Wednesday, January 13, 2010

बैंको की सुरक्षा सम्बन्धी वर्कशॉप









इन्दौर पुलिस द्वारा इन्दौेर शहर की सभी २२९ बैंक शाखाओं के बैंक मेनेजरों एवं सुरक्षा अधिकारियों की दिनांक १३.०१.२०१० को २.३० बजे जाल सभा गृह मे मीटिंग आयोजित की गयी, इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोैन इन्दौर श्री संजय राणा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव सहित पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्री निवास वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रान्च) अरविन्द तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, तथा सभी नगर पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी, शहर व देहात के सभी थाना प्रभारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रान्च) जितेन्द्रसिह द्वारा बैंको के सुरक्षा सम्बन्धी अत्याधुनिक उपकरणों डिमोस्टे्रशन दिया गया तथा चीफ सिक्यूरिटी आफीसर श्री निगम, स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर द्वारा बैंको मे सुरक्षा के लिए प्रावधान जो आर.बी.आई द्वारा दिये गये है, उनकी जानकारी दी गयी, वर्तमान मे प्रचलित आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर बैको के अन्दर व बाहर उपयोग कर कैसे सुरक्षित बनाया जावे, इसका डिमोस्टे्रशन दिया गया , बैंक के अन्दर व बाहर सुरक्षा के सम्बन्ध मे मनी रेसीटेंन्स हेतु सुझाव मांगे गये ।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी.श्रीनिवास राव ने बताया कि वर्तमान मे प्रचलित सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने हेतु पुलिस अधिकारियो व बैंक अधिकारियों को बताया तथा पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर झोैन इन्दौर श्री संजय राणा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों व बैंक मेनेजरों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा को ओर अधिक मजबूत एवं आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया तथा बैंक मेनेजरों को एक प्रोफार्मा दिया गया है जिसमे जानकारी इकत्रित की जा रही है व सुरक्षा व्यवस्था को प्रत्येक तिमाही को नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारियों द्वारा निरीक्षण किया जावेगा।

पुलिस अधीक्षक इन्दोर ( पूर्व ) श्री मकरन्द देउस्कर द्वारा बैंक की सुरक्षा के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बैंक की सुरक्षा का दायत्व बैंक कर्मियों व पुलिस का संयुक्त रूप से है।

कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( मुख्यालय ) विनीत कपूर द्वारा किया गया एवं आभार पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी श्रीनिवास वर्मा द्वारा किया गया ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रान्च) अरविन्द तिवारी को नोडल अधिकारी न्युक्त किया गया है जिनका मोबाईल नम्बर ९४२५०-६६९९६ है।

पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली के आपराध क्रमांक १४/२०१० धारा ३०२ भा.द.वि। अज्ञात मृतक का छाया चित्र






हत्या करने के मामले मे तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस खुडैल द्वारा दिनांक १० जनवरी २०१० को १८.१५ बजे दीपक पिता ओमप्रकाश कुशवाह (१६) निवासी ग्राम मुण्डला दोस्तदार की रिपोर्ट पर ग्राम पिवडाय निवासी मलखानसिह , तूफानसिह, ज्वालासिह, करणसिह तथा लक्ष्मीबाई के विरूद्ध धारा ३०२,३०७, ४५२,३४ भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर किया था। पुलिस द्वारा की गई जॉच मे ज्ञात हुआ कि दिनांक १० जनवरी २०१० को १५.३० बजे ओमप्रकाश पिता मांगीलाल कुशवाह (४०) निवासी ग्राम मुण्डला दोस्तदार की उपरोक्त आरोपियो द्वारा फरियादी को मकान की टीन निकालने की बात पर से मारपीट की, व ओमप्रकाश को तलवार से मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस खुडैल द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना करते हुए ग्राम पिवडाय निवासी आरोपी मलखानसिह पिता करणसिह ठाकुर (२२), ज्वाला उर्फ जालमसिह पिता करणसिह ठाकुर (२०) तथा लक्ष्मीबाई पति करणसिह ठाकुर (४५) को गिरफ्तार कर लिया है, तथा फरार आरोपी करणसिह व तूफानसिह की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

०१ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ७० गिरफ्तारी व १७२ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

