Thursday, March 4, 2010

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, ९ दुपहिया वाहन बरामद

इन्दौर- ४ मार्च २०१०-पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी हीरानगर बी.पी.एस.परिहार व उनकी टीम द्वारा तीन वाहन चोरो को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से शहर से चुराये गये ९ दुपहिया वाहन बरामद किये है।
        पुलिस हीरानगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आज दिनांक ४ मार्च २०१० को गणेश पिता सरदारसिह भाट (३०) निवासी ११९ खातीपुरा इन्दौर मूल निवासी ग्राम सेमली थाना सिनदरसी जिला शाजापुर, सन्जू उर्फ संजय पिता बद्रीलाल मीणावत (२३) निवासी २२२ बडी भमोरी इन्दौर तथा कालू उर्फ मुकेश पिता बाबूलाल मकवाना (२६) निवासी सत्यमबिहार कालोनी झोपडपट्टी बजरंगनगर इन्दौर, को चोरी की मोटरसायकल हीरोहोण्डा पेशन एमपी-०९/एलजे/०२५१, सहित पकडा, पुलिस द्वारा तीनो को थाने लाकर पूछताछ की गई तो इन्होने शहर में विभिन्न स्थानो से दुपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस हीरानगर द्वारा तीनो आरोपियो की निशादेही पर टीवीएस स्कूटर एमपी-०९/जेवाय/४०३९, हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी-०४/जेजी/९२१६ हीरोहोण्डा पेशन मोटर सायकल एमपी-०९/एमएल/९२८३, हीरोहोण्डा पेशन मोटर सायकल एमपी-०९/जेयू/८२००,होण्डा एक्टिवा स्कूटर एमपी-०९/ एसबी/ ८१३८,याम्हा आरएक्स-१०० मोटर सायकल काले रंग की एमपी-०९/यू/५०७५, बजाज केलिवर मोटर सायकल एमपी-०९/ जेके/३८४१,तथा हीरोहोण्डा स्पलेण्डर मोटर सायकल एमपी-०९/ जेएम/६६८९, बरामद की गई है।
        पुलिस हीरानगर द्वारा तीनो आरोपियो से पूछताछ की जा रही हैं अभी इनसे और भी चोरी के वाहन मिलने की प्रबल सम्भावना है।
       

११ आदतन अपराधी एवं २० संदिग्ध गिरफ्तार

        पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ११ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ११ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २० संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५० गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील

        न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५० गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५० गिरफ्तारी व १५३ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

सट्टे की गतिविधियो में लिप्त युवक गिरफ्तार,

          पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बडी भमोरी देशी शराब दुकान के पीछे इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले छोटी खजरानी इन्दौर निवासी दिलीप पिता जगन्नाथ वर्मा (४४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३५० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।  
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

        पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०३ मार्च २०१० को महादेवनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए हुए मिले महादेवनगर इन्दौर निवासी शंकरसिह पिता डोंगरसिह (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।
        पुलिस मल्हारगंज द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०३ मार्च २०१० को गली नं० ५ इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए हुए मिले २५/५ मल्हारगंज इन्दौर निवासी संतोष पिता मोहनलाल कसेरा (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये कीमत की ६० लीटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।
        पुलिस बाणगंगा द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०३ मार्च २०१० को कुम्हारखाडी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए हुए मिले यही के रहने वाले मदनमोहन पिता गोविन्द शर्मा तथा छोटा बागडदा निवासी राहुल पिता नन्दकिशोर (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ५८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की हैं।
        पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०५ बदमाश गिरफ्तार

        पुलिस खजराना द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को खजराना दरगाह मंच के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले रविशंकर शुक्लानगर जिला देवास निवासी नूरमोहम्मद पिता गुलशन खान (४८)तथा ८८ देवकीनगर इन्दौर निवासी अशोक पिता राजाराम को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी रिवाल्वर व दो कारतूस व एक तलवार बरामद की गई।
    पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को नन्दानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले अमीत पिता कमलसिह (२२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया।
        पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को ग्राम पंचोला जैल के सामने काकड से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले गोपाल पिता उदयसिह बागडी (३२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की गई।
            पुलिस किशनगंज द्वारा दिनांक ०३ मार्च २०१० को ग्राम गुर्जरखेडा से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले मनोज पिता चुन्नीलाल कोशल (२४) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की।
         पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Wednesday, March 3, 2010

