Saturday, July 24, 2021

· कुख्यात बदमाश साजिद चंदनवाला का भतीजा फरहान निकला शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना सेन्टल कोतवाली ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया आरोपी को गिरफ्तार।

 

·        आरोपी ने थाना सेंट्रल कोतवाली, छोटी ग्वालटोली खजराना एवं बाणगंगा क्षेत्र में दिया था वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम।

 

·        आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए, 4 दोपहिया वाहन बरामद।

 

इंदौर -दिनांक 24 जुलाई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री मनीष कपूरिया  द्वारा शहर में अपराध एवं वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के लिये इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया हैं।  उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री आशुतोष बागरी के  मारदर्शन में अति . पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन -1  श्री जयवीरसिंह भदौरिया व नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री हरीश मोटवानी द्वारा दिए गए दिशा दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सेंट्रल कोतवाली द्वारा एक शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

            श्री बीडी त्रिपाठी थाना प्रभारी सेन्टल कोतवाली द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशो के पालन मे एक टीम घटित की गई थी जो लगातार वाहन चोरो की तलाश कर रही थी। मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर दौलतगंज पानी की टंकी के पीछे से बदमाश फरहान चन्दनवाला को पकडा गया जो थाना कोतवाली के अप.क. 12/21 धारा 379 भादवि में चोरी मोटर सायकल MP-09/QP-3789 पर दिखा। आरोपी को गिरफ्तार कर कडाई से पुछताछ करते  उसने बताया कि थाना छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक R-1- 5 मोटर साइकिल MPOINT7215 , थाना बाणगंगा क्षेत्र से एक्टिवा MP09ST8688 तथा थाना खजराना क्षेत्र से स्कूटी बिना नम्बर जिसका चेचिस नम्बर MB8DP12DJL8348753 चुराकर संजय सेतु ब्रिज के नीचे घास मिटटी मे छुपाकर रखी है। पुलिस द्वारा आरोपी की निशानदेही पर उक्त वाहन विधिवत जप्त किए गए । उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना छोटी ग्वालटोली मे अप.क. 83/21 धारा 379 भादवि , थाना खजराना मे अप.क , 141 धारा 379 भादवि , थाना बाणगंगा मे अप.क. 365/21 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध होकर ,  आरोपी थाना रावजी बाजार का स्थाई वारंटी भी है । आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिससे अन्य अपराधों आदि के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

           उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सेन्टल कोतवाली श्री बीडी त्रिपाठी , उप निरीक्षक योगेश राज , प्रआर संजय पाण्डेय , आरक्षक 1539 राहुल , आरक्षक 2222 अमित जाट थाना सेन्टल कोतवाली व थाना छोटी ग्वालटोली से प्रआर 2787 पृथ्वीराज , आरक्षक 788 राजनारायण का सराहनीय योगदान रहा ।

· 48 घन्टे मे नकबजनी के प्रकरण का हुआ खुलासा, आरोपी पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में।

 

·        आरोपी ने अपने अन्य साथी के साथ मिल कर दिया था वारदात को अंजाम।

 

·         आरोपी से सोने के आभूषण कीमती लगभग ₹50,000 के बरामद।

 

इंदौर -दिनांक 24 जुलाई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर (शहर) श्री  मनीष कपूरिया द्वारा शहर में चोरी की वारदातों की रोकधाम हेतू समुचित वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व) आशुतोष बागरी के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला इंदौर (पूर्व) (जोन-2)  राजेश रघुवंशी व नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग खजराना  अनिल सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना खजराना द्वारा नकबजन आरोपी को गिरफ्त में लेने मे सफलता प्राप्त की गई।

      घटना इस प्रकार हैं की दिनांक 20 जुलाई 2021 को फरियादी राकेश पिता सुकेश साहा निवासी 01, केशव नगर खजराना इंदौर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि वह रेस्टोरेंट चलाता है तथा दिनांक 20 जुलाई 2021 के करीब सुबह अपने परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर उज्जैन गया था। परिवार के साथ उज्जैन से शाम करीब 7:30 बजे आया तब देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है, घर के अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ  मिला तथा अलमारी का ताला भी टूटा हुआ मिला, सामान चेक किया तो घर के अंदर से सोने के आभूषण कीमती लगभग 90,000 हजार रूपये के कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर कर ले गया। उक्त पर से धारा 454,380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए गए।

