Monday, July 19, 2010

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १९ जुलाई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १८ जुलाई २०१० को १४.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत प्रगतिनगर चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले गोतमपुरा निवासी महेश पिता दुर्गानारायण (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया गया।     पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १८ जुलाई २०१० को १५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत किशनगंज माता मन्दिर के पास से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ग्राम सिमरोल के रहने वाले अन्तरसिह पिता नारायणसिह (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।   पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक १८ जुलाई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १८ जुलाई २०१० को १३ बजे श्रीमती किरणबाई पति अशोक चौधरी (२३) निवासी २९७ पिपल्या हाना रोड कृष्णा बिहार के सामने इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति अशोक पिता राधेश्याम चोैधरी, सास शारदाबाई, तथा देवक अजय चौधरी के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३.५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया किरणबाई को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद फरियादिया किरणबाई का पति अशोक चौधरी, सास शारदाबाई, तथा देवर अजय चौधरी द्वारा दहेज मे एक लाख रूपये नगद लाने की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करते रहते है। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति अशोक चौधरी, सास शारदाबाई, तथा देवर अजय चौधरी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 18, 2010

कॉम्बिंग गश्त के दौरान कई आदतन,संदिग्ध,एवं कई वारन्टी पुलिस हिरासत में,

इन्दौर -दिनांक १८ जुलाई २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि कल दिनांक १७ जुलाई २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा संघन चैंकिंग की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०३ स्थाई वारन्टी, १२५ गिरफ्तारी वारन्टो के साथ-साथ १३ आदतन अपराधियो सहित २८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया इनके व्यक्तियो के अलावा एक आदतन अपराधी ११ चैन स्नेचर को भी हिरासत में लिया गया, तथा बिना कागजात के मिले ११ वाहनो के विरूद्ध भी चालानी कार्यवाही की गई।

अवैध रूप से शराब बेचते हुए ०९ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ जुलाई २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के २३.०५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लालगली परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ७४/११ लालगली परदेशीपुरा इन्दौर निवासी रईसखां पिता कल्लू खां (२८) को पकडा तथा इसके कब्जे से २१ हजार १२० रूपये कीमत की ११ पेटी देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के २० बजे कमेला रोड जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिली यही की रहने वाली भूरीबाई पति प्रवीण मराठा (४५) को पकडा तथा इनके कब्जे से १ हजार ३०० रूपये कीमत की ४४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के ११.४५ बजे मालवीयनगर किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता मोहनलाल (२२), पिगडम्बर निवासी राकेश पिता मांगीलाल (४८), तथा किशनगंज निवासी संदीप पिता गोपाल (२६) को पकडा तथा इनके कब्जे से १ हजार ५०० रूपये कीमत की ४२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के १८.२० बजे ऋषीनगर बाणंगगा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही कुशवाहनगर इन्दौर निवासी मोनू पिता विधासागर मोर्य (२३), तथा गंगानगर बाणगंगा इन्दौर निवासी रणजीत पिता करणसिह चौहान (२४) को पकडा तथा इनके कब्जे से ३ हजार ६०० रूपये कीमत की १२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के २३.३० बजे सुदामानगर झोपडपट्टी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाल ेरमेश पिता कन्हैयालाल प्रजापत (३६) को पकडा तथा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के २० बजे ग्राम गुलावट फाटा हातोद से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाले विनित पिता सुनील जायसवाल (२०) को पकडा तथा इसके कब्जे से २४क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए आठ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ जुलाई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के २३.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धोबी मोहल्ला बाणगंगा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दिनेश, सुरेश, संजय, तथा भीमसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४९० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इमलीबाजार चौराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त फ्रीगंज मरीमाता बाणगंगा इन्दौर निवासीमनोज पिता जीतूसिह (२०), तथा गफूरखां की बजरिया इन्दौर के रहने वाले रितेश पिता लालचन्द्र खटीक (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६६० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० के ११.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्तिनाका गोतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही के रहने वाले सेवक पिता मनोहरलाल (१९), तथा अमितकुंमार पिता नेमीचन्द्र जैन (२६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ३७० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १८ जुलाई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० को २१.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत तंजीमनगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले साबिर पिता रहमान खानं (३६) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० को १२.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत तलाई नाका सिमरोल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ग्राम सुतारखेडी के रहने वाले जीवनराम पिता चौधरीलाल (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक एक देशी कट्टा ६ राउण्ड वाला बरामद किया गया। पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० को ०९.२० बजे राजीव आवास बिहार नई सडक इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले बडी ग्वालटोली इन्दौर निवासी रवि पिता शंकरलाल बलाई (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १७ जुलाई २०१० को १३ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ए.बी.रोड देशी कलाली के सामने राऊ इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले लालचौकी खण्डवा निवासी मुंकेश पिता सुभाष ठाकुर (२४), एवं दीपक उर्फ बन्टी पिता वेनीप्रसाद उपाध्याय (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू एवं एक कटार बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के दो मामलो मे ०६ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक १७ जुलाई २०१०- पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १७ जुलाई २०१० को १४.३० बजे श्रीमती निलोफर पति इमरान (१९) निवासी टैंगोर कॉलेज केसामने सेंधवा जिला बडवानी की रिपोर्ट पर कटकटपुरा इन्दौर निवासी इसके पति इमरान पिता नत्थूखां, ससुर नत्थु खां, रईसा, शब्बो, तथा गुलजार के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३ भा.द.वि. एवं ४ क दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया निलोफर की शादी ४ अक्टूबर २००९ कटकटपुरा इन्दौर निवासी इमरान के साथ हुई थी तब फरियादिया निलोफर को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद फरियादिया निलोफर का   पति इमरान पिता नत्थूखां, ससुर नत्थु खां, रईसा, शब्बो, तथा गुलजार द्वारा दहेज मे एक लाख रूपये नगद लाने की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करते रहते है। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति पति इमरान पिता नत्थूखां, ससुर नत्थु खां, रईसा, शब्बो, तथा गुलजार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार दिनांक १७ जुलाई २०१० को १६ बजे श्रीमती पूजा पति रविकुमार (२०) निवासी  बी ५२ मरीमाता चौराहा जबरन कालोनी इन्दौर की रिपोर्ट पर पत्तीबाजार महू निवासी इसके पति रवि पिता किशनलाल मिथोरा (२५) के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३.५०६ भा.द.वि.के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया पूजा को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद फरियादिया पूजा का पति रविकुमार पिता किशनलाल मिथोरा निवासी पत्तीबाजार महू द्वारा दहेज मे ५० हजार रूपये नगद लाने की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता है। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति रविकुमार पिता किशनलाल मिथौरा  निवासी पत्तीबाजार महू के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 17, 2010