१६ आदतन अपराधी एवं २२ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए १६ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १६ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २२ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

अवैध शराब सहित पॉच गिरफ्तार

पुलिस पलासिया द्वारा दिनांक १२ जनवरी २०१० को गोयलनगर इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए बडी ग्वालटोली इन्दौर निवासी मुकेश पिता पूनम बोरासी (२४),तथा हेमराज पिता नानूराम (२१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक १२ जनवरी २०१० को ग्राम मिर्जापुर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही ग्राम आगरा निवासी पवन पिता सुमेरसिह (२३) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २८ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा दिनांक १२ जनवरी २०१० को ऐयरपोर्ट रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही ३७२ पंचशीलनगर इन्दौर निवासी बलराम पिता रघुनाथ खेडकर (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ३६ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस खुडेल द्वारा दिनांक १२ जनवरी २०१० को ग्राम जनी खडेल से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले मुकेश पिता कनीराम कलोता (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २१ क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए २० जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक १२ जनवरी २०१० को गरीबनवाज कालोनी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले जावेद, समीर, अहजाम तथा शहजाद को पकडा तथा इनके कब्जे से दो हजार रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये । पुलिस राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक १२ जनवरी २०१० को विजयपैलेस कालोनी रेल्वे पटरी किनारे इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले आरिफ, हुमायूॅ, नासिर, तथा मोहम्मद शकील को पकडा तथा इनके कब्जे से ५८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये । पुलिस रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक १२ जनवरी २०१० को नई अनाजमण्डी इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले राहुल, परमानन्द, प्रकाश तथा नितेशकुमार को पकडा तथा इनके कब्जे से २२० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये । पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक १२ जनवरी २०१० को नयापीठा मटन मार्केट के पास इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले जाकिर, सलामत, अख्तर, तथा हकीम को पकडा तथा इनके कब्जे से एक हजार २९० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये । पुलिस देपालपुर द्वारा कल दिनांक १२ जनवरी २०१० को ग्राम सुगरा देपालपुर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही ग्राम कुन्रदी के रहने वाले निहालसिह, मानसिह, नन्दा तथा छतरसिह को पकडा तथा इनके कब्जे से ३९६ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार

पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक १२ जनवरी २०१० को पलसीकर कालानी स्टेट बैंक ऑफ इन्दौर के सामने से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले ६६/६ बारह भाई मोहल्ला लालबाग इन्दौर निवासी रमेश पिता राकेश शर्मा (१९) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Tuesday, January 12, 2010

इन्दौर जिले के प्रत्येक थाने की नगर सुरक्षा समिति के एक-एक सदस्य को एक दिवसीय इन्दौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क कॉलेज में चाईल्ड लाईन के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया गया

इन्दौर जिले के प्रत्येक थाने की नगर सुरक्षा समिति के एक-एक सदस्य को एक दिवसीय इन्दौर स्कूल ऑफ सोशल वर्क कॉलेज में चाईल्ड लाईन के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनीत कपूर द्वारा की गई, कार्यक्रम का संचालन दीपेश चौकसे द्वारा किया गया, इस अवसर पर डॉ० जोकब, श्री जी.पी.शर्मा, श्री प्रकाश सोनारिया, के द्वारा चाईल्ड लाईन के अन्तर्गत कोई बच्चा बीमार हो अकेला हो, किसी बच्चे को आश्रय की जरूरत हो, कोई बच्चा छोड दिया गया हो, या उसका शोषण हो रहा हो, कोई बच्चा पिट रहा हो, काम करवा रहे बच्चे की मजदूरी नही दे रहा हो, रास्ते पर किसी बच्चे का उत्पीडन हो रहा हो, ऐसे में १०९८ डायल कर चाईल्ड लाईन को अपनी सेवाऐं देना चाहिये, इस सम्बध में सभी सदस्यो को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र श्री अतुल कर्णिक क्लब डॉयरेक्टर द्वारा सभी सदस्यो को वितरण किया गया। आभार श्री राजकुमार शुक्ला द्वारा व्यक्त किया गया।