 

दिनांक 23 जुलाई 2021 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी स्टार चौराहा पर एक व्यक्ति सोने के आभूषण बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर से उक्त व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्त में लिया जिससे पूछताछ करते पहले तो आनाकानी करता रहा, किंतु पुलिस के आगे टिक ना सका, जिसके द्वारा अपना नाम साजिद पिता इस्लाम खान उम्र 24 साल निवासी 985 कृष्ण बाग कॉलोनी विजय नगर इंदौर बताया तथा उक्त चोरी अपने दोस्त गोलू नाइट्रा निवासी सुंदरनगर विजयनगर इन्दौर के साथ करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने की दो अंगूठी, सोने दो टॉप्स व सोने की चार बालियां कीमती लगभग 50,000-/- बरामद की गई।

            आरोपीगण नशे के आदी है तथा अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की है। प्रकरण में फरार आरोपी गोलू नाइट्रा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। आरोपी साजिद पिता इस्लाम खान के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। आरोपी से पूछताछ जारी अन्य घटना खुलासा सम्भावित।

            उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा, उप निरीक्षक हरिसिंह धार्वे व अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 115 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में

  

इन्दौर-दिनांक 24 जुलाई 2023- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 के सुबह से आज दिनांक 24 जुलाई 2023 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 115 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

               

46 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 46 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

 

03 गैरजमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 43 जमानती वारण्ट तामील

 

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को 03 गैरजमानती, 16 गिरफ्तारी एवं 43 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

 

जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को 19.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रहीम फार्म हाउस के पास खजराना से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआं खेलते हुए मिले, मुबारिक, अब्दुल शफीक तथा समीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।

                पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंवरीलाल की गली महूं से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, बदक मोहल्ला महूं निवासी विनोद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

अवैध शराब सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें, हनुमान टेकरी निवासी गीता, सती टेकरी निवासी विशाल तथा मोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टापू नगर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, टापू नगर इंदौर निवासी पीयूष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को 17.00 बजें  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के घर के सामने ग्राम राजपुरा से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम राजपुरा निवासी ममताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 12 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

सार्वजनिक रूप से अवैध शराब का सेवन करते हुए मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इंद्रा स्पोटर््स कॉम्पलेक्स की पार्किग वाले सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, कुम्हारखाड़ी इंदौर निवासी शुभम सेन को पकड़ा गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

अवैध हथियार सहित, 02 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2020 कांें 12.10 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नंदा नगर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें कबीटखेड़ी इंदौर निवासी उत्कर्ष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2020 कांें 22.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पार्श्वनाथ कालोनी से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, प्रजापत नगर इंदौर निवासी मुकेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

 

अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार

                पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, रिवर साईड रोड निवासी हरीश मुछाल, बोलिया सरकार की छत्री के पास निवासी निखिलेश शिंदे, गफूरखान की बजरिया सदर बाजार निवासी लक्ष्मीनारायण प्रजापत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

                पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्व ट्रेक के पास इंद्रानगर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, बजरंग नगर कांकड़ निवासी सुरेश सेन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

                पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 23 जुलाई 2023 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मद्रासी मंदिर सात रास्ता महूं से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, गोकुलगंज मस्जिद चौराहा महूं निवासी आकाश कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

Friday, July 23, 2021

पुलिस थानों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को डायल-100 की कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु किया गया, प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन।

 


इंदौर- 23 जुलाई 2021- किसी अप्रिय स्थिति व अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर समय पर सहायता पहुंचाने के उद्‌देश्य से, पुलिस की डायल-100 एफआरवी सेवा मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। डायल-100 की सेवा को और बेहतर करने हेतु थानों में कंप्यूटर ऑपरेटर का कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए एक प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन आज दिनांक 23.07.2021 को न्यू पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में किया गया।