जिलाबदर आदेश का उल्लघंन करते हुए बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ जुलाई २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १६ जुलाई २०१० को २०.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड परिसर शोचालय के पास से कुख्यात बदमाश अशोक पिता भोला खटीक (४०) निवासी लूनियापुरा इन्दौर को पकडा पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध धारा १४ म०प्र०राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि आरोपी अशोक पिता भोला खटीक थाना रावजीबाजार क्षैत्र का कुख्यात बदमाश हैं जिसकी आपराधिक गतिविधियो पर अंकुल लगाने हेतु जिलाधीश इन्दौर द्वारा दिनांक २५ अपै्रल २०१० से ६ माह की अवधी के लिये इन्दौर जिले सहित इससे लगने वाले जिलो की परिसीमा के रहने हेतु प्रतिबंधित किया गया था। जिलाधीश महोदय इन्दौर के द्वारा दिये गये जिलाबदर आदेश का उल्लघंन करते हुए आरोपी अशोक पिता भोला खटीक को पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।  

०९ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १७ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०९ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३२ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १७ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३२ गिरफ्तारी व १०७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३२ गिरफ्तारी व १०७  जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध रूप से शराब बेचते हुए ०६ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ जुलाई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १६ जुलाई २०१० के २१.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहीरखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए शेखर पिता श्यामलाल निवासी १४९ बालदा कालोनी महू नाका इन्दौर, तथा सलीम पिता सहाबुउद्धीन (३५) निवासी ग्राम डाबरखेडी बडवाह जिला खरगोन तथा कुसुमबाई पति विजय (२६) को पकडा तथा इनके कब्जे से ११ हजार २०० रूपये कीमत की १०५ लीटर देशी कच्ची जहरीली शराब , तथा २२ क्वाटर शराब बरामद की गई।     पुलिस रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक १६ जुलाई २०१० के १६.२० बजे लुनियापुरा पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ३२ महजकचहरी रोड साऊथ तोडा इन्दौर निवासी हरिसिह पिता गिरधारीलाल (३०), तथा बडी भमौरी इन्दौर निवासी अनूज पिता हीरलाल (३२) को पकडा तथा इनके कब्जे से १ हजार ४५० रूपये कीमत की ४४ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १६ जुलाई २०१० के १० बजे अभिनन्दन होटल के सामने किशनगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले रतनलाल पिता पृथ्वीराज मेथवाड (२२) को पकडा तथा इसके कब्जे से १६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए दो युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ जुलाई २०१०- पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक १६ जुलाई २०१० के २१ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राजमोहल्ला हरीजन कालोरी बगीचा के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मन्दक पिता इन्सूर डागर, तथा राकेश पिता दूलीचन्द को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १७ जुलाई २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १६ जुलाई २०१० को २०.२० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत गणेश मन्दिर तिराहा खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही हबीब कालोनी खजराना इन्दौर निवासी इमरान पिता शहजाद हुसैन (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरी बरामद की गई।    पुलिस खजराना द्वारा आरोपी इमरान को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे चार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक १७ जुलाई २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा दिनांक १६ जुलाई २०१० को २०.३० बजे श्रीमती पुष्पलता पति मोहित श्रीवास्तव (२९) निवासी ८८ तुलसीनगर इन्दौर की रिपोर्ट पर संतोषी माता मन्दिर के पास सिहोर के रहने वाले इसके पति मोहित पिता उमाकान्त श्रीवास्तव, पुष्पा, राहित, तथा पूजा के विरूद्ध धारा ४९८ ए. भा.