Wednesday, March 10, 2010

०८ आदतन अपराधी एवं १२ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में अपराध करने की नियत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशो व ऐसे आदतन अपराधी जो अपनी आजीविका अपराध के बल पर ही चलाते है ऐसे बदमाशो के विरूद्ध पुलिस द्वारा विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत कार्यवाही करते हुए ०८ आदतन अपराधियो के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा १२ संदिग्ध बदमाशों को भी गिरफ्तार   किया जाकर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १०९ जा.फौ. के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई , ६२ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो से जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६२ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामीली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६२ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित तीन युवक गिरफ्तार

पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए मिले यही मारूतीनगर सांवेर रोड इन्दौर निवासी मंगल पिता हरीकिशन (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।     पुलिस छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को बियावानी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले करण पिता उदयसिह कंजर (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २४ क्वाटर, देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को ग्राम बांदाखेडी देपालपुर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले मुकेश पिता आत्माराम (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए ०८ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को ग्राम सनावदिया से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम सनावदिया निवासी अन्तरसिह पिता देवीसिह, बाबूलाल पिता बालमुकुन्द को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार ७०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को चोईथराम सब्जी मण्डी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले सलीम पिता भैय्‌यू, इलियास पिता युसुफ, तथा सब्बीर पिता साकिर को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस महू द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को आरसीएम टाकीज के पास महू से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही ग्राम कैलोद निवासी मुरलीधर पिता रामचन्द्र, तथा जितेन्द्र पिता रामचन्द्र को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २ हजार ५०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की।पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक ०९ मार्च २०१० को यादव कम्पाउण्ड स्कीम नं० ५१ इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले लालबाबू पिता चन्द्रवन सुुतार (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २२० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 9, 2010

अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर एकदिवसीय परिचर्चा


इन्दौर- ९ मार्च २०१० - आज दिनांक ९ मार्च २०१० को इन्दौर पुलिस द्वारा व महिला बाल विकास, जिले के सभी एनजीओ एवं सभ्रान्त वक्ताओं के बीच एक दिवसीय परिचर्चा जाल सभाग्रह मे आयोजित की गई, जिसके मुख्य अतिथी पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा की गई तथा अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री मकरन्द देउस्कर द्वारा की व कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री विनित कपूर द्वारा किया गया कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक स्पेशल ब्रान्च इन्दौर श्री राजेशसिह चन्देल एवं परिचर्चा मे आमंत्रित प्रबुद्ध वक्ता श्रीमती मन्जूलता तिवारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री मुकेश सिन्हा, एम.पी.वी.एच.ए. संचालक श्री जयदीप कर्णिक, वरिष्ठ संपादक श्रीमती निहार गीते, प्राचार्य गुजराती कन्या महाविधालय डॉ.श्रीमती सरिता इनामदार, डॉ. सालिनी कपूर, उपस्थित हुऐ। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक ए.जे.के.श्रीमती हेमलता कुरील, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मन्जूलता खत्री, उप पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण श्रीमती मनीषापाठक सोनी, उप पुलिस अधीक्षक सांवेर,नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज, अन्नपूर्णा, एवं थाना प्रभारीगण एवं जिले के प्रबुद्ध गणमान्य महिलावर्ग वं महिला एनजीओ, महिला कार्यकर्ता ३०० उपस्थित हुई। महिला एवं बालविकास द्वारा एम.पी.वी.एच.ई. खण्डवा रोड, आपकी कचहरी, वी.केयर.फॉर,यू., बामा सस्ंथा, डॉ. सविता इनामदार, संस्था पारिजात, संस्था बरलाई, के एनजीओ द्वारा अभी तक किये गये अपने समाजसेवा के कार्यो का मनमोहक स्टॉल लगाये गये, एवं अपने अपने स्टॉल की पुस्तिकाऐं , पंम्पलेट भी वितरित किये गये।कार्यक्रम की जानकारी एवं स्वागत भाषण श्री विनित कपूर ने महिलाओं पर होने वाले अपराधो, के निवारण के सम्बंध में रखे गये आयोजन के सम्बध में विस्तृत रूप से बताया गया।    महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती मन्जूलता तिवारी ने शासन द्वारा दिये जा रहे महिलाओ के उत्थान के लिये दी जा रही सहयोग राशी के सम्बध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।श्री मुकेशसिन्हा एम.पी.व्ही.एच.ए. के संचालक ने अपने उद्बोधन में महिलाओ की सक्रिय भागीरदारी से बच्चो मे व्यापत हो रही नशे की लत से भी काफी हद तक सकारात्मक परिणाम आ सकते है, और होटलो आदि में जो हुक्का आदि की जानकारी मिली है उनके सम्बध मे मैने शासन को जानकारी भेज दी है।    श्री जयदीप कर्णिक ने अपने उद्बोधन में कहा कि टीवी चैनलो, एवं समाचार पत्रो मे आ रहे अश्लील विज्ञापनो का महिलाओं द्वारा बहिष्कार किया जाना चाहिये। श्रीमती निहार गीते प्राचार्य गुजराती कॉलेज ने अपने उद्बोधन मे कहा कि कॉलेज मे विधार्थी आते है, मात्र डिग्री प्राप्त करने के लिये, सम्पूण ज्ञात अर्जित करना नही चाहते है, ऐसा नही होना चाहिये। डिग्री के साथ-साथ उन्हे पूर्ण ज्ञान प्राप्त करना चाहिये।इस अवसर पर डॉ. सविता इनामदार द्वारा बताया कि अपराध व अत्याचार मे क्या अन्तर है, क्या अत्याचार को अपराध में परिवर्तित करना चाहिये किस हद तक करना चाहिये एवं दहेज प्रताडना की धारा ४९८ए भादवि के सम्बध में महिलाओ को जानकारी दी गई , इसी के अन्तर्गत  मुख्य अतिथि श्री संजय राणा द्वारा वर्ष २००५ के नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरो के आंकडे प्रस्तुत करते हुए बताया गया कि भारत मे हर १७ सेंकण्ड में एक अपराध घटित होता है, हर तीन मिनिट में महिला के विरूद्ध , हर १५ मिनिट मे छेडछाड की घटना,हर २९ मिनिट मे बलात्कार,हर ५३ मिनिट मे योन उत्पीडन, हर ७७ मिनिट मे दहेज हत्या होती है। इसी क्रम मे उन्होने बताया कि अब तक महिलाओ के विषय मे २५० से अधिक कानून बनाये गये है।श्री मकरन्द देउस्कर ने एक दिवसीय परिचर्चा कार्यशाला में शामिल हुए सदस्यो के प्रश्नो का उत्तर दिये और पुलिस की भी प्रतिमाह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने के सम्बध मे भी अपनी सहमती व्यक्त की। कार्यक्रम का आभार श्रीमती हेमलता कुरील उप पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण विधालय इन्दौर द्वारा व्यक्त किया, तथा महिला थाना प्रभारी शशी कैथवास एवं विभिन्न अशासकीय संस्थाओ द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

महिला के गले से चैन छीनने के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार



पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक ८ मार्च २०१० के १९.४० बजे श्रीमती रमाव्यास पति नवीन व्यास (६०) निवासी १६३५ डी सुदामानगर इन्दोर की रिपोर्ट पर भरतसिह पिता छगनसिह सिकलीगर (२४) निवासी आकाशनगर झोपडपट्टी चन्दननगर इन्दौर के विरूद्ध धारा ३९३ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक ८ मार्च २०१० के १८.३० बजे एकता पंथ चौराहा सुदामानगर इन्दौर से आरोपी ने अपने मुॅह पर कपडा बांधकर महिला के गले से एक सोने की चैन छीनने की कोशिश की । महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगो की मदद से उसे मौके पर ही पकड लिया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा आरोपी भरतसिह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इससे अभी और भी लूट की वारदातो का खुलासा होने की प्रबल सम्भावना है।

