाटर देशी शराब बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को ११.०० बजे ग्राम अरण्या इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही का निवासी मेहरबान सिंह पिता रूप सिंह (३८) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५४० रूपये कीमत की १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब  बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को १९.०० बजे मालवीय नगर चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के निवासी किशोर पिता राधेश्याम सिसोदिया (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४०० रूपये कीमत की ४ बोतल कच्ची शराब  बरामद की गई।तथा इसी प्रकार दिनांक १० सितम्बर २०१० को २०.०० बजे इंडियन ऑयल पंप के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए राजपूत ढाबा उमरिया निवासी सुनील पिता रतनलाल भील (१९) को पकड़ा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १००० रू कीमत की १८ क्वाटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक १० सितम्बर २०१० को १५.०० बजे तेलीखेड़ा महू से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के निवासी पप्पू पिता वेधनारायण (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १५० रूपये कीमत की ५ लिटर कच्ची शराब  बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्‌तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।

०९ आदतन अपराधी एवं १९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक ११ सितम्बर २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में १ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली करते हुए, विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १ स्थाई, ४४ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।