फोन पर धमकी देने वाला गिरफ्तार

दिनांक-१७ दिसम्बर २००९ को आवेदक एच.एल. मीणा (आयकर निरीक्षक) निवासी सी-४ आयकर कालोनी इन्दौर द्वारा शिकायत की गई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके मोबाइल पर मोबाइल फोन नं० ९७५४२-८०१४८ से फोन कर गाली-गलोच एसएमएस और जान से मारने की धमकी देकर परेशान कर रहा है, आवेदक की रिपोर्ट पर से आरोपी लवीश पिता विलास पाटिल (१९) निवासी ६६ जानकी नगर जिला धार को पकडा गया आवेदक को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना संयागितागंज के सुपुर्द किया गया है।

१८ आदतन अपराधी एवं २७ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए १८ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए १८ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २७ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०१ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०१ स्थाई, ६१ गिरफ्तारी व १७७ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित चार गिरफ्तार

पुलिस सदरबाजार द्वारा दिनांक ११ जनवरी २०१० को रामबाग मेन रोड इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए अर्जुन पल्टन इन्दौर निवासी गणेश पिता सत्यनारायण तिवारी (२०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस देपालपुर द्वारा दिनांक ११ जनवरी २०१० को यशवन्त सागर के पास देपालपुर रोड से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही देपालपुर निवासी हेमसिह पिता गिरधारीलाल (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ४० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक ११ जनवरी २०१० को महू नाका इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते हुए यही बाल्दा कालोनी इन्दौर निवासी सोनू पिता मनोहरलाल वर्मा (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस जूनीइन्दौर द्वारा दिनांक ११ जनवरी २०१० को जबरन कालोनी इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही के रहने वाले निर्मल पिता महेश (३५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से २० क्वाटर देशी कच्ची शराब बरामद की है।पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए १० जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस पलासिया द्वारा कल दिनांक ११ जनवरी २०१० को रमाबाई नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही गणेश धाम कालोनी इन्दौर निवासी राजू, रणजीत, भोलाराम, उत्तम, राजेश, महेन्द्र, दिलीप, तथा गणेशकुमार को पकडा तथा इनके कब्जे से ६ हजार रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये । पुलिस सदरबाजार द्वारा कल दिनांक ११ जनवरी २०१० को जूनारिसाला कम्युनिटी हाल के सामने इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संजय तथा विष्णु को पकडा तथा इनके कब्जे से १८० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये । पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

पुलिस तुकोगंज द्वारा दिनांक ११ जनवरी २०१० को रीगल चौराहा के पास नेहरूपार्क रोड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले राजेनद्रनगर इन्दौर निवासी राकेश पिता अशोक गुजराती (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा दिनांक ११ जनवरी २०१० को शास्त्री मार्केट के सामने इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले मारूती पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी संजू पिता शिवनारायण (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस सावेंर द्वारा दिनांक ११ जनवरी २०१० को ग्राम धरमपुरी से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए संजय नगर सांवेर के रहने वाले देवनारयण पिता गणपतलाल (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार बरामद की। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

Monday, January 11, 2010

५३ आदतन अपराधी एवं २८ संदिग्ध गिरफ्तार

पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत आदतन अपराध करने वाले गुण्डो की धरपकड करते हुए ५३ आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले तथा २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला, के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में गुण्डो की धरपकड करते हुए ५३ ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध करने की नीयत से शहर में घूमते हुए मिले जिन्हे गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध पुलिस द्वारा धारा ११० जा.फौ. के तहत कार्यवाही की गई, तथा अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अपराध करने की नीयत से शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत घूमते हुए मिले २८ संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध भी प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

०२ फरारी, ०८ स्थाई, १०३ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय, वारन्ट तामील

न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ फरारी, ०८ स्थाई, १०३ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये। पुलिस अधीक्षक (पूर्व) मकरन्द देउस्कर व पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) डी.श्रीनिवास वर्मा के निर्देशन में एंव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पूर्व) महेशचन्द्र जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मनोजसिह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (देहात) सत्येन्द्र शुक्ला के नेतृत्व मे सभी नगर पुलिस अधीक्षको के मार्गदर्शन में शहर के सभी थाना प्रभारियो द्वारा अपने स्टाफ से शहर में न्यायालय द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये गये स्थाई वारन्ट, फरारी वारन्ट, गिरफ्तारी वारन्ट, तथा जमानतीय वारन्टो की तामीली करते हुए पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत ०२ फरारी, ०८ स्थाई, १०३ गिरफ्तारी व १५८ जमानतीय वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित दो गिरफ्तार