रंगपंचमी के अवसर पर पुलिस की विशेष व्यवस्था

इन्दौर-दिनांक ३ मार्च २०१०-आज दिनांक ३ मार्च २०१० को पुलिस कन्ट्रोल रूम के सभागार में जिलाधीश इन्दौर श्री राकेश श्रीवास्तव द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव के साथ बैठक ली जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वय श्री मकरन्द देउस्कर, एवं श्री डी.श्री निवास वर्मा के साथ सभी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी नगर पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त कार्यपालन अधिकारीगण उपस्थित थे, बैठक के मुख्य रूप से रंगपंचमी के उत्सव के दौरान गैरो के रूट से सम्बधित जानकारियां एकत्रित की गई, गैरो के रूट में आने वाले संवेदनशील स्थानो पर चर्चा कर किन-किन स्थानो पर विशेष पुलिस व्यवस्था किस-किस प्रकार से रखी जाये,इस सम्बध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। रंगपंचमी के अवसर पर जगह-जगह सी.सी.टी.वी. कैमरो द्वारा संवेदनशीन स्थानो पर विशेष नजर रखी जावेगी, एवं गैरो की जगह-जगह पर बिडियो शूटिंग व फोटोग्राफी कराकर असामाजिक तत्वो एवं अपराधिक प्रवृतियों के व्यक्तियो पर विशेष नजर रखी जावेगी।
        पुलिस द्वारा जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस के पिकेट्स लगाये जाकर थानो की मोबाइलो एवं अन्य अस्थाई मोबाइलो द्वारा सत्‌त पेट्रोंलिंग की जावेगी, जिसमें पुलिस अधिकारियो के साथ- साथ कार्यपालन दण्डाधिकारी भी रहेगें, संवेदनशील स्थानो पर पुलिस के विशेष आर्म्ड पिकेट्स तैनात किये जावेगे। इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानो के चारो ओर ऊंची- ऊंची इमारतों पर  भी पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी जिसमें पुलिस जवानो के पास आर्म्स के साथ-साथ दूरबीनें भी रहेगी। पुलिस को अगर कहीं कोई शरारती तत्व नजर आता है तो उसके विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

तीन लोगो पर प्राणघातक हमला करने वाले चारो आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-०३ मार्च २०१०- पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व) श्री मकरन्द देउस्कर ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व महेशचन्द्र जैन के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जयवीरसिह भदौरिया के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बाणगंगा रामलखनसिह भदौरिया व उनकी टीम के सउनि उमाशंकर त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक विक्रमसिह, आरक्षक रामखिलावन, लालसिह, व ओमप्रकाश द्वारा तीन लोगो पर प्राणघातक हमला करने वाले चारो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस थाना बाणगंगा क्षैत्रान्तर्गत दिनांक १ मार्च २०१० के रात्री १ बजे उमेश पिता मदनलाल पाल (२०) निवासी १५३/२ बाणंगगा इन्दौर, नीरज पिता शिवबालक पाल (२३) निवासी ७७/२ बाणगंगा इन्दौर, तथा नवीन पिता मांगीलाल मोर्य (२४) निवासी १६२/२ बाणगंगा इन्दौर के साथ आरोपी दिनेश पिता घनश्याम कुमावत (२८) निवासी ८६ बाणगंगा इन्दौर, अजय पिता नरसिह पटेल (२१) निवासी २०८ ब्रम्हबाग कालोनी इन्दौर, महेश पिता घनश्याम कुमावत (२७) निवासी ८६ बाणगंगा इन्दौर तथा मुकेश पिता चन्दरसिह परमार (२६) निवासी २०२/२ बाणगंगा इन्दौर ने चाकुओं से प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया, घायलो में नीरज का उपचार एम वाय अस्पताल तथा नवीन का उपचार गोकुलदास अस्पताल में किया जा रहा है। जबकि उमेश को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस बाणगंगा द्वारा उमेश पाल की रिपोर्ट पर उपरोक्त चारो आरोपियो के विरूद्ध धारा ३०७/३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना मे लिया गया, विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि क्रिकेट खेलते समय गेंद नवीन को लग गई थी, जिसकी शिकायत करने के लिये नवीन गया था, घटना स्थल बाणगंगा कलाली के पास हुए वाद-विवाद में चारो आरोपियो ने चाकुओं से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस बाणगंगा द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए आरोपी दिनेश, अजय, महेश, तथा मुकेश को गिरफ्तार कर लिया हैं तथा घटना मे प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