द.वि. एवं ३/४ क दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया पुष्पलता को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद फरियादिया पुष्पलता का पति मोहित पिता उमाकान्त श्रीवास्तव, पुष्पा, राहित, तथा पूजा द्वारा दहेज मे नगद रूपये लाने की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते है। पुलिस लसूडिया द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति मोहित पिता उमाकान्त श्रीवास्तव, पुष्पा, राहित, तथा पूजा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
          

Friday, July 16, 2010

दो वर्ष पूर्व हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश गुमशुदगी निकली अंधा कत्ल



इन्दौर- दिनांक १६ जुलाई २०१०-पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मंकरंद देउस्कर ने बताया कि क्राईम ब्रान्च व्दारा एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में सफलता प्राप्त की हैं मामले की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द तिवारी ने बताया कि वर्ष २००८ में मुकेश पंचोली उर्फ सिट्टू पिता बद्रीप्रसाद निवासी कांटाफोड़ देवास जो पेशे से ट्रक क्लीनरी करता था, जो अचानक गायब हो गया था, जिसकी गुमशुदगी थाना संयोगितागंज में दर्ज थी, के संबध में सूचना मिली थी कि थाना छीपाबड़ जिला हरदा में वर्ष २००८ से ही एक अंधे कत्ल का मामला पेंडिग हैं जिसमें मृतक के हाथ पर मुकेश नाम गुदा हुआ था। इस सूचना पर से उप पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्रसिंह ने क्राईम ब्रान्च की टीम जिसमें उपनिरीक्षक मनीषसिंह भदौरिया, आरक्षक दीपक पंवार, रज्जाक खान, चरणसिंह, रणवीरसिह, सुरेश भदकारे बशीर खान एंव ओमप्रकाश तिवारी को लगाया। सूचना पर गठित क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा दोनों प्रकरणों की छानबीन की गई, जिसमें यह पता लगा कि गुमशुदा मुकेश पंचोली नि. मदीना नगर के पास रात में अपने कॉपर वायर से भरे ट्रक को खड़ा कर सो गया था। उसके बाद से ही उसका कोई पता नहीं चला था। मदीना नगर के आसपास मुखबिरों से जानकारी निकाली गई तो पता चला कि रमजू उर्फ रमजान पिता सलीम निवासी आजादनगर स्वंय को पुलिस का मुखबिर बताता हैं उससे पूछताछ करने पर कुछ जानकारी प्राप्त हो सकती हैं। रमजू को पकड़ा गया तो वह काफी घबरा गया, रमजू को लाकर पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका साथी साहिल पिता मोहम्मद सलीम निवासी आजादनगर के साथ मिलकर योजना बनाई कि मदीनानगर में एक कापर वायर से भरा ट्रक खड़ा हैं जिसे चोरी कर बेचना हैं, इस कार्य को करने के लिये रमजू ने अपने साथी फिरोज उर्फ बाबा पिता रियाजुद्दीन नि. सेंधवा, अनीस पिता शकूर शेख निवासी सेंधवा को गाड़ी लेकर बुलाया। जिस पर फिरोज व अनीस ट्वेरा चालक कल्लू उर्फ जाहिद पिता समद पटेल निवासी सेंधवा को इंदौर काम से आने का कहकर ले आया तथा आजाद नगर में रमजू, साहिल तथा इनके साथी सोनू उर्फ सरफराज निवासी आजाद नगर तथा जीतू मराठा निवासी देवास नाका से मिले। योजनाबद्ध तरीके से सभी लोग दिनांक १७.०८.०८ की रात्रि मदीननगर के पास खड़े कापर वायर के ट्रक को स्टार्ट कर ले जाना चाहा, किंतु ट्रक स्टार्ट नहीं हुआ। उसी दौरान ट्रक के केबिन में ही सो रहे क्लीनर मुकेश पंचोली जाग गया तो साहिल ने उसे ट्रक से खींचकर उतारा ओर उसे मारना शुरू कर दिया। साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुकेश को ट्वेरा में डालकर टामी एंव चाकू से वार किये, तथा साहिल ने स्वंय के पठानी सूट के दुपट्टे से मुकेश का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उसकी हत्या करने के पश्चात्‌ पुनः ट्रक ले जाने की काफी कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके। फिर उन्होने लाश को छुपाने के लिये ट्वेरा चालक कल्लू को धमकी देकर साथ ले गये तथा लाश को बोरे में बंद कर हरदा व छीपाबड़ के बीच रोड़ किनारे स्थित झाड़ी में फेंक दिया।    आरोपी सोनू उर्फ सरफराज वर्तमान में जेल में हैं तथा इसी प्रकार जीतू मराठा देवास में पुलिस जवान को गोली मारने के केश में जेल में है। +अपराध शाखा की मदद से पुलिस थाना छीपाबड द्वारा कार्यवाही पूर्ण की जा रही है।

