इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० को १९.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टैण्ड उज्जैन गेट इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही मच्छी बाजार सिहोर निवासी इरफान पिता रशीद शाह (२८) तथा पुष्पनगर भोपाल निवासी देवेन्द्र पिता विक्रम सिंह यादव (२६) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १-१ चाकू बरामद किया गया । पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० को १८.२५ बजे गंगानगर कलाली के सामने इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले साईबाबा नगर द्वारकापुरी कॉलोनी इंदौर निवासी धीरजपाल पिता शत्रुघनपाल (२६) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Monday, August 9, 2010
अवैध शराब सहित आठ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०९ अगस्त २०१०- पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १०.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बलाई मोहल्ला जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये प्रकाश का बगीचा इंदौर निवासी मनोज पिता गणेशराम शर्मा (२७) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७ हजार १०० रूपये किमत की ७१ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १९ः०५ बजे ग्राम अटाहेडा देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले रमेश पिता भैरूलाल खाती (४०) , ग्राम तकीपुरा निवासी रघु पिता दीपा बंजारा (३५) तथा ग्राम जलोदिया पंथ निवासी महेश पिता भगवानसिंह कलौता (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ८३० रूपये किमत की ५५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस भवरकुऑ द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के २१ः१५ बजे भोलाराम उस्ताद मार्ग से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले तेजराम पिता रसाल बंजारा (२५) तथा एकतानगर इंदौर निवासी गोविंद पिता बुद्वाजी (३०) को पकडा । पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार २९० रूपये किमत की ३९ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के १८ः१५ बजे टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्कीम नगर ७१ इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुनील पिता सुभाष भील (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ०८ अगस्त २०१० के २०ः३० बजे ग्राम ढाबली काकड इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये ग्राम विष्णुखेडी इंदौर निवासी सोहन पिता सुखराम (३०) को पकडा। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
Sunday, August 8, 2010
कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन अपराधियो सहित संदिग्ध, व वारन्टी पुलिस हिरासत में,
इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा सघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार २ स्थाई वारंटी, ७३ गिरफ्तारी वारन्टियो के साथ साथ १२८ जमानतीय वारन्ट भी तामिल किये गये। इसके अलावा आदतन वाहन चोरो, व चैन स्नेचरो को भी पूछताछ कें लिये हिरासत मे लिया गया, तथा चैकिंग के दौरान विभिन्न स्थानो पर ७० वाहनो को चैक किया गया।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक ०८ अगस्त २०१०- पुलिस जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को १४.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत रेल्वे स्टेशन के पीछे सेफी नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ७४ आनंद नगर एबीरोड इंदौर निवासी राजू पिता लक्ष्मीनारायण खाती (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ९ हजार ४०० रूपये कीमत की ५५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।इसी प्रकार पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को ००.१० बजे हरिकिशन पब्लिक स्कूल के पास खुला मैदान हवा बंगला के सामने इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही आनंद नगर इंदौर निवासी श्रीराम पिता रमेश खटीक (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार ८० रूपये कीमत की ७ बोरियो में भरी हुई ३२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
दहेज प्रताडना के दो मामलो में पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर -दिनांक ०८ अगस्त २०१०- थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को १३.३० बजे फरियादिया श्रीमती कविता पति नवीन हरोदिया (२९) निवासी शांतीनगर गली नं. ३ काली टंकी के पास इंदौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती कविता की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल द्वारा आये दिन दहेज में ७५ हजार रूपये नगद लाने की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर धमकी देता रहता है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति नवीन पिता विशनलाल तथा सास सुमनबाई पति विशनलाल के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक ०७ अगस्त २०१० को २२.०५ बजे फरियादिया श्रीमती तुलसी बाई पति तरूण नागर (२५) निवासी ८ सोलंकी नगर इंदौर की रिपोर्ट पर पाटनीपुरा मोतीलाल की चाल इंदौर निवासी इसके पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती तुलसीबाई की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना द्वारा आये दिन दहेज में ५० हजार रूपये नगद लाने की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर धमकी देता रहता है। पुलिस एमआईजी द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति तरूण नागर, कस्तूरीबाई, विजय सेठ तथा लिफना के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Saturday, August 7, 2010
