इन्दौर- दिनांक २१ जून २०१०- पुलिस संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक २० जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शान्तीनगर मुसाखेडी इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही शान्तीनगर मूसाखेडी इन्दौर के रहने वाले नीतेश सिद्धू पिता कैलाश जी (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया गया। पुलिस संयोगितागंज द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Monday, June 21, 2010
Sunday, June 20, 2010
०७ आदतन अपराधी एवं ०३ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक २० जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०७ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०३ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
८४ गिरफ्तारी व ११९ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक २० जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ८४ गिरफ्तारी व ११९, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ८४ गिरफ्तारी व ११९, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित सात युवक गिरफ्तार,
इन्दौर- दिनांक २० जून २०१०- पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही ग्राम ढाबली देवास नाका के पास लसूडिया इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले ढाबली के रहने वाले रामसिह पिता उम्मेदसिह (४१) , एस.आर. कम्पाउण्ड इन्दौर निवासी नरेशसिह पिता भोलासिह (४०), तथा मिडलेण्ड ढाबा के पास देवास नाका इन्दौर निवासी मोहन पिता जयराम (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ९०० रूपये कीमत की ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को पंचम की फैल इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले मनोहर पिता भैरूलाल बैरवा (५५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को ग्राम सुमठा तालाब के पास देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले रामसिह पिता बब्बाजी चमार (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को ग्राम चिकली तलाई नाका सिमरोल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले दिनेश पिता राधेश्याम (३०), तथा चिकली निवासी बुदिया पिता श्यामलाल भील को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ/सट्टा खेलते हुए १० जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २० जून २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले कृष्णा ढाबर, रामप्रताप, ललित भारती, कमल काछी, संतोष वर्मा, महेन्द्र शर्मा, दिनेश, सतीश तथा बन्टी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७ हजार ८५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को मालवामील सब्जीमण्डी के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिपत यही १५८ शिवाजीनगर इन्दौर निवासी भगवान पिता बबनराव मराठा (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध हथियार सहित युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक २० जून २०१०- पुलिस चन्दननगर द्वारा कल दिनांक १९ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ९ वीं गली चन्दूवाला रोड चन्दननगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले सारिक पिता अब्दुल गली (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गुप्ती बरामद की गई। पुलिस चन्दननगर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के दो मामलो में सात के विरूद्ध प्रकरण दज
इन्दौर- दिनांक १९ जून २०१०- पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक १९ जून २०१० को २० बजे श्रीमती संगीताबाई पति तेजसिह (२४) निवासी ९७/१ गोमा की फैल इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति तेजसिह, मानकलाल, हेजराम, रामप्यारीबाई, तथा अनिता के विरूद्ध धारा ४९८ ए. भा. द.वि.के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया के ससुराल पक्ष के उपरोक्त सभी आरोपी जिसमें इसका पति तेजसिह, मानकलाल, हेजराम, रामप्यारीबाई, तथा अनिता द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, करते रहते हैे। पुलिस तुकोगंज द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति तेजसिह, मानकलाल, हेजराम, रामप्यारीबाई, तथा अनिता के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है। इसी प्रकार पुलिस महिला थाने द्वारा दिनांक १९ जून २०१० को २० बजे श्रीमती पुष्पाबाई पति महेन्द्र माली (३०) निवासी ११३३/४ नन्दानगर इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति पति महेन्द्र पिता बन्शीलाल तथा सास मनोहरबाई पति बंशीलाल के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३.५०६.३४ भा. द.वि.के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि दिनांक २२ मई २०१० से फरियादिया के ससुराल पक्ष के उपरोक्त सभी आरोपी जिसमें इसका पति महेन्द्र तथा सास मनोहरबाई द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, मारपीटकर जान से मारने की धमकी देते रहते हैे। पुलिस महिला थाने द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति महेन्द्र तथा सास मनोहरबाई के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Saturday, June 19, 2010
०४ आदतन अपराधी एवं ०५ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १९ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०४ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०२ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १२५ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक १९ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १२५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ स्थाई, ५६ गिरफ्तारी व १२५, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित १० युवक गिरफ्तार,