पुलिस गोैतमपुरा द्वारा दिनांक १० जनवरी २०१० को ग्राम रलायता गोैतमपुरा से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही ग्राम रलायता निवासी गुड्डू पिता गोपाल गारी (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से ८ हजार ६८० रूपये कीमत की १७६ क्वाटर देशी कच्ची शराब एवं ३० बाटल बीयर बरामद की है। पुलिस छत्रीपुरा द्वारा दिनांक १० जनवरी २०१० को सेठीनगर कम्यूनिटी हाल के सामने इन्दौर से अवैध रूप से शराब बेचते हुए यही सेठीनगर इन्दौर निवासी बाबूलाल पिता पेशनलाल बसोड़ (२५) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से १८ बाटल देशी कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा ३४ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

जुऑ खेलते हुए २२ जुऑरी गिरफ्तार

पुलिस एमआयजी कालोनी द्वारा कल दिनांक १० जनवरी २०१० को एमआयजी कालोनी मेन रोड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही यही के रहने वाले राजेश, संजय, नरेन्द्र, जितेन्द्र तथा सुनील को पकडा तथा इनके कब्जे से तीन हजार ५१५ रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस ऐरोड्रम द्वारा कल दिनांक १० जनवरी २०१० को विश्रयश्री नगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले संजय, लश्करी, विकास, हेमराज, अनिल, गणेश, तथा मोनू को पकडा तथा इनके कब्जे से दो हजार ८०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये । पुलिस बाणगंगा द्वारा कल दिनांक १० जनवरी २०१० को जगदीश नगर ओम का भट्टा इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले श्रवण तथा पप्पू को पकडा तथा इनके कब्जे से एक हजार ५६० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस हीरानगर द्वारा कल दिनांक १० जनवरी २०१० को गौरीनगर इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले अनिल, रामप्रसाद, राजेश, तथा आकाश को पकडा तथा इनके कब्जे से ५०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। जूनीइन्दौर द्वारा कल दिनांक १० जनवरी २०१० को सिंधी कालोनी मेन रोड इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले गिरीश, तथा दीपक को पकडा तथा इनके कब्जे से ५३० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये । पुलिस पण्डरीनाथ द्वारा कल दिनांक १० जनवरी २०१० को कबूतर खाना इन्दौर से तासपत्तो द्वारा हारजीत का जुऑ खेलते हुए यही के रहने वाले मन्जूर तथा राजेश को पकडा तथा इनके कब्जे से ४०० रूपये नगद व तासपत्ते बरामद किये गये। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध १३ जुऑ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

अवैध हथियार सहित पॉच बदमाश गिरफ्तार

पुलिस छोटी ग्वालटोली द्वारा दिनांक १० जनवरी २०१० को उज्जैन गेट के पास सरवटे बस स्टेण्ड इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले लूनियापुरा इन्दौर निवासी सोनू पिता रामप्रसाद (२८) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया। पुलिस बाणगंगा द्वारा दिनांक १० जनवरी २०१० को मुखर्जीनगर बाणगंगा इन्दौर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले भगतसिह नगर बाणगंगा इन्दौर निवासी सुरेन्द्र पिता लक्ष्मीनारायण (२८)तथा रवि पिता पे्रमलाल (३१) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक -एक चाकू बरामद किया। पुलिस हातोद द्वारा दिनांक १० जनवरी २०१० को नई आबादी हातोद से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए यही के रहने वाले संतोष पिता भैरूलाल (३०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस सांवेर द्वारा दिनांक १० जनवरी २०१० को खान नदी पुलिया के पास सांवेर से अवैध रूप से हथियार लेकर घूमते हुए मिले चन्द्रभागा नई आबादी सांवेर निवासी राहत पिता अब्दुल गफूर (४०) को पकडा तथा पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा बरामद किया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध धारा २५ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।