Wednesday, March 31, 2010

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति सहित चार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर ३१ मार्च २०१०- दिनांक ३० मार्च २०१० को पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा यही २०५/२ यादवनन्दनगर इन्दौर निवासी श्रीमती ज्योतिबाई (२३) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति नवीन पिता पे्रमनारायण परमार, ससुर पे्रमनारायण पिता बद्रीलाल परमार, सास उमाबाई पति पे्रमनारायण परमार, तथा देवर विजय पिता पे्रमनारायण परमार के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती ज्योतिबाई को शादी में उसके पिता द्वारा यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी महिला का पति नवीन   परमार, ससुर पे्रमनारायण, सास उमाबाई तथा देवर विजय परमार द्वारा  दहेज मे नगद रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता था।पुलिस बाणगंगा द्वारा उपरोक्त सभी आरोपिगणो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 30, 2010

भारतीय दण्ड विधान के प्रकरणो में पतासाजी की तीन वर्षीय तुलनात्मक जानकारी

इन्दौर-दिनांक ३० मार्च २०१०- जिला इन्दौर मे भारतीय दण्ड विधान की धाराओ के तहत विगत तीन वर्षो में पंजीबद्ध किये गये प्रकरणो में पतासाजी का प्रतिशत निम्नानुसार रहा है, तपतीश किये गये प्रकरणो में आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।
१             २            ३                    ४                      ५                           ६                   ७
वर्ष/ प्रकरण/  जिन प्रकरणो में   जिन प्रकरणो मे    जिनप्रकरणोमें/  खात्मा/   पतासाजी प्रकरणो
    संख्या/  १५७बी जाफो     तपतीश की गई     गिर०की गई।            खारजी/          का प्रतिशत
              की कार्यवाही                                                                   पंेिडग/   
               की गई।                            
०७-    १६८७४       ७०          १६८०४          १२५४६                 ४२५८               ७५
०८-       १९५८७   ४२            १९५४५      १३३४१                   ६२०६                ६८
०९-       १८३०६     ६८           १८२३८         १३३४७                  ४८९१                ७३

दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

इन्दौर ३० मार्च २०१०- दिनांक २९ मार्च २०१० को पुलिस थाना महू द्वारा यही यादव मोहल्ला महू निवासी श्रीमती कान्ताबाई पति राजू द्विवेदी (३०) की रिपोर्ट पर यही के रहने वाले इसके पति राजू पिता द्विवेदी मेहरा के विरूद्ध धारा ४९८ए ,३२३,२९४ ,५०६ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार श्रीमती कान्ताबाई को शादी में उसके पिता ने यथा सम्भव दहेज दिया गया था, उसके बाद भी महिला का पति राजू मेहरा दहेज मे नगद रूपये की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडित कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता रहता था।    पुलिस महू द्वारा आरोपी राजू मेहरा के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०२ आदतन अपराधी एवं ०६ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०२ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०६ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, १५ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५१ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ५१ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सैय्‌याजी होटल चौराहा गेट के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले विजयनगर इन्दौर निवासी अशोक पिता इन्द्रलाल यादव (२०), को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू  बरामद किया गया।पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को भागीरथपुरा कलाली के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले शंकर कुम्हार का बगीचा इन्दौर निवासी अजय पिता धरमदास चौहान (१९) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित तीन गिरफ्तार

पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को नारायण बाग सदरबाजार इन्दौर से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले गणेशबाग कालोनी इन्दौर निवासी सौदानसिह पिता बापूसिह (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस किशनगंज द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को ग्राम उमरिया   से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनें वाले गोपाल पिता मोहन पंवार (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस सांवेर द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को ग्राम गुलावद फाटा से अबैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही के रहनें वाले महावीर पिता सेनगिरी (४५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १५ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस बडगोदा द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को फायरिंग रेंज बडगोदा से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मोहम्मद सकील, अब्दुल रफीक, मोहम्मद जुबेर, अरफाक, साजिद सरफराज, मोहम्मद साहेब, तथा असफाक को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को ९/२ गोमा की फैल इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले जितेन्द्र पिता घनश्याम मीणा, धमेन्द्र पिता घनश्याम मीणा, धापूबाई पति घनश्याम मीणा तथा श्रीनगर काकड इन्दौर निवासी अब्दुल रहीम पिता करीमखान को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ७ हजार ४४० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई ।पुलिस लसूडिया द्वारा कल दिनांक २९ मार्च २०१० को पिपल्या कुम्हार चौराहा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही शिवाजीनगर इन्दौर निवासी राहुल पिता मनोहर (१९), नन्दानगर इन्दौर निवासी अरूण पिता सुदामाप्रसाद , तथा ग्राम निपानिया निवासी संदीप पिता काशीनाथ (३९) को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार ११५ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई ।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, March 29, 2010

