Tuesday, July 13, 2010

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १० युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ जुलाई २०१०- पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १२ जुलाई २०१० को १६.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हटीले हनुमान मन्दिर के पास जूनारिसाला इन्दौर से ताशपत्तें का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रसीद, सरफराज, इमरान, इदरिस, नौशाद, कालू, आबिद, अब्दुल रफीक, तथा मोहम्मद शाकिर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७ हजार ५०० नगद व तास पत्ते बरामद किये गये। पुलिस तुकोंगंज द्वारा कल दिनांक १२ जुलाई २०१० को मालवामील कम्युनिटी हाल के सामने इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त मिले यही श्यामाचरण शुक्लानगर इन्दौर निवासी गणेश बीर पिता सुखदेव बीर (२४)को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १३० रूपये नगद एवं सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टाएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १३ जुलाई २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १२ जुलाई २०१० को १९.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत सरवटे बस स्टेण्ड व रानीसराय के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए कान्तीलाल पिता औंकारलाल जायसवाल (३९) निवासी जिला धार हाल मुकाम १०८ नगीननगर इन्दौर, संजय पिता शंकरलाल (२५) निवासी नई आबादी जिला शाजापुर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक खुखरी, चाकू बरामद किया गया। पुलिस हातोद द्वारा कल दिनांक १२ जुलाई २०१० को २०.१५ बजे पडाव चौराहा नन्दलाल चौक हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही हातोद निवासी नितिश भारती पिता सतीश भारती (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति सहित तीन के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक १३ जुलाई २०१०- पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक १२ जुलाई २०१० को १५ बजे श्रीमती चन्दाबाई पति कमलचन्द (१९) निवासी गोकुलपुर थाना देपालपुर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति कमलचन्द्र पिता कैलाशचन्द्र, ससुर कैलाशचन्द्र पिता नग्गाजी, तथा सास अनन्दाबाई पति कैलाशचन्द्र के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३.५०६.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया चन्दाबाई को शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद फरियादिया चन्दाबाई का पति कमलचन्द्र पिता कैलाशचन्द्र, ससुर कैलाशचन्द्र पिता नग्गाजी, तथा सास अनन्दाबाई पति कैलाशचन्द्र द्वारा दहेज मे नगद रूपये लाने की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ितकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते रहते है।    पुलिस देपालपुर द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति कमलचन्द्र पिता कैलाशचन्द्र, ससुर कैलाशचन्द्र पिता नग्गाजी, तथा सास अनन्दाबाई पति कैलाशचन्द्र के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Monday, July 12, 2010

२० आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १२ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए २० आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १२ जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७४ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए १५ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ जुलाई २०१०- पुलिस गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को १९.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माता मन्दिर के पास औटले पर गोतमपुरा से ताशपत्तें का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले धर्मेन्द्र, रवि, नरेन्द्र, ललित, तथा संजय को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ८ हजार ५३१ नगद व तास पत्ते बरामद किये गये।    पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को रेशमगली दरगाह के पास पण्डरीनाथ इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजकुमार, लक्ष्मण, गोपाल, श्रवण, मोहित, तथा रविकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ३१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को साधुवासवानी नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले दीपक, गिरीश, इन्दर, तथा कुलदीप को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ जुलाई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को २३.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत ऋषीनगर बाणगंगा मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही गंगाबागकालोनी बाणगंगा इन्दौर निवासी लक्ष्मण थापा पिता ज्ञानबहादुर थापा (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ हजार ५०० रूपये कीमत की ३२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को २२.०५ बजे शुक्लानगर नाग मन्दिर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही शुक्लानगर इन्दौर निवासी रेवाबाई पति दिनेशकुमार (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को १९ बजे एकतानगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले हीरालाल पिता शंकरलाल बोधा (६५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस बेटमा द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को २०.२५ बजे ग्राम रोलाय बेटमा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले प्रकाश पिता चतरसिह (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १२ जुलाई २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को २३.१५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत कुशवाहनगर सब्जीमण्डी बाणगंगा मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ९९ प्रिन्सनगर इन्दौर निवासी दिनेश पिता बद्रीलाल कुशवाह (३८),तथा कुशहवानगर इन्दौर निवासी गजानन्द देशमुख (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक खुखरी बरामद की गई।    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को २२ बजे तीन पुलिया के पास परदेशीपुरा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही १३०७/५ नन्दानगर इन्दौर निवासी शक्तिसिह उर्फ दीनू पिता गोविन्दसिह (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को १९.३० बजे गांधीग्राम नई सडक खजराना इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही बंगाली कालोनी खजराना इन्दौर निवासी सलीम पिता गुलाम मोहम्मद (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया।    पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक ११ जुलाई २०१० को २.३० बजे मिडलेण्ड ढाबे के पास ए.बी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ६६/१ मोतीतपेला इन्दौर निवासी रोहित पिता राव साहब (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल तथा कारतूस बरामद किये गये।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति सहित नौ के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक १२ जुलाई २०१०- पुलिस महू द्वारा दिनांक ११ जुलाई २०१० को १६.१० बजे श्रीमती विधाबाई पति धीरज शुक्ला (२६) निवासी ग्र्रेटर वैशाली नगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति धीरज शुक्ला, उमांशकर, गौरीशंकर, मजूंला, अरूणा, साधना भवानीशंकर, पंकज तथा प्रशान्त के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया विधा की शादी मे उसके पिता द्वारा यथा स्थिति दहेज दिया गया था इसके बावजूद फरियादिया विधा का पति धीरज शुक्ला, उमांशकर, गौरीशंकर, मजूंला, अरूणा, साधना भवानीशंकर, पंकज तथा प्रशान्त द्वारा दहेज मे नगद रूपये लाने की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहते है। पुलिस महू द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति धीरज शुक्ला, उमांशकर, गौरीशंकर, मजूंला, अरूणा, साधना भवानीशंकर, पंकज तथा प्रशान्त के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, July 11, 2010