                         उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में  पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविंद तिवारी के मार्गदर्शन में  प्रभारी कंट्रोल रूम श्री अशोक कुमार रघुवंशी की उपस्थिति में उनि (रेडियो) लोकेश गहलोत व सउनि (रेडियो) मो. वाहिद खान,  सहायक उपनिरीक्षक रेडियो ललित अवचरे व टीम द्वारा डायल 100 की कार्यप्रणाली से अवगत कराने का व्यवहारिक प्रशिक्षण जिला इन्दौर के विभिन्न थानों पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को दिया गया। जिसके अन्तर्गत उन्हें

डायल100 हेतु काम में आने वाली जरूरी सभी वेबसाइट जैसे  नेटविवर डैशबोर्ड और फीडबैक भरने की जानकारी दी गई।

इस दौरान डायल 100 की s.o.p. के अनुसार किसी भी थाने की डायल 100 वाहन को इवेंट मिलने पर वाहन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है तथा थाने के क्या कर्तव्य होते हैं, जिसमें आम जन को कम से कम समय में मदद पहुंचाई जा सके इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई !

 

इस अवसर पर डायल 100 के इवेंट्स प्राप्त होने पर कार्यवाही के उनके अनुभवों व उनकी समस्याओं को भी जाना तथा उनके निराकरण हेतु आवश्यक जानकारी सहित जरुरी निर्देश भी दिये गये।

 



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 132 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 23 जुलाई 2022- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 के सुबह से आज दिनांक 23 जुलाई 2022 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 132 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

50 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 50 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


13 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील


इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को 13 गिरफ्तारी एवं 49 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुएं/सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 19 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वृन्दावन कालोनी एवं बाणेश्वर कुण्ड के पास से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआं खेलते हुए मिले, राहुल शिन्दे, मनीष सोनी, जितेन्द्र खोपड़े, सन्नी प्रजापत, प्रतीक श्रीवास, दीपक वर्मा, विवेक बोन्द्रे, विशाल धीमान, अमन सिंह, शुभम कुशवाह, पवन अग्रवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 28 हजार रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये।

पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम नयापुरा चोराड़िया से ताश पत्तो द्वारा हार-जीत का जुआं खेलते हुए मिले, ठाकुर सिंह, गेंदालाल भील, कैलाश, बद्रीलाल आजंना, संजय कोहली, रमेश कैथवास तथा शंकर आजंना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3800 रूपयें नगदी व ताश पत्ते जप्त किये गये ।

पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बियाबानी कैला माता मंदिर के सामने से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, राज नगर इंदौर निवासी गोपाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व जुआं/सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित, 07 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मां आशापुरी रोड़ मानपुर से मोटर सायकल क्रं एमपी-09/वीयू-9684 से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  ग्राम नाहरखेड़ी निवासी दरबार तथा ग्राम गोण्डकुआ निवासी सुनील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें 5760 रूपयें कीमत की 19 लीटर अवैध शराब मय मोटर सायकल के जप्त की गई।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 कों मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंलवारिया हाट देपालपुर एवं सिलावट कॉलेज के सामने देपालपुर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, ग्राम खजराया निवासी संजू उर्फ सरपंच तथा जामा मस्जिद के सामने देपालपुर निवासी सद्दाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3400 रुपये कीमत की 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 कों 23.40 बजें  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिंक फ्लावर स्कूल के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, नया बसेरा छोटी खजरानी निवासी शिव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 कों 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीट खेड़ी नाले के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, मराठी मोहल्ला बड़ी भमौरी निवासी अमन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 कों 22.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेलीखेड़ा जेल रोड़ महूं से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें,  सारवन मोहल्ला महूं निवासी मुकेश सांवले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


सार्वजनिक रूप से अवैध शराब का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शैल्बी हॉस्पिटल एवं चंद्रगुप्त टाकिज गेट के सामने सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, परदेशीपुरा निवासी मनोज तथा शिवाजी नगर इंदौर निवासी राहुल को पकड़ा गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध हथियार सहित, 05 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2020 कांें 13.45 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गांधी हॉल परिसर बगीचे से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें अहिरखेड़ी हवा बंगला निवासी रामू सिंह उर्फ अजय सिसौदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2020 कांें 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, हरिजन मोहल्ला मांगलिया रोड़ निवासी सुनील चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकू जप्त किया गया।

पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2020 कांें 13.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीट खेड़ी के पास से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, लाहिया कालोनी इंदौर निवासी दीपक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2020 कांें 23.15 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीबाई रेल्वे स्टेशन के सामने भागीरथपुरा रोड़ से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, रेडवाल कालोनी भागीरथपुरा इंदौर निवासी हेमंत कोरवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गयी।

पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2020 कांें 12.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सीतला माता चौक ग्राम बडौलीहोज से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घूमते हुए मिलें, ग्राम बड़ौलीहोज निवासी जीवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध तलवार जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा धर्मशाला के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, देव नगर निवासी रजत प्रजापत तथा पांचू कुम्हार की चाल निवासी वरूण कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 

पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को 22.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्व ट्रेक के पास इंद्रानगर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, इंद्रानगर इंदौर निवासी रामअवतार परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरटीओ रोड़ नायता मुण्डला एवं स्टार एवेन्यू मल्टी के सामने नायता मुण्डला से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, मस्जिद के पास नायता मुण्डला निवासी जब्बार पटेल तथा पत्थर मुण्डला बायपास रोड़ इंदौर निवासी इब्राहिम खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 22 जुलाई 2022 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जूना रिसाला नाले के पास से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें, सुभाष मार्ग बड़वाली चौकी निवासी नावेद अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


Thursday, July 22, 2021

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही में, 46 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 22 जुलाई 2021- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इन्दौर, श्री मनीष कपूरिया के निर्देशन में इन्दौर पुलिस के द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 के सुबह से आज दिनांक 22 जुलाई 2021 के सुबह तक फरार, स्थायी व गिरफ्तारी वारंटियों तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए कुल 46 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया, जिसके अंतगर्त-

17. आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर पुलिस द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजीविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गिरफ्तारी एवं 08 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जुलाई 2021 को 03गिरफ्तारी एवं 08 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो मंे, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी

सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 को 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना चैराहे के पास पलासिया इन्दौर से सट्टे की गतिविधियों मे लिप्त मिले, 102 कनाडिया रोड के पास निवासी धीरज कदम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 130 नगदी व सट्टा उपकरण जप्त किये गयें।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित, 06 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 को 23.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर के पास इन्दौर से अवैध रूप से शराब ले जाते/बेचतें हुए मिलें,  छांेटी खजराना के पास निवासी शिव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें स19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना रांऊ द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 कों 19.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला रांऊ के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें,  बाडी मोहल्ला रांऊ निवासी सीताबाई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 320 रुपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 कों 21.10 बजें  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कंडिलपुर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, मनीष पिता रतन और पवन पिता सोहन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 22 क्वाटर  अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 कों 22.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुदामानगर के पास इन्दौर से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, सुदामानगर निवासी आकाश, नीरज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 60 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 कों 18.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दशहरा मैदान के पास से अवैध रूप शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें,  खडैल निवासी सन्तोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 500 रूपयें कीमत की 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गई।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित, 03 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2020 कांें 1.40 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना के पास इन्दौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें ,खजराना निवासी फिदायन अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से अवैध छुरा जप्त किया गया।

पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2020 कांें 0.0 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हनुमान मंदिर के पास इंदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध फलिया जप्त किया गया।

पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2020 कांें 11.30 बजें मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खुडैल इंदौर से अवैध रूप से हथियार ले जाते/घुमते हुए मिलें, ग्राम खुडैल गा्रम काटाफोड निवासी नवीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से एक अवैध चाकु जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आम्र्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध मादक पदार्थ का सेवन करते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 जुलाई 2021 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिल्वर स्प्रिंग कालोनी के पास और रालामण्डल इन्दौर से अवैध मादक पदार्थ गांजें का संेवन करते हुए मिलें,  ग्राम रालामण्डल निवासी शंेखर और खुडैल निवासी अनिल पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे संे सेवन करने वाला अवैध गांजा व सेंवन करने करने वाली अन्य सामग्री को जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी हैं।