भोपाल निवासी गुटखा व्यापारी के घर चालीस लाख रूपये की नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक शातिर नकबजन गिरफ्तार, गिरोह कार से जाता था, नकबजनी करने

इन्दौर-०३ मार्च २०१०-  पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री निवास वर्मा ने बताया कि, पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीबन पांच लाख रूपये का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं। पकडा गया बदमाश भोपाल निवासी व्यापारी के घर से आज से करीबन एक माह पूर्व ४२,००,०००/रूपये (बयालीस लाख रूपये) की चोरी अपने बडे भाई व अन्य दो साथियों के साथ करना बता रहा है। पकडे गये आरोपी से नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल व थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।
        पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री निवास वर्मा ने बताया कि, कुछ दिनों पूर्व हुई सपना संगीता रोड स्थित ओरिएंटल बैंक की डकैती के संबंध में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) मनोजंिसंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल के नेतृत्व में थाना प्रभारी जूनी इंदौर आनन्द यादव की टीम सउनि. सन्तोष पाण्डेय, आरक्षक राजेश शर्मा, आरक्षक रणवीरसिंह, आरक्षक ओमप्रकाश सोलंकी, आरक्षक राजेन्द्र रघुवंशी को लगाया गया था।
        नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर, बिट्टू सहगल को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, किशोर पिता अन्तरसिंह निवासी बाणगंगा इंदौर जो कि, एक शातिर नकबजन है, उसके पास सफेद रंग की मारूति कार भी है, आज कल काफी रूपये ५००-१००० रूपये के नोट खर्च कर रहा है। सूचना के आधार पर गठित टीम को बदमाश की पतारसी कर पकडने हेतु लगाया गया था। आज दिनांक को टीम को सूचना मिली कि, किशोर पिता अन्तरसिंह अपनी मारूति कार एम.पी.०९/डब्ल्यू/०५८१ में पटेल नगर में बगीचे के पास बैठा अपने किसी साथी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने पर तत्काल टीम द्वारा बदमाश की घेराबंदी कर पकडा गया। दौराने पूछताछ किशोर पिता अन्तरंिसंह उम्र ३२ साल निवासी ३९९ भवानी नगर, बाणगंगा इंदौर ने बताया कि, उसने अपने बडे भाई कमल पिता अन्तरसिंह एवं अपने दो साथी दिनेश सिंह निवासी पीपलानी भोपाल एवं बंटी उर्फ चन्दन निवासी ग्वालियर के साथ मिलकर विगत तीन माह के अन्दर चार नकबजनी उज्जैन शहर में नानाखेडा क्षेत्र के आसपास कालोनियों में, एवं चार नकबजनी देवास शहर में, केलामाता मंदिर के पीछे स्थित कालोनियों में किया है, एवं एक नकबजनी भोपाल मे अयोध्यापुरी बायपास रोड के किनारे स्थित राज होम्स कालोनी के अन्दर एक सुने मकान जो कि, शायद किसी गुटखा व्यवसायी का मकान था, से किया था। भोपाल में की गई घटना में नगदी काफी पैसे मिले थे एवं कुछ सोने चांदी के जेवरात भी चुराये थे।
        अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम इन्दौर मनोजसिंह ने बताया कि, पकडे गये बदमाश से भोपाल में की गई नकबजनी में से नगदी एक लाख पचास हजार रूपये एवं सोने चांदी के जेवरात तथा बदमाश को मिले नगदी रूपयों में हिस्से के पैसों से खरीदी गई दो मोटर सायकलें टी.वी.एस.मैक्स-१०० नम्बर एम.पी.०९/एल.सी/९५७० एवं एक हीरो होंडा स्पलेण्डर एम.पी.०९/जे.क्यू/८७२४ अभी तक पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा बरामद किया जा चुका है, एवं आरोपी जिस मारूति कार एम.पी.०९/डब्ल्यू/०५८१ से भोपाल जाकर नकबजनी की घटना घटित किये उस कार को भी जप्त किया जा चुका है। आरोपी कुल ९ नकबजनी की घटना अपने उपरोक्त साथियों के साथ घटित करना बताया है, एवं नकबजनी में मिले सोने चांदी के जेवरातों को इंदौर एवं भोपाल मे ंबेचना बता रहा है, चूंकि पकडे गये आरोपी द्वारा सारी घटनाऐं अन्य जिलों की हैं, इसलिये सम्बंधित जिलों के पुलिस अधीक्षको को बदमाश से पूछताछ एवं माल बरामदगी हेतु संबंधित थाने की पुलिस भेजने हेतु सूचित किया गया है।
        नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इंदौर बिट्टू सहगल ने बताया कि, बदमाश किशोर पिता अन्तरसिंह एक शातिर नकबजन है, जिसपर बाणगंगा, हीरानगर, एरोड्रम, खजराना एवं सराफा थाने में कुल २५ प्रकरण दर्ज हैं, इसका बडा भाई कमल पिता अन्तरसिंह निवासी भवानी नगर, बाणगंगा इंदौर भी एक शातिर नकबजन है, जो अभी कुछ दिनों पूर्व ही पुलिस थाना हीरानगर इंदौर द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार होकर इंदौर जेल में निरूद्ध है। बदमाश चोरी नकबजनी करने के लिये ही एक मारूति कार एम.पी.०९/डब्ल्यू/०५८१ ले रखा है, इसके बडे भाई के पास भी एक मारूति वेन एवं साथी बंटी उर्फ चन्दन के पास मारूति कार है, इस गिरोह के सदस्य अच्छे कपडे पहनकर कार में बैठकर ही चोरी नकबजनी की घटना घटित करने जाते है, जो पुलिस अधिकारी/कर्मचारी इन्हें नहीं पहचानते वह इन लोगों को देखकर जरा भी शंका नहीं कर सकते कि, कार में बैठे लोग शरीफ हैं, या बदमाश। बदमाश किशोर पिता अन्तरसिंह को पकडने में सउनि. सन्तोष पाण्डेय, आरक्षक राजेश शर्मा, रणवीरसिंह, राजेन्द्र रघुवंशी, ओमप्रकाश सोलंकी का विशेष योगदान रहा है।