नकली डीवीडी व सीडी बेचते हुए दो गिरफ्तार

पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक ८ मार्च २०१० के २२.३० बजे मनोज पिता सूरजमल (२४) निवासी ६५ गुरूनानक कालोनी इन्दौर, गोलू पिता मनोहरलाल गोड (२०) निवासी त्रिवेणी कालोनी इन्दौर के विरूद्ध धारा ५१.५२ए.६३.६८ए कॉपीराईट एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ८ मार्च २०१० के २१.३० बजे जीडीसी कॉलेज के सामने सडक किनारे हाथ ठेले पर नकली सीडी व डीविडी बेचते हुए दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५६ हजार ३२५ रूपये कीमत की एक हजार ६१५ डीवीडी, तथा ३१५ सीडी एमपी-३ केसेट बरामद की गई है। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर प्रकरण मे विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ आदतन अपराधी एवं ०८ संदिग्ध गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा शहर में गुण्डो की धरपकड के दौरान    ०३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ०८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई , ६४ गिरफ्तारी व २१२ जमानतीय वारन्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा विभिन्न न्यायालयो द्वारा जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व २१२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने- अपने थाना क्षैत्रो में अपने स्टाफ से न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये वारन्टो की तामिली के दौरान विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६४ गिरफ्तारी व २१२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित पॉच युवक गिरफ्तार

पुलिस खजराना द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को बलाई मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए मिले यही के रहने वाले  मुकेश पिता बद्रीलाल (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।     पुलिस भवॅरकुआ द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को भावनानगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले सुनील पिता धन्नालाल (३०), तथा नेहरूवन ग्राम इन्दौर निवासी बद्रीलाल पिता हरी जाटव (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २४ क्वाटर, ५ लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को बक्षीबाग दरगाह के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले ३२/१ जूनारिसाला इन्दौर निवासी राजेश पिता प्रभूदास (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।     पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को गुरूकुल स्कूल के पास राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले नार्थतोडा इन्दौर निवासी पिन्टू पिता अशोक सूर्यवंशी (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।     पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस सदरबाजार द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को गफुरखा की बजरिया इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले गुड्डू पिता मनीष शेख (२२) तथा कमल पिता आसन गोड (२७) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार २१० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०८ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत मच्छीबाजार चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही बियावानी इन्दौर निवासी जितेन्द्र पिता तुलसीराम (३५) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।   पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, March 8, 2010

अन्तर्राष्टी्रय महिला दिवस पर इन्दौर पुलिस द्वारा परिचर्चा आयोजित

अन्तर्राष्टी्रय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश पुलिस जिला इन्दौर की ओर से महिलाओ के विरूद्ध होने वाले अपराध के सम्बध में कानूनी प्रावधान एवं बृहत्तर समाज की जिम्मेदारी की परिचर्चा दिनांक ९ मार्च २०१० को १०.३० बजे से जाल सभागृह परिसर मे आयोजित की जा रही है, जिसके मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोन इन्दौर श्री संजय राणा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव, करेगें साथ ही जिले के प्रबुद्ध वक्ताओं एवं महिला बाल विकास अधिकारी महिला एनजीओ के मध्य आपसी परिचर्चा आयोजित की जावेगी, एवं उनके द्वारा किये गये कार्यो की प्रर्दशनी भी लगाई जावेंगी।

०८ आदतन अपराधी एवं ०९ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ०९ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