नामी कम्पनियों का लेबल लगाकर नकली ऑईल बेचते हुए दो दुकानदार गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ जुलाई २०१०- पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० के १४.१५ बजे क्रेस्ट्रल ऑइल कम्पनी के क्षैत्रीय सर्वेवेयर सूर्यकान्त पिता सुभाराव रावत (३२) निवासी नन्दानछल नानेवाडी मुम्बई महाराष्ट्र की रिपोर्ट पर ९/२ छोटी ग्वालटोली स्थित सचदेवा ऑटो डेकोर दुकान के मालिक खूबचन्द्र सचदेवा पिता सेवाराम सचदेवा (६२) निवासी ४५८ सिंधी कालोनी इन्दौर, तथा २/२ छोटी ग्वालटोली स्थित सोनी ऑटो स्पेयर नामक दुकान के मालिक सुरेश सोनी पिता गोविन्द राम सोनी (५२) निवासी १४६ जय जगत कालोनी इन्दौर के विरूद्ध धारा प्रतिलिपिया अधिकार संशोधन अधिनियम १९८४ एवं १९९४ की धारा ५१.६३ कॉपी राईट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि आरोपीगण अपनी दुकान पर ऑइल की बाटलो पर नाम गिरामी कॅम्पनियों के लेबल लगाकर लोकल (नकली)ऑइल को कम्पनी का बताकर बेच रहे थे, पुलिस द्वारा दोनो दुकान मालिको को पकड कर इनके कब्जे से २७६ बाटल नकली ऑइल जिसपर के्रस्ट्रॉल कम्पनी का लेबल लगा था, बरामद किया गया हैं। पुलिस द्वारा जप्त शुदा ऑइल की कीमत ५७ हजार रूपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा दोनो आरोपियो के विरूद्ध प्रकरणदर्ज कर इन्हे गिरफ्तार कर प्रकरण मे पूछताछ करते कार्यवाही की जा रही है।
 

अवैध रूप से गांजा ले जाते दो गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक ११ जुलाई २०१०- पुलिस बाणंगगा द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को १८.४० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शिवनगर चौराहा सावेंर रोड इन्दौर से मोटर सायकल क्रंमाक एमपी-०९/एमव्ही/३१९५ पर अवैध रूप से गांजा ले जाते हुए आरोपी ललित जोशी पिता धूलचन्द्र (२३) निवासी उदयपुर राजस्थान हाल मुकाम ४७ संतनगर खण्डवा नाका रोड इन्दौर, तथा इसके साथी प्रदीप पिता मदनलाल कहार (२२) निवासी टिमरनी जिला हरदा हाल मुकाम ४७ संतनगर खण्डवा नाका रोड इन्दौर को रोककर इनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से थैले मे रखा ५ किलो ७०० ग्राम गांजा कीमती ८ हजार ५०० रूपये का बरामद किया गया। पुलिस बाणगंगा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ८/२० एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही हेै।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान आदतन,संदिग्ध,एवं कई वारन्टी पुलिस हिरासत मे

इन्दौर -दिनांक ११ जुलाई २०१०- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि कल दिनांक १० जुलाई २०१० की रात्री शहर में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर तथा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन, एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम मनोजसिह के मार्गदर्शन मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको व सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो मे अपने-अपने अधिनस्थ अधिकारियो/कर्मचारियो को हमराह लेकर शहर मे प्रमुख-प्रमुख चौराहो पर, कॉलोनियो मे एवं छोटी-छोटी गलियां में तथा शहर से बाहर आने-जाने वाले मार्गो पर पुलिस द्वारा संघन चैंकिंग   की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर मे घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियो एवं आदतन अपराधियो तथा वारन्टियों की घेराबन्दी करते हुए ०४ स्थाई वारन्टी, १२४ गिरफ्तारी वारन्टो के साथ-साथ १३ आदतन अपराधियो सहित १७ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया इनके व्यक्तियो के अलावा एक आदतन अपराधी एक चैन स्नेचर को भी हिरासत में लिया गया है।