ड्रायवर को लूटने के मामले मे एक आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०-पुलिस संयोगितागंज द्वारा फरियादी ओमप्रकाश पिता हीरालाल चौहान (२४) निवासी नवगॉव माली धर्मशाला के सामने २४ बंदीछोड मार्ग ऊटखाना जिला धार की रिपोर्ट पर भील पल्टन मूसाखेडी निवासी बबलू पिता गंगाराम भील (२५) तथा सुनील भील के विरूद्व अपराध धारा ३९४ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि मै ड्रायवरी करता हूॅ आज दिनांक ०६.०८.१० को रात्री १२.३० बजे मूसाखेडी मे रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस जा रहा था इसी बीच मूसाखेडी टेम्पो स्टेण्ड के पास आरोपीयो ने मुझे तलवार अडाकर गुमटी के पीछे ले गये तथा २३० रूपये नगद व एक मोबाईल फोन नोकिया कंपनी का १००० रूपये किमत का छीनकर भाग गये। पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये आरोपी बबलू पिता गंगाराम भील (२५) निवासी भील पल्टन मूसाखेडी इंदौर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से २३० रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद कर ली गई है। फरियादी के उक्त छीने गये मोबाईल फोन के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपी बबलू ने बताया कि उक्त मोबाईल फोन मेरे साथी सुनील के पास है। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी बबलू के साथी सुनील भील की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जिसके मिलने पर फरियादी के उक्त मोबाईल फोन बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी।
Labels:
गिरफ्तारी
७ आदतन अपराधी एवं १५ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४५ गिरफ्तारी व १३२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
जुऑ खेलते हुये २ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १९.२४ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कंडिलपुरा इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुये यही के रहने वाले राजेश पिता वल्लभदास गुप्ता तथा विष्णु पिता बाबूलाल साकला को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३०२० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित चार गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस एमजीरोड द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को १३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खडखडिया पुल के पास रामबाग इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही गफूर खॉ की बजरिया निवासी ताज मोहम्मद पिता अहमद खान (४३) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया । पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को ११.२५ बजे एलआईजी तिराहा लाईफ लाईन अस्पताल के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले १४ रूस्तम का बगीचा इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता बद्रीप्रसाद कश्यप (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया।पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को ०९.१० बजे बंगाली चौराहा रिंग रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २८ बडवाली चौकी इंदौर निवासी जावेद पिता मोहम्मद शाबीर (२२) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ चाकू बरामद किया गया। इसी प्रकार पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० को १५.३० बजे जबरन कॉलोनी इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले यही के रहने वाले लखन पिता मुकेश राठौर (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ तलवार बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०७ अगस्त २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १०.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एमआर-९ टॉवर के पास रामकृष्ण बाग चौराहा इंदौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुये बाग कर्बला की दिवाल के पास खजराना इंदौर निवासी इरफान अंसारी पिता रशीद (२०) तथा सईद खान पिता जहीर खान (२०) को पकडा। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५ हजार रूपये किमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस चंदननगर द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के २०ः४५ बजे नंदननगर पॉवर हॉउस के पास इंदौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले महेश पिता कमलेश शाह (२७) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस बडगौदा द्वारा कल दिनांक ०६ अगस्त २०१० के १०ः०० बजे फारेस्ट ऑफिस के पीछे ग्राम मेड बडगौदा से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले सुनिल पिता रमेश जाट (२९) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
Friday, August 6, 2010