इन्दौर- दिनांक १९ जून २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही तमीलनाडू टान्सपोर्ट फौजी ढाबा के सामने राजेन्द्रनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले माणिकचन्द पिता महेन्द्र मिश्रा (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चार हजार १०० रूपये कीमत की २० बाटल बीयर, चार बाटल अग्रेजी शराब तथा २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को मराठी मोल्ला इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही १२३ सांवरिया नगर इन्दौर निवासी अमरसिह पिता विनोदकुमार (२०) तथा गफूंरखां की बजरिया इन्दौर निवासी सुरेश पिता बाबूलाल (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ७ हजार रूपये कीमत की २०० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को राहुलगांधी नगर तथा तलावली चांदा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही राहुलगांधी नगर इन्दौर निवासी दिलीप पिता खाण्डेराव (३४), बजरंगनगर इन्दौर निवासी जयप्रकाश पिता मल्लू जी पासवान, लसूडिया मोरी निवासी सांवत पिता मांगीलाल, तथा जम्बू काशमीर ढाबा लसुडिया मोरी इन्दौर निवासी बिल्लू पिता ईश्वरसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे दो हजार ५०० रूपये कीमत की १२ बाटल अद्धी, तथा ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को माणिकबाग पुलिया के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही २२६ न्यू घनश्यामदास नगर इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता रमीला मराठा (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को भावनानगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही १०८ भावनानगर इन्दौर निवासी सुनील पिता धन्नालाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २५ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को देवरा टैकरी गोतमपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही देवरा टैकरी गोतमपुरा के रहने वाले मानसिह पिता बालाजी (५५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
जुऑ खेलते हुए १२ जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १९ जून २०१०- पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिकन्दराबाद कालोनी खजराना इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अब्दुल सत्तार, शेख फरीद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद सब्बीर, अब्दुल रसीद, अब्दुल जमील, तथा जीमल खां को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १६ हजार २५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस सेन्टल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को नार्थतोडा स्थित पे्रमसुख टाकीज के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मोईन पिता जयुउद्धीन तथा मोहम्मद जावेद पिता यासीन अंसारी को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस सिमरोल द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को बाजार चौक दातोदा सिमरोल से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही बाजार चौक दातोदा के रहने वाले कैलाश, बलराम, तथा गब्बूलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५५० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
जुआ
अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १९ जून २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम नरवल इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ग्राम नरवल के रहने वाले दिनेश पिता सुरेश पंवार (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक १८ जून २०१० को क्षिप्रा टोलटैक्स नाका ए.बी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ३६ कबूतर खाना थाना पण्डरीनाथ इन्दौर निवासी मोम्मद समीम पिता मोहम्मद अय्युब खां (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
दहेज प्रताडना के मामले में पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर- दिनांक १८ जून २०१०- पुलिस महू द्वारा दिनांक १८ जून २०१० को २० बजे श्रीमती किरणबाई पति मनोहरलाल मद्रासी (३४) निवासी माल रोड महू इन्दौर की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति मनोहरलाल पिता मांगीलाल मद्रासी (४०) के विरूद्ध धारा ४९८ ए.३२३.२९४.५०६,३४ भा. द.वि.के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे यह ज्ञात हुआ कि फरियादिया का पति मनोहरलाल मद्रासी द्वारा दहेज की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर, जान से मारने की धमकी देता रहता हैे।पुलिस महू द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर इसके पति मनोहरलाल मद्रासी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
Friday, June 18, 2010
कुख्यात जिलाबदर बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १८ जून २०१०- पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० के ११.५० बजे मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बाणगंगा मेन रोड, सोनू लाण्ड्री के सामने इन्दौर से महेश यादव नगर बाणगंगा इन्दौर निवासी शैलेन्द्र उर्फ शैलू पिता जबरसिह ठाकुर को पकडा पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध १४ म०प्र० राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि आरोपी शैलेन्द्र उर्फ शैलू पिता जबरसिह ठाकुर थाना क्षैत्र का कुख्यात सूचीबद्ध अपराधी होकर इसके विरूद्ध थाना क्षैत्र में कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं, जिसकी आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु विगत वर्ष २००९ में आरोपी शैलेन्द्र उर्फ शैलू को जिलाधीश इन्दौर के आदेशानुसार एक वर्ष के लिये जिलाबदर किया गया था, जिसका उल्लघंन करते हुए इन्दौर जिले की परिसीमा मे घूमते हुए पकडा गया।पुलिस बाणगंगा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