०६ आदतन अपराधी एवं १७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०६ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले १७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

४३ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४३ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ४३ गिरफ्तारी व १७६ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ/सट्टा खेलते हुए १० जुॅआरी गिरफ्तार,

पुलिस खजराना द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भूरी टैकरी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले पप्पू पिता शंकरलाल दांगी (२५), तथा पप्पू पिता भारतलाल (५१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को बिदुरनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ऋषीपैलेस कालोनी इन्दौर निवासी भागीरथ , सन्जू, तथा सूरज को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये।      पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नयापीठा उर्दू स्कूल के पास इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले अनीषखान, मोहम्मद युनुसखान, तथा सुरेश को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से १५ हजार ८०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।  पुलिस मल्हारगंज द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मल्हार पलटन इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले संतोष पिता मोहनलाल कसेरा (४८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५ हजार १०३ रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई।  पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इन्दौर से सट्टे की गतिविधियो मे लिप्त यही के रहने वाले राजेन्द्र पिता रामप्रसाद को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ५०० रूपये नगद व सट्टा पर्चियां बरामद की गई। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा जुऑ/सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०४ बदमाश गिरफ्तार

पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को रामलॉज के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही ४९ हिरापैलेस कालोनी इन्दौर निवासी साहिद पिता कालेखां (४२) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल बरामद की गई। पुलिस मल्हारगंज द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को बडागणपती चौराहा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले कसरावद जिला खरगोन निवासी अशोक पिता तुकाराम (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस अन्नपूर्णा द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को सुदामानगर इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले शमी पिता नत्थू बलाई (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से चाकू बरामद किया गया।     पुलिस देपपलपुर द्वारा दिनांक ०२ मार्च २०१० को टाकीज रोड देपालपुर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही के रहने वाले धर्मेन्द्र पिता मदनलाल नायक (१८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फरसा बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

  पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०२ मार्च २०१० को बुद्धनगर इन्दौर से एवं हरियाणा ढाबा राऊ से अवैध रूप से शराब बेचते हुए हुए मिले ८० नार्थ तोडा इन्दौर निवासी अशोक पिता नारायण (५६), तथा हरियाणा ढाबा राऊ इन्दौर निवासी संतोष पिता देवराम (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब तथा १५ बाटल बीयर बरामद की हैं। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, March 2, 2010