मोबाईल चोर गिरफ्तार, १ लाख ५० हजार से अधिक के ३० मोबाईल फोन बरामद
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरंद देउस्कर ने बताया कि अपराध शाखा के उप पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी को शहर में बढ रहे अपराधो पर नियंत्रण हेतु एवं अपराधियों को पकडने हेतु निर्देशित किया गया था इनके निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के उप निरीक्षक सोमा मलिक, आर. सुरेश, आर. अमरसिंह , आर. जितेन्द्र तथा आर. अरविंद द्विवेदी की एक टीम गठित कर चोरी एवं नकबजनी की घटनाओ के अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया था, उक्त टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि द्वारकापुरी क्षेत्र झोपडपट्टी मे कुछ भील लोग नये-नये एवं महंगे मोबाईल फोन को कम किमत पर बेचने की फिराक में घूम रहे है। इस सूचना पर पुलिस की उक्त टीम द्वारा एक युवक को मोबाईल का सौदा करते हुये रंगे हाथ पकडा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनिल उर्फ अन्नू पिता सुखलाल जाति भील (३०) निवासी द्वारकापुरी कॉलोनी झोपडपट्टी इंदोर का रहना बताया तथा स्थायी पता ग्राम कसरावद जिला खरगोन का होना बताया । उक्त आरोपी से पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके अन्य साथी प्रेम पिता मांगीलाल द्वारकापुरी झोपडपट्टी मे रहता है। जिसका स्थायी पता ग्राम बुधरी थाना करही कस्बा जिला खरगोन का है उसके साथ मिलकर दिनांक १७.०७.२०१० को कालानी नगर मे रेलवानी मोबाईल शॉप १६२ कालानी नगर इंदौर से रात्री २ बजे लोहे की टॉमी से दुकान का ताला तोडकर मोबाईल चोरी किये थे। जिनमे विभिन्न कंपनियो के ७०-८० मोबाईल एवं चार्जर भी थे। जिन्हे बोरे में भरकर चुराकर ले गये थे और घर मे रख दिये थे। आरोपी अनिल थाना चंदननगर में पूर्व में भी सन् २००९ में चोरी के अपराध में सजा काट चुका है एवं अभी ६ माह पूर्व ही जेल से छूटा है एवं आरोपी प्रेम के विरूद्व थाना राजेन्द्र नगर, छत्रीपुरा, चंदननगर में लगभग ६-७ चोरी के अपराध पंजीबद्व है। यही भी जेल से छुटा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनिल उर्फ अन्नू के कब्जे से नोकिया कंपनी के ६ मोबाईल, सेमसंग कंपनी के २ मोबाईल, मोटरोला कंपनी के २ मोबाईल , ओनिडा कंपनी का १ मोबाईल, क्लासिक कंपनी के ३ मोबाईल , स्पाईस कंपनी के २ मोबाईल, एलजी कंपनी का १, कार्बन कंपनी के ५, जिनेस्ट कंपनी के २, सिग्मा टेल कंपनी का १, रिलायंस इन्फोकॉम का १, एजीटेल का १, एलजी कंपनी के २, माईक्रोमेक्स कंपनी का १ मोबाईल फोन सहीत कुल ३० मोबाईल फोन विभिन्न कंपनियो कें १ लाख ५० हजार से अधिक के बरामद किये गये। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर थाना एरोड्रम अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किये गये ।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
पत्नि की हत्या करने वाला पति पुलिस हिरासत में
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा आज दिनांक ०६ अगस्त २०१० के प्रातः ०९.०० बजे फरियादी रघुनाथ पिता हीरालाल बेरवा निवासी पंचम की फेल इंदौर की रिपोर्ट पर राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी जाति खाती (३०) निवासी ग्राम शिवखेडा तहसील सावेर हाल मुकाम काशीपुरी कॉलोनी इंदौर के विरूद्व धारा ३०२ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार फरियादी ने बताया कि ७२ काशीपुरी कॉलोनी इंदौर निवासी राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी (खाती) के साथ तीन वर्ष पूर्व मेरी लडकी रानी ने लव मैरिज कर शादी की थी। मेरी पुत्री रानी की पहले पति से एक भूमिका नाम की लडकी है जिसका पहले पति से विवाद के चलते अलग हो गये थे। जिसने करीब तीन वर्ष पूर्व पुत्री भूमिका को साथ लेकर आरोपी राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी निवासी काशीपुरी कॉलोनी इंदौर से लव मैरिज कर वर्तमान में ७२ काशीपुरी कॉलोनी इंदौर मे तीनो साथ में निवास कर रहे थे, इसके पश्चात मेरी पुत्री रानी को राजेन्द्र से एक लडका भी हुआ है। फरियादी द्वारा यह भी बताया गया कि रानी एवं राजेन्द्र एक दूसरे पर चरित्र को लेकर शंका करते रहते थे। इसी कारण इन दोनो के बीच आये दिन विवाद होते रहते थे। इसी चरित्र शंका के विवाद के चलते आरोपी राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी ने आज दिनांक ०६.०८.१० के रात्री ०२.०० बजे मेरी पुत्री रानी की गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस हीरानगर द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुये मृतिका रानी का पोस्टमार्टम हेतु एम. व्हाय. एच अस्पताल भिजवाया गया एवं मृतिका के पति राजेन्द्र पिता रामप्रसाद चौधरी (३०) निवासी ग्राम शिवखेडा तहसील सावेर हाल मुकाम काशीपुरी कॉलोनी इंदौर को गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है। पुलिस हीरानगर द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी राजेन्द्र पिछले ४-५ साल से इंदौर में निवास कर नौकरी कर रहा था एवं कुऑरा था जिसने तीन वर्ष पूर्व मृतिका रानी से प्रेम विवाह किया था। मृतिका रानी के साथ उसके पूर्व पति की एक लडकी भूमिका भी इन्ही के साथ रहती थी एवं इनकी शादी के बाद राजेन्द्र से रानी को एक लडका भी है। ये चारो काशीपुरा मे साथ-साथ निवास करते थे।
Labels:
हत्या