गिरफ्तारी
आमरोड पर चालू हालत मे वाहन खडे करने पर, पॉच वाहन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज
इन्दौर -दिनांक १८ जून २०१०- पुलिस थाना छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को रेल्वे स्टेशन रिजर्वरेशन कार्यालय के सामने इन्दौर में अपने वाहनो को चालू हालात मे आमरोड पर खडाकर यातायात अवरूद्ध करने पॉच वाहन चालक रविन्द्रसिह पिता नरेन्द्रसिह (२३) निवासी ३४७ सरस्वती नगर इन्दौर, हेमन्त पिता नन्दकिशोर राठौर (२४) निवासी गुजर्रखेडा इन्दौर, नारायण पिता मोहनलाल गुर्जर (२५) निवासी २११ लोधीपुरा इन्दौर, शिवराजसिह पिता रणधीरसिह (४०) निवासी मालेपुरा उज्जैन तथा सोहनलाल पिता गोवधन चौधरी (२८) निवासी ग्राम सिहोंद थाना सांवेर के विरूद्ध धारा २८३(४) भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि उपरोक्त पॉचो वाहन चालको द्वारा अपने-अपने वाहनो को रेल्वें स्टेशन रिजर्वरेशन कार्यालय के सामने आम रोड पर चालू हालात में रोककर सवारी बैठाने के लिये खडे कर आम लोगो के लिये यातायात अवरूद्ध कर रोड जाम कर दिया था। पुलिस द्वारा पॉचो वाहन चालको के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
समाचार
०५ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार
इन्दौर -दिनांक १८ जून २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
Labels:
गिरफ्तारी
०८ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ११७ जमानतीय वारन्ट तामील
इन्दौर -दिनांक १८ जून २०१०-इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०८ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ११७, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०८ स्थाई, ४६ गिरफ्तारी व ११७, जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।
Labels:
समाचार
अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार,
इन्दौर- दिनांक १८ जून २०१०- पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर यही तेजपुर गडबडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ब्रम्हपुरी कालोनी इन्दौर निवासी विक्की उर्फ हर्ष पिता किशनलाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक हजार रूपये २०० कीमत की ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को शक्तिनगर भैसलाय किशनंज इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही दानागली महू निवासी महेश पिता रामगोपाल माहेश्वरी (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे १० लीटर देशी कच्ची जहरीली शराब बरामद की गई। पुलिस महू द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को पेशंनपुरा महू दशहरा मैदान के पास से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही शंकरखेडा महू निवासी जॉनी पिता मुकुटबिहारी शर्मा (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे २२ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
शराब
सट्टे की गतिविधियो में लिप्त १० जुऑरी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १८ जून २०१०- पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शक्तिनगर ग्राम भैंसलाय किशनगंज से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही दानागली महू निवासी महेश पिता रामगोपाल , कन्हैयालाल पिता महेश, सीताराम तथा बबलू को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार २६५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।पुलिस गोतमपुरा द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को गुुडबाजार गोतमपुरा से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही गुडबाजार गोतमपुरा निवासी पप्पू उर्फ सुमीर पिता प्रकाश भावसार (३०), ग्राम रूणजी निवासी पुरूषोतम उर्फ बाबा पंडित पिता ओमप्रकाश (२०), हातोद निवासी ओमप्रकाश पिता रामश्ेवर दर्जी (४०), गोतमपुरा निवासी नौशाद पिता छोटेखां (३०) तथा ग्राम आगरा निवासी कालू पिता रामचन्द्र यादव (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार ५८० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस एम.जी.रोड द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को प्रशान्त होटल के सामने जैल रोड इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही ६२ द्वारकापुरी कालोनी इन्दौर निवासी कमलेश पिता जगन्नाथ (५३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३२५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों का गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
सट्टा
अवैध हथियार सहित दो युवक गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक १८ जून २०१०- पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक १७ जून २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आशाराम बापू चौराहा रिगंरोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ३०२ न्यू रोड डायमण्ड प्लाजा इन्दौर निवासी आकाश पिता वीरेन्द्र ठाकुर (२४) तथा ९७ जवाहर मार्ग जिला रतलाम निवासी उदयसिह पिता रामसिह (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार एवं एक छूरा बरामद किया गया। पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
Labels:
अवैध हथियार
Subscribe to:
Posts (Atom)