किरायेदार की सूचना नही देने पर मकान मालिक के बिरूद्ध कार्यवाही की गई

इन्दौर-०१ मार्च २०१०- पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षैत्रान्तर्गत ऐसे मकान मालिको की चैंकिग की गई जिन्होने अपने यहां किरायेदार किराये से रखे हैं और जिनकी सूचना पुलिस थानो पर नही दी है ऐसे मकान मालिक के विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा १८८ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक २८ फरवरी २०१० को अपने थाना क्षैत्र मे रहने वाले किरायेदारों की चैकिंग की गई, मकान मालिक श्रीमती मोना पति दिलीप जोशी (३८) निवासी ३६ सी सूर्यदेव नगर  इन्दौर ने पुलिस थाना राजेन्द्रनगर क्षैत्रान्तर्गत स्थित ३६ सी सूर्यदेव नगर मे अपने मकान मे किराये से किरायेदार को रखा जिसकी सूचना मकान मालिक द्वारा पुलिस थाने पर नही दी थी। पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा आरोपी मकान मालिकं श्रीमती मोना जोशी के विरूद्ध धारा १८८ भा.द.वि. के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गई।  

०८ आदतन अपराधी एवं ३२ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा ३२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ०८ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले ३२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

५१ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५१ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गय,े स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ५१ गिरफ्तारी व १६४ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुए ४१ जुॅआरी गिरफ्तार, ३९ हजार से अधिक रूपये बरामद

पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सब्जी मण्डी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मेहबूबखान, बाबूखां, अजीनखान, रघुवीरसिह, रूपेश, विनय, माधवकृष्ण, जगदीश, अजय, राजेन्द्र, हितेन्द्र, तथा कमलेश कुमार को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से २३ हजार   रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस महू द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम गुर्जरखेडा महू से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेश, संदीप, मनीष, दीपेन्द्र, सोनू, राजेन्द्र, संजय, राकेश, चन्द्रप्रकाश, तथा पवन को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पांॅच हजार ३०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।  पुलिस परदेशीपुरा द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर न्यू गोविन्द कालोनी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले योगेश, संतोष, शैलेन्द्र, रवि, आशिष,मोनू,ललित, रवि, चरणसिह,तथा किशोरसिह को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ६ हजार ८५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस संयोगितागंज द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर केन्सर अस्पताल के पीछे इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मेहबूब, अनवर, तथा वासुदेव को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो हजार ८१० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।  पुलिस भवॅरकुआ द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को खण्डवा रोड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राजेश, संजय, राकेश, अंकित, रवि, तथा बद्रीलाल को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक हजार  ९३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये।  पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

 पुलिस पलासिया द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कल दिनांक ०१ मार्च २०१० को पालीवाल नगर खजराना इन्दौर से टाटा सफारी एमएच-४३/व्ही/१४३५ में अवैध रूप से शराब भरकर ले जाते हुए मिले ग्राम बागली जिला देवास निवासी नितिन पिता लोकेन्द (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४९ हजार रूपये कीमत की ३४ पेटी शराब एवं उक्त टाटा सफारी एमएच-४३/व्ही/१४३५ बरामद की हैं।     पुलिस एम.जी.रोड द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को भण्डारी मील तिराहा इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिले यही भागीरथपुरा इन्दौर के रहने वाले गोपाल पिता पृथ्वीसिह (३८), को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ६० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित ०६ बदमाश गिरफ्तार

पुलिस एम.जी.रोड द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को राजवाडा चौक इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही बारहभाई मोहल्ला महू नाका इन्दौर निवासी भैय्‌यू उर्फ लाखन पिता बाबूलाल (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक ३१५ बोर का देशी कट्टा व एक कारतूस बरामद किया। पुलिस क्षिप्रा द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को टैम्पो स्टेण्ड के पास मागंलिया ए.बी.रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ग्राम बापुडा अमृतसर पंजाब निवासी अजीतसिह पिता हरभजनसिह (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस संयोगितागंज द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को तुलसीनगर आमरोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले सही तुलसीनगर इन्दौर निवासी गोलू पिता बन्तेसिह मेहता व इसके भाई बिट्टू पिता बन्तेसिह (२३) तथा आजादनगर निवासी मनोज पिता गणेश (२९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक तलवार बरामद की।    पुलिस हातोद द्वारा दिनांक ०१ मार्च २०१० को ग्राम खजूरिया से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले यही नयाबसेरा गांधीनगर इन्दौर निवासी रवि पिता रूपचरण सुनहरे (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक एक छुरा बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्सएक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।