आमरोड पर झगड़ा फसाद करते हुए तीन गिरफ्तार

पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०१० के १३.३५ बजे इमरानखान पिता इन्दूखान (२१) , देवकुमार पिता सुरेशचन्द्र (२१) तथा राहुल पिता प्रहलाद भण्डारी (२२) के विरूद्ध धारा १६० भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस छोटीग्वालटोली द्वारा  की गई जॉच मे खुलासा हुआ कि कल दिनांक २८ मार्च २०१० के १३.२५ बजे थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थित मधुमिलन टाकीज के पास आमरोड पर तीनो आरोपीगण आपस में लडाई झगडा कर हंगामा कर रहे थे। पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा तीनो आरोपियो के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुऐ कार्यवाही की जा रही है।

०५ आदतन अपराधी एवं ०५ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा ०५ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

१७ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील





इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १७ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत १७ गिरफ्तारी व ८९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित चार बदमाश गिरफ्तार

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बड़ी भमोरी  इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले ग्राम पड़ाव नलखेड़ी जिला शाजापुर निवासी रामबाबू पिता देवेन्द्र (२०), को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी कट्टा व ०२ कारतूस  बरामद किये गये।    पुलिस तुकोगंज द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०१० को वायएन रोड  इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले संगमनगर इन्दौर निवासी आदेश पिता कमलाप्रसाद (२५) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।पुलिस बांणगगा द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०१० को भागीरथपुरा  इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही के रहने वाले सचिन पिता धनपाल गोस्वामी (२०) तथा श्रकर कुम्हार का बगीचा परदेशीपुरा इन्दौर निवासी अजय पिता धरमदास चौहान (१९) को पकडा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू बरामद किया।    पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

पुलिस बांणगगा द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०१० को रेल्वे फाटक के पास भागीरथपुरा इन्दौर से हीरोहोन्डा मोटरसायकल एमपी- ०९/एमडी/३०६७ पर अबैध रूप से शराब लेजाते हुए मिले हरीश पिता अशोक कुशवाह (२२), निवासी जेलरोड इन्दौर तथा अमित पिता राजेन्द्रसिह (२४) निवासी नगर निगम क्वाटर इन्दौर  को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार २००  रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।  पुलिस बांणगगा द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए ०५ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०१० को गोकुलधाम परदेशीपुरा चौराहा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले रमेश, कबीर, तथा हेमन्त को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।    पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक २८ मार्च २०१० को जगन्नाथ नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सुनील तथा छगनलाल को पकडा , पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार ४४० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Sunday, March 28, 2010