घर के सामने खडे ट्रेक्टर से हायड्रोलिक पंप चुराने वाला गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के १९.३० बजे फरियादी ओमप्रकाश पिता रामप्रसाद चौकसे (३५) निवासी ४८८ न्यू कॉलोनी गांधीनगर इंदौर की रिपोर्ट पर जितेन्द्र पिता इंदरसिंह कलौता (३८) निवासी ग्राम बडा बागडदा इंदौर के विरूद्व धारा ३७९ भादवि के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया । पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के रात्री १८.३० बजे फरियादी ओमप्रकाश चौकसे के मकान नंबर ४८८ न्यू कॉलोनी गांधी नगर इंदौर के सामने खडे ट्रेक्टर से जितेन्द्र पिता इंदरसिंह कलौता निवासी ग्राम बडा बागडदा इंदौर ने एक हायड्रोलिक पंप किमती २००० रूपये का मौका पाकर चुरा लिया जिसे फरियादी द्वारा व आसपास के लोगो द्वारा देख लेने पर मौके पर ही पकड लिया गया। पुलिस एरोड्रम द्वारा आरोपी जितेन्द्र पिता इंदरसिंह कलौता (३८) निवासी ग्राम बडा बागडदा इंदौर को गिरफ्तार कर चुराया गया ट्रेक्टर का हायड्रोलिक पंप बरामद कर, इसके विरूद्व प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुये कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
चोरी गिरफ्तारी
४ आदतन अपराधी एवं ११ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०५ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ११ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०३ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १९० जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १९० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, ५० गिरफ्तारी व १९० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
गिरफ्तारी
जुऑ एवं सट्टा की गतिविधियों मे लिप्त ६ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के १८.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नारायण सेठ कंपाउंड के पास एमआईजी से सट्टे की गतिविधीयो में लिप्त रमेश पिता गणेशराम हिरवे (३६) निवासी ६२ रूस्तम का बगीचा इंदौर को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११०० रूपये नगद व सट्टा पर्चीया बरामद की गई। इसी प्रकार पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के २२.१२ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्षीबाग उर्दू स्कूल मैदान इंदौर से जितेन्द्र, संतोष, घनश्याम, ओमप्रकाश, महेश को जुऑ खेलते पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६९० रूपये नगद व ताश पत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित दो गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा नगर सेवा स्टैण्ड के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले ग्राम असरावद हाल वीर सावरकर नगर इंदौर निवासी रवि पिता घनश्याम मालवीय (२०) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ छुरा बरामद किया गया । इसी प्रकार पुलिस एमआयजी कॉलोनी द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० को १५.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नेहरू नगर जीर्ण माता मंदिर के पास आम रोड इंदौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुये मिले २६० जगन्नाथ की चाल पाटनीपुरा इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता रामप्रसाद वर्मा (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १ देशी रिवाल्वर मय जिवित कारतूस के बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
अवैध हथियार
अवैध शराब सहित २ युवक गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- पुलिस हातौद द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के १९ः१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नई आबादी हातौद से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले भोलाराम पिता रामसिंह गोरे (३५) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक ०५ अगस्त २०१० के १७ः१० बजे गांधी ग्राम मांगलिया से अवैध रूप से शराब बेचते हुये यही के रहने वाले पर्वत पिता थावरजी मोदी (४७) को पकडा । पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस द्वारा सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की जा रही है ।
Labels:
शराब
दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर -दिनांक ०६ अगस्त २०१०- थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक ५ अगस्त २०१० को १२.३० बजे फरियादिया श्रीमती स्वेता चौहान पति दिनेश चौहान (२४) निवासी ५६ तहसील कॉलोनी महू गॉव इंदौर की रिपोर्ट पर १०१ सुमन कॉलोनी महू गॉव निवासी इसके पति दिनेश पिता लीलाधर चौहान के विरूद्ध धारा ४९८ए,३२३,५०६ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस द्वारा की गई जांच में खुलासा हुआ कि फरियादिया श्रीमती स्वेता की शादी में इसके पिता द्वारा यथास्थिति दहेज दिया गया था। इसके बाबजूद फरियादिया का पति दिनेश पिता लीलाधर चौहान आये दिन दहेज की मांग को लेकर फरियादिया को शारीरीक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस किशनगंज द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर उसके पति दिनेश पिता लीलाधर चौहान के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Subscribe to:
Posts (Atom)