१२ आदतन अपराधी एवं १० संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १६ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए १२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १० संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५७ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १६ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५७ गिरफ्तारी व २०० जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५७ गिरफ्तारी व २००  जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध रूप से शराब बेचते हुए तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ जुलाई २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० के १२.१० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केट रोड राऊ राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए ३ इण्डोरमा कम्पनी पीथमपुर जिला धार निवासी राजेन्द्र पिता रामेश्वर मालवीय (२८), तथा ११/१ नन्दलालपुरा इन्दौर निवासी विष्णु उर्फ विजय पिता सुनील मराठा (२५) को पकडा तथा इनके कब्जे से ३ हजार ५०० रूपये कीमत की ३५ लीटर देशी कच्ची जहरीली शराब बरामद की गई। पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० के २१.४० बजे जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले निलेश पिता राजू बिल्लौरे (१९) को पकडा तथा इसके कब्जे से १ हजार २०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए सात युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ जुलाई २०१०- पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० के १७.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम केसरीपुरा सावेंर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले बालमुकुन्द पिता रामचन्द्र कुमावत, तथा कन्हैयालाल पिता छोगालाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० के १७ बजे गोमा की फैल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही के रहने वाले रणजीत पिता राजेन्द्र मीणा (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४० रूपये नगद एवं सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० के २२.२० बजे मरीमाता फ्रिगंज इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही के रहने वाले गोलू उर्फ मनोज पिता जीतूसिह मनावत (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १०५ रूपये नगद एवं सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० के १४.३० बजे ए.बी.रोड मागंलिया क्षिप्रा से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही मच्छूखेडी के रहने वाले युनूस पिता आलम नायता (३५), तथा राकेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार ७०० रूपये नगद एवं सट्टा पर्चियां बरामद की गई।    पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० के १५ बजे गायकवाड चौराहा किशनगंज से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही महूगांव के रहने वाले जीवन पिता सिद्धनाथ ठाकुर (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १६० रूपये नगद एवं सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/ सट्टाएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १६ जुलाई २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० को २१.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत लक्ष्मीमेमोरियल अस्पताल के सामने न्यू पलासिया इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले हरिजन कालोनी इन्दौर निवासी मोना पिता अशोक गोहाने (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।    पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० को १०.३५ बजे बाणगंगा मैन रोड कालाली के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ४१६/९ महेशयादव नगर इन्दौर निवासी कुणाल उर्फ कन्नू पिता गोपाल चौहान (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक कटार बरामद की गई। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १५ जुलाई २०१० को १०.५० बजे तेजपुर गडबडी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले योगेश पिता कैलाशचन्द्र भाट (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।