जुऑ खेलते हुए ११ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जुलाई २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को २०.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बिल्सी कारखाने के पास इन्दौर से ताशपत्तें का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले कृष्णा, राजू, जगदीश, महेश, आशिष, अनिल, विकास, मुकेश,तथा कमलकुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ६८० नगद व तास पत्ते बरामद किये गये। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को ग्राम बनेडिया देपालपुर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यहीके रहने वाले रामदयाल पिता जगन्नाथ, तथा अनिल पिता मदनलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित आठ गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक ११ जुलाई २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को २२.३५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत शिवनगर मूसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही की रहने वाले सरस्वतीबाई पति सुंरेश (३७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ए२० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।    पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को २१.४५ बजे लाबरिया भैरू, तथा सेठी नगर नाले के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही २५८ माली मोहल्ला इन्दौर निवासी मुन्नालाल पिता शंकर राव मराठा (५७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को १० बजे मरीमाता चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले ५६२ भागीरथपुरा इन्दौर निवासी राजू भदौरिया पिता राजेन्द्रसिह (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार ६०० रूपये कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को १९.४५ बजे डी सेक्टर प्रजापत नगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गोवर्धनदास पिता चन्दनलाल प्रजापत (५०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार रूपये कीमत की २३ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को १५ बजे ग्राम खामोंद आजना से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले बाबूलाल पिता हरीराम (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १० जुलाई २०१० को २०.३० बजे ग्राम खजराया एवं जालोदिया देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जीवन पिता गब्बीलाल (२४), तथा ग्राम मूरखेडा निवासी लोकेश पिता शंकरलाल (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४०० रूपये कीमत की ३७ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Saturday, July 10, 2010

०३ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर -दिनांक १० जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०३ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४३ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर -दिनांक १० जुलाई २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४३ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४३ गिरफ्तारी व १५५ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त ०६ युवक गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जुलाई २०१०- पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०१० को २१.५५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नादिया नगर इन्दौर से ताशपत्तें का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले उमेश, रवि, संतोष, तथा सूरज को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २६० नगद व तास पत्ते बरामद किये गये।     पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०१० को १७.४५ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ४८०/६ कडाबीन चौराहा बडागणपती इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले सोनू पिता भास्कर राव (२१) तथा विनय पिता रमेश कुमार निवासी एम.जी.रोड इन्दौर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ९८० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टाएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते तीन गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जुलाई २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०१० को २०.३० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नवलखा बस स्टेण्ड के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए ६४ शुक्लानगर इन्दौर निवासी संजय पिता अशोक मालवीय (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०१० को १५.१५ बजे आठ मील फाटा खुडैल से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले दिनेश पिता बद्रीलाल पारदी (४०), तथा शकीमत पिता सुरेन्द्र पारदी (४४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक गुप्ती एवं एक फालिया बरामद किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

इन्दौर- दिनांक १० जुलाई २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०१० को २२ बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षैत्रान्तर्गत सिमरोल रोड किशनंगंज से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम भगोरा निवासी सुरेश पिता जयराम भील (२१), तथा विक्रम पिता पुखराज भील को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ५०० रूपये कीमत की ५६ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०१० को २१.३० बजे नार्थतोडा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले लखन पिता आनन्द अहिरवाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार २०० रूपये कीमत की ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।    पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक ०९ जुलाई २०१० को १९ बजे फर्र्सी वाली गली भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले गगन पिता नरेन्द्रसिह भदौरिया (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

दहेज प्रताडना के मामले मे पति सहित पॉच के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर- दिनांक १० जुलाई २०१०- पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०९ जुलाई २०१० को १८.१५ बजे श्रीमती मनीषा पति मनोज जादौन (१९) निवासी ११७/२ नन्दानगर सांई मन्दिर के पास इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति मनोज जादौन, सुखपालसिह, मन्जू, विनोद, तथा पूनमसिह के विरूद्ध धारा ४९८ ए. ३२३.५०६.३४ भा.द.वि. तथा ३/४ दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि फरियादिया मनीषा की शादी मई २००९ में मनोज जादौन के साथ हुई थी तभी से फरियादिया का पति मनोज जादौन, सुखपालसिह, मन्जू, विनोद, तथा पूनमसिह द्वारा दहेज मे नगद रूपये लाने की मांग की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देते रहते है। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा फरियादिया की रिपोर्ट पर इसके पति मनोज जौदान, सुखपालसिह, मन्जू, विनोद, तथा पूनमसिह के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।