मीडिया को जानकारी देने हेतु प्रवक्ता नियुक्त

इन्दौर- ०८ मार्च २०१०- इन्दौर पुलिस द्वारा पे्रस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को जानकारी देने के लिये निम्नलिखित अधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है, उनके नाम के सम्मुख दर्शित थानो से सम्बधित जानकारी वे पे्रस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को उपलब्ध करावेगें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व की अनुपस्थिति में उनका कार्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम की अनुपस्थिति में उनका कार्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात की अनुपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम यह कार्य देखेगें जो निम्नानुसार है :-
१- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व :- थाना सेन्ट्रल कोतवाली, एमजीरोड, तुकोगंज, संयोगितागंज, पलासिया, छोटी ग्वालटोली, परदेशीपुरा, बाणगंगा, हीरानगर, एमआयजी कॉलोनी, खजराना, लसूडिया, महिला थाना, व अ.जा.क.थाना ।
२- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम :- थाना जूनीइन्दौर, भवॅरकुआ, रावजीबाजार, सराफा, पण्डरीनाथ, छत्रीपुरा, मल्हारगंज, सदरबाजार, ऐरोड्रम, अन्नपूर्णा, राजेन्द्रनगर, व चन्दननगर।
३- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहात :- थाना महू, किशनगंज, मानपुर, बडगोदा, देपालपुर, गौतमपुरा, बेटमा, सांवेर, हातोद, सिमरोल, खुर्डैल, व क्षिप्रा ।
      

लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर ०८ मार्च २०१०- दिनांक ०७ मार्च २०१० को २०.१० बजे पुलिस छत्रीपुरा द्वारा अनवार हुशैन पिता हाजी लतीफ  (३४) निवासी ७१ बड़वाली चौकी इन्दौर की रिपोर्ट पर लाबरियाभेरू इन्दौर निवासी गोलू उर्फ सविस पिता रामू बरमुन्डा के विरूद्ध धारा ३९४ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार दिनांक ०७ मार्च २०१० को १९.३० बजे आरोपी गोलू द्वारा फरियादी अनवार की लाबरियाभेरू इन्दौर स्थित फ्रेस मटन की दुकान पर आकर ५०० रूपये मागे नही देने पर दरांते से मारपीट की व गल्ले से ५०० रूपये छीन कर भाग गया, जिसकी सूचना फरियादी ने पुलिस को दी पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी गोलू को गिरफ्तार कर छीने गये ५०० रूपये बरामद कर लिए है। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि आरोपी गोलू के विरूद्ध पूर्व से करीबन डेढ दर्जन से अधिक मामले विचाराधीन है, आरोपी के विरूद्ध जिलाबदर की भी कार्यवाही की जा चूकी है।पुलिस छत्रीपुरा द्वारा आरोपी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

०३ स्थाई , २७ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०३ स्थाई, २७ गिरफ्तारी व ९९ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार युवक गिरफ्तार

पुलिस हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को एम आर १० पुल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब लेजाते हुए मिले यही के रहने वाले  दिनेश पिता निहालसिह  (३०) तथा रणजीतसिह पिता सतयनारायण (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस खजराना द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को ग्राम पटेल नगर खजराना इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही के रहने वाले जगदीश पिता बगदूराम (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।     पुलिस मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को लाल अस्पताल के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले कालानी नगर इन्दौर निवासी नरेन्द्र पिता लल्लूसिह (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १० हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए १५ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस एमजीरोड द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को रेल्वे पटरी के किनारे स्नेहलतागंज इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले गजानन्द, राजेश, रमाशंकर, सम्भाजी, मोहन, उमाशंकर, सन्तोष, जाकिर , सचिन तािा इरफान को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ९३५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस खजराना द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को वेलोसिटी टाकीज के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले विमलेश, सोनू , चिरोंजीलाल ,मेघराज तथा मनीष को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १ हजार ९०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। ुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार

पुलिस परदेशीपुरा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत बंशीप्रेस की चाल इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले विशाल पिता दशरथ मराठा (३१) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक ०७ मार्च २०१० को थाना क्षैत्रान्तर्गत बस स्टेन्ड देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले विशाल पिता दशरथ मराठा (३१) को पकड़ा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा बरामद किया।     पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।