शातिर नकबजन एंव वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार सोने व चॉदी के जैवरात एंव दो पहिया वाहन बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी श्रीनिवास राव ने बताया कि, पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा एक शातिर नकबजन धमैन्द्र उर्फ धर्मू उर्फ पंकज पिता लच्छू उर्फ लक्ष्मीनारायण दर्जी नि एम.पी. नगर भोपाल को गिरफ्तार कर मुल्य ७०,००० के सोने व चॉदी के जैवरात बरामद किये गये है, जिनसे नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के निर्देषन मे  थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है ।    पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री निवास वर्मा ने बताया कि, शहर में विगत दिनो हुई नकबजनी की घटनाओं की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) मनोजंिसंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के नेतृत्व में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम प्र.आर. १९४५ षिवकुमार मिश्रा, आरक्षक ३४३ ओमप्रकाश सोलंकी, आरक्षक ७७८ राजेश शर्मा को लगाया गया था। उक्त टीम को आज एक मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त शातिर नकबजन को गिरफ्तार करने मे तथा उनके कब्जे से ७०,०००/- रू के सोने व चॉदी के जैवरात बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव ने बताया कि आज दिनांक २८.३.१० को मुखबिर से सूचना मिली की २ व र्ा पुर्व थाना मंल्हारगंज मे नकबजनी के अनेक अपराधो मे गिरफ्तार हुये षातिर नकबजन धमैन्द्र उर्फ धर्मू उर्फ पंकज अपने हाथ मे एक बैग लिये हुये यंषवंत रोड जवाहर मार्ग से सराफा की ओर जा रहा है सूचना पर टीम द्वारा सराफा गली के सामने बजाज खाना चौक मे उक्त आरोपी धमैन्द्र उर्फ धर्मू उर्फ पंकज को पकडा जिसके कब्जे से बैग मे रखा आलानकब (ताला तोडने का औजार) व एक पोलिथिन की थैली मे रखे सोने चॉदी के जैवरात जिसमें सोने के २ सोने मंगलसुत्र  , ४ सोने की लोंग , १ सोने की नथ, १ सोने का पेन्डल, १ सोने की चैन , ३ जोड चॉदी की पायजेब, १ चॉदी की कटोरी, १२ जोड चॉदी बिछिया, २१ चॉदी के सिक्के, जूमला किमती ७०,०००/- रूपये के जप्त किये गये है । आरोपी धमेन्द्र के विरूद्ध खण्डवा,इन्दौर,देवास जिले के विभिन्न थानो मे नकबजनी के दर्जनो अपराध दर्ज है, पूछताछ मे अनेक सनसनी खेज वारदातो के खुलासा होने की भी सम्भावना है । उक्त षातिर नकबजन से द्यषहर की अन्य नकबजनी की वारदातो में पूछताछ की जा रही है । थाना प्रभारी आनन्द यादव की टीम प्र.आर. १९४५ षिवकुमार, आरक्षक ३४३ ओमप्रकाष सोलंकी, आरक्षक ७७८ राजेश शर्मा, का विशेष योगदान रहा है ।एक अन्य कार्यवाही के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर षातिर वाहन चोर तरूण पिता अनिल अग्रवाल उम्र १९ साल नि. १०६ हुकुमचन्द कालोनी इन्दौर को आज दिनांक २८.३.१० को थाना जूनीइन्दौर के विषेच्च पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर एक चोरी की मोटर सायकल हिरो होण्डा पेषन डच्.०९.श्रज्.४४६९ बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है, जॉच करने पर उक्त वाहन  आज से करीबन दिन पूर्व जयराम पुर कालोनी क्षेत्र से चौरी गया था , वाहन स्वामी  रवि पिता किषन चेलानी नि. १७७ जयरामपुर कालोनी इन्दौर की रिपोर्ट पर थाना जूनीइन्दौर पर अपराध क्र. ३४२/०९ धारा ३७९ भादवि का पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है, षातिर वाहन चोर तरूण अग्रवाल से अन्य मोटर सायकल चोरी की वारदातो के संबंध में सघनता से पूछताछ की जा रही है ।

   

०५ आदतन अपराधी एवं १४ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०५ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १४ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

३२ गिरफ्तारी व १३१ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३२ गिरफ्तारी व १३१जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ३२ गिरफ्तारी व १३१जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त तीन गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा कल दिनांक २७ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम देवगुराडिया से सट्टे की गतिविधियो में लिप्त यही ग्राम आमलाय निवासी रतनलाल पिता शिवलाल कुमावत (४०), ग्राम दतोदा निवासी अशोक पिता कैलाश (३०) तथा ग्राम मालीखेडी निवासी धर्मेन्द्र पिता रमेशचन्द्र (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ३९ हजार ४०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २७ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेडीसन होटल के पास रिंगरोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले शिवनगर एक्सटेशन इन्दौर निवासी सादाब पिता आरीफ पटेल (२०), गुलजार कालोनी माणिकबाग इन्दौर निवासी मोहसिन पिता हाजी हैदर (२०) तथा १४ कडावघाट इन्दौर निवासी शकील पिता इकरार एहमद (३७) को पकडा पुलिस द्वारा इन तीनो के कब्जे से एक-एक पिस्टल व ११ कारतूस  बरामद किये गये।पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक २७ मार्च २०१० को एमआर-१० रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही एमआर-१९ रोड इन्दौर निवासी मनीष पिता बालमिक मराठा (२५) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।    पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक २७ मार्च २०१० को ग्राम जलोदिया पंथ देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूंमते हुए मिले यही जलोदियापंथ निवासी महेश पिता भगवानसिह (२३) को पकडा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की।पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

 पुलिस भवॅरकुआ द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक २७ मार्च २०१० को ग्राम लिम्बोदी से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही ग्राम लिम्बोदी निवासी बनीबाई पति सीताराम (५०), ग्राम रालामण्डल निवासी अजय पिता रामचन्द्र (४८), तथा जानकीबाई पति मंशाराम (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६० क्वाटर,   देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं। पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक २७ मार्च २०१० को ग्राम अनूप टाकीज के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले द्वारकापुरी कालोनी इन्दौर निवासी मुन्नालाल पिता हेमराज (४७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ११ हजार २०० रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की गई